पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पाकिस्तान टीम में क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान सलमान आगा और टीम के मुख्य कोच माइक हेसन के बीच कहासुनी देखने मिली जिससे इस बात को बल मिला है कि पाकिस्तान टीम में सब ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तान को सुपर आठ में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।

बाबर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे

नामीबिया के खिलाफ दिलचस्प चीज देखने मिली। बाबर आजम को बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया जो दर्शाता है कि उनके क्रम को डिमोट किया गया है। बाबर नंबर चार बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया। पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने बाबर की जगह ख्वाजा नफे और शादाब खान को बल्लेबाजी के लिए भेजा। बाबर आजम टी20 विश्व कप में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। पाकिस्तान की पारी करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साहिबजादा फरहान के तूफानी शतक की मदद से पाकिस्तान ने 199 रन बनाए। इस मैच में साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रसेल ने अयूब को पवेलियन भेजा। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान को कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। उन्होंने आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। आगा भी ब्रसेल का शिकार बने। वह 38 रन बना सके। टीम को तीसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ख्वाजा नफे को आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। चौथे विकेट के लिए फरहान और शादाब खान के बीच 81 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान फरहान ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं, शादाब 36 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने दो विकेट लिए जबकि गेरहार्ड इरेसमस ने एक सफलता अपने नाम की।

Previous articleरोहतास में पांच की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पर सस्पेंस बरकरार
Next articleवैशाली में बच्चा चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई
News Desk

होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में मौसम इन दिनों हर सुबह नया रंग दिखा रहा है। होली से पहले ही आसमान और हवा में मौसम के अलग अलग रंग नजर आने लगे हैं। कुछ दिन पहले तक ठंड की हल्की चुभन थी, फिर धूप ने अचानक तेवर बदले और गर्मी का अहसास बढ़ने लगा। अब बारिश और बादलों ने एक बार फिर माहौल को नरम कर दिया है। लेकिन यह राहत मेहमान जैसी है। अगले एक या दो दिन में विदा होगी। इसके बाद गर्मी फिर से तेजी पकड़ने वाली है। इस बार अल नीनो के असर से हीटवेव के दिन भी ज्यादा रहने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि, जल्द ही मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। वीकेंड तक अधिकतम तापमान दोबारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, हालांकि सुबह के तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।मौसम विभाग का अनुमान है, पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ी राज्यों से आगे बढ़ने की उम्मीद है। जबकि राजस्थान और आसपास के इलाकों पर बना चक्रवाती परिसंचरण अभी बना रहेगा। इसके चलते दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में, साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। हालांकि 19-20 फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होगी। जबकि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में 19 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा। व्यापक रूप से बारिश की गतिविधियां खत्म हो जाएंगी। इसके बाद तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा और आने वाले वीकेंड तक अधिकतम तापमान दोबारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, फिलहाल पहाड़ी इलाकों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह सिस्टम पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए मध्य राजस्थान से गुजर कर दिल्ली क्षेत्र के करीब पहुंचा। जिससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया। फरवरी में लंबे समय तक सूखे जैसे हालात रहने के बाद बुधवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश दर्ज की गई। महीने के करीब तीन हफ्ते बीतने के बाद दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में हल्की, लेकिन राहत देने वाली बारिश हुई। 19 फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना है और अच्छी धूप निकलेगी। इसके बाद दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। आने वाला वीकेंड गर्म रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में भी बदल सकता है मौसम

भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से करीब 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़कर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और भूमध्य रेखीय समुद्री क्षेत्र में और मजबूत होने की संभावना है। जबकि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और आसपास के पंजाब क्षेत्र पर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। जो 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई के बीच स्थित है। वहीं, प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। जो 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश तक, गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान होते हुए 1.5 किमी ऊंचाई तक फैली है।स्काईमेट के मुताबिक, 19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि उत्तराखंड में भी छिटपुट वर्षा और हिमपात हो सकता है। वहीं, पंजाब,चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएँ चलने की संभावना है।

‘वो मेरे लिए पिता समान’, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने की सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूरा खान परिवार लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है। जबकि फैंस लगातार सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस सोमी अली ने सलीम खान के लिए एक पोस्ट किया है, इसमें उन्होंने सलीम खान को अपने पिता समान बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।

