6.3 C
London
Tuesday, November 10, 2026
HomeLatest Newsक्या सर्दियों में खीरा खाने से पड़ सकते हैं बीमार? जानें हकीकत...

क्या सर्दियों में खीरा खाने से पड़ सकते हैं बीमार? जानें हकीकत और फायदे-नुकसान, चौंका देगा एक्सपर्ट का जवाब

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

सर्दियों में अक्सर लोग सोचते हैं कि खीरा खाना सही है या इससे ठंड लग सकती है। गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा, सर्दियों में भी सीमित मात्रा में फायदेमंद रहता है। सर्दियों में खीरा खाने से शरीर में पानी और फाइबर मिलता है, टॉक्सिन्स निकलते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

हालांकि, जिन लोगों की बॉडी जल्दी ठंडी हो जाती है या जो सर्दी-जुकाम, साइनस और एलर्जी से परेशान रहते हैं, उन्हें खीरे का सेवन सीमित करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, कमजोर पाचन वाले लोग खीरे की अधिक मात्रा से पेट में भारीपन या गैस महसूस कर सकते हैं।

खीरा खाने का सही तरीका

  • दिन का सबसे अच्छा समय दोपहर है।

  • खीरे को कमरे के तापमान पर खाएं, फ्रिज से सीधे निकालकर न खाएं।

  • सलाद में काला नमक, नींबू और काली मिर्च मिलाने से खीरे की ठंडी तासीर संतुलित रहती है।

  • यदि खीरे पर वैक्स या केमिकल लगा हो तो उसका छिलका हटा दें।

  • रात में खीरा खाने से बचें क्योंकि पाचन कमजोर और शरीर का तापमान कम होता है।

अधिकतर लोगों का मानना है कि खीरा सीधे सर्दी-जुकाम कर देता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। यदि शरीर स्वस्थ और इम्यून सिस्टम मजबूत है, तो संतुलित मात्रा में खीरा खाने से कोई नुकसान नहीं होता।

 

Previous articleTCS की कमाई में उछाल, रुपये की कमजोरी से कंपनी को करोड़ों का फायदा
Next articleमंगलुरु में KC वेणुगोपाल के स्वागत पर गूंजे ‘DK’ के नारे
News Desk

Dr. Mohit Dixit: Bridging Traditional Indian Knowledge and Contemporary Education

India's educational heritage is built upon centuries of intellectual contributions, traditional learning practices, philosophical ideas and cultural knowledge. In the modern academic environment, integrating...

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...