Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल|मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. सीएम यादव और गृह मंत्री की यह मुलाकात शिष्टाचर भेंट के रूप में हुई है, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है. सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान कानून-व्‍यवस्‍था, सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, निवेश, अधोसंरचना विकास तथा केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ|

सीएम ने दी प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी देते हुए राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन सीएम मोहन यादव को दिया|यह बैठक आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसके पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवान ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी|

निगम मंडलों की नियुक्ति पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने दिल्‍ली दौरे में निगम मंडलों की नियुक्ति को लेकर भी बातचीत की है. सीएम मोहन यादव ने बताया कि निगम मंडलों की नियुक्तियों को लेकर काम चल रहा है. उन्‍होंने कहा कि धीरे-धीरे चरणबद्ध ढंग से सारी नियुक्तियां की जाएगी|

Previous articleIndian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
News Desk

कामरान इकबाल ने जड़ा शतक, साहिल के साथ साझेदारी जारी; बढ़त 500 के पार

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी के फाइनल का पांचवां और अंतिम दिन का खेल जारी है। जम्मू-कश्मीर की ओर से कामरान इकबाल और साहिल लोटरा क्रीज पर मौजूद हैं। इकबाल ने शतक लगा दिया है और साहिल के साथ उनकी साझेदारी भी जारी है। जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 रन के पार पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर ने पांचवें दिन दूसरी पारी चार विकेट पर 186 रन से आगे बढ़ाई है।

जम्मू-कश्मीर ने नहीं किया था फॉलोऑन

जम्मू-कश्मीर के पहली पारी के 584 रनों के जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रन की बढ़त हासिल करने के बावजूद फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया था। अगर आज दिन के खेल की समाप्ति तक मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो जम्मू-कश्मीर पहली पारी में बढ़त के आधार पर यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा। इस तरह टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत सकती है।

Previous articleराजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां का निधन
Next articleक्या भारत-इस्राइल भी FTA करेंगे?: PM मोदी के दौरे के बाद मिले संकेत, शीर्ष अधिकारी बोले- समझौते का प्रयास जारी
News Desk

कोलकाता में भारत का दमदार रिकॉर्ड, इडेन गार्डेंस बना टीम इंडिया का किला

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

सेमीफाइनल से एक कदम दूर भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण का मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि कोलकाता में टी20 में उसका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। 

झटके के बाद संभली भारतीय टीम

भारतीय टीम ग्रुप चरण में अजेय रही थी और उसने अपने सभी मुकाबले जीते थे। लेकिन सुपर आठ चरण में उसके अभियान को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीका ने टीम को 76 रनों से करारी शिकस्त दे डाली। यह भारत के लिए काफी कठिन थी और इससे उसके लिए आगे की राह मुश्किल हो गई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने अगले मैच में वेस्टइंडीज को हराया जिससे भारत ने राहत की सांस ली। फिर भारत ने भी जिम्बाब्वे पर 72 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए कदम बढ़ा दिए। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक मार्च को होने वाले मैच में जो टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। 

कोलकाता में भारत से कभी नहीं जीता वेस्टइंडीज

भारतीय फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वेस्टइंडीज का ईडेन गार्डेंस पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। वेस्टइंडीज ने कोलकाता में कुल सात टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि चार मैच टीम ने गंवाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज को इस मैदान पर सभी हार भारत के खिलाफ ही मिली है। कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच के नतीजों की बात करें तो भारत ने चार नवंबर 2018 को वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर 16 फरवरी 2022 को टी20 मैच खेला गया जिसमें भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में 18 फरवरी 2022 को खेले गए टी20 मैच में भारत आठ रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा। भारत ने फिर 20 फरवरी 2022 को ईडेन गार्डेंस पर टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराया। अब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें चार साल बाद इस मैदान पर टी20 में आमने-सामने होंगी।

ईडेन गार्डेंस पर टी20 विश्व कप में एक बार खेला है भारत

टी20 विश्व कप की बात करें तो भारत ने ईडेन गार्डेंस पर सिर्फ एक मैच खेला है। 2016 टी20 विश्व कप में भारत का सामना इसी मैदान पर पाकिस्तान से हुआ था जहां भारतीय टीम छह विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही थी। ये वही मैच था जिसमें विराट कोहली ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। अब टीम 10 साल बाद कोलकाता में टी20 विश्व कप का मैच खेलने उतरेगी। 