वो मेरे लिए शब्दों से कहीं अधिक

सोमी अली ने सलीम खान की सलमा खान और हेलन के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा इमोशनल नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘यह सुनकर मेरा दिल बैठ गया कि सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पूरी दुनिया के लिए, वो एक बड़े और मशहूर राइटर हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को पहचान देने में मदद की और शोले जैसी शानदार फिल्में बनाई। मेरे लिए वो एक पिता समान थे। उनके घर में रहते हुए, मुझे बेटी की तरह प्यार मिला, मुझे खाने पर साथ बैठाया गया, आस्था को लेकर चर्चाओं में मुझे शामिल किया गया, जहां सभी धर्मों का सम्मान और आदर किया जाता था।उन्होंने मुझे सिखाया कि भगवान सिद्धांतों से कहीं बड़े हैं और कहानी सुनाते समय ड्रामा के पीछे हमेशा सच्चाई छिपी होनी चाहिए। उनकी प्रतिभा ने सिनेमाई इतिहास रचा। उनकी मानवता ने लोगों को प्रेरित किया। मैं उनकी शक्ति और जल्द ठीक होने की दुआ करती हूं। वो मेरे लिए शब्दों से कहीं अधिक अहम हैं।’
 
11 बजे जारी होगा नया हेल्थ बुलेटिन

सलीम खान को मंगलवार की सुबह लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सलीम खान को शरीर में सूजन की शिकायत थी।। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही सलमान खान समेत परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे। देर रात ऐसी खबरें आईं कि सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं परिवार के सदस्यों का लगातार अस्पताल पहुंचना जारी है। अब दिन के 11 बजे डॉक्टर्स सलीम खान का हेल्थ बुलेटिन जारी करेंगे। वहीं खबरें हैं कि सलमान खान की टीम भी एक स्टेटमेंट जारी कर सकती है।

Previous articleप्रेम विवाह से नाराज ससुर और साले ने दामाद की चाकू मारकर हत्या
Next articleकार में मस्ती करते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वायरल हुआ वीडियो, लिखा- ‘हमारे नियम…’
News Desk

‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल|मोहन यादव सरकार में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज अपने कार्यकाल का तीसरा बजट किया| इस बार के बजट में सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वाकांक्षी परिजोजनाओं की शुरूआत की हैं| हालांकी दूसरी तरफ विपक्षी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बजट को लेकर निराशाजनक प्रतिक्रिया दी है और इस बजट को जनता के साथ विश्वासघात करार दिया हैं| उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर लिखा कि मध्य प्रदेश सरकार का आज का बजट जनता से विश्वासघात वाला बजट है|

जनहित का मुद्दा पूरी तरह सफाचट-कमलनाथ

उन्होंने आगे लिखा वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज जो बजट पेश किया है उसमें सिर्फ बातों के बताशे बनाए गए हैं और जनहित का मुद्दा पूरी तरह सफाचट है|नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता और मतदाताओं से जो प्रमुख वादे किए थे, वह सारे वादे ढाई साल बाद भी वित्त मंत्री के बजट भाषण से ग़ायब दिखाई दिए। प्रदेश के किसानों, नारी शक्ति, नौजवानों और सभी वर्गों से किए गए चुनावी वादों को बजट में कोई स्थान नहीं दिया गया|

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता से जो चार प्रमुख वादे किए थे, वह इस प्रकार हैं|

कमलानथ ने याद भाजपा को याद दिलाएं वादे

किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 रुपया प्रति क्विंटल
किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपया प्रति क्विंटल
लाड़ली बहन योजना में महिलाओं को प्रति महीने 3 हज़ार रुपया
घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपये में.
कमलनाथ का भाजपा पर आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी इन चारों घोषणाओं को बजट में कोई स्थान नहीं दिया और स्पष्ट कर दिया है कि यह सरकार जनविरोधी है, जनता से विश्वासघात करने वाली है और वादा-खिलाफी इसका स्वभाव है. इस बजट से मध्य प्रदेश की जनता को भारी निराशा हुई है|इसके अलावा वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि पिछले बजट में जो घोषणाएं की गई थीं, उनको पूरा क्यों नहीं किया गया|

