डीएफडीआर डेटा डाउनलोड, सीवीआर रिकवरी के लिए कंपनी से मांगी मदद 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है। जांच की जिम्मेदारी एयरक्रॉफ्ट एक्सिडेंट इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) को सौंपी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, क्रैश के दौरान विमान का ब्लैक बॉक्स तेज गर्मी और आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुआ था, हालांकि उसके एक हिस्से का डेटा सफलतापूर्वक हासिल कर लिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि विमान में लगे दो स्वतंत्र फ्लाइट रिकॉर्डर, डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) में से डीएफडीआर का डेटा एएआईबी की फ्लाइट रिकॉर्डर लैब में डाउनलोड कर लिया गया है। यह रिकॉर्डर अमेरिकी कंपनी एल3 क्यूनिकेशंस द्वारा निर्मित है। वहीं, सीवीआर, जिसे हनीवेल ने बनाया है, उसकी विस्तृत तकनीकी जांच जारी है। सीवीआर का डेटा रिकवर करने के लिए संबंधित कंपनी से तकनीकी सहयोग मांगा गया है। 

राजनीतिक बयानवाजी हुई तेज 
ब्लैक बॉक्स के जलने के दावों पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एनसीपी (शरद गुट) के विधायक और पवार के भतीजे रोहित पवार ने कहा कि ब्लैक बॉक्स भीषण आग और धमाकों से सुरक्षित रह सकता है, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति से नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स 1100 डिग्री सेल्सियस तापमान को एक घंटे तक और 260 डिग्री तापमान को लगभग 10 घंटे तक सहन कर सकता है। ऐसे में उसके पूरी तरह जलने की संभावना कम बताई जा रही है। 

28 जनवरी को हुआ था हादसा
पुणे जिले के बारामती में 28 जनवरी की सुबह वीएसआर वेंचर्स कंपनी का लेयरजेट 45 विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई थी। विमान सुबह 8:10 बजे मुंबई से रवाना हुआ था और करीब 8:45 बजे बारामती के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दूसरे दिन ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया था। 

सीबीआई जांच की मांग
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने अन्य एनसीपी नेताओं के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर हादसे की सीबीआई जांच की मांग की है। इस प्रतिनिधिमंडल में सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्र सरकार से चर्चा का आश्वासन दिया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, जांच विमान दुर्घटना जांच नियम, 2017 और आईसीएओ एनेक्स-13 के अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत की जा रही है। एएआईबी ने अपील की है कि जांच पूरी होने तक अटकलों से बचा जाए। ब्यूरो ने भरोसा दिलाया है कि निष्कर्ष पूरी तरह तकनीकी साक्ष्यों पर आधारित होंगे। 

Previous articleजो बात पाकिस्तान बोलता है वही बात राहुल गांधी बोलते हैं – गिरिराज सिंह 
News Desk

नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली में मंगलवार को डॉ बी आर अम्बेडकर महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और मेधावी छात्र-3 छात्राओं का सम्मान किया गया। इस समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय और ‘बाबू प्रियव्रत नारायण सिंह शिक्षा समिति’ के साझा सहयोग से पिछले २३ वर्षों से दिया जाने वाला ‘श्री शीतल प्रसाद सिंह  पत्रकारिता पुरस्कार’ इस वर्ष श्री करुणा नयन चतुर्वेदी को दिया गया। वो दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार के चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। डीयू और बाबू प्रियव्रत नारायण सिंह शिक्षा समिति द्वारा ही सोशल वर्क पाठ्यक्रम में सबसे अधिक अंक लाने वाले छात्र को  २३ वर्षों से निरंतर दिया जाने वाला ‘बाबू प्रियव्रत नारायण सिंह गोल्ड मेडल’ इस वर्ष बीए ऑनर्स की छात्रा इति श्रीवास्तव को दिया गया।

9f19e583 fe82 491f 9391 a14a2ae44577

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारत में सूरीनाम गणराज्य की राजनयिक  सुनैना मोहन और सम्मानित अतिथि के रूप में भारत पर्यावास केंद्र (नई दिल्ली) के महानिदेशक प्रो. के जी सुरेश, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संयुक्त सचिव डॉ. जी एस चौहान और महाविद्यालय शासी निकाय के कोषाध्यक्ष प्रो. कुलवीर गोजरा उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष प्रो. रणजित बेहेरा ने की. अतिथियों ने नए भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की महती भूमिका का वर्णन किया और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous articleमध्यप्रदेश का ₹4.38317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
Next articleकिसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Desk

‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

 नई दिल्ली।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को कहा कि वह  गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी हैं लेकिन “राहुलवादी” नहीं हैं क्योंकि राहुल गांधी उनसे उम्र में बहुत छोटे हैं और राजनीतिक जीवन में भी उनसे बहुत दूर हैं। अय्यर ने कहा कि उन्होंने खुद को ‘इंदिरावादी’ नहीं कहा क्योंकि वह इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल की घोषणा करके “हमारे लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने” के कदम से “पूरी तरह असहमत” थे, भले ही यह आपातकाल केवल 18 महीनों के लिए ही क्यों न रहा हो।

राहुल गांधी पर बयान का कारण

हाल ही में मीडिया में राहुल गांधी पर आए अपने बयान का जिक्र करते हुए अय्यर ने कहा, कोई मुझसे ‘राहुलवादी’ होने की उम्मीद कैसे कर सकता है, जबकि वह लड़का मुझसे लगभग 30 साल छोटा है और मुझे उसके साथ काम करने का मौका नहीं मिला है? अय्यर ने कहा कि उन्होंने हाल ही में कहा था कि मैं गांधीवादी हूं, मैं नेहरूवादी हूं, मैं राजीववादी हूं, लेकिन मैं राहुलवादी नहीं हूं।

गांधी, नेहरू और राजीव से जुड़ी राजनीति

अपने बयान के बारे में बताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं छह साल का था और मेरा भाई चार साल का था जब महात्मा गांधी ने हमें गोद में उठाया और कहा था कि ये मेरी आंखों के सूरज और चांद हैं। वहां से मैं ‘गांधीवादी’ बन गया। नेहरू की बात करें तो जब वे प्रधानमंत्री बने तो मैं छह साल का था और जब वे पीएम नहीं रहे तो मैं 23 साल का था, उस दौर में मैं नेहरूवादी सोच में डूबे रहा इसीलिए मैं खुद को नेहरूवादी भी मानता हूं। उन्होंने कहा, मैं खुद को ‘राजीवियन’ कहता हूं क्योंकि उन्होंने मुझसे दो साल छोटे होने के बावजूद मुझे पीएमओ में लाकर और जो काम किए, उनसे मुझे हैरान कर दिया… मुझे यकीन नहीं हुआ। इस तरह मैं राजीवियन बन गया। उन्होंने कहा कि यह ध्यान देने वाली बात है कि मैंने खुद को  ‘इंदिरावादी’ नहीं कहा क्योंकि वह इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल की घोषणा करके “हमारे लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने” के कदम से “पूरी तरह असहमत” थे, भले ही यह आपातकाल केवल 18 महीनों के लिए ही क्यों न रहा हो।अय्यर ने आगे कहा कि आप मुझसे ‘राहुलवादी’ होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं, वह लड़का मुझसे 30 साल छोटा है, जिसके साथ मुझे काम करने का मौका नहीं मिला? अय्यर ने कहा, इसलिए मैं ‘राहुलवादी’ नहीं हो सकता क्योंकि वह मुझसे बहुत छोटे हैं और अपनी राजनीतिक जिंदगी में मुझसे बहुत दूर हैं। अय्यर की यह बात कांग्रेस के साथ खराब रिश्तों के बीच आई है।

पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पाकिस्तान टीम में क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान सलमान आगा और टीम के मुख्य कोच माइक हेसन के बीच कहासुनी देखने मिली जिससे इस बात को बल मिला है कि पाकिस्तान टीम में सब ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तान को सुपर आठ में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।

बाबर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे

नामीबिया के खिलाफ दिलचस्प चीज देखने मिली। बाबर आजम को बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया जो दर्शाता है कि उनके क्रम को डिमोट किया गया है। बाबर नंबर चार बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया। पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने बाबर की जगह ख्वाजा नफे और शादाब खान को बल्लेबाजी के लिए भेजा। बाबर आजम टी20 विश्व कप में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। पाकिस्तान की पारी करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साहिबजादा फरहान के तूफानी शतक की मदद से पाकिस्तान ने 199 रन बनाए। इस मैच में साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रसेल ने अयूब को पवेलियन भेजा। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान को कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। उन्होंने आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। आगा भी ब्रसेल का शिकार बने। वह 38 रन बना सके। टीम को तीसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ख्वाजा नफे को आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। चौथे विकेट के लिए फरहान और शादाब खान के बीच 81 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान फरहान ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं, शादाब 36 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने दो विकेट लिए जबकि गेरहार्ड इरेसमस ने एक सफलता अपने नाम की।

