15.9 C
London
Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest Newsजम्मू कश्मीर के पुलवामा में तापमान माइनस 4.6 डिग्री

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तापमान माइनस 4.6 डिग्री

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही। यहां का तापमान माइनस 4.6 डिग्री रहा। वहीं, हरियाणा के हिसार में सर्दी से पिछले दो साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां का तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से 24 घंटे में पूरे यूपी में 8 हादसे हुए। इन हादसों में 24 गाडिय़ां टकराईं। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हुई वहीं 40 लोग हायल हो गए।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल पार्क, भागीरथी नदी और जाड गंगा झरना जम चुका है। उधर, दिल्ली में पांच दिन की शीतलहर के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिली। शहर का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले लगभग दो डिग्री ज्यादा था।

Previous articleIND vs BAN U19 World Cup Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मैच, कहां और कैसे देखें लाइव?
Next articleWPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाकर भी श्रेयंका पाटिल को नहीं मिली पर्पल कैप; ऑरैंज कैप किसके पास?
News Desk

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....

Ditching Exam Anxiety: Dr. Raviprasad Sajjan M. Conducts Brain-Training Seminar at Yajnavalkya School

International mind trainer Dr. Raviprasad Sajjan M.(India) shares revolutionary cognitive frameworks and practical brain tips to eliminate exam anxiety and unlock student potential at...