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से पूछा ये सवाल

वित्त मंत्री ने यह भी नहीं बताया कि आख़िर केंद्र सरकार से अगले पाँच साल में मिलने वाले करों की हिस्सेदारी में 50 हज़ार करोड़ रुपये की कमी पर सरकार की क्या रणनीति है. इसके अलावा केंद्र और राज्य के सहयोग से चलने वाली योजनाओं में चालू वित्त वर्ष में मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से कई हज़ार करोड़ की राशि का भुगतान नहीं किया गया|

जनता के हित को केंद्र के हाथो में रखा गिरवी- कमलनाथ

इन विभिन्न पहलुओं को देखते हुए साफ़ समझ में आता है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के हित को ध्यान में नहीं रख रही है और केंद्र सरकार की कठपुतली के रूप में प्रदेश की जनता के हित को केंद्र के हाथों में गिरवी रख दिया है|

पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर टी20 विश्व कप में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए 35वें ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 97 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान की पारी

करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। साहिबजादा फरहान के तूफानी शतक की मदद से पाकिस्तान ने 199 रन बनाए हैं। अब नामीबिया को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य मिला है। इस मैच में साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रसेल ने अयूब को पवेलियन भेजा। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान को कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। उन्होंने आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। आगा भी ब्रसेल का शिकार बने। वह 38 रन बना सके। टीम को तीसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ख्वाजा नफे को आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। चौथे विकेट के लिए फरहान और शादाब खान के बीच 81 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान फरहान ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं, शादाब 36 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने दो विकेट लिए जबकि गेरहार्ड इरेसमस ने एक सफलता अपने नाम की।

Previous articleहोली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
Next article‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
News Desk

‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|भारत में यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस के लॉन्च पर बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोनों देशों के संबंध समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। जयशंकर ने बताया कि जोखिम कम करना अब एक बड़ी प्राथमिकता बन गई है, सप्लाई चेन का ढांचा बदला जा रहा है और तकनीक ने काम करने के तरीके बदल दिए हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जनसांख्यिकी में भी बड़े बदलाव आ रहे हैं और अब वैश्विक कार्यबल का विचार तेजी से सामने आ रहा है।जयशंकर ने कहा कि ऐसे देश जो प्रतिभा के प्रवाह को अवसरों के साथ जोड़ सकें और इसमें कानून, पारदर्शिता और निष्पक्षता का ध्यान रखें, वे इस बदलाव का सबसे अच्छा फायदा उठा पाएंगे। उन्होंने एआई इम्पैक्ट समिट के बारे में कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य एआई की क्षमता को समझना था, जो सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ा सकती है और विभाजन को कम कर सकती है और बड़े स्तर पर समाधान दे सकती है।

जयशंकर ने यूरोपीय लीगल गेटवे का दिया उदाहरण

इस दौरान जयशंकर ने यूरोप के लिए भारत का यूरोपीय लीगल गेटवे ऑफिस भी इसके उदाहरण के तौर पर बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ यूरोप में प्रवेश का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारे समाजों के बीच एक सेतु है, विश्वास का प्रतीक है और एक साझा, कुशल, गतिशील और मजबूत वैश्विक कार्यबल में निवेश है।

भारत यूरोप साझेदारी का भी जिक्र

इसके साथ ही विदेश मंत्री ने भारत-यूरोपियन यूनियन (ईयू) साझेदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी साझेदारी सिर्फ साझा मूल्यों की वजह से ही नहीं, बल्कि इसलिए भी मजबूत है क्योंकि अब हम एक-दूसरे को प्राकृतिक और पसंदीदा साझेदार के रूप में देखते हैं।उन्होंने कहा कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत का निष्कर्ष, सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर समझौता और 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन के अन्य ठोस निर्णय हमारे साझा भविष्य का रोडमैप पेश करते हैं। जयशंकर ने बताया कि शिखर सम्मेलन में 2030 तक की संयुक्त रणनीतिक एजेंडा को अपनाना हमारे रिश्तों का एक नया अध्याय खोलता है, जो आपसी समृद्धि, सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत है।
 

कार में मस्ती करते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वायरल हुआ वीडियो, लिखा- ‘हमारे नियम…’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री एक वीडियो में नजर आई, जो खुद सोशल मीडिया हैंडल पर सोनाक्षी ने शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी और जहीर इकबाल कार में ‘वीआईपी’ गाने का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

सोनक्षी का वीडियो

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर पति जहीर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों कार में ‘वीआईपी’ गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। गाने पर दोनों का मजेदार डांस उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 

