AIGCL 2026 Offers Career-Building Platform for Village Cricketers

0

The tournament provides exposure, financial rewards, and recognition to rural players seeking professional growth. AIGCL 2026 transforms grassroots participation into structured opportunity.

All India Gramin Cricket League 2026: India’s National Franchise League for Rural Talent

New Delhi, India: The All India Gramin Cricket League (AIGCL) 2026 is set to redefine grassroots cricket in India with its powerful vision — “Mehnat Se Maidan Tak: Khel Dhurandharon Ka.” Designed as India’s national franchise league for rural talent, AIGCL 2026 aims to bridge the gap between village greens and national stadiums by providing structured, professional opportunities to emerging cricketers from across the country.

A Professional Platform for Rural India

AIGCL 2026 will feature:

  • 8 Franchise Teams with national participation
  • Player Auction Model ensuring transparent talent selection
  • T20 Format for high-energy competitive cricket
  • 30 Matches including League Stage, Semi-Finals, and Final

Venue: Lonavala

This professionally managed tournament is structured to bring rural cricket into the mainstream spotlight, offering players exposure, recognition, and career-building opportunities.

Organized & Managed By

  • Organised By: Quantum Sports Management
  • Managed By: Khelo Gramin
  • Scoring Partner: CricHeroes
  • Spokesperson: Sushma Udyawer Pandey
    Chairperson AIGCL

With experienced sports management professionals and technology-backed scoring systems, the league ensures transparency, professionalism, and national-level standards in execution.

Attractive Prize Pool

The league comes with an impressive official prize pool:

  • Winner: ₹5,00,000
  • Runner-Up: ₹2,50,000
  • Individual Performance Awards

The prize structure reflects the league’s commitment to rewarding excellence and motivating young talent across India.

  • CSR-Eligible National Initiative
  • AIGCL 2026 operates under a Registered Trust, with:
  • CSR-1 Approval
  • 80G & 12A Certification

This makes the league an ideal platform for corporate sponsorships under Corporate Social Responsibility (CSR) initiatives, enabling companies to contribute to sports development and rural empowerment.

Mission: Bridging the Gap

With the core theme “Bridging the Gap – Village Greens to National Stadiums,” AIGCL 2026 is more than a cricket tournament. It is a national movement to identify, nurture, and promote rural sporting talent at a professional level.

Sponsorship & League Enquiries

For sponsorships, franchise opportunities, and league participation:

All India Gramin Cricket League (AIGCL 2026)
📧 aigcladmin@aigcl.in

🌐 www.aigcl.in

Quantum Sports Management
📞 088509 45528
📧 quantumsports09@gmail.com
Office: Quantum sports Management
High Street Mall Highland Corporate Park Shop no 187 2nd floor Kapudbawdi Junction Majiwada Thane West 400607

Player Registration
https://aigcl.in/sports-registration-form.php

AIGCL 2026 stands as a bold step toward democratizing cricket in India — ensuring that talent from every village has the opportunity to shine on a national stage while corporates and stakeholders actively contribute to rural sports development.

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का पुणे शेड्यूल हुआ पूरा, एक्ट्रेस ने इस अभिनेता के साथ काटा केक; दिखी फिल्म की पूरी टीम

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब श्रद्धा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ के पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। ईथा महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावनी और तमाशा डांसर विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में श्रद्धा के साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। अब शेड्यूल रैप होने के बाद दोनों कलाकारों का केक काटते वीडियो वायरल है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

कार में मस्ती करते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वायरल हुआ वीडियो, लिखा- ‘हमारे नियम…’

सोमी अली, सलमान खान और सलीम खान

‘वो मेरे लिए पिता समान’, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने की सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ

बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमानप्रीमियम

उम्मीदें और आशंकाएं: तारिक रहमान के नेतृत्व में नया दौर, दिल्ली के लिए अवसर भी, चुनौती भी

अनुराग कश्यप ने की निशांची और सिनर्स की तुलना

अनुराग कश्यप ने इस मामले में ‘निशांची’ को बताया ‘सिनर्स’ से बेहतर, शाहरुख खान की रेड चिलीज पर कही ये बात

