15.9 C
London
Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मेट्रो शहर निशाने पर

दिल्ली में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मेट्रो शहर निशाने पर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi Lashkar Module : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ा खुलासा किया है। राजधानी में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध मॉड्यूल की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) की साजिश के तहत बांग्लादेशी मूल के युवकों का नेटवर्क तैयार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क का संचालन बांग्लादेश में बैठा लश्कर का कमांडर कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि मॉड्यूल के निशाने पर देश के चार बड़े मेट्रो शहर — Delhi, Mumbai, Kolkata और Chennai — थे। सूत्रों के अनुसार कुछ जगहों की रेकी भी की जा चुकी थी और होली के मौके पर हमले की तैयारी थी।

खुफिया इनपुट मिलने के बाद स्पेशल सेल ने कार्रवाई तेज कर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। जांच से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि बांग्लादेशी हैंडलर शब्बीर अहमद लोन सीधे Lashkar-e-Taiba प्रमुख Hafiz Saeed और आतंकी सरगना Zaki-ur-Rehman Lakhvi के संपर्क में था।

पुलिस का कहना है कि आईएसआई भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के जरिए लोकल मॉड्यूल खड़ा कर रही थी। इसके लिए फंडिंग की जा रही थी ताकि बड़े शहरों में समन्वित हमले किए जा सकें। शब्बीर इस नेटवर्क में आईएसआई और बांग्लादेशी मूल के आतंकी सैदुल इस्लाम के बीच कड़ी का काम कर रहा था।

स्पेशल सेल के अनुसार शब्बीर अहमद लोन वर्ष 2007 में आत्मघाती हमले की साजिश में एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया था। सजा पूरी करने के बाद 2018 में जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा नेटवर्क को सक्रिय किया और सोशल मीडिया के जरिए युवकों को जोड़ना शुरू किया। जांच एजेंसियों को उसके डिजिटल ट्रेल से कई अहम सुराग मिले हैं।

Previous articleRaipur: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 24 को पेश होगा बजट
Next articleरायपुर में बड़ा हादसा: धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 4 की मौत
News Desk

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....

Ditching Exam Anxiety: Dr. Raviprasad Sajjan M. Conducts Brain-Training Seminar at Yajnavalkya School

International mind trainer Dr. Raviprasad Sajjan M.(India) shares revolutionary cognitive frameworks and practical brain tips to eliminate exam anxiety and unlock student potential at...