सोनाक्षी का नोट

सोनाक्षी ने पति जहीर के साथ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘हमारी घेड़ी, हमारा राज’। जहीर ने भी इस वीडियो पर हंसने और रोने वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार और तारीफ जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

सोनाक्षी की शादी और करियर

सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल के रिश्ते के बाद 23 जून 2024 को सिविल मैरिज कर ली थी। यह घर पर हुई रजिस्टर्ड शादी थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। इसके बाद दोनों ने मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था। सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार सुधीर बाबू के साथ फिल्म ‘जटाधारा’ में देखा गया था। इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी ने साउथ में डेब्यू किया है। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज हुई थी।

एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

विधानसभा में बजट पेश होने के बाद पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट को संतुलित और विकास की दूरदर्शी योजना वाला बताया. मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि किसान मजबूत हों, यही सरकार का उद्देश्य है, इसलिए यह वर्ष किसानों के लिए समर्पित है. यह बजट विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप है. उन्होंने कहा कि उनके विभागों को पर्याप्त धनराशि मिली है, इसके लिए मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का धन्यवाद|

संबल योजना के लिए 900 करोड़ का प्रावधान

मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र को इस बार बजट में 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं. ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग को इस बार 40 हजार 62 करोड़ रुपये का प्रावधान मिला है, जबकि पिछली बार 33 हजार करोड़ रुपये मिले थे. श्रम मंत्रालय के अंतर्गत संबल योजना को कांग्रेस सरकार में बंद कर दिया गया था, लेकिन इस बार सरकार ने इसके लिए 950 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. उन्होंने कहा कि डायरेक्ट सेस से 900 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि 3400 करोड़ रुपये एफडी में हैं, जिस पर 218 करोड़ रुपये का ब्याज हो गया है. सरकार नई योजना पर विचार कर रही है|

जी राम जी योजना के लिए 10 हजार 428 करोड़ मिले

मंत्री ने बताया कि अब श्रमोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों पर काम होगा, पुल-पुलिया बनाए जाएंगे और 12 माह चलने वाले पुलों का निर्माण किया जाएगा. जी राम जी योजना के लिए 10 हजार 428 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि पिछली बार मनरेगा के लिए 5 हजार 12 करोड़ रुपये मिले थे. प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 6 हजार 850 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. अभी 11 लाख 66 हजार नए आवासों का काम चल रहा है और अगले साल करीब पौने 8 लाख नए आवास बनाए जाएंगे|

जनमन योजना में प्रदेश पूरे देश में नंबर वन

उन्होंने बताया कि जनमन योजना में प्रदेश ने देश में नंबर वन काम किया है. इस योजना को पूरा करने के लिए 600 करोड़ रुपये मिले हैं और इसे मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा. मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना के लिए 800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसकी राशि आगे बढ़ेगी और इस योजना में कुल 22 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के लिए भी धनराशि मिली है. इसके साथ ही यशोदा योजना नाम से नई योजना शुरू की गई है, जिसके तहत ट्रैक्टर पर दूध उपलब्ध कराया जाएगा|

AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल खाली करने का आदेश

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

AI Impact Summit: रोबो डॉग विवाद में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने पूरे देश की दुनिया भर में किरकिरी कराकर रख दी है. इस इंटरनेशनल बेइज़्ज़ती पर विस्तार न्यूज़ ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से तीखे सवाल पूछे, जिसके जवाब में यूनिवर्सिटी ने कहा कि उनका पक्ष मिस-कम्युनिकेशन का शिकार हो गया. हालांकि, ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी को समिट के एक्सपो स्थल खाली करने का निर्देश दिया गया है. क्योंकि, विश्वविद्यालय ने अपने स्टॉल में प्रदर्शित चीनी निर्मित रोबोट डॉग को अपनी ‘इन-हाउस’ तकनीक के रूप में पेश किया, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ|

फैक्‍ट-चेक के बाद लगा आरोप

समिट में यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि ने ‘ओरियन’ नामक रोबोट को अपने ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ द्वारा विकसित बताया, लेकिन यह जीरोबोट असल में चीन की कंपनी Unitree Robotics का Go2 मॉडल है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फैक्ट-चेक के बाद आरोप लगे कि यह एक कमर्शियल चीनी उत्पाद है, जिसे गलत तरीके से भारतीय नवाचार दिखाने की कोशिश की गई|