अनिल कपूर और सुनीता कपूर

पत्नी सुनीता ने अनिल कपूर का हमेशा किया सपोर्ट, ‘सूबेदार’ के करियर में अहम योगदान; बोले- ‘बहुत त्याग…’

टीम ने काटा केक

‘ईथा’ के पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने पर सेट पर केक काटकर जश्न मनाया गया। इसमें फिल्म की कास्ट और क्रू शामिल हुए। इसमें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणदीप हुड्डा से लेकर फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और प्रोडक्शन टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। अब केक काटने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस दौरान श्रद्धा और रणदीप काफी खुश नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म ने अपना मुंबई शेड्यूल पूरा किया था, जहां शूटिंग जनवरी के अंत से फरवरी तक चली थी।

पहली बार इस तरह के किरदार में दिखेंगी श्रद्धा

लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित ‘ईथा’ अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में श्रद्धा कपूर को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। क्योंकि पहली बार श्रद्धा इस तरह के किरदार में नजर आएंगे, जहां वो मराठी मुलगी के तौर पर दिखाई देंगी। हालांकि, फिल्म की कास्ट और कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।

‘स्त्री 2’ के बाद बड़े पर्दे से दूर हैं श्रद्धा

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। उसके बाद से वो बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, उनकी आगामी फिल्मों में ‘नागिन’ के होने की भी चर्चाएं हैं। वहीं रणदीप हुड्डा आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई थी।

छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मध्‍य प्रदेश विधानसभा में आज उपमुख्‍यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में साल 2026-27 का बजट पेश किया. इस दौरान वित्त मंत्री ने मध्‍य प्रदेश की महिलाओं के कल्‍याण के लिए बड़ी घोषणा की है| वित्त मंत्री ने लाड़ली बहना योजना के साथ ही लाड़ली लक्ष्‍मी योजना की राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है|

लाड़ली लक्ष्‍मी योजना लिए 1800 करोड़ से अधिक का प्रावधान

महिला कल्‍याण के लिए सरकार ने बजट में लाड़ली लक्ष्‍मी योजना के तहत अब तक 52 लाख 29 हजार बालिकाओं को योजना से लाभान्वित किया है. वित्त मंत्री ने कहा की इस बजट में भी लाड़ली लक्ष्‍मी योजना के लिए 1 हजार 800 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है. बजट पेश करते हुए जगदीश देवड़ा ने कहा कि लाड़ली लक्ष्‍मी योजना 2.0 में 52 लाख 29 हजार बालिकाओं को लाभांवित किया है. वहीं 14 लाख 12 हजार को छात्रवृत्त‍ि दी गई है. इसके लिए 1800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है|

महिला कल्‍याण के लिए कुल 1.27 लाख करोड़

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश में अलग-अलग महिला कल्‍याण योजनाओं के लिए कुल 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया ह‍ै. प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 25 लाख महिलाएं रजिस्‍टर्ड है और इस बार के बजट में 23 हजार 882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है|वित्त मंत्री ने बजट में ऐलान किया है कि हेल्‍थ सेक्टर के लिए 23 हजार 747 करोड़ रुपये दिए गए हैं|बजट में राज्य सरकार ने कक्षा 8वीं तक के बच्‍चों के लिए नई योजना के तहत मुफ्त दूध देने की भी घोषणा की है. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि मिड-डे मील और आंगनवाड़ी में बच्‍चों को टेट्रा पैक दूध दिया जाएगा|

श्रम विभाग के लिए 1,335 करोड़ रुपये

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट के दौरान कहा कि सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए श्रम विभाग के लिए 13.35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इस बजट का मुख्‍य उद्देश्‍य मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों और गरीब वर्ग के लोगों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना है. वित्त मंत्री ने कहा कि कल्‍याण विभाग के लिए 815 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. वहीं जनजातीय क्षेत्रों के लिए 11,277 गांवों के विकास के लिए 793 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है|

‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बारामती विमान हादसे में एनसीपी नेता अजित पवार की मौत के बाद सियासत गरमा गई है। उनके भतीजे रोहित पवार द्वारा हादसे को साजिश करार देने के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कड़ा जवाब दिया है। लोढ़ा ने साफ कहा कि बिना पुख्ता तथ्यों के किसी भी तरह का आरोप लगाना उचित नहीं है।

जांच पर उठे सवाल, मंत्री ने दी सफाई

अजित पवार की मौत को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा रोहित पवार एक जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने शुरुआत में कोई शंका नहीं जताई थी। उसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने डायरेक्टर ऑफ सेफ्टी को जांच के लिए पत्र लिखा। यह पूरी दुनिया में सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच शुरू हो चुकी है और विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है। ट्रांसमिशन से जुड़ी जरूरी जानकारियां भी मिल गई हैं। ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। लोढ़ा ने दो टूक कहा बिना तथ्य कुछ कहना गलत है।

रोहित पवार ने क्या लगाए आरोप?

