37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, , असम की तीन, छत्तीसगढ़ की दो, हरियाणा की दो, तेलंगान की दो और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है। 

ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। 5 मार्च को नामांकन भरे जाएंगे और 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा और 16 मार्च को ही वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च 2026 से पहले चुनाव पूरा होना है।   
 

लाडली बहनों को 23,882 करोड़ की सौगात, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

भोपाल|मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश कर दिया है. यह बजट मध्य प्रदेश का पहला पेपरलेस बजट है| इस बजट में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. जिसमें लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव रखा गया है|

बजट में महिलाओं को क्या मिला?
5700 महिला हॉस्टल शहरों में प्रस्तावित
महिला सशक्तिकरण के लिए प्रभावशाली योजनाएं
लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान
लाडली बहना योजना में 1.25 लाख रजिस्ट्रेशन
लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 1801 करोड़ का प्रावधान किया गया|
52.29 लाख बालिकाओं को लाभ मिला
आंगनबाड़ी केंद्र को विकसित किया जा रहा है
नारी स्वाभिमान एवं छात्रों को दुग्ध का पैकेट मिलेगा
700 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया|
लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि राज्य में 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि बजट में इस योजना के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है|इस योजना के तहत अभी राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को 1500 प्रति माह दे रही है. लाड़ली बहना योजना की फरवरी महीने की किस्त सरकार की तरफ से जारी हो चुकी है. ऐसे में बजट के लिए लाड़ली बहना योजना बड़ा ऐलान माना जा रहा है|

Previous articleजेफ्री पर मरती थी निकोल, ई-मेल में लिखा– क्या तुम मेरे साथ बच्चा करोगे?
Next articleकिसानों को 1 लाख सोलर पंप, ऋण देने के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान’, मिली सौगात
News Desk

ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ का दावा- भारत के हमले से पस्त हुआ पाकिस्तान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 नई दिल्ली|दुनिया के मशहूर विमानन विशेषज्ञ टॉम कूपर ने दावा किया है कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के किराना हिल्स इलाके पर हमला किया था। उनका कहना है कि यह जगह पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के स्टोरेज से जुड़ी मानी जाती है। हालांकि भारतीय वायुसेना ने पहले इस तरह के हमले से इनकार किया था, लेकिन कूपर का कहना है कि उनके पास कई सबूत हैं।

अभिषेक बच्चन की इन्वेस्टमेंट सीख, पिता की सलाह का जिक्र

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में से एक, अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन सिर्फ फिल्मों के ही नहीं, निवेश के मामले में भी काफी समझदार माने जाते हैं। हाल ही में ग्लोबल बिजनेस समिट में अभिषेक ने अपने पिता के निवेश करने के तरीके के बारे में खुलकर बात की।

सुरक्षित निवेश में विश्वास रखते हैं अभिषेक

अभिषेक ने बताया कि अमिताभ बच्चन हमेशा से ठोस और सुरक्षित निवेश में विश्वास रखते हैं, खासकर रियल एस्टेट और गोल्ड में। उन्होंने कहा कि उनके पिता की सोच सीधी है, ‘जमीन है तो सब ठीक है।’ यानी अगर आपके पास जमीन-जायदाद है, तो आपका भविष्य सुरक्षित है। अभिषेक ने हंसते हुए यह भी बताया कि वे खुद पहले गोल्ड में निवेश करते थे, लेकिन उनकी पत्नी ने एक दिन पूछा, ‘सिर्फ गोल्ड ही क्यों, सिल्वर क्यों नहीं?’ अभिषेक का कहना है कि वह उन्हीं चीजों में पैसा लगाना पसंद करते हैं, जिन्हें वह खुद इस्तेमाल करते हैं या जिन पर उन्हें भरोसा होता है। उनके मुताबिक, किसी भी निवेश की शुरुआत भरोसे और समझ से होनी चाहिए।

करीब 219 करोड़ की है रियल एस्टेट संपत्ति

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म स्क्वायर यार्ड्स के डेटा के मुताबिक, मुंबई में अभिषेक बच्चन की कुल रियल एस्टेट संपत्ति करीब 219 करोड़ रुपये बताई जाती है। यानी साफ है कि बच्चन परिवार सिर्फ शोहरत पर नहीं, समझदारी और सोच-समझकर किए गए निवेश पर भी भरोसा करता है।

इस फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक

फिल्मों की बात करें, तो अभिषेक बच्चन फिलहाल फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रहे हैं। ‘किंग’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं। कास्ट में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अदिति हुंडिया से शादी करेंगे ईशान किशन? अटकलों पर मां सुचित्रा देवी का बयान, जानें

