9.8 C
London
Sunday, October 25, 2026
HomeBollywood‘किंग’ के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की...

‘किंग’ के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

शाहरुख खान अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ के साथ फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कई बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे। वहीं हाल ही में अभिषेक बच्चन ने बताया कि उन्होंने ‘किंग’ के लिए नया लुक अपनाया है।

अभिषेक हैं किंग का हिस्सा

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में पुष्टि की है कि वे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने नए हेयरस्टाइल और लुक के बारे में बताया कि यह ‘किंग’ फिल्म के लिए है। यह बात उन्होंने ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में कही। अभिषेक ने ज्यादा डिटेल्स नहीं बताईं, लेकिन कहा कि वे अभी इसकी शूटिंग कर रहे हैं।

क्या होगा ‘किंग’ में अभिषेक का रोल

फिल्म में अभिषेक बच्चन का रोल काफी खास है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। अभिषेक के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म ‘किंग’?

फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के अलावा दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक स्टार कास्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 पर रिलीज हो सकती है।

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने 'मिशन शक्ति' के प्रति किया जागरूक ग्रेटर नोएडा /...

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....