10.6 C
London
Sunday, October 25, 2026
HomeLatest Newsकिसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर...

किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज राहुल गांधी किसान महापंचायत करने जा रहे हैं. लेकिन इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला हैं. CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ चौपाल लगाई जा रही है अच्छी बात है लेकिन राहुल गांधी रबी और खरीफ की फसल क्या होती है ये भी अच्छी तरह से जान लें. एमपी के दुग्ध उत्पादन के लिए भी राहुल गांधी बोलें. राहुल गांधी आज आ रहे हैं, हम 365 दिन किसानों के लिए काम कर रहे हैं।’

राहुल गांधी माफी मांगें- सीएम मोहन यादव

सीएम ने आगे कहा कि ‘राहुल गांधी माफी मांगे क्योंकि कांग्रेस ने मप्र में कुछ नहीं किया. 2003 तक साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई रकवा क्यों रहा, कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया. कांग्रेस ने 55 साल में सिंचाई में जो कुछ किया. उससे अधिक तो हमने डेढ़ साल में कर दिया. ये किसानो के लिए आदर्श जगह है. राहुल गांधी को अपने कार्यकर्ताओं को डांट लगाना चाहिए’।

कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना गंदी मानसिकता-सीएम मोहन यादव

उन्होंने कहा कि- इंडिया इंपैक्ट एआई समिट में कपड़े खोलकर प्रदर्शन के लिए अपने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डांट लगाना चाहिए. सीएम मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में सबसे ज्यादा कॉटन मिलें बंद हुईं. एआई समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए सीएम ने कहा कि कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना गंदी मानसिकता है इसे देश और प्रदेश की छवि खराब होती है।

ये रहा राहुल गांधी का पूरा कार्यक्रम

बता दें कि राहुल गांधी दोपहर समय 14:00 बजे जवाहर चौक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. 4 घंटे भोपाल में ट्रेड डील के खिलाफ महा पंचायत के कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे. इसके बाद समय 16:15 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे. राहुल गांधी के महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने 'मिशन शक्ति' के प्रति किया जागरूक ग्रेटर नोएडा /...

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....