7.8 C
London
Saturday, October 24, 2026
HomeBollywoodधुरंधर की सक्सेस पर इमरान हाशमी का आया रिएक्शन, बोले- लोगों ने...

धुरंधर की सक्सेस पर इमरान हाशमी का आया रिएक्शन, बोले- लोगों ने इतनी लंबी मूवी कैसे…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

फिल्म धुरंधर पिछले 1 महीने से छाई हुई है। दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म को देखने अब भी लोग थिएटर में जा रहे हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। अब तक फिल्म की इंडस्ट्री के कई लोगों ने तारीफ की है। अब जब इमरान हाशमी से फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो जानें उन्होंने क्या कहा।

इमरान ने इस दौरान इंडस्ट्री की घटिया सोच को लेकर बात की और कहा कि कैसे लोग इतनी लंबी फिल्म देखने जा रहे हैं।

इमरान ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ‘जब भी कोई फिल्म कुछ बिजनेस करती है तो आपको खुशी होती है।लेकिन हमारी इंडस्ट्री की एक खराब मेंटैलिटी है। लोग फिल्मों को नीचा दिखाना पसंद करते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि अगर कुछ अच्छा हो रहा है तो आपको उसे सेलिब्रेट करना चाहिए क्योंकि जितना ज्यादा फिल्में चलेंगी, हमारी इंडस्ट्री उतना ही चलेगी और फिर पैसा भी ज्यादा आएगा। इससे सबको मदद मिलती है तो ऐसी घटिया सोच खत्म होनी चाहिए।’

लोग लंबी फिल्म देखने भी जा रहे हैं

धुरंधर को लेकर इमरान ने कहा, ‘ये अच्छी फिल्म है। फिल्म की मार्केटिंग अच्छी हुई। मैंने फिल्म अभी तक देखी नहीं है, लेकिन जब आपके पास इस तरह के दो हिस्से हों तो यह साहसिक कार्य है और फिल्म जो 3.5 घंटे लंबी है, लेकिन फिल्म उतना बिजनेस कर रही है। मैंने हाल ही में किसी से कहा कि फिल्म का एक्सपीरियंस 4 घंटे का होगा, लेकिन लोग 12 बजे के शो में जा रहे हैं, यहां तक ​​कि सुबह-सुबह भी इसे देखने जा रहे हैं और यही सिनेमा की ताकत है। ये आग की तरह फैस गई है।’

धुरंधर का कमाल

धुरंधर के बारे में बता दें कि यह एक ही भाषा में बनी भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन हैं। इस फिल्म का दूसरा पार्ट मार्च 2026 में आएगा।इमरान हाशमी को एयरपोर्ट पर रोकते थे बार-बार, एक्टर ने कहा-अब परिवार के साथ वहीं इमरान की बात करें तो वह अब नेटफ्लिक्स की क्राइम ड्रामा तस्करी द स्मगलर वेब में नजर आने वाले हैं। यह 14 जनवरी को स्ट्रीम होगी।

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने 'मिशन शक्ति' के प्रति किया जागरूक ग्रेटर नोएडा /...

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....