विस्‍तार न्‍यूज़ से बातचीत में दी सफाई

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने इस पूरे मामले पर विस्तार न्यूज के साथ ख़ास बातचीत में अपनी सफ़ाई दी. यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एनके गौड़ ने कहा कि पवैलियन में उनके प्रतिनिधि ने भूलवश ग़लत जानकारी बोल दी. सिर्फ़ शब्दों का हेर-फेर था| जिसमें हमने यह दावा किया कि रोबोट को हमने चीन से ख़रीदा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को इसके बारे में शिक्षित करना और इस पर रिसर्च करके और भी बेहतर रोबोट तैयार करना था|

भारत मंडपम से खाली होगा गलगोटिया यूनिवर्सिटी का स्‍टॉल

हालांकि, तमाम सफ़ाई के बावजूद योजन स्थल भारत मंडपम से गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल को ख़ाली करने को कह दिया गया और बिजली भी काट दी गई है. आयोजकों ने कहा कि भ्रामक दावे और हंगामे को देखते हुए वे ‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी’ नियमों और समिट की गरिमा की रक्षा करना चाहते हैं, इसलिए यूनिवर्सिटी से अपना प्रदर्शन रोकने और स्थल खाली करने को कहा गया| आयोजकों के अनुसार इसके पीछे नियमों का उल्लंघन और ‘मेक इन इंडिया’ के विजन का सम्मान करना मुख्य कारण रहा|

AIGCL 2026: Structured Competition for Emerging Cricket Stars

0

With league stages, semi-finals, and finals, AIGCL 2026 creates a competitive environment designed to nurture excellence among rural athletes.

All India Gramin Cricket League 2026: India’s National Franchise League for Rural Talent

New Delhi, India: The All India Gramin Cricket League (AIGCL) 2026 is set to redefine grassroots cricket in India with its powerful vision — “Mehnat Se Maidan Tak: Khel Dhurandharon Ka.” Designed as India’s national franchise league for rural talent, AIGCL 2026 aims to bridge the gap between village greens and national stadiums by providing structured, professional opportunities to emerging cricketers from across the country.

A Professional Platform for Rural India

AIGCL 2026 will feature:

  • 8 Franchise Teams with national participation
  • Player Auction Model ensuring transparent talent selection
  • T20 Format for high-energy competitive cricket
  • 30 Matches including League Stage, Semi-Finals, and Final

Venue: Lonavala

This professionally managed tournament is structured to bring rural cricket into the mainstream spotlight, offering players exposure, recognition, and career-building opportunities.

Organized & Managed By

  • Organised By: Quantum Sports Management
  • Managed By: Khelo Gramin
  • Scoring Partner: CricHeroes
  • Spokesperson: Sushma Udyawer Pandey
    Chairperson AIGCL

With experienced sports management professionals and technology-backed scoring systems, the league ensures transparency, professionalism, and national-level standards in execution.

Attractive Prize Pool

The league comes with an impressive official prize pool:

  • Winner: ₹5,00,000
  • Runner-Up: ₹2,50,000
  • Individual Performance Awards

The prize structure reflects the league’s commitment to rewarding excellence and motivating young talent across India.

  • CSR-Eligible National Initiative
  • AIGCL 2026 operates under a Registered Trust, with:
  • CSR-1 Approval
  • 80G & 12A Certification

This makes the league an ideal platform for corporate sponsorships under Corporate Social Responsibility (CSR) initiatives, enabling companies to contribute to sports development and rural empowerment.

Mission: Bridging the Gap

With the core theme “Bridging the Gap – Village Greens to National Stadiums,” AIGCL 2026 is more than a cricket tournament. It is a national movement to identify, nurture, and promote rural sporting talent at a professional level.

Sponsorship & League Enquiries

For sponsorships, franchise opportunities, and league participation:

All India Gramin Cricket League (AIGCL 2026)
📧 aigcladmin@aigcl.in

🌐 www.aigcl.in

Quantum Sports Management
📞 088509 45528
📧 quantumsports09@gmail.com
Office: Quantum sports Management
High Street Mall Highland Corporate Park Shop no 187 2nd floor Kapudbawdi Junction Majiwada Thane West 400607

Player Registration
https://aigcl.in/sports-registration-form.php

AIGCL 2026 stands as a bold step toward democratizing cricket in India — ensuring that talent from every village has the opportunity to shine on a national stage while corporates and stakeholders actively contribute to rural sports development.