15.9 C
London
Tuesday, October 13, 2026
HomeBollywood‘कोई नहीं समझ सकता दुष्कर्म पीड़िता का दर्द’, कनी कुश्रुति ने बताया...

‘कोई नहीं समझ सकता दुष्कर्म पीड़िता का दर्द’, कनी कुश्रुति ने बताया कैसे की ‘अस्सी’ के अपने किरदार की तैयारी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

हुमा कुरैशी स्टारर हिट वेब सीरीज ‘महारानी’ में कावेरी के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री कनी कुश्रुति जल्द ही अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अस्सी’ में नजर आएंगी। वो इस फिल्म में एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभा रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। उनका कहना है कि दुष्कर्म पीड़िता के दर्द को पूरी तरह समझना असंभव है। एक्ट्रेस ने बताया कैसे की अपने किरदार की तैयारी।

कुशीनगर

हमने इस दर्द के करीब पहुंचने की कोशिश की पीटीआई से बात करते हुए कनी कुश्रुति ने अपने किरदार को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई भी दुष्कर्म पीड़िता के दर्द को हूबहू महसूस कर सकता है। एक अभिनेत्री के रूप में हमने इसके सबसे करीब पहुंचने की कोशिश की। कई बार ऐसा लगता है कि आप उस स्थिति में हैं क्योंकि आपको लगभग यकीन हो जाता है कि यह आपके साथ हुआ है। लेकिन मैं ऐसी अभिनेत्री नहीं हूं जो पूरी तरह से उस स्थिति में उतर जाए, क्योंकि इससे आप पर असर पड़ेगा। मैं ऐसा नहीं करती। बचपन से लेकर अब तक इस देश में पली-बढ़ी एक महिला के रूप में, क्या मुझे इस तरह के हमलों या आघातों का एहसास है? हां, शायद है, क्योंकि मेरे करीबी लोग इससे गुजरे हैं। इसलिए कभी-कभी यह उन चीजों में से एक है जिनसे आप अनजाने में ही जुड़ जाते हैं।

न्याय पाने के लिए उस दर्द से फिर गुजरना पड़ता है

अभिनेत्री ने आगे कहा कि इस फिल्म ने उन्हें भारत में ऐसे मामलों में कानूनी व्यवस्था की प्रकृति को समझने में मदद की। अक्सर अदालती कार्यवाही अतीत के दर्द को फिर से ताजा कर सकती है। अपने उन दोस्तों से हुई बातचीत को याद करते हुए, जो इसी तरह के मामलों का सामना कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि न्याय पाने के लिए आपको उस दर्द से गुज़रना पड़ता है, इसलिए व्यवस्था में एक विडंबना और विरोधाभास है, लेकिन न्याय पाने का यही तरीका है। आप इसे भूल नहीं सकते। फिल्म में भी एक लाइन है, ‘वे आपको इसे भूलने नहीं देंगें।’

20 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित ‘अस्सी’ दिल्ली में रहने वाली विवाहित महिला परिमा (कानी) की कहानी है, जिसका कुछ पुरुषों द्वारा अपहरण कर यौन उत्पीड़न किया जाता है। फिल्म इस दर्दनाक घटनाक्रम के बाद पुलिस जांच और उसके बाद की कानूनी लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में तापसी पन्नू ने वकील की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, कुमुद मिश्रा और रेवती भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। जबकि नसीरुद्दीन शाह और सुप्रिया पाठक विशेष भूमिकाओं में हैं। ‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....

Ditching Exam Anxiety: Dr. Raviprasad Sajjan M. Conducts Brain-Training Seminar at Yajnavalkya School

International mind trainer Dr. Raviprasad Sajjan M.(India) shares revolutionary cognitive frameworks and practical brain tips to eliminate exam anxiety and unlock student potential at...