15.3 C
London
Wednesday, September 16, 2026
HomeLatest Newsआलीराजपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर CM मोहन यादव का तीखा वार...

आलीराजपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर CM मोहन यादव का तीखा वार ‘अंग्रेज चले गए, कांग्रेस छोड़ गए

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

आलीराजपुर।  भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को वोट बैंक समझा, आदिवासी अंचल को लूटा।

अंग्रेज चले गए कांग्रेस छोड़ गए

आलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद आदिवासी नेतृत्व पर पहले अंग्रेजों ने दमन किया। अंग्रेज चले गए, कांग्रेस छोड़ गए. कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को वोट बैंक समझा, आदिवासी अंचल को लूटा। हम आदिवासी नायकों का जन्मदिन मनाते हैं, तो कांग्रेस को तकलीफ होती है। आदिवासी, गरीब, महिला, युवा और किसानों को जोड़कर पीएम मोदी ने सरकार बनाई। उन्होंने आगे कहा कि बिहार को कितना बदनाम किया. कल (14 नवंबर) बिहार में धूमधाम से कांग्रेस की झाड़ू लगी। विकास क्या होता है ये बिहार ने बता दिया। ये राजकुमार को घर भेजना पड़ेगा. कांग्रेस कहती है कि चुनाव तक बहनों को पैसे देंगे लेकिन हम हर महीने बहनों को पैसे दे रहे हैं। कांग्रेसी देख लें, हमारी सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है।कांग्रेसी रोते रहेंगे, हम देते रहेंगे।

244 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

सीएम मोहन यादव ने आलीराजपुर में कुल 244.51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 194.78 करोड़ रुपये के 104 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 49.73 करोड़ रुपये की लागत के 51 नए कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। ग्राम बड़ागुड़ा के 33/11 केवी विद्युत केंद्र का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कट्ठीवाड़ा में 10 बिस्तरों वाले आयुष विद्यालय का भूमिपूजन भी किया।

Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026 Celebrated Grandly in West Bengal

West Bengal | 12 September 2026: The Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026, organised by Chandigarh Chhaya School Of Art, was celebrated with...

Farseen Mohammed P’s Approach to Modern Neurorehabilitation

Mangaluru, Karnataka: Neurorehabilitation is an evolving area of healthcare that combines clinical assessment, therapeutic intervention, functional training and evidence-based decision-making. For Farseen Mohammed P,...