बुधवार को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित पवार ने दावा किया कि हादसे के दिन बारामती में दृश्यता आवश्यक मानकों से कम थी।इसके बावजूद पायलट कैप्टन सुमित कपूर ने विमान को वापस नहीं मोड़ा।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विमान को जानबूझकर उतारा गया और टकराते ही विस्फोट हुआ।रोहित पवार के अनुसार, मुंबई से बारामती की उड़ान के लिए जितने ईंधन की आवश्यकता थी, उससे कहीं अधिक करीब 3000 से 3500 लीटर ईंधन भरा गया था।इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि विमान के अंदर अतिरिक्त ईंधन के कैन रखे गए थे ताकि टक्कर के बाद विमान बम की तरह फट जाए।

शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर भी बोले लोढ़ा

इसी कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि सिर्फ पढ़ाई से कोई बच्चा अच्छा नागरिक नहीं बन सकता। उन्होंने कहा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट बहुत जरूरी है। बच्चों में सोशल वर्क की भावना होनी चाहिए, तभी वे जिम्मेदार नागरिक बन पाएंगे। अनिरुद्धबापू आपदा प्रबंधन अकादमी और महाराष्ट्र स्किल डेवलपमेंट के बीच हुए एमओयू पर लोढ़ा ने कहा कि यह समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बात कर रहा है, लेकिन जब कोई बड़ा हादसा या प्राकृतिक आपदा आती है तो मौके पर पहुंचने में सरकार को 2 से 6 घंटे लग जाते हैं। इस दौरान गोल्डन आवर्स बर्बाद हो जाते हैं। लोढ़ा के अनुसार, इस एमओयू से आपदा प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

भावुक हुईं कियारा आडवाणी, बोलीं— आपको हमेशा याद किया जाएगा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का हाल ही में निधन हुआ। इससे अभिनेता का परिवार सदमे में है। वो लंबे वक्त से बीमार थे। खुद सिद्धार्थ ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बीती रात एक भावुक पोस्ट साझा किया था। अब सिद्धार्थ की पत्नी व अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने ससुर के निधन पर दुख जताते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने उनकी बातों और सीखों की हमेशा याद आने की बात कही।

खुले दिल से किया मेरा स्वागत

कियारा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में जहां सुनील मल्होत्रा के साथ कियारा सिद्धार्थ नजर आ रहे हैं। जबकि एक तस्वीर अकेले सिद्धार्थ के पिता की है। इसके साथ ही कियारा ने भावुक नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘शुरुआत से ही आपने खुले दिल से, अटूट ज्ञान और एक ऐसे निशर्त प्यार से मेरा स्वागत किया, जिसने हम सभी को सहारा दिया। आपकी आत्मीयता निरंतर बनी रही। आपकी उदारता सहज थी। आपके परिवार को लेकर आपका प्यार आपके हर काम के केंद्र में था। आप हर बार मौजूद रहते थे। ध्यान से सुनते थे। छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे। आपने बिना किसी उम्मीद के भरपूर दान दिया।’

आपकी विरासत आपके बच्चों व पोते-पोतियों में जीवित है

कियारा ने अपनी पोस्ट में आगे दिवंगत आत्मा को याद करते हुए लिखा, ‘आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत बल और आपका कोमल दिल मेरे साथ सदा रहेंगे। आप अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और गहरे, अटूट प्यार की विरासत छोड़ गए हैं। यह आपके बच्चों, पोते-पोतियों और हम सभी में जीवित है जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शांति से विश्राम करें। आपको हमेशा याद किया जाएगा, हमेशा प्यार किया जाएगा और हमेशा याद रखा जाएगा।’

