14.3 C
London
Saturday, October 24, 2026
HomeLatest Newsनीतीश कुमार से कितने गुना अमीर हैं उनके दोनों डिप्टी सीएम? संपत्ति...

नीतीश कुमार से कितने गुना अमीर हैं उनके दोनों डिप्टी सीएम? संपत्ति का नया ब्योरा जारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Bihar Ministers Assets: बिहार सरकार के कैबिनेट सचिवालय विभाग ने साल 2025 के अंतिम दिन नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है. जिसके अनुसार, सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनके दोनों डिप्टी सीएम हैं. जहां नीतीश कुमार के पास कुल 20 हजार 552 रुपए नकदी है तो वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास 1 लाख 35 हजार रुपए विजय कुमार सिन्हा के पास 88 हजार 560 रुपए की नकदी है. यहां जानें कितने अमीर हैं नीतीश कुमार समेत बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम?

सीएम नीतीश कुमार के पास हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, कुल तीन बैंक खाते हैं. जिसमें से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पटना सचिवालय शाखा में उनके खाते में कुल 27 हजार 217 रुपए जमा हैं. वहीं एसबीआई पार्लियामेंट हाउस दिल्ली ब्रांच में 3 हजार 358 रुपए और पीएनबी बोरिंग रोड ब्रांच में कुल 27 हजार 191 रुपए जमा हैं. यानी नीतीश कुमार के खाते में कुल 57,666 रुपए जमा हैं. अगर उनकी चल और अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल चल संपत्ति 17 लाख 66 हजार रुपए की है, जबकि अचल संपत्ति के रूप में उनके पास एक फ्लैट है, जिसकी बाजार में लगभग 1 करोड़ 48 लाख रुपए कीमत है.

कितने अमीर हैं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा
नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास हलफनामे के अनुसार कुल 88 हजार 560 रुपए की नगदी है. इसके अलावा उनके बैंक खातों में 55 लाख रुपए से ज्यादा की राशि जमा है. शेयर बाजार में उन्होंने निवेश किया है. उनके पास नगदी और बैंक खातों में जमा राशि के अलावा 90 ग्राम सोना भी है, जिसकी वर्तमान में कीमत करीब 11 लाख रुपए है. यह सिर्फ डिप्टी सीएम विजय कुमार की सिन्हा की प्रापर्टी है.
चौंकाने वाला खुलासा: नीतीश कुमार से कितने गुना अमीर हैं उनके दोनों डिप्टी सीएम? संपत्ति का नया ब्योरा जारी
सम्राट चौधरी के पास कितनी संपत्ति?
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास कुल 1 लाख 35 हजार रुपए की नकदी है. वहीं उनकी पत्नी के पास भी 35 हजार रुपए की नकदी है. बैंक खातों की अगर बात करें तो कई खातों को मिलाकर लाखों रुपए जमा हैं. रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई खाते में कुल 15 लाख 35 हजार 789 रुपए और HDFC बैंक में 2,09,688 रुपए जमा हैं. इसके अलावा डिप्टी सीएम की पत्नी और बच्चों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों पर पैसा जमा है. उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश किया है.

इसके अलावा सम्राट चौधरी के पास 2023 मॉडल की बोलेरो नियो गाड़ी है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए है. उनके और उनकी पत्नी के पास 200-200 ग्राम सोना भी है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए है. पत्नी के नाम पर पटना के गोला रोड पर एक फ्लैट है, जिसकी बाजारू कीमत करीब 29 लाख रुपए है. इसके अलावा एनपी बोर राइफल और एक रिवॉल्वर भी है.

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने 'मिशन शक्ति' के प्रति किया जागरूक ग्रेटर नोएडा /...

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....