16.4 C
London
Thursday, September 24, 2026
HomeLatest Newsअर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाज़ी, अकेले चटका दिए कई विकेट

अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाज़ी, अकेले चटका दिए कई विकेट

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने गोवा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार जीत दिलाई है. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने मध्य प्रदेश के खिलाफ तीन विकेट चटकाए और उनकी पावरप्ले में गेंदबाजी के दम पर विरोधी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और फिर गोवा ने इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज की. गोवा ने मध्य प्रदेश को 7 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश ने 170 रन बनाए, गोवा ने ये लक्ष्य 18.3 ओवर में भेद दिया. कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने नाबाद 75 रन ठोके और अभिनव तेजराना ने 55 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अर्जुन तेंदुलकर ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की. अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए |

अर्जुन तेंदुलकर का कमाल

अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए पहला ओवर फेंका और इस खिलाड़ी ने पांचवीं गेंद पर ही शिवांग कुमार को आउट कर दिया. शिवांग खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद अगले ओवर में ये खिलाड़ी अंकुश सिंह का भी विकेट ले गया. हालांकि डेथ ओवर्स में अर्जुन तेंदुलकर थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने वेंकटेश अय्यर को 6 रन पर आउट कर अपना तीसरा शिकार किया. मध्य प्रदेश के लिए हरप्रीत सिंह ने नाबाद 80 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार महज 29 रन ही बना सके. आखिर में अंकित वर्मा ने 4 छक्कों की मदद से 34 रन ठोके |

फिर ओपनिंग पर उतरे अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर ने ओपनिंग गेंदबाजी के बाद ओपनिंग बैटिंग भी की. इस खिलाड़ी ने आते ही तीन चौके लगाए लेकिन 16 के स्कोर पर वो तिरुपरेश सिंह का शिकार हो गए. गोवा को इसके बाद अभिनव तलरेजा और सुयद प्रभुदेसाई ने संभाल लिया. दोनों ने 66 गेंदों में 89 रनों की साझेदारी की. ललित यादव ने भी प्रभुदेसाई के साथ मिलकर सिर्फ 27 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी |

Previous articleMP Cabinet Meeting: नगरीय विकास को मिली बड़ी मजबूती, कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
Next articleराहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, संसद में ‘डॉग कंट्रोवर्सी’ पर तेज हुई सियासी जंग
News Desk

Varun Kaushik and the Changing Landscape of Branded Storytelling

Brand communication has increasingly expanded beyond traditional advertising formats, with television commercials, digital films, branded content and photography becoming part of a broader visual...

Apple Service Center in Connaught Place for iPhone, MacBook, iPad and Apple Watch Repairs

New Delhi: Customers in Central Delhi looking for assistance with Apple devices can contact iPro Apple Repair Centre in Connaught Place. The centre provides...