कोलकाता में भारत का टी20 में रिकॉर्ड ऐसा रहा…

भारत ने कोलकाता में टी20 का पहला मुकाबला 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला। इस मैच में टीम को छह विकेट से हार मिली।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अक्तूबर 2015 को कोलकाता में टी20 मैच रद्द हो गया था।
2016 में भारत ने टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। ये ईडन गार्डेंस पर टी20 में भारतीय टीम की पहली जीत थी।
नवंबर 2018 में भारत ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया।
भारत ने 2021 में न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराया।
2022 में भारत ने कोलकाता में वेस्टइंडीज को छह विकेट से मात दी।
2022 में ही भारत ने फिर इसी मैदान पर वेस्टइंडीज को आठ रन से हराया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2022 में कोलकाता में टी20 मुकाबला हुआ जिसमें टीम इंडिया 17 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही।
2025 में भारत ने ईडेन गार्डेंस पर इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर इस मैदान पर अपना दबदबा बरकरार रखा। 
इस तरह कोलकाता में भारत ने खेले कुल नौ टी20 मैच में से सात जीते हैं, जबकि एक मैच गंवाया है और एक मुकाबला रद्द रहा है।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, इस देश से हुई थी फंडिंग; क्राइम ब्रांच का दावा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

भारतीय नौसेना अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए 200 जंगी जहाजों को शामिल करने की तैयारी कर रहा है. इसकी जानकारी शुक्रवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने दी है. उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना का लक्ष्य 2035 तक 200 से अधिक जहाजों को अपने बेडे़ में शामिल करने का है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2047 तक पूरी तरह भारत को आत्मनिर्भर बल से रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है. इस साल यानी 2026 में भी 15 जहाजों को शामिल करने की योजना है. जानें नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने क्या कहा? नौसेना प्रमुख ने यह जानकारी शुक्रवार को चेन्नई बंदरगाह पर INS अंजदीप के कमीशनिंग समारोह के बाद दी है. इस दौरान नौसेना प्रमुख ने बताया कि साल 2026 में लगभग 15 नए जहाज शामिल करने की तैयारी है, जो एक साल के अंदर सबसे ज्यादा नौसेना के बेड़े में जहाज शामिल होगी. इसके अलावा देशभर के शिपयार्ड में 50 जहाजों का निर्माण किया जा रहा है, जो रक्षा उत्पादन में स्वदेशीकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

‘मेक इन इंडिया’ पर जोर

नौसेना प्रमुख ने बताया, नौसेना की अभियानगत क्षमता हिंद महासागर क्षेत्र से लेकर उसके काफी आगे तक फैली हुई है, जिसमें नौसैन्य इकाइयां निगरानी, जलदस्यु रोधी और समन्वित गश्त के लिए लगातार तैनात रहती हैं, जो निरंतर पहुंच और विश्वसनीय अभियान क्षमता को दर्शाती है. इसके अलावा उन्होंने मेक इन इंडिया पर जोर देते हुए कहा कि अब आत्मनिर्भर भारत को न केवल रणनीतिक अनिवार्यता के रूप में बल्कि भविष्य की सुरक्षा को देखते हुए निवेश के रूप में अपनाने की तैयारी है।

50 जहाजों का निर्माण कार्य शुरू

एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा, 50 जहाजों का निर्माण किया जा रहा है. 2035 तक भारतीय नौसेना के बेड़े में 200 से अधिक जंगी जहाज शामिल किए जाएंगे. इसके अलावा हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भरता को घटक स्तर तक ले जाना और 2047 तक आत्मनिर्भर बल का निर्माण करना है।

क्लीन चिट के बाद Arvind Kejriwal की नेशनल एंट्री की तैयारी, Aam Aadmi Party का मेगा प्लान तैयार

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट का फैसला सुनते ही अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और कहा कि सत्य की जीत हुई है. शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी का क्या प्लान है? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है. जानें क्या है AAP का प्लान?इंडियन एक्सप्रेस ने AAP नेता सौरभ भारद्वाज से बातचीत की है, जिसके अनुसार, उन्होंने अपनी पार्टी की आगामी रणनीति के बारे में बताया है. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमारी पार्टी केजरीवाल के पक्ष में आए फैसले का जश्न मनाने के लिए 1 मार्च से दिल्ली के जंतर-मंतर में विशाल रैली कर रही है. यहीं से आगामी योजनाओं पर बात की जाएगी|

AAP की क्या है योजना?

