लिव-इन रिलेशनशिप में खौफनाक वारदात, दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर रची गई साजिश

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली।  दिल्ली के वजीराबाद में एक महिला ने अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर घायल कर दिया. धारदार हथियार से हमला करने पर गंभीर रूप से घायल युवक को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ऑपरेशन किया गया है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यहां जानें पूरा मामला? दरअसल, यह मामला दिल्ली के वजीराबाद इलाके का है, जहां बिहार के किशनगंज जिले की रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी के साथ रहती थी. 22 वर्षीय प्रेमी विशारजीत दिल्ली में ही झोलाझाप डॉक्टर है. विशारजीत और महिला अमीना खातून दोनों के 2 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लेकिन अब अचानक से विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने प्रेमी पर हमला कर दिया। 

2 सालों से महिला के सपर्क में था युवक

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान विशारजीत निवासी रामपुर के रूप में हुई है, जो पिछले 2 सालों से महिला के संपर्क में था. महिला ने बताया कि युवक पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसने यह बात छिपाए रखी. वहीं, पीड़ित ने बताया कि महिला ने दूध में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया. देर रात करीब ढाई बजे जब अर्धचेतन अवस्था में था, तब धारदार हथियार से हमला कर दिया. यानी यह विवाद शादी की बात छिपाने को लेकर है। 

पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी

पुलिस ने बताया कि घायल युवक को किसी तरह इलाज के लिए हिंदू राव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. सफदरजंग अस्पताल में ही युवक की सर्जरी की गई और इलाज जारी है. फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 118 (2) और 123 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Previous articleछतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
News Desk

सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली।  मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. सीएम यादव और गृह मंत्री की यह मुलाकात शिष्टाचर भेंट के रूप में हुई है, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है. सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान कानून-व्‍यवस्‍था, सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, निवेश, अधोसंरचना विकास तथा केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। 

सीएम ने दी प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी देते हुए राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन सीएम मोहन यादव को दिया. यह बैठक आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसके पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवान ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी। 

निगम मंडलों की नियुक्ति पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने दिल्‍ली दौरे में निगम मंडलों की नियुक्ति को लेकर भी बातचीत की है. सीएम मोहन यादव ने बताया कि निगम मंडलों की नियुक्तियों को लेकर काम चल रहा है. उन्‍होंने कहा कि धीरे-धीरे चरणबद्ध ढंग से सारी नियुक्तियां की जाएगी। 

Previous articleMohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Next articleछतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
News Desk

Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

सीधी जिले के रामपुर| नैकिन जनपद पंचायत में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान सम्मान न मिलने पर जनपद अध्यक्ष और महिला कांग्रेस नेत्री उर्मिला साकेत ने नाराज़गी जताते हुए प्रशासन के खिलाफ खुला विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दिए जाने का आरोप लगाते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजीव तिवारी को भाजपा का पटका पहनाकर विरोध प्रकट किया|

शासकीय कार्यक्रम को बताया राजनीतिक मंच

उर्मिला साकेत का कहना है कि शासकीय आयोजन को भाजपा के मंच में बदल दिया गया, जहां सत्ताधारी दल के नेताओं को प्राथमिकता दी गई और सम्मानित किया गया, जबकि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ऋषिराज मिश्रा तथा अन्य निर्वाचित सदस्यों को नजरअंदाज कर दिया गया. उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया. यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जनपद सभागार में आयोजित सामान्य सभा की बैठक के दौरान सामने आई. विरोध स्वरूप अध्यक्ष ने सीईओ को भाजपा का पटका पहनाते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई|

कांग्रेसी होने के कारण उपेक्षा का आरोप

अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जुड़ी होने की वजह से उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है. उनका कहना है कि नियमानुसार जनपद से जुड़े किसी भी सरकारी कार्यक्रम में अध्यक्ष को आमंत्रित करना अनिवार्य होता है, लेकिन उन्हें बार-बार दरकिनार किया जाता है. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा|

