19.8 C
London
Wednesday, September 16, 2026
HomeBollywoodजब काम मांगने ‘धुरंधर’ फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं...

जब काम मांगने ‘धुरंधर’ फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ रिलीज होने जा रही है। एक्ट्रेस को फिल्मी दुनिया में 15 से ज्यादा का वक्त हो चुका है।अब उन्होंने अपने इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में कई बातें शेयर की। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर रवि उदयावर के साथ काम करने के अनुभव को भी शेयर किया। जानें क्या बोलीं मृणाल –

मृणाल ने खुद मांगा था डायरेक्टर से रोल

हाल ही में दिए इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने कहा , ‘ मैंने डायरेक्टर रवि उदयावर का काम उनकी फिल्म मॉम मे देखा था। तब से ही मेरा उनके साथ काम करने का मन था। मैंने उनसे कहा मैं अपके साथ काम करना चाहती हूं। इसके फौरन बाद ही मैंने पूछा तो हम अगली फिल्म कब कर रहे हैं सर ? मैं अपने करियर की शुरुआत से ही काफी बेबाक रहीं हूं। मेरा यह मानना रहा है की आज में जिस मुकाम पर हूं वह सिर्फ अपने साहस की वजह से।’ आगे न्यूज 18 को दिए गए अपने इंटरव्यू में मृणाल ने कहा, ‘ये पहली बार नहीं हैं जब मैंने खुद किसी डायरेक्टर के काम से प्रभावित हो कर साथ काम करने की मांग की हो, इससे पहले मैंने धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर से भी फिल्म के लिए बात की थी। 

एक्ट्रेस बोलीं मुझे कास्ट कर लेना 

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने आगे बताया ‘मेरे पास आसानी से मौके नहीं आते। मुझे इसके लिए पीछे भागना पड़ता है। कोशिश करनी पड़ती है कि मेरा चेहरा निर्देशकों को याद रहे। सर मैं हूं किसी दिन मुझे कास्ट कर लेना। मुझे आज भी याद है जिस दिन मैं निर्देशक आदित्य धर के पास गई थी। तब मुझे ठीक तरह काम कैसे मांगते हैं यह भी नहीं पता था। आगे मृणाल ने कहा कि उनका  हमेशा काम के लेकर एक सजग नजरिया होता है। जिसका काम उन्हें प्रभावित करता हैं वो खुल कर उनकी तारीफ करती हैं और साथ काम करने की इच्छा जाहिर करतीं हैं। 

कब रिलीज होगी फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’

एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म फिल्म‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को रवि उदयावर निर्देशित किया है और संजय लीला भंसाली के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया गया है।  इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं (शशांक और रोशनी) में हैं। यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 

Nitin Verma: Exploring Entrepreneurship Through Technology

Nitin Verma is a technology and digital marketing professional whose career reflects the growing relationship between entrepreneurship, technology, data, and online business. With professional...

Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026 Celebrated Grandly in West Bengal

West Bengal | 12 September 2026: The Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026, organised by Chandigarh Chhaya School Of Art, was celebrated with...