20.1 C
London
Thursday, September 24, 2026
HomeLatest Newsदक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम...

दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। देश के दक्षिणी हिस्सों (Southern parts) में अगले दो दिनों के दौरान मौसम (Weather) के सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत (North India) में तापमान (temperature) में क्रमिक बढ़ोतरी का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 21 से 23 फरवरी के बीच दक्षिण तमिलनाडु व केरल एवं माहे के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही समुद्री क्षेत्रों में हालात ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है।

मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका तट और दक्षिण अंडमान सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, जिनकी झोंकों में गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

छह दिन में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना
पर्वतीय राज्यों में हल्की मौसमीय गतिविधि बनी रह सकती है। हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश या हिमपात की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बनी रह सकती है।

किसानों को सलाह
आईएमडी ने तमिलनाडु और केरल के किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि जिन इलाकों में धान की फसल पक चुकी है, वहां कटाई कर फसल को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। साथ ही खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखे। तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए केले, सब्जियों और बागवानी फसलों को सहारा दे। कुल मिलाकर, दक्षिण भारत में अगले कुछ दिन बारिश और तेज हवाओं के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। जबकि उत्तर भारत में तापमान बढ़ने से मौसम शुष्क और अपेक्षाकृत गर्म होने की संभावना है।

Varun Kaushik and the Changing Landscape of Branded Storytelling

Brand communication has increasingly expanded beyond traditional advertising formats, with television commercials, digital films, branded content and photography becoming part of a broader visual...

Apple Service Center in Connaught Place for iPhone, MacBook, iPad and Apple Watch Repairs

New Delhi: Customers in Central Delhi looking for assistance with Apple devices can contact iPro Apple Repair Centre in Connaught Place. The centre provides...