सदस्यों ने भी जताई नाराज़गी

उन्होंने यह भी कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों में बुलाने के बावजूद सम्मान नहीं दिया जाता. इस मुद्दे पर अन्य सदस्यों ने भी नाराज़गी जताई है. उनका आरोप है कि अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है और जनपद अध्यक्ष व सदस्यों को महत्व नहीं दिया जाता. इसी कारण कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया|

विधायक प्रतिनिधि ने दी घेराव की चेतावनी

वहीं, चुरहट विधायक प्रतिनिधि ज्ञान अग्निहोत्री ने भी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को गलत ठहराया. उनका कहना है कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में सदस्यों को सूचना तक नहीं दी गई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. यदि अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनेंगे तो जनपद कार्यालय का घेराव किया जाएगा|

उपाध्यक्ष का आरोप, सत्ताधारियों के इशारे पर काम

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ऋषिराज मिश्रा ने भी कहा कि कार्यक्रमों में नियमानुसार जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी केवल सत्ताधारियों के इशारे पर काम कर रहे हैं. अध्यक्ष के सम्मान में कमी को लेकर कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया और सीईओ को भाजपा का पटका पहनाकर विरोध जताया गया. इस पूरे मामले में जब सीईओ राजीव तिवारी से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया|

करो या मरो मुकाबले में आज श्रीलंका का सामना करेगा पाकिस्तान, बारिश में धुला मैच तो किसे होगा फायदा?

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें भले ही जीवंत हो गई हैं, लेकिन अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है तो हर हाल में श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण का मुकाबला शनिवार को पल्लेकल में खेला जाएगा। सुपर आठ में पाकिस्तान का एक मैच पहले ही बारिश में धुल चुका है और अगर ये मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ा तो पाकिस्तान को नुकसान होगा। 

ग्रुप-2 में कैसी है टीमों की स्थिति?

सुपर आठ चरण के ग्रुप-2 की बात करें तो इंग्लैंड ने अपने तीनों मैच जीते हैं और वह छह अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक रद्द मैच के साथ तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.390 का है। पाकिस्तान की टीम दो मैच में एक हार और एक रद्द मैच के साथ एक अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 का है। वहीं, सह-मेजबान श्रीलंका ने सुपर आठ में अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए जिससे उसका सफर थम गया। 

अगर-मगर के डगर में फंसा पाकिस्तान

इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार से सेमीफाइनल की दौड़ दिलचस्प हो गई है और एक बार फिर पाकिस्तान अगर-मगर के डगर में फंस गया है।
यहां से नेट रन रेट काफी अहम हो गया है। यानी पाकिस्तान को सिर्फ श्रीलंका को हराना ही नहीं होगा, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
श्रीलंका के खिलाफ अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है और उसने 160 रन का स्कोर बनाया है तो उसे ये मैच 64 या इससे अधिक रनों से जीतना होगा। 
अगर पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करता है और श्रीलंका को 160 के स्कोर पर रोक लेता है तो उसे 40+ गेंद या 13.1 ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल करना होगा।
पाकिस्तान की टीम अगर ऐसा नहीं कर सकी तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा।

श्रीलंका-पाकिस्तान मैच पर न्यूजीलैंड की नजर

पाकिस्तान और श्रीलंका मैच पर न्यूजीलैंड की भी नजर होगी क्योंकि इसी से साफ होगा कि कीवी टीम का सफर टी20 विश्व कप में आगे बढ़ेगा या नहीं। पाकिस्तान की बात करें तो सिर्फ सुपर आठ में सिर्फ एक अंक अर्जित किया है और वो भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच धुलने के कारण मिला है। अगर श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच धुलता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे, ऐसे में पाकिस्तान के कुल दो अंक होंगे, जबकि न्यूजीलैंड के पहले से ही तीन अंक हैं। यानी पल्लेकल में बारिश हुई और मैच नहीं हो सका तो पाकिस्तान का सफर सुपर आठ में ही थम जाएगा। 

क्या है मौसम का पूर्वानुमान

पाकिस्तान के प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि पल्लेकल में शनिवार को बारिश की संभावना ना के बराबर है। श्रीलंका मौसम विभाग के अनुसार, पल्लेकल में शनिवार को बारिश का संभावना एक प्रतिशत है और तापमान 19 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही तो ये मैच चार मार्च को कोलंबो में खेला जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पहले सेमीफाइनल मैच की मेजबानी कोलकाता का ईडेन गार्डेंस करेगा।

Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल|मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. सीएम यादव और गृह मंत्री की यह मुलाकात शिष्टाचर भेंट के रूप में हुई है, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है. सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान कानून-व्‍यवस्‍था, सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, निवेश, अधोसंरचना विकास तथा केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ|

सीएम ने दी प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी देते हुए राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन सीएम मोहन यादव को दिया|यह बैठक आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसके पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवान ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी|

निगम मंडलों की नियुक्ति पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने दिल्‍ली दौरे में निगम मंडलों की नियुक्ति को लेकर भी बातचीत की है. सीएम मोहन यादव ने बताया कि निगम मंडलों की नियुक्तियों को लेकर काम चल रहा है. उन्‍होंने कहा कि धीरे-धीरे चरणबद्ध ढंग से सारी नियुक्तियां की जाएगी|

Previous articleIndian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
News Desk

कामरान इकबाल ने जड़ा शतक, साहिल के साथ साझेदारी जारी; बढ़त 500 के पार

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी के फाइनल का पांचवां और अंतिम दिन का खेल जारी है। जम्मू-कश्मीर की ओर से कामरान इकबाल और साहिल लोटरा क्रीज पर मौजूद हैं। इकबाल ने शतक लगा दिया है और साहिल के साथ उनकी साझेदारी भी जारी है। जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 रन के पार पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर ने पांचवें दिन दूसरी पारी चार विकेट पर 186 रन से आगे बढ़ाई है।

जम्मू-कश्मीर ने नहीं किया था फॉलोऑन

जम्मू-कश्मीर के पहली पारी के 584 रनों के जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रन की बढ़त हासिल करने के बावजूद फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया था। अगर आज दिन के खेल की समाप्ति तक मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो जम्मू-कश्मीर पहली पारी में बढ़त के आधार पर यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा। इस तरह टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत सकती है।

Previous articleराजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां का निधन
Next articleक्या भारत-इस्राइल भी FTA करेंगे?: PM मोदी के दौरे के बाद मिले संकेत, शीर्ष अधिकारी बोले- समझौते का प्रयास जारी
News Desk

कोलकाता में भारत का दमदार रिकॉर्ड, इडेन गार्डेंस बना टीम इंडिया का किला

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

सेमीफाइनल से एक कदम दूर भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण का मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि कोलकाता में टी20 में उसका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। 

झटके के बाद संभली भारतीय टीम

भारतीय टीम ग्रुप चरण में अजेय रही थी और उसने अपने सभी मुकाबले जीते थे। लेकिन सुपर आठ चरण में उसके अभियान को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीका ने टीम को 76 रनों से करारी शिकस्त दे डाली। यह भारत के लिए काफी कठिन थी और इससे उसके लिए आगे की राह मुश्किल हो गई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने अगले मैच में वेस्टइंडीज को हराया जिससे भारत ने राहत की सांस ली। फिर भारत ने भी जिम्बाब्वे पर 72 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए कदम बढ़ा दिए। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक मार्च को होने वाले मैच में जो टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। 

कोलकाता में भारत से कभी नहीं जीता वेस्टइंडीज

भारतीय फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वेस्टइंडीज का ईडेन गार्डेंस पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। वेस्टइंडीज ने कोलकाता में कुल सात टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि चार मैच टीम ने गंवाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज को इस मैदान पर सभी हार भारत के खिलाफ ही मिली है। कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच के नतीजों की बात करें तो भारत ने चार नवंबर 2018 को वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर 16 फरवरी 2022 को टी20 मैच खेला गया जिसमें भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में 18 फरवरी 2022 को खेले गए टी20 मैच में भारत आठ रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा। भारत ने फिर 20 फरवरी 2022 को ईडेन गार्डेंस पर टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराया। अब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें चार साल बाद इस मैदान पर टी20 में आमने-सामने होंगी।

