8.3 C
London
Tuesday, November 3, 2026
HomeLatest Newsआतंकी धमाके से दहशत में श्रीलंका टीम, आधी स्क्वॉड की घर वापसी...

आतंकी धमाके से दहशत में श्रीलंका टीम, आधी स्क्वॉड की घर वापसी की खबर से बढ़ी चिंता

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंका क्रिकेट टीम के आठ खिलाड़ी सुरक्षा कारणों से गुरुवार को स्वदेश लौट सकते हैं। इस फैसले के पीछे का कारण इस्लामाबाद में हुए एक भीषण बम धमाके को बताया गया है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि, श्रीलंका की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला खेला जा चुका है जबकि दूसरा मैच गुरुवार (13 नवंबर) को खेला जाना था। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि अब यह मैच नहीं खेला जाएगा।

आठ खिलाड़ियों ने किया स्वदेश लौटने का फैसला
श्रीलंका की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ त्रिकोणीय सीरीज भी खेलने वाली थी। हालांकि, अब टीम के आठ खिलाड़ियों ने स्वदेश लौटने का फैसला किया है। एसएलसी के सूत्रों के अनुसार, जो खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं, उनकी जगह नए खिलाड़ियों को भेजा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि रावलपिंडी की इस्लामाबाद से नजदीकी के कारण खिलाड़ियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और घर लौटने की इच्छा प्रकट की। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया था।

2009 में हुआ था श्रीलंका टीम पर हमला
लाहौर में 2009 में श्रीलंकाई टीम बस पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कई खिलाड़ी घायल हुए थे और पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई थी। उस हमले के बाद विदेशी टीमों ने करीब एक दशक तक पाकिस्तान का दौरा नहीं किया और पाकिस्तान को अपने घरेलू मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेलने पड़े थे।

Previous articleखुद को मंत्रालय का कर्मचारी बताकर ठगी करने वाला पहुचां सलाखो के पीछे
Next articleधमाके के बाद श्रीलंका टीम की घर वापसी की खबर से बौखलाया PCB, संशोधित किया वनडे कार्यक्रम
News Desk

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...