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले ईशान किशन इन दिनों अलग वजह से चर्चा में हैं। वजह है उनके और अदिति हुंडिया के रिलेशनशिप की अटकलें। वैसे तो रूमर्स काफी पहले से चल रहे थे कि ईशान और अदिति रिलेशनशिप में हैं, लेकिन हाल फिलहाल में इस बात की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब चर्चा इस बात की शुरू हो चुकी है कि क्यों दोनों शादी करेंगे। इन अटकलों पर अब ईशान किशन की मां सुचित्रा देवी का बयान आया है। ईशान ने 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं। बाएं हाथ के इस ओपनर ने 40 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को बड़ी जीत दिलाई। उनकी इस मैच जिताऊ पारी की बदौलत भारत ने 61 रन से मुकाबला अपने नाम किया। ईशान ने न सिर्फ बल्ले से कमाल दिखाया, बल्कि विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उस्मान खान को स्टंप आउट कर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।

दादा के बयान से उड़ी शादी की अफवाह

मैच के बाद जहां हर ओर उनकी बल्लेबाजी की चर्चा हो रही थी, वहीं उनके निजी जीवन को लेकर भी खबरें सामने आने लगीं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने मॉडल अदिति हुंडिया के साथ उनके रिश्ते की पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा, ‘जो भी ईशान शादी के लिए चुनेगा, हमें पूरी तरह स्वीकार है। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वह एक मॉडल है। बच्चों की खुशी को स्वीकार करना चाहिए।’ दादा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ईशान और अदिति की शादी की अटकलें तेज हो गईं।

मां ने किया साफ इनकार

हालांकि, जल्द शादी की अफवाहों पर ईशान की मां सुचित्रा देवी ने स्पष्ट रूप से विराम लगा दिया। उन्होंने कहा, ‘अभी शादी की बात नहीं है, यह उसके क्रिकेट खेलने का समय है। वह अभी इतना बड़ा नहीं हुआ है कि शादी की बात की जाए। दादा जी थोड़े उम्रदराज हो गए हैं। बुजुर्ग लोग थोड़ा उत्साहित हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर जो देखा, उसी के आधार पर उन्होंने यह सब कहा।’ उनके इस बयान से साफ हो गया कि फिलहाल परिवार की प्राथमिकता ईशान का क्रिकेट करियर है।

ईशान का फोकस सिर्फ क्रिकेट पर

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार को पूरी टीम और भारतीय प्रशंसकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुकाबले को सामान्य मैच की तरह लिया, गेंद को देखकर शॉट्स खेले और किसी तरह का दबाव महसूस नहीं किया। ईशान ने यह भी कहा कि उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है और वह अगले मुकाबले पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

लगातार दूसरी फिफ्टी से बढ़ा आत्मविश्वास

टी20 विश्व कप में यह उनकी लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी रही। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तानी स्पिनरों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ईशान किशन का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि वह बड़े मंच पर जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी शंखनाद, तारीखों का ऐलान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, , असम की तीन, छत्तीसगढ़ की दो, हरियाणा की दो, तेलंगान की दो और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है। 

लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म ‘द ब्लफ’ का विश्व प्रीमियर, प्रियंका चोपड़ संग स्टाइलिश अंदाज में नजर आए निक जोनस

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

फिल्म ‘द ब्लफ’ के वर्ल्ड प्रीमियर में कलाकार और निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस 17 फरवरी, 2026 को लॉस एंजिल्स पहुंचे। प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल नीडिया पर जमकर वायरल  हो रहे हैं। 

क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

जिम्बाब्वे का सामना टी20 विश्व कप के ग्रुप बी में आयरलैंड से होना है। इस मैच में हालांकि, बारिश का साया है जिस कारण अब तक टॉस नहीं हो सका है। अगर मैच बारिश में धुलता है तो इससे जिम्बाब्वे का फायदा होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं थम जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा

ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम सुपर आठ चरण में पहुंच चुकी है और दूसरे स्थान के लिए जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है। जिम्बाब्वे ने लगातार दो मैच जीते हैं और अब एक जीत उसे अगले दौर में पहुंचा देगी। इतना ही नहीं, अगर जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच बारिश की भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे, ऐसे में जिम्बाब्वे के पांच अंक हो जाएंगे और वह सुपर आठ में पहुंच जाएगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अगर आखिरी मैच जीत भी जाती है तो उसके चार अंक ही रहेंगे और वह बाहर हो जाएगी।

पल्लेकल में बारिश फिर शुरू

पल्लेकल में बारिश फिर शुरू गई है और पूरा मैदान कवर्स से ढका गया है। आउटफील्ड के चारों ओर कवर्स लगे हुए हैं और कवर्स के ऊपर काफी पानी भरा हुआ है। मैच भारतीय समयानुसार तीन बजे से शुरू होना था, लेकिन अब तक टॉस भी नहीं हो सका है। अगर मैच शुरू होता है तो यह अब तय है कि ओवरों में कटौती होगी और मुकाबला 20-20 ओवर का तो नहीं हो सकेगा। भारतीय समयानुसार शाम 6:10 बजे तक कटऑफ टाइम है। यानी तब तक मैच नहीं शुरू हो सका तो मुकाबला रद्द हो जाएगा।

बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

संभल। संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) में शामिल हुईं दो मुस्लिम महिलाओं का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। घटना को लेकर जहां कुछ लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द  (Communal Harmony) की मिसाल बता रहे हैं, वहीं अन्य लोग धार्मिक परंपराओं और पहचान से जुड़े सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच बरेली के एक मुस्लिम धर्मगुरु ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

 

मौलाना ने जताया विरोध
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजबी ने बयान जारी कर कहा कि कांवड़ यात्रा में बुर्का पहनकर शामिल होने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग धार्मिक दृष्टिकोण से इसके बारे में सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामी शिक्षाओं के अनुसार किसी भी मुसलमान-चाहे पुरुष हो या महिला—को दूसरे धर्म के धार्मिक अनुष्ठानों या परंपराओं को अपनाने की अनुमति नहीं है। मौलाना के मुताबिक ऐसे आयोजनों में भाग लेना अनुचित है और समुदाय को इससे बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से “गुनाह से तौबा करने” और भविष्य में ऐसे कदम न उठाने की अपील की।

 

महिला ने बताया-मन्नत पूरी होने पर लाई कांवड़
दूसरी ओर, इस मामले में चर्चा में आई तमन्ना मलिक ने अपनी ओर से सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने भगवान से एक मन्नत मांगी थी, जो पूरी होने के बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा करने का संकल्प लिया। तमन्ना के अनुसार, उन्होंने अमन त्यागी से विवाह की कामना की थी और मन्नत पूरी होने पर वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आईं। उन्होंने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान उनके पति साथ रहे।

 

मंदिर में जलाभिषेक की तैयारी
तमन्ना ने कहा कि वह आगामी पर्व पर संभल स्थित छैमनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। उनका कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत विश्वास और मन्नत से जुड़ा निर्णय है।

 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत आस्था और सामाजिक मेलजोल का उदाहरण बता रहे हैं। वहीं अन्य लोग इसे धार्मिक सीमाओं के उल्लंघन के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल यह मामला स्थानीय स्तर से निकलकर व्यापक सामाजिक और धार्मिक विमर्श का विषय बन गया है।

रेणुका ने रैंकिंग में लगाई छह स्थान की छलांग, दीप्ति दूसरे नंबर पर मौजूद; सादिया शीर्ष पर

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर आईसीसी महिला रैंकिंग में टी20 गेंदबाजों में छह स्थान की छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद हैं, जबकि पाकिस्तान की लेफ्ट आर्म स्पिनर सादिया इकबाल फिर से शीर्ष पर आ गई हैं। सादिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मुकाबलों में कुल पांच विकेट हासिल किए। इस दौरान एक ही पारी में महज 18 रन देकर तीन विकेट निकाले। 

सादिया ने लगाई दो पायदान की छलांग

सादिया इकबाल ने दो पायदान की छलांग लगाई है। उन्होंने इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड और भारत की अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को पछाड़ा है। सदरलैंड ने पिछले महीने ही नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी, लेकिन इकबाल की लगातार परफॉर्मेंस और मैच जिताने वाली दमदार गेंदबाजी ने अब फिर से उन्हें शीर्ष पर ला दिया है। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने सीरीज के आखिरी मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद रैंकिंग में काफी सुधार किया है। 24 वर्षीय फातिमा टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 31 पायदान ऊपर चढ़कर 28वें नंबर पर आ गईं और महिला टी20 क्रिकेट में ऑलराउंडर की सूची में पांच स्थान ऊपर पहुंच गई हैं। फातिमा ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध तीसरे टी20 मैच में 47 रन की पारी खेली। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस सीरीज में सना ने 90, 9 और 47* रन की पारी खेलने के साथ दो विकेट हासिल किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

भारतीय गेंदबाजों को हुआ फायदा

गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गई हैं। पाकिस्तान की नाशरा संधू एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें पायदान पर आ गई हैं। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज के बारिश से प्रभावित शुरुआती मैच में कई भारतीय गेंदबाजों को उनकी मेहनत का इनाम मिला। अरुंधति रेड्डी 19 स्थान ऊपर चढ़कर 16वें स्थान पर और श्री चरणी 8 स्थान ऊपर चढ़कर 39वें स्थान पर पहुंच गईं। 

Previous articleतिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
Next articleबंगाल में SIR पर सियासत तेज, CM Mamata Banerjee का चुनाव आयोग पर हमला
News Desk