Previous articleरोहतास में पांच की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पर सस्पेंस बरकरार
Next articleवैशाली में बच्चा चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई
News Desk

होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में मौसम इन दिनों हर सुबह नया रंग दिखा रहा है। होली से पहले ही आसमान और हवा में मौसम के अलग अलग रंग नजर आने लगे हैं। कुछ दिन पहले तक ठंड की हल्की चुभन थी, फिर धूप ने अचानक तेवर बदले और गर्मी का अहसास बढ़ने लगा। अब बारिश और बादलों ने एक बार फिर माहौल को नरम कर दिया है। लेकिन यह राहत मेहमान जैसी है। अगले एक या दो दिन में विदा होगी। इसके बाद गर्मी फिर से तेजी पकड़ने वाली है। इस बार अल नीनो के असर से हीटवेव के दिन भी ज्यादा रहने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि, जल्द ही मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। वीकेंड तक अधिकतम तापमान दोबारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, हालांकि सुबह के तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।मौसम विभाग का अनुमान है, पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ी राज्यों से आगे बढ़ने की उम्मीद है। जबकि राजस्थान और आसपास के इलाकों पर बना चक्रवाती परिसंचरण अभी बना रहेगा। इसके चलते दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में, साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। हालांकि 19-20 फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होगी। जबकि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में 19 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा। व्यापक रूप से बारिश की गतिविधियां खत्म हो जाएंगी। इसके बाद तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा और आने वाले वीकेंड तक अधिकतम तापमान दोबारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, फिलहाल पहाड़ी इलाकों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह सिस्टम पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए मध्य राजस्थान से गुजर कर दिल्ली क्षेत्र के करीब पहुंचा। जिससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया। फरवरी में लंबे समय तक सूखे जैसे हालात रहने के बाद बुधवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश दर्ज की गई। महीने के करीब तीन हफ्ते बीतने के बाद दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में हल्की, लेकिन राहत देने वाली बारिश हुई। 19 फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना है और अच्छी धूप निकलेगी। इसके बाद दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। आने वाला वीकेंड गर्म रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में भी बदल सकता है मौसम

भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से करीब 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़कर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और भूमध्य रेखीय समुद्री क्षेत्र में और मजबूत होने की संभावना है। जबकि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और आसपास के पंजाब क्षेत्र पर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। जो 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई के बीच स्थित है। वहीं, प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। जो 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश तक, गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान होते हुए 1.5 किमी ऊंचाई तक फैली है।स्काईमेट के मुताबिक, 19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि उत्तराखंड में भी छिटपुट वर्षा और हिमपात हो सकता है। वहीं, पंजाब,चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएँ चलने की संभावना है।

‘वो मेरे लिए पिता समान’, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने की सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूरा खान परिवार लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है। जबकि फैंस लगातार सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस सोमी अली ने सलीम खान के लिए एक पोस्ट किया है, इसमें उन्होंने सलीम खान को अपने पिता समान बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।

वो मेरे लिए शब्दों से कहीं अधिक

सोमी अली ने सलीम खान की सलमा खान और हेलन के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा इमोशनल नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘यह सुनकर मेरा दिल बैठ गया कि सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पूरी दुनिया के लिए, वो एक बड़े और मशहूर राइटर हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को पहचान देने में मदद की और शोले जैसी शानदार फिल्में बनाई। मेरे लिए वो एक पिता समान थे। उनके घर में रहते हुए, मुझे बेटी की तरह प्यार मिला, मुझे खाने पर साथ बैठाया गया, आस्था को लेकर चर्चाओं में मुझे शामिल किया गया, जहां सभी धर्मों का सम्मान और आदर किया जाता था।उन्होंने मुझे सिखाया कि भगवान सिद्धांतों से कहीं बड़े हैं और कहानी सुनाते समय ड्रामा के पीछे हमेशा सच्चाई छिपी होनी चाहिए। उनकी प्रतिभा ने सिनेमाई इतिहास रचा। उनकी मानवता ने लोगों को प्रेरित किया। मैं उनकी शक्ति और जल्द ठीक होने की दुआ करती हूं। वो मेरे लिए शब्दों से कहीं अधिक अहम हैं।’
 
