18.4 C
London
Wednesday, September 16, 2026
HomeBollywood‘टेल मी लाइज’ की अभिनेत्री कैट मिसल ने अपनी पार्टनर को लेकर...

‘टेल मी लाइज’ की अभिनेत्री कैट मिसल ने अपनी पार्टनर को लेकर किया बड़ा खुलासा, समलैंगिकता पर कही ये बात

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

‘टेल मी लाइज’ की अभिनेत्री कैट मिसल ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने ये स्वीकार किया कि वह समलैंगिक हैं और निजी जीवन में खुश हैं। उन्होंने बताया कि वो एक महिला के साथ रिश्ते में हैं।

मैं समलैंगिक हूं

पीपल के अनुसार, हुलु की हिट सीरीज ‘टेल मी लाइज’ में ब्री का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कैट मिसल ने अपने असल जीवन को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वह एक महिला के साथ रिश्ते में हैं और अपने आप से खुश हैं। शो के क्लाईमैक्स और शो में दिखाए गए टॉक्सिक रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उनका वास्तविक जीवन काफी अलग है। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि मुझे असल जिंदगी में पुरुषों के साथ वैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता, जैसी मेरे किरदार को करना पड़ता है। उन्होंने राहत की सांस लेते हुए कहा कि खैर, मैं समलैंगिक हूं, इसलिए भगवान का शुक्र है।

पार्टनर बोलीं- तुम मेरे साथ सुरक्षित हो

इस दौरान कैट की पार्टनर जेस पैनेटोन भी बातचीत का हिस्सा थीं। उन्होंने कैट मिसल को सपोर्ट करते हुए कहा कि तुम मेरे साथ सुरक्षित हो। यह कपल लॉस एंजिल्स में साथ रहता है। उन्होंने बताया कि दोनों अपनी दो बिल्लियों चिकन और बनी के साथ रहती हैं।हालांकि, मिसल आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी पहली मुलाकात वेस्ट हॉलीवुड के एक ड्रैग शो में हुई थी। अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए, कैट मिसल ने उस पल के बारे में बताया जो उन्हें महसूस हुआ था।पीपल के अनुसार, कैट मिसल और जेस पैनेटोन 2020 की शुरुआत से साथ हैं। पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों के बीच के प्यारे पलों की झलक मिलती है। पिछले कुछ साल में उन्होंने अपने साथ बिताए पलों की कई यादें शेयर की हैं।

हुलु पर मौजूद हैं ‘टेल मी लाइज’ के तीनों सीजन

‘टेल मी लाइज’ के तीन सीजन हुलु पर रिलीज हुए हैं। अब शो का अंत हो चुका है। यह शो कॉलेज के छात्रों के बीच उलझे रिश्तों और इमोशनल ड्रामा पर आधारित है। इसमें कैट मिसल ने ब्री नाम का किरदार निभाया है। ‘टेल मी लाइज’ के तीनों सीजन हुलु पर मौजूद हैं।

Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026 Celebrated Grandly in West Bengal

West Bengal | 12 September 2026: The Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026, organised by Chandigarh Chhaya School Of Art, was celebrated with...

Farseen Mohammed P’s Approach to Modern Neurorehabilitation

Mangaluru, Karnataka: Neurorehabilitation is an evolving area of healthcare that combines clinical assessment, therapeutic intervention, functional training and evidence-based decision-making. For Farseen Mohammed P,...