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमारी पार्टी 1 मार्च को जंतर-मंतर पर एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होकर अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देंगे. इस रैली में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों के अलावा मोहल्ला क्लीनिक से हटाए गए डॉक्टर, नर्सें और 10,000 बस मार्शल (जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी) भी रैली में शामिल होंगे. जंतर-मंतर से ही केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ उन सभी लोगों का मुद्दा उठाया जाएगा, जिन्हें भाजपा ने हटा दिया है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के लिए कई लड़ाइयां लड़ी हैं|

केजरीवाल की बढ़ेगी सक्रियता

सौरभ भारद्वाज ने कहा, अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजनीति में और अधिक सक्रिय देखने को मिलेंगे. वे कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे थे. अब कोर्ट का फैसला आ चुका है. हालांकि, अभी दिल्ली चुनाव के लिए अभी बहुत समय है. उन्होंने बताया कि यह फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसका असर दिल्ली की जनता पर भी पड़ेगा|आज के दौर में कुछ ही नेता बचे होंगे, जो खुद को ईमानदार कह सकते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का मानना ​​है कि कई नेता, पार्षद और कार्यकर्ता, जो पहले साइकिल से चलते थे. वे भी अब कोट-पैंट पहनने लगे हैं, उनके बच्चे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ रहे हैं और वे डिफेंडर और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों से चल रहे हैं. बता दें, केजरीवाल, आईआरएस अधिकारी थे, आईआईटी से पढ़े थे और आज भी जनता के हित में जेल से बाहर आ रहे हैं|

21 जनवरी से कर चुके 50-60 सभाएं

उन्होंने कहा कि हमने शहर भर में मंडल स्तर पर सभाएं और अभियान की शुरुआत कर दी है. 21 फरवरी से अब तक करीब 50-60 सभाएं और बैठकें भी कर चुके हैं. अब कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आ गया है, तो हम लोगों को घर-घर जाकर इसके बारे में भी बताएंगे|

साहिल का पचासा, इकबाल भी शतक लगाकर क्रीज पर; जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 के पार

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी के फाइनल का पांचवां और अंतिम दिन का खेल जारी है। जम्मू-कश्मीर की ओर से कामरान इकबाल और साहिल लोटरा क्रीज पर मौजूद हैं। इकबाल ने शतक लगा दिया है, जबकि साहिल ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। इकबाल और साहिल के बीच साझेदारी भी जारी है। जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 रन के पार पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर ने पांचवें दिन दूसरी पारी चार विकेट पर 186 रन से आगे बढ़ाई है।

जम्मू-कश्मीर ने नहीं किया था फॉलोऑन

जम्मू-कश्मीर के पहली पारी के 584 रनों के जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रन की बढ़त हासिल करने के बावजूद फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया था। अगर आज दिन के खेल की समाप्ति तक मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो जम्मू-कश्मीर पहली पारी में बढ़त के आधार पर यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा। इस तरह टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत सकती है।

Previous articleकोलकाता में भारत का दमदार रिकॉर्ड, इडेन गार्डेंस बना टीम इंडिया का किला
Next articleमुश्किल में घिरे माही: झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को क्यों थमाया नोटिस? आवासीय प्लॉट से जुड़ा है मामला
News Desk

Narendra Modi का राजस्थान-गुजरात दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज को राजस्थान और गुजरात के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देश की महिलाओं के स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार और भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

राजस्थान में 16,680 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहां वे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से शहरी विकास, स्वच्छ पेयजल, सड़क नेटवर्क, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रधानमंत्री अजमेर से एक ऐतिहासिक कदम उठाएंगे। वे 14 साल की लड़कियों के लिए ‘ह्यूमन पेपिलोमावायरस’ (एचपीवी) वैक्सीनेशन का राष्ट्रव्यापी अभियान लॉन्च करेंगे। इस पहल का मकसद सर्वाइकल कैंसर को रोकना है, जो महिलाओं में कैंसर से जुड़ी बीमारियों के मुख्य कारणों में से एक है और यह देश भर में लड़कियों और महिलाओं की लंबे समय तक सेहत की सुरक्षा में एक अहम मील का पत्थर है।

सड़क और बुनियादी ढांचे का विस्तार

कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें जयपुर से बांदीकुई के बीच 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर का एक हिस्सा और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का 8-लेन सेक्शन शामिल है। इसके अलावा जोधपुर में 4-लेन एलिवेटेड रोड और बारां जिले में नए स्टेट हाईवे का शिलान्यास भी होगा।