11 बजे जारी होगा नया हेल्थ बुलेटिन

सलीम खान को मंगलवार की सुबह लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सलीम खान को शरीर में सूजन की शिकायत थी।। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही सलमान खान समेत परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे। देर रात ऐसी खबरें आईं कि सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं परिवार के सदस्यों का लगातार अस्पताल पहुंचना जारी है। अब दिन के 11 बजे डॉक्टर्स सलीम खान का हेल्थ बुलेटिन जारी करेंगे। वहीं खबरें हैं कि सलमान खान की टीम भी एक स्टेटमेंट जारी कर सकती है।

Previous articleप्रेम विवाह से नाराज ससुर और साले ने दामाद की चाकू मारकर हत्या
Next articleकार में मस्ती करते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वायरल हुआ वीडियो, लिखा- ‘हमारे नियम…’
News Desk

‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल|मोहन यादव सरकार में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज अपने कार्यकाल का तीसरा बजट किया| इस बार के बजट में सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वाकांक्षी परिजोजनाओं की शुरूआत की हैं| हालांकी दूसरी तरफ विपक्षी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बजट को लेकर निराशाजनक प्रतिक्रिया दी है और इस बजट को जनता के साथ विश्वासघात करार दिया हैं| उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर लिखा कि मध्य प्रदेश सरकार का आज का बजट जनता से विश्वासघात वाला बजट है|

जनहित का मुद्दा पूरी तरह सफाचट-कमलनाथ

उन्होंने आगे लिखा वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज जो बजट पेश किया है उसमें सिर्फ बातों के बताशे बनाए गए हैं और जनहित का मुद्दा पूरी तरह सफाचट है|नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता और मतदाताओं से जो प्रमुख वादे किए थे, वह सारे वादे ढाई साल बाद भी वित्त मंत्री के बजट भाषण से ग़ायब दिखाई दिए। प्रदेश के किसानों, नारी शक्ति, नौजवानों और सभी वर्गों से किए गए चुनावी वादों को बजट में कोई स्थान नहीं दिया गया|

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता से जो चार प्रमुख वादे किए थे, वह इस प्रकार हैं|

कमलानथ ने याद भाजपा को याद दिलाएं वादे

किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 रुपया प्रति क्विंटल
किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपया प्रति क्विंटल
लाड़ली बहन योजना में महिलाओं को प्रति महीने 3 हज़ार रुपया
घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपये में.
कमलनाथ का भाजपा पर आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी इन चारों घोषणाओं को बजट में कोई स्थान नहीं दिया और स्पष्ट कर दिया है कि यह सरकार जनविरोधी है, जनता से विश्वासघात करने वाली है और वादा-खिलाफी इसका स्वभाव है. इस बजट से मध्य प्रदेश की जनता को भारी निराशा हुई है|इसके अलावा वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि पिछले बजट में जो घोषणाएं की गई थीं, उनको पूरा क्यों नहीं किया गया|

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से पूछा ये सवाल

वित्त मंत्री ने यह भी नहीं बताया कि आख़िर केंद्र सरकार से अगले पाँच साल में मिलने वाले करों की हिस्सेदारी में 50 हज़ार करोड़ रुपये की कमी पर सरकार की क्या रणनीति है. इसके अलावा केंद्र और राज्य के सहयोग से चलने वाली योजनाओं में चालू वित्त वर्ष में मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से कई हज़ार करोड़ की राशि का भुगतान नहीं किया गया|

जनता के हित को केंद्र के हाथो में रखा गिरवी- कमलनाथ

इन विभिन्न पहलुओं को देखते हुए साफ़ समझ में आता है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के हित को ध्यान में नहीं रख रही है और केंद्र सरकार की कठपुतली के रूप में प्रदेश की जनता के हित को केंद्र के हाथों में गिरवी रख दिया है|

पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर टी20 विश्व कप में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए 35वें ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 97 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान की पारी

करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। साहिबजादा फरहान के तूफानी शतक की मदद से पाकिस्तान ने 199 रन बनाए हैं। अब नामीबिया को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य मिला है। इस मैच में साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रसेल ने अयूब को पवेलियन भेजा। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान को कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। उन्होंने आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। आगा भी ब्रसेल का शिकार बने। वह 38 रन बना सके। टीम को तीसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ख्वाजा नफे को आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। चौथे विकेट के लिए फरहान और शादाब खान के बीच 81 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान फरहान ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं, शादाब 36 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने दो विकेट लिए जबकि गेरहार्ड इरेसमस ने एक सफलता अपने नाम की।

Previous articleहोली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
Next article‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
News Desk

‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|भारत में यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस के लॉन्च पर बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोनों देशों के संबंध समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। जयशंकर ने बताया कि जोखिम कम करना अब एक बड़ी प्राथमिकता बन गई है, सप्लाई चेन का ढांचा बदला जा रहा है और तकनीक ने काम करने के तरीके बदल दिए हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जनसांख्यिकी में भी बड़े बदलाव आ रहे हैं और अब वैश्विक कार्यबल का विचार तेजी से सामने आ रहा है।जयशंकर ने कहा कि ऐसे देश जो प्रतिभा के प्रवाह को अवसरों के साथ जोड़ सकें और इसमें कानून, पारदर्शिता और निष्पक्षता का ध्यान रखें, वे इस बदलाव का सबसे अच्छा फायदा उठा पाएंगे। उन्होंने एआई इम्पैक्ट समिट के बारे में कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य एआई की क्षमता को समझना था, जो सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ा सकती है और विभाजन को कम कर सकती है और बड़े स्तर पर समाधान दे सकती है।

जयशंकर ने यूरोपीय लीगल गेटवे का दिया उदाहरण

इस दौरान जयशंकर ने यूरोप के लिए भारत का यूरोपीय लीगल गेटवे ऑफिस भी इसके उदाहरण के तौर पर बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ यूरोप में प्रवेश का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारे समाजों के बीच एक सेतु है, विश्वास का प्रतीक है और एक साझा, कुशल, गतिशील और मजबूत वैश्विक कार्यबल में निवेश है।

भारत यूरोप साझेदारी का भी जिक्र

इसके साथ ही विदेश मंत्री ने भारत-यूरोपियन यूनियन (ईयू) साझेदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी साझेदारी सिर्फ साझा मूल्यों की वजह से ही नहीं, बल्कि इसलिए भी मजबूत है क्योंकि अब हम एक-दूसरे को प्राकृतिक और पसंदीदा साझेदार के रूप में देखते हैं।उन्होंने कहा कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत का निष्कर्ष, सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर समझौता और 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन के अन्य ठोस निर्णय हमारे साझा भविष्य का रोडमैप पेश करते हैं। जयशंकर ने बताया कि शिखर सम्मेलन में 2030 तक की संयुक्त रणनीतिक एजेंडा को अपनाना हमारे रिश्तों का एक नया अध्याय खोलता है, जो आपसी समृद्धि, सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत है।
 

कार में मस्ती करते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वायरल हुआ वीडियो, लिखा- ‘हमारे नियम…’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री एक वीडियो में नजर आई, जो खुद सोशल मीडिया हैंडल पर सोनाक्षी ने शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी और जहीर इकबाल कार में ‘वीआईपी’ गाने का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

सोनक्षी का वीडियो

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर पति जहीर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों कार में ‘वीआईपी’ गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। गाने पर दोनों का मजेदार डांस उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 

सोनाक्षी का नोट

सोनाक्षी ने पति जहीर के साथ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘हमारी घेड़ी, हमारा राज’। जहीर ने भी इस वीडियो पर हंसने और रोने वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार और तारीफ जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

सोनाक्षी की शादी और करियर

सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल के रिश्ते के बाद 23 जून 2024 को सिविल मैरिज कर ली थी। यह घर पर हुई रजिस्टर्ड शादी थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। इसके बाद दोनों ने मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था। सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार सुधीर बाबू के साथ फिल्म ‘जटाधारा’ में देखा गया था। इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी ने साउथ में डेब्यू किया है। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज हुई थी।