सिद्धार्थ ने पिता के साथ बिताए पलों को किया याद

इससे पहले मंगलवार की रात सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने अपने बचपन से लेकर जवानी तक पिता के साथ बिताए हसीन और यादगार लम्हों की 9 तस्वीरें शेयर कीं। साथ में लिखा, ‘उन्होंने ऐसी वैल्यूज के साथ जिंदगी बिताई, जो कभी नहीं झुकीं।उनमें अनुशासन था, पर कठोरता नहीं। ताकत थी पर अहंकार नहीं। जिंदगी की तमाम मुश्किलों में भी पॉजिटिव रहे। मर्चेंट नेवी कैप्टन के तौर पर समुद्र की कमान संभालने से लेकर शांत साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, कभी अपनी गरिमा नहीं खोई। यहां तक कि जब स्ट्रोक के कारण उन्हें व्हीलचेयर पर बैठना पड़ा, तब भी उनका हौसला बुलंद रहा।पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है। आपकी शक्ति हर दिन मेरा मार्गदर्शन करती है। आपकी पॉजिटिविटी आज भी इस परिवार को एक साथ जोड़े रखती है। आप शांतिपूर्वक अपनी नींद में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वह असीम है। मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊंगा। लव यू पापा।’

13 फरवरी को हो गया था निधन

खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन 13 फरवरी को ही हो गया था। हालांकि, सिद्धार्थ ने मंगलवार 17 फरवरी की रात को पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की। खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा पिता के निधन की खबर सुनने के बाद ही दिल्ली रवाना हो गए थे।

2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल|मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि किसीा भी योजना को बंद नहीं किया जा रहा है| सीएम ने लाडली बहना योजना को लेकर भी बड़ी घोषणा की है| उन्‍होंने कहा कि 2027 को लाडली बहना की राशि बढ़ा दी जाएगी| सीएम ने टैक्स के बारे में कहा कि एक रुपये भी टैक्स नहीं बढ़ाया गया है| उन्‍होंने कहा कि जब सरकार बनी तब से कोई टैक्‍स नहीं बढ़ाया गया है| सीएम ने कहा कि टैक्‍स को लेकर भी बेहतर प्रबंधन किए हैं| रोजगार के लिए कई प्रावधान किए गए हैं|

एमपी में बढ़ रहा चीता प‍रिवार – सीएम

सीएम ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा एमपी के पर्यटक आए हैं|आने वाले समय में ये संख्‍या और भी बढ़ेगी| उन्‍होंने कहा कि हमारा चीता परिवार भी बढ़ रहा है| जंगली भैंसे भी एमपी में आ रहे हैं. ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी फेंसिंग की बेहतर व्‍यवस्‍था की जा रही है|

Previous article‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
News Desk

आज अंतरराष्ट्रीय बेड़े की सलामी लेंगी द्रौपदी मुर्मू

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

सिटी ऑफ डेस्टिनी कहे जाने वाले विशाखापत्तनम के समुद्री तट पर बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) के जरिये दुनिया को भारत की बढ़ती नौसैनिक शक्ति का परिचय देंगी। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार शाम विशाखापत्तनम पहुंची।मुर्मू सुबह बंगाल की खाड़ी में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सुमेधा पर सवार होकर समुद्र के बीच खड़े बेड़े का निरीक्षण करेंगी। इस रिव्यू में भारतीय नौसेना के साथ-साथ मित्र देशों के कुल 71 जहाज और पनडुब्बियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर फ्लाई-पास्ट कर राष्ट्रपति को सलामी देंगे। आकाश में मिग-29के, एलसीए तेजस, पी-8आई टोही विमान और सी-किंग हेलिकॉप्टरों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। दुनिया के सबसे घातक समुद्री कमांडो माने जाने वाले नौसेना के मार्कोस समुद्र के बीच विशेष युद्ध कौशल का प्रदर्शन भी करेंगे। 

समुद्री कूटनीति का बड़ा मंच

यह आयोजन सैन्य शक्ति के साथ-साथ भारत की समुद्री कूटनीति का एक बड़ा मंच है। प्रधानमंत्री मोदी के महासागर विजन के तहत, भारत खुद को हिंद महासागर क्षेत्र में एक सुरक्षा प्रदाता के तौर पर पेश कर रहा है। अगले कुछ दिन यहां आईएफआर के साथ ही मिलन युद्धाभ्यास और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी जैसे आयोजन होंगे। 

