8 C
London
Tuesday, November 3, 2026
HomeBollywoodइस खास दिन पर रिलीज होगा यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर, पहले...

इस खास दिन पर रिलीज होगा यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर, पहले से अलग किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साउथ के सुपरस्टार यश के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर उत्साहित हैं। फैंस इसकी हर अपडेट जानना चाहते हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट के लुक शेयर किए हैं, जिसे फैंस ने पसंद किया है। अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज का ऐलान किया है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीजर 8 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाला है।

यश के जन्मदिन पर आएगा ‘टॉक्सिक’ का टीजर

जिस दिन ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होगा उसी दिन अभिनेता यश का जन्मदिन है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है ‘यश का 40 साल का होना उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ा पल है। ऐसे में टीम को लगा कि ‘टॉक्सिक’ को दुनिया के सामने पेश करने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता।’ रिलीज से पहले ही यह फिल्म चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि इसमें यश को एक अलग किरदार में दिखाने का वादा किया गया है। इसमें वह अपने पिछले किरदारों से अलग नजर आएंगे।

एक्शन और भावनात्मक गहराई से भरपूर होगी फिल्म

फिल्ममेकर गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक स्टाइलिश गैंगस्टर ड्रामा है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में सिर्फ जबरदस्त एक्शन ही नहीं, बल्कि भावनात्मक गहराई भी दिखाई जाएगी।

फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

फिल्म की स्टार कास्ट का कुछ हिस्सा पहले ही सामने आ चुका है। मेकर्स ने बताया कि नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम किरदारों में होंगी। मेकर्स ने इनके लुक पहले ही रिवील कर दिए हैं। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...