9.8 C
London
Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsदरिंदों ने दबोचा, खींचकर जंगल में ले गए; दुर्गापुर में मेडिकल कॉलेज...

दरिंदों ने दबोचा, खींचकर जंगल में ले गए; दुर्गापुर में मेडिकल कॉलेज की छात्रा से रेप


दुर्गापुर। दुर्गापुर (Durgapur) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Private Medical College Hospital) में सेकेंड ईयर की एक दूसरे राज्य की मेडिकल छात्रा (Student) के साथ कथित दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगा है। शुक्रवार रात हुई इस घटना से इस्पात नगरी दुर्गापुर में व्यापक आक्रोश और तनाव फैल गया है। शिकायत दर्ज होने के बाद दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना पुलिस (New Township Police Station) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।​ खबर मिलते ही ओडिशा के जलेश्वर से छात्रा के पिता और परिवार के सदस्य तुरंत दुर्गापुर पहुंचे। वहीं इस मुद्दे पर अब राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा मुखर हो गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सेकेंड ईयर की छात्रा अपने साथ पढ़नेवाले छात्र के साथ खाना खाने के लिए कैंपस से बाहर निकली थी। ​आरोप है कि कुछ देर बाद, उसका सहपाठी वहां आया और उसे बचाकर कॉलेज वापस ले आया।​ उसी समय 5 युवक वहां आए और दोनों को रोक लिया।​ उन्होंने मेडिकल छात्रा से पैसे की मांग की। पैसे न देने पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। ​इसी बीच, छात्रा के साथ मौजूद उसका साथी वहां से चला गया।

इसके बाद, युवक छात्रा को जबरन सड़क से खींचकर पास के जंगल में ले गए, जहां कथित तौर पर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद, उसका सहपाठी वहां आया और उसे बचाकर कॉलेज वापस ले आया। तुरंत छात्रा को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी न्यू टाउनशिप थाने को दी। पीड़िता के सहपाठी ने फोन करके उसके परिवार को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य रात में ही दुर्गापुर पहुंच गए और अस्पताल में अपनी बेटी से मुलाकात की।

पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने उस सहपाठी छात्र की भूमिका पर गंभीर संदेह व्यक्त किया है, जिसके साथ उनकी बेटी कैंपस से बाहर गई थी। उनका दावा है कि घटना के समय छात्र ने अपनी सहपाठी को बचाने की कोशिश नहीं की और मौके से भाग गया था। ​घटना की जानकारी मिलते ही न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। हालांकि, इस मामले पर पुलिस या मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों ने कोई टिप्पणी नहीं की है। पुलिस ने केवल यह बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जिस सहपाठी छात्र के साथ छात्रा अस्पताल के बाहर गई थी, उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

शनिवार को पीड़िता के पिता ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने अपनी बेटी को डॉक्टरी पढ़ने के लिए दुर्गापुर भेजा था। उसके साथ इस तरह का जघन्य कृत्य होगा, यह मैंने कभी नहीं सोचा था। वर्तमान हालात को देखते हुए मैं अपनी बेटी को अब यहां आगे नहीं पढ़ाऊंगा।”

Dr. Mohit Dixit: Bridging Traditional Indian Knowledge and Contemporary Education

India's educational heritage is built upon centuries of intellectual contributions, traditional learning practices, philosophical ideas and cultural knowledge. In the modern academic environment, integrating...

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...