ईडेन गार्डेंस पर टी20 विश्व कप में एक बार खेला है भारत

टी20 विश्व कप की बात करें तो भारत ने ईडेन गार्डेंस पर सिर्फ एक मैच खेला है। 2016 टी20 विश्व कप में भारत का सामना इसी मैदान पर पाकिस्तान से हुआ था जहां भारतीय टीम छह विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही थी। ये वही मैच था जिसमें विराट कोहली ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। अब टीम 10 साल बाद कोलकाता में टी20 विश्व कप का मैच खेलने उतरेगी। 

कोलकाता में भारत का टी20 में रिकॉर्ड ऐसा रहा…

भारत ने कोलकाता में टी20 का पहला मुकाबला 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला। इस मैच में टीम को छह विकेट से हार मिली।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अक्तूबर 2015 को कोलकाता में टी20 मैच रद्द हो गया था।
2016 में भारत ने टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। ये ईडन गार्डेंस पर टी20 में भारतीय टीम की पहली जीत थी।
नवंबर 2018 में भारत ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया।
भारत ने 2021 में न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराया।
2022 में भारत ने कोलकाता में वेस्टइंडीज को छह विकेट से मात दी।
2022 में ही भारत ने फिर इसी मैदान पर वेस्टइंडीज को आठ रन से हराया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2022 में कोलकाता में टी20 मुकाबला हुआ जिसमें टीम इंडिया 17 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही।
2025 में भारत ने ईडेन गार्डेंस पर इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर इस मैदान पर अपना दबदबा बरकरार रखा। 
इस तरह कोलकाता में भारत ने खेले कुल नौ टी20 मैच में से सात जीते हैं, जबकि एक मैच गंवाया है और एक मुकाबला रद्द रहा है।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, इस देश से हुई थी फंडिंग; क्राइम ब्रांच का दावा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

भारतीय नौसेना अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए 200 जंगी जहाजों को शामिल करने की तैयारी कर रहा है. इसकी जानकारी शुक्रवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने दी है. उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना का लक्ष्य 2035 तक 200 से अधिक जहाजों को अपने बेडे़ में शामिल करने का है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2047 तक पूरी तरह भारत को आत्मनिर्भर बल से रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है. इस साल यानी 2026 में भी 15 जहाजों को शामिल करने की योजना है. जानें नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने क्या कहा? नौसेना प्रमुख ने यह जानकारी शुक्रवार को चेन्नई बंदरगाह पर INS अंजदीप के कमीशनिंग समारोह के बाद दी है. इस दौरान नौसेना प्रमुख ने बताया कि साल 2026 में लगभग 15 नए जहाज शामिल करने की तैयारी है, जो एक साल के अंदर सबसे ज्यादा नौसेना के बेड़े में जहाज शामिल होगी. इसके अलावा देशभर के शिपयार्ड में 50 जहाजों का निर्माण किया जा रहा है, जो रक्षा उत्पादन में स्वदेशीकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

‘मेक इन इंडिया’ पर जोर

नौसेना प्रमुख ने बताया, नौसेना की अभियानगत क्षमता हिंद महासागर क्षेत्र से लेकर उसके काफी आगे तक फैली हुई है, जिसमें नौसैन्य इकाइयां निगरानी, जलदस्यु रोधी और समन्वित गश्त के लिए लगातार तैनात रहती हैं, जो निरंतर पहुंच और विश्वसनीय अभियान क्षमता को दर्शाती है. इसके अलावा उन्होंने मेक इन इंडिया पर जोर देते हुए कहा कि अब आत्मनिर्भर भारत को न केवल रणनीतिक अनिवार्यता के रूप में बल्कि भविष्य की सुरक्षा को देखते हुए निवेश के रूप में अपनाने की तैयारी है।

50 जहाजों का निर्माण कार्य शुरू

एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा, 50 जहाजों का निर्माण किया जा रहा है. 2035 तक भारतीय नौसेना के बेड़े में 200 से अधिक जंगी जहाज शामिल किए जाएंगे. इसके अलावा हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भरता को घटक स्तर तक ले जाना और 2047 तक आत्मनिर्भर बल का निर्माण करना है।

