18.2 C
London
Tuesday, July 28, 2026
HomeLatest NewsSRH की नजर स्पिनर और ऑलराउंडर पर, ऑक्शन में होगी बड़ी खरीदारी

SRH की नजर स्पिनर और ऑलराउंडर पर, ऑक्शन में होगी बड़ी खरीदारी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंडियन प्रीमियर लीग | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर को होना है। अबू धाबी में आयोजित हो रहे इस ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (64.30 करोड़) और चेन्नई सुपर किंग्स (43.40 करोड़) के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम तीसरे सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी। 16 खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद उसके पास 25.50 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। इन पैसों में उसे 10 स्लॉट भरने हैं, जिसमें 2 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए है।

SRH ने किन्हें किया रिलीज?

सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को रिटेन कर अपने कोर के बरकरार रखा है। फ्रेंचाइजी ने सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फुल कैश डील में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया। वहीं लेग स्पिन जोड़ी एडम जाम्पा और राहुल चाहर को रिलीज कर दिया है। SRH ने साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर का भी साथ छोड़ दिया है।

SRH किन खिलाड़ियों के पीछे भागेगी?

ऑक्शन में SRH की पहली तलाश स्पिनर्स होंगे। एडम जाम्पा और राहुल चाहर को रिलीज करने के बाद उसकी नजरें रवि बिश्नोई, वनिंदु हसरंगा और महीश थीक्षणा पर होंगी। SRH के स्क्वॉड में लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्ष दुबे हैं। उसे कलाई के स्पिनर चाहिए। IPL 2016 की विजेता टीम को एक बेहतरीन ऑलराउंडर की भी जरूरत है।

आंद्रे रसेल, कैमरन ग्रीन और वेंकटेश अय्यर ऑक्शन में उतरने वाले हैं। SRH इन तीनों में से किसी एक को टारगेट करना चाहेगी। हालांकि इसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसके अलावा उन्हें एक भारतीय तेज गेंदबाज खरीदना होगा। साथ ही उसे एक भरोसेमंद बल्लेबाज को अपने स्क्वॉड में जोड़ना होगा, जिसके इर्द-गिर्द सभी विस्फोटक बल्लेबाज बैटिंग कर सकें।

पिछले सीजन कैसा रहा था प्रदर्शन?

IPL 2024 का रनर-अप रहने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद से अगले सीजन में इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी लेकिन उसने निराश किया। SRH ने अपने पहले ही मैच में 286 रन ठोककर IPL 2025 का धमाकेदार आगाज किया था। मगर इसके बाद उसकी विध्वंसक बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।

SRH को लगातार 4 हार का सामना करना पड़ा। आधा सीजन बीतने के बाद उसके खाते में महज 4 पॉइंट्स ही थे, जिससे उसकी प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई। रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी और बाहर हो गई। काव्या मारन की टीम ने लगातार तीन जीत के साथ सीजन का सुखद अंत किया। वह 14 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ टेबल में छठे पायदान पर रही। इस बार वह पिछली गलतियों को सुधार कर ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहेगी, जिसके लिए उसे ऑक्शन में सही खिलाड़ियों को पिक कर अपने स्क्वॉड को सेटल करना होगा।

IPL 2026 ऑक्शन से पहले SRH का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्राइडन कार्स, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, आर स्मरण, ट्रेविस हेड, जीशान अंसारी

Friends Conso Strengthens Its Presence with a Commitment to Quality and Customer Satisfaction

Delhi, India: Delivering dependable services while building lasting customer relationships has become the foundation of Friends Conso, a growing organization founded by Shanmuganathan. With...

Jhalana Leopard Safari Ticket Price Helps Visitors Plan an Affordable Wildlife Experience

Jaipur is home to one of India's most exciting wildlife destinations, and understanding the Jhalana Leopard Safari Ticket Price helps travelers plan their adventure...