10.2 C
London
Sunday, October 25, 2026
HomeBollywood‘बिग बॉस 19’ रीयूनियन पार्टी में गौरव खन्ना की हरकत देख भड़के,...

‘बिग बॉस 19’ रीयूनियन पार्टी में गौरव खन्ना की हरकत देख भड़के, किया ट्रोल, सुनाई खरी खोटी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बीते दिनों दुबई में ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ है। इस पार्टी में गौरव खन्ना से लेकर तान्या मित्तल तक सभी कंटेस्टेंट पहुंचे। सभी ने सारी पुरानी बातों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती की।

‘बिग बॉस 19’ काफी सुर्खियों में रहा था। इस शो के विनर गौरव खन्ना बने लेकिन सही मायने में पॉपुलैरिटी अगर किसी ने बटोरी हैं तो वो है तान्या मित्तल। पूरे सीजन तान्या खूल लाइम लाइट में रही हैं। सलमान खान ने भी ये बात कही कि शो की टीआरपी तान्या की वजह से आई है। ऐसे में बीते दिनों दुबई में ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ है। इस पार्टी में गौरव खन्ना से लेकर तान्या मित्तल तक सभी कंटेस्टेंट पहुंचे। सभी ने सारी पुरानी बातों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती की। लेकिन इसी दौरान गौरव ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर फैंस थोड़े निराश हुए। सोशल मीडिया पर यूजर्स अब गौरव को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

वायरल हुआ गौरव का वीडियो

‘बिग बॉस 19’ रीयूनियन पार्टी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गौरव खन्ना फुल मस्ती करते नजर आ रहे हैं। गौरव वीडियो में बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट की मिमिक्री करते दिखे और सभी से गेस करने के लिए कहा कि वो कौन है? हालांकि, सभी ने एक मिनट में पहचान लिया कि वो कौन हैं।

तनु वेड्स मनु

गौरव ने उतारी तान्या की नकल

वीडियो में आप देख सकते हैं गौरव, तान्या का नाम लिया बिना ही उनकी नकल उतारते हुए कहते हैं, ‘आपको पता है, मेरे घर में स्टूल बनाने की फैक्ट्री है, लेकिन ये जो कुनिका जी है न इनको कुछ समझ ही नहीं आता। इनको लगता है कि संस्कार नहीं है। जब स्टूल में डल्लफ ही नहीं तो मुझमे संस्कार कहां से हो।’ इसके बाद गौरव पूछते हैं कि आप सभी लोग समझ ही गए होंगे कि मैं किसकी बात कर रहा हूं। इसके बाद भी गौरव ने तान्या के रोने की और ‘कल्पु काका’ का नाम लेते हुए नकल उतारी ताकि सभी को क्लियर हो जाए कि वो किसकी बात कर रहे हैं।

लोगों ने लिया आड़े हाथों

गौरव खन्ना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। ये वीडियो देखकर जहां कई यूजर्स को हंसी आ रही है तो कई गौरव को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो इंटरव्यू में बोल रहा था कि इसने तान्या को कभी नोटिस ही नहीं किया।’ वहीं, एक दूसरा लिखता है, ‘और कुछ आता है क्या जीके को? शो में भी उन्होंने सिर्फ तान्या का थीसिस ही किया।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने 'मिशन शक्ति' के प्रति किया जागरूक ग्रेटर नोएडा /...

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....