65 देशों की नौसेनाओं की मौजूदगी

इनमें एकसाथ 75 देशों और कुल 65 नौसेनाओं की मौजूदगी भारत के बढ़ते वैश्विक कद को दर्शाती है। भारत अपनी नौसैनिक शक्ति के जरिए विकासशील देशों की आवाज बन रहा है, जिससे उसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक सामरिक बढ़त मिल रही है। भारतीय नौसेना केवल एक सैन्य बल नहीं, बल्कि समुद्री व्यवस्था को आकार देने वाली एक कूटनीतिक शक्ति में तब्दील हो रही है।

सबसे पहले राजेंद्र प्रसाद ने किया था फ्लीट रिव्यू

भारत में फ्लीट रिव्यू की परंपरा 1953 में शुरू हुई थी। तब प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 33 भारतीय जहाजों का निरीक्षण किया था। 2016 में विशाखापत्तनम में ही यह भव्य समारोह हुआ था। इस बार का आयोजन इसलिए विशेष है क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यासों में से एक मिलन-2026 के साथ आयोजित हो रहा है।
 

सुनीता आहूजा का बयान चर्चा में

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। खबरें आई हैं कि गोविंदा ने सुनीता को धोखा दिया है और दोनों के बीच तलाक की अफवाहें भी फैली हैं। अब सुनीता ने अपने हालिया व्लॉग में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। 

किस एक शर्त पर गोविंदा को माफ करेंगी सुनीता

हाल ही में जब सुनीता से पूछा गया कि क्या वे गोविंदा को माफ कर सकती हैं, तो सुनीता ने कहा, ‘कौन जाने। वह मेरा बचपन का प्यार है। अगर वह सुधर जाए और हमारे तरीके से जिए, तो मैं उसे माफ कर दूंगी। मुझे अब ये सब सुनना पसंद नहीं है।’

कैसा है एक-दूजे का साथ

सुनीता ने ये भी बताया कि गोविंदा के करियर में उनका साथ देने के बावजूद उन्हें वैसा समर्थन नहीं मिला, जिसकी उम्मीद थी। लेकिन वे कहती हैं कि गोविंदा के अपने कुछ कारण रहे होंगे। उम्र बढ़ने के बाद जीवनसाथी और बच्चे ही सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। जब गोविंदा से इस बारे में बात करने पर पूछा गया, तो सुनीता बोलीं, ‘वो हंसकर बात टाल देते हैं। उनका जवाब समझ ही नहीं आता।’ 

मैनेजर को दिया दोष

आगे सुनीता ने कहा कि पहले गोविंदी की मां का उन पर बहुत असर था और वे डरते थे, लेकिन सुनीता की सास की मौत के बाद वे बेफिक्र हो गए हैं और किसी से नहीं डरते। सुनीता ने कहा, ‘उनकी संगत खराब है।’ जब तक वे उनकी मैनेजर थीं, उन्हें बहुत संभालकर रखती थीं, लेकिन अब नए मैनेजर आ गए हैं और गोविंदा को एहसास नहीं कि उनका स्टारडम अब कम हो चुका है।

गोविंदा और सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता की शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं बेटा यशवर्धन और बेटी टीना। पिछले साल सुनीता ने गोविंदा के अफेयर की बात मानी थी, लेकिन गणेश चतुर्थी पर दोनों ने मिलकर तलाक की अफवाहों को गलत बताया था। वहीं अब सुनीता पति गोविंदा से सुधार की उम्मीद कर रही हैं।
 

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि पायजामे का नाड़ा खींचना और स्तन छूना साफ तौर पर दुष्कर्म की कोशिश है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विवादित फैसला भी पलट दिया, जिसमें कहा गया था कि नाड़ा खींचना या तोड़ना सिर्फ दुष्कर्म करने की तैयारी है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले पर स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई की और 10 फरवरी को उच्च न्यायालय के फैसले को पलटने का आदेश दिया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पोक्सो कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ लगे सख्त आरोपों को भी बहाल कर दिया। 

