7.3 C
London
Sunday, November 8, 2026
HomeBollywoodगोविंदा हुए डिस्चार्ज, स्वास्थ्य पर दी अपडेट; बोले– ‘अब पहले से ज्यादा...

गोविंदा हुए डिस्चार्ज, स्वास्थ्य पर दी अपडेट; बोले– ‘अब पहले से ज्यादा फिट रहने की कोशिश में हूं’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मुंबई के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब डिस्चार्ज हो गए हैं।  एक्टर ने खुद बाहर आकर अपनी सेहत की जानकारी दी है।

ज्यादा एक्सरसाइज करना खतरनाक है
एक्टर गोविंदा ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बात की, जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा- ‘मैंने बहुत ज्यादा एक्सरसाइज की थी और बहुत थक गया था। योग-प्राणायाम अच्छा है, लेकिन ज्यादा एक्सरसाइज करना मुश्किल होता है। मैं अपनी पर्सनैलिटी और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि योग-प्राणायाम बेहतर है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें दवा दी है।

गोविंदा ने खुद दी सेहत की जानकारी
अभिनेता गोविंदा ने एएनआई से बातचीत करते हुए अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं ठीक हूं।’ ये खबर जान एक्टर के फैंस को थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि इसने प्रशंसकों को काफी हैरान कर दिया था।
 
घर में अचानक हो गए थे बेहोश
अभिनेता के दोस्त और वकील ललित बिंदल ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया था कि कल शाम उन्हें डिसओरिएंटेशन अटैक हुआ और वो बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक्टर डॉक्टर्स की निगरानी में और उनकी जांच चल रही है। 

इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं गोविंदा
गोविंदा को उनकी शानदार फिल्मों के कारण जाना जाता है। गोविंदा ने अपने करियर में ‘राजा बाबू’, ‘आंखे’, ‘कुली नंबर वन’, ‘आंदोलन’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘दुल्हे राजा’, ‘अनाड़ी नंबर 1.’, ‘शोला और शबनम’, ‘राजा भैया’, ‘जोरू का गुलाम’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘बेटी नंबर 1’, ‘घर घर की कहानी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा जा चुका है। सुपरहिट फिल्मों के बाद भी गोविंदा को अपने जीवन में कुछ उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ा।

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...