11.6 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeLatest Newsआईसीसी ने पाकिस्तान के आगा को आचारसंहित उल्लंघन के लिए फटकार लगायी 

आईसीसी ने पाकिस्तान के आगा को आचारसंहित उल्लंघन के लिए फटकार लगायी 

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ढाका। अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट परिषद ( आईसीसी) ने पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अल आगा को आचारसंहित उल्लंघन के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए उनके खाते में एक नकरात्मक अंक दर्ज किया है। आगा पर बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान गुस्से में खेल उपकरणों को मैदान में पटकने का दोषी पाया गया है। आईसीसी इसी कारण आगा को कड़ी फटकार लगायी है। ढाका में खेले गए मैच के दौरान आगा को बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने रन आउट किया था। जिसपर विवाद हो गया और आगा ने इससे खेल भावना के विपरीत मानते हुए अपना गुस्सा दिखाया। आउट होकर पवेलियन लौटते समय उन्होंने हेलमेट और ग्लव्स बाउंड्री के पास फेंक दिए थे। आईसीसी ने इसे आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन माना है। ये अनुच्छेद अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खेल सामग्री या उपकरणों के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित है। सजा के तौर पर उनके खाते में एक नकारात्मक अंक दर्ज किया गया है। 

Previous articleपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अकीब ने बुमराह पर तंज कसा, उस्मान तारिक से की तुलना 
Next articleविभाग के लिए वरदान साबित हो रहीं एएनएम, बखूबी निभा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी
News Desk

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची शनिवार...

रहाणे की कप्तानी में ही इस बार भी उतरेगी केकेआर 

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews मुम्बई। इस माह के अंत में शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) अपने...