क्लीन चिट के बाद Arvind Kejriwal की नेशनल एंट्री की तैयारी, Aam Aadmi Party का मेगा प्लान तैयार

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट का फैसला सुनते ही अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और कहा कि सत्य की जीत हुई है. शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी का क्या प्लान है? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है. जानें क्या है AAP का प्लान?इंडियन एक्सप्रेस ने AAP नेता सौरभ भारद्वाज से बातचीत की है, जिसके अनुसार, उन्होंने अपनी पार्टी की आगामी रणनीति के बारे में बताया है. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमारी पार्टी केजरीवाल के पक्ष में आए फैसले का जश्न मनाने के लिए 1 मार्च से दिल्ली के जंतर-मंतर में विशाल रैली कर रही है. यहीं से आगामी योजनाओं पर बात की जाएगी|

AAP की क्या है योजना?

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमारी पार्टी 1 मार्च को जंतर-मंतर पर एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होकर अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देंगे. इस रैली में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों के अलावा मोहल्ला क्लीनिक से हटाए गए डॉक्टर, नर्सें और 10,000 बस मार्शल (जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी) भी रैली में शामिल होंगे. जंतर-मंतर से ही केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ उन सभी लोगों का मुद्दा उठाया जाएगा, जिन्हें भाजपा ने हटा दिया है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के लिए कई लड़ाइयां लड़ी हैं|

केजरीवाल की बढ़ेगी सक्रियता

सौरभ भारद्वाज ने कहा, अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजनीति में और अधिक सक्रिय देखने को मिलेंगे. वे कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे थे. अब कोर्ट का फैसला आ चुका है. हालांकि, अभी दिल्ली चुनाव के लिए अभी बहुत समय है. उन्होंने बताया कि यह फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसका असर दिल्ली की जनता पर भी पड़ेगा|आज के दौर में कुछ ही नेता बचे होंगे, जो खुद को ईमानदार कह सकते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का मानना ​​है कि कई नेता, पार्षद और कार्यकर्ता, जो पहले साइकिल से चलते थे. वे भी अब कोट-पैंट पहनने लगे हैं, उनके बच्चे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ रहे हैं और वे डिफेंडर और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों से चल रहे हैं. बता दें, केजरीवाल, आईआरएस अधिकारी थे, आईआईटी से पढ़े थे और आज भी जनता के हित में जेल से बाहर आ रहे हैं|

21 जनवरी से कर चुके 50-60 सभाएं

उन्होंने कहा कि हमने शहर भर में मंडल स्तर पर सभाएं और अभियान की शुरुआत कर दी है. 21 फरवरी से अब तक करीब 50-60 सभाएं और बैठकें भी कर चुके हैं. अब कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आ गया है, तो हम लोगों को घर-घर जाकर इसके बारे में भी बताएंगे|

साहिल का पचासा, इकबाल भी शतक लगाकर क्रीज पर; जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 के पार

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी के फाइनल का पांचवां और अंतिम दिन का खेल जारी है। जम्मू-कश्मीर की ओर से कामरान इकबाल और साहिल लोटरा क्रीज पर मौजूद हैं। इकबाल ने शतक लगा दिया है, जबकि साहिल ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। इकबाल और साहिल के बीच साझेदारी भी जारी है। जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 रन के पार पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर ने पांचवें दिन दूसरी पारी चार विकेट पर 186 रन से आगे बढ़ाई है।

जम्मू-कश्मीर ने नहीं किया था फॉलोऑन

जम्मू-कश्मीर के पहली पारी के 584 रनों के जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रन की बढ़त हासिल करने के बावजूद फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया था। अगर आज दिन के खेल की समाप्ति तक मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो जम्मू-कश्मीर पहली पारी में बढ़त के आधार पर यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा। इस तरह टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत सकती है।

Previous articleकोलकाता में भारत का दमदार रिकॉर्ड, इडेन गार्डेंस बना टीम इंडिया का किला
Next articleमुश्किल में घिरे माही: झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को क्यों थमाया नोटिस? आवासीय प्लॉट से जुड़ा है मामला
News Desk