8 C
London
Tuesday, November 3, 2026
HomeLatest News‘कांग्रेस के माथे पर OBC जनगणना रोकने का कलंक’—मोहन यादव का बड़ा...

‘कांग्रेस के माथे पर OBC जनगणना रोकने का कलंक’—मोहन यादव का बड़ा बयान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल| मध्य प्रदेश में ओबीसी जनगणना को लेकर सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ओबीसी जनगणना को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के माथे पर ओबीसी जनगणना को रोकने का कलंक है. कांग्रेस का काम सिर्फ झूठ बोलने का है. इसलिए चुनावों में जनता कांग्रेस को हर बार नकार देती है|

‘कांग्रेस ऊंचे और नीचे वर्ग को लड़ाने का काम करती है’

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, ‘कांग्रेस हमेशा झूठ बोलो और आगे बढ़ो, इसी योजना पर चलती है. कांग्रेस के झूठ को जनता जानती है, इसलिए हर चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ती है. कांग्रेस ने 1971 में गरीबी हटाने की बात कही. गरीबी हटी नहीं, कांग्रेस लगातार बेवकूफ बनाती रही. ओबीसी की जनगणना को बंद करवाने का आरोप भी कांग्रेस के माथे पर है. कांग्रेस सामाजिक विद्वेष फैलाना का काम करती है. ऊंचे वर्ग, नीचे वर्ग करके लड़ाने का काम करती है. इन्होंने फूलसिंह बरैया भी कभी कार्रवाई नहीं की.’

‘कांग्रेस ना समाज की है और ना ही भगवान ही है’

सीएम डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने राम मंदिर के मामले में अड़ंगा लगाया. ना कांग्रेस भगवान की हुई और ना ही समाज की हुई. कांग्रेस सिर्फ अपने स्वार्थ की है|’वहीं विधानसभा सत्र के दौरान हंगामे को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास सिर्फ झूठ फैलाना का काम है. कांग्रेस मैदान में काम करने के बजाय हंगामा मचाने का काम करती है|

‘जब प्यास लगती है, तब भाजपा कुआं नहीं खोदती है’

वहीं प्रशिक्षण शिविर को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बात की. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम चुनाव से पहले ही तैयारी में लगे रहते हैं. भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है, जो जब प्यास लगे तब ही कुआं खोदे. जब चुनाव आता है तब कांग्रेस सोचती है, इसलिए हारती है|’

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...