क्या है मामला

10 नवंबर 2021 को एक महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह और उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी उसकी ननद के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनके गांव के ही पवन, आकाश और अशोक ने उनकी बेटी को मोटरसाइकिल पर घर छोड़ने की पेशकश की। महिला ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की और उसके पायजामे का नाड़ा भी खींच लिया। बच्ची की चीख सुनकर दो लोग वहां पहुंचे और उन्हें देखकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। 

Previous articleथाने में दो बहनों का हंगामा, पुलिसकर्मी पर किया हमला
Next articleपहली बार नौकरी की तलाश में निकले युवाओं के लिए खुशखबरी
News Desk

कियारा आडवाणी का भावुक नोट, बोलीं— आपको हमेशा याद किया जाएगा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का हाल ही में निधन हुआ। इससे अभिनेता का परिवार सदमे में है। वो लंबे वक्त से बीमार थे। खुद सिद्धार्थ ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बीती रात एक भावुक पोस्ट साझा किया था। अब सिद्धार्थ की पत्नी व अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने ससुर के निधन पर दुख जताते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने उनकी बातों और सीखों की हमेशा याद आने की बात कही।

खुले दिल से किया मेरा स्वागत

कियारा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में जहां सुनील मल्होत्रा के साथ कियारा सिद्धार्थ नजर आ रहे हैं। जबकि एक तस्वीर अकेले सिद्धार्थ के पिता की है। इसके साथ ही कियारा ने भावुक नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘शुरुआत से ही आपने खुले दिल से, अटूट ज्ञान और एक ऐसे निशर्त प्यार से मेरा स्वागत किया, जिसने हम सभी को सहारा दिया। आपकी आत्मीयता निरंतर बनी रही। आपकी उदारता सहज थी। आपके परिवार को लेकर आपका प्यार आपके हर काम के केंद्र में था। आप हर बार मौजूद रहते थे। ध्यान से सुनते थे। छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे। आपने बिना किसी उम्मीद के भरपूर दान दिया।’

आपकी विरासत आपके बच्चों व पोते-पोतियों में जीवित है

कियारा ने अपनी पोस्ट में आगे दिवंगत आत्मा को याद करते हुए लिखा, ‘आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत बल और आपका कोमल दिल मेरे साथ सदा रहेंगे। आप अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और गहरे, अटूट प्यार की विरासत छोड़ गए हैं। यह आपके बच्चों, पोते-पोतियों और हम सभी में जीवित है जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शांति से विश्राम करें। आपको हमेशा याद किया जाएगा, हमेशा प्यार किया जाएगा और हमेशा याद रखा जाएगा।’

सिद्धार्थ ने पिता के साथ बिताए पलों को किया याद

इससे पहले मंगलवार की रात सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने अपने बचपन से लेकर जवानी तक पिता के साथ बिताए हसीन और यादगार लम्हों की 9 तस्वीरें शेयर कीं। साथ में लिखा, ‘उन्होंने ऐसी वैल्यूज के साथ जिंदगी बिताई, जो कभी नहीं झुकीं।उनमें अनुशासन था, पर कठोरता नहीं। ताकत थी पर अहंकार नहीं। जिंदगी की तमाम मुश्किलों में भी पॉजिटिव रहे। मर्चेंट नेवी कैप्टन के तौर पर समुद्र की कमान संभालने से लेकर शांत साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, कभी अपनी गरिमा नहीं खोई। यहां तक कि जब स्ट्रोक के कारण उन्हें व्हीलचेयर पर बैठना पड़ा, तब भी उनका हौसला बुलंद रहा।पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है। आपकी शक्ति हर दिन मेरा मार्गदर्शन करती है। आपकी पॉजिटिविटी आज भी इस परिवार को एक साथ जोड़े रखती है। आप शांतिपूर्वक अपनी नींद में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वह असीम है। मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊंगा। लव यू पापा।’

13 फरवरी को हो गया था निधन

खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन 13 फरवरी को ही हो गया था। हालांकि, सिद्धार्थ ने मंगलवार 17 फरवरी की रात को पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की। खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा पिता के निधन की खबर सुनने के बाद ही दिल्ली रवाना हो गए थे।