17.4 C
London
Tuesday, September 29, 2026
HomeLatest Newsकांग्रेस से हाथ मिलाएंगे अजीत

कांग्रेस से हाथ मिलाएंगे अजीत

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी उठा-पटक के संकेत मिले हैं। पुणे नगर निगम चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अजीत पवार वाली राकांपा कांग्रेस से गठबंधन करने जा रही है। यहां भाजपा ने अकेले चुनाव लडऩे का संकेत दिया है।
अजीत पवार ने स्वयं गठबंधन की संभावना तलाशने के लिए खुद ही कांग्रेस नेता सतेज पाटिल से फोन पर बातचीत की है। बातचीत के दौरान अजीत पवार ने संभावित गठबंधन पर चर्चा का प्रस्ताव रखा। इस पर सतेज पाटिल ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी से बात करनी होगी, क्योंकि कांग्रेस पुणे नगर निगम में सम्मानजनक सीट हिस्सेदारी चाहती है। हालांकि सूत्रों का मानना है कि एनसीपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना फिलहाल बहुत कम है, लेकिन बड़ी बात ये है कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने खुद ये पहल की है। यह गठबंधन इतना आसान नहीं है, क्योंकि कांग्रेस 165 सदस्यीय पुणे नगर निगम में कम सीटों पर समझौते के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस का तर्क है कि पुणे लोकसभा सीट पहले से ही पार्टी के हिस्से में है और जमीनी ताकत बनाए रखने के लिए उससे अधिक सीटों की मांग होगी।

Previous article7 साल की बच्ची को जैन साध्वी बनाने पर आमादा मां, पिता ने अदालत की शरण ली
News Desk

मरीज-केंद्रित हियरिंग-केयर को बढ़ावा देगा ‘HEAR INDIA’, डॉ. मणी बंसल ने देखभाल के महत्व पर दिया जोर

नई दिल्ली: हियरिंग-केयर में तकनीकी विकास के साथ मरीजों की जरूरतों, समय पर पहचान और उचित क्लिनिकल देखभाल को महत्व देने के उद्देश्य से...

Expert Apple Repair Centre in Andheri East Mumbai for iPhone, MacBook, iPad and iMac Repairs

Apple devices are designed for everyday use across work, communication, entertainment and business. When a device develops a technical issue, professional diagnosis can help...