6.5 C
London
Tuesday, February 17, 2026
HomeLatest Newsइस क्रिकेटर ने की दूसरी शादी, पूर्व पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

इस क्रिकेटर ने की दूसरी शादी, पूर्व पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दूसरी शादी की घोषणा के बाद उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘धोखेबाज’ और ‘घर तोड़ने वाला’ करार दिया है। यह विवाद उस समय सामने आया जब इमाद ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नायला रजा से शादी की जानकारी सार्वजनिक की। इससे पहले भी पाकिस्तानी क्रिकेटर से एक और सानिया को धोखा मिल चुका है। जी हां…हम बात कर रहे हैं सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की। इस कपल ने 2024 में अलग होने की पुष्टि की थी। मतलब दो सानिया…और दो पाकिस्तानी क्रिकेटर अलग हुए और वजह सिर्फ एक- किसी और महिला की क्रिकेटर के जीवन में एंट्री! इमाद और सानिया की शादी 2019 में हुई थी और दिसंबर 2025 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी (जन्म 2021) और दो बेटे शामिल हैं। इनमें सबसे छोटा महज सात महीने का है। तलाक के सिर्फ दो महीने बाद इमाद की दूसरी शादी ने विवाद को और हवा दे दी।

इमाद का बयान: ‘सबसे कठिन दौर था’

इमाद वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक संक्षिप्त बयान जारी करते हुए लिखा, ‘मैं अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजरा, जब मेरी शादी सफल नहीं हो सकी, लेकिन उसी अध्याय ने मुझे मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी नेमतें दीं, मेरे बच्चे। मैं उनसे बेइंतहा मोहब्बत करता हूं और यह प्यार कभी नहीं बदलेगा।’ उन्होंने आगे स्वीकार किया, ‘मैं उम्मीद में जरूरत से ज्यादा समय तक रुका रहा और जो फैसले किए, उन पर मुझे अफसोस है। मेरी चुप्पी की वजह से एक निर्दोष व्यक्ति को आलोचना झेलनी पड़ी, जिसकी जिम्मेदारी मैं पूरी ईमानदारी से लेता हूं।’

Previous articleभारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
Next articleकैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
News Desk

नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। भारत (India) के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र अहमद (Grand Mufti Sheikh Abubakr Ahmed) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

साहिबजादा अब क्यों नहीं बना रहे फिल्म? हार्दिक ने निकाली हेकड़ी, डॉक्यूमेंट्री धरी की धरी रह गई!

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews टी20 विश्वकप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। तमाम ड्रामे और विवादों के बाद...