1.3 C
London
Tuesday, November 24, 2026
HomeLatest Newsप्राण प्रतिष्ठा के 2 साल, 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्राण प्रतिष्ठा के 2 साल, 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Ayodhya Ram Mandir: इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण दिन है। गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो साल पूरे हो गए हैं। 22 जनवरी 2024 को भव्य समारोह के साथ राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, जिसके बाद अयोध्या विश्वभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन गई। पिछले दो वर्षों में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, जिनमें कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी शामिल रहे।

राम मंदिर निर्माण का सफर आसान नहीं था। मंदिर निर्माण के लिए हिंदू समाज को करीब 500 वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा। कई वर्षों तक यह मामला न्यायालय में चला और आखिरकार 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर निर्माण का आदेश दिया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया गया और 5 अगस्त 2020 को भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ।

Ayodhya Ram Mandir के निर्माण के बाद अयोध्या की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अब यह शहर सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि एक आधुनिक धार्मिक नगरी बन चुका है। यहां आधुनिक अस्पताल, हाई-क्लास एयरपोर्ट और आधुनिक रेलवे स्टेशन विकसित किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 फीट चौड़ा राम जन्मभूमि पथ, सुव्यवस्थित दर्शन मार्ग, एलईडी स्क्रीन से सूचना प्रसारण, स्थायी कैनोपी, शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था की गई है।

Previous articleआतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का रवैया अहम
Next articleIND vs NZ: नागपुर में ‘सिक्सर’ शर्मा शो! अभिषेक ने जड़े 8 गगनचुंबी छक्के, युवराज सिंह को छोड़ा पीछे
News Desk

Mohit Jadaun and ProMyCareer: Building a Future-Focused Career Development Platform for a Changing Professional World

Agra, India – The future of work is being shaped by artificial intelligence, digital transformation, evolving industry requirements and changing employment expectations. As individuals...

Dr. Divnoor Singh Sethi: Entrepreneur, Author, Poet and Humanitarian

Divnoor Records is an independent music label established in 2026 by Dr. Divnoor Singh Sethi, who serves as its Founder and Managing Director. The...