पेयजल और ऊर्जा क्षेत्र में सुधार

हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के संकल्प के तहत प्रधानमंत्री नोनेरा और परवन अकवाड़ पेयजल परियोजनाओं के कई पैकेजों की नींव रखेंगे। साथ ही, राजस्थान को रिन्यूएबल एनर्जी का हब बनाने के लिए वे नए ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। वे पांच 220 केवी और दो 400 केवी ग्रिड सबस्टेशन का शिलान्यास भी करेंगे ताकि बिजली की सप्लाई बिना रुकावट हो सके।

पीएम युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

रोजगार के मोर्चे पर प्रधानमंत्री राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित 21,800 से अधिक नए युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। यह कदम युवाओं को सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गुजरात में सेमीकंडक्टर क्रांति का आगाज

इसके बाद दोपहर करीब 3:45 बजे प्रधानमंत्री गुजरात के साणंद पहुंचेंगे। यहां वे माइक्रोन कंपनी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (एटीएमपी) फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे। यह भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मंजूर पहला प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत 22,500 करोड़ रुपये से अधिक है। वह इस मौके पर मौजूद लोगों को भी संबोधित करेंगे। यह प्लांट भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यहां ‘मेड-इन-इंडिया’ मेमोरी मॉड्यूल का उत्पादन होगा, जो दुनिया भर के बाजारों में भेजे जाएंगे। यह फैसिलिटी पांच लाख स्क्वायर फीट में फैली है और दुनिया के सबसे बड़े क्लीनरूम स्पेस में से एक है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने में मदद करेगी।

तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च 2026 को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे। राजस्थान और गुजरात की यात्रा पूरी करने के बाद वह 28 फरवरी की रात करीब 9 बजे चेन्नई पहुंचेंगे।

‘वो घड़ी आ गई है’; डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राजपाल यादव की नई पारी का आगाज; शुरू किया यूट्यूब चैनल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अभिनेता राजपाल यादव बीते दिनों चेक बाउंस से जुड़े एक मामले को लेकर सुर्खियों में रहे। इसके चलते वे तिहाड़ जेल भी गए। फिलहाल उन्हें अंतरिम जमानत मिल चुकी है। इस बीच उन्होंने एक नई शुरुआत की है। यह शुरुआत उन्होंने डिजिटल दुनिया में की है। राजपाल ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। उन्होंने फैंस से सपोर्ट की अपील करते हुए शुक्रिया अदा किया है।

MSC Bank घोटाले में दिवंगत अजित पवार और सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। की एक विशेष अदालत ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की उस रिपोर्ट को मान लिया है, जिसमें महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (शिखर बैंक) में लोन बांटते समय करीब 25,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट दी गई थी। कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए कहा है कि मामले में कोई भी सजा लायक अपराध साबित नहीं हुआ है। विशेष अदालत ने आर्थिक अपराध शाखा की दिवंगत उपमुख्यमंत्री की ‘सी-समरी’ रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। इससे अजित पवार समेत उन सभी राजनीतिक नेताओं को राहत मिली, जिसका नाम इस घोटाले में शामिल था। अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए कहा कि कथित 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में कोई दंडनीय अपराध साबित नहीं हुआ है।

70 से अधिक अन्य लोगों को क्लीन चिट

मुंबई की एक विशेष अदालत ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा 25,000 करोड़ रुपये के महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) मामले में दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिससे महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और इस मामले में 70 से अधिक अन्य लोगों को क्लीन चिट मिल गई।

कोई आपराधिक अपराध नहीं बनता

अदालत ने कार्यकर्ता अन्ना हजारे और अन्य द्वारा दायर विरोध याचिकाओं के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका को भी खारिज कर दिया। विशेष न्यायाधीश महेश जाधव ने सी-सारांश रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें कहा गया था कि सहकारी चीनी कारखानों से जुड़े कथित ऋण और वसूली अनियमितताओं में कोई आपराधिक अपराध नहीं बनता है। इस आदेश में ईओडब्ल्यू के इस निष्कर्ष का भी समर्थन किया गया कि अजित पवार, सुनेत्रा पवार, उनके रिश्तेदारों और अन्य संस्थाओं से संबंधित लेन-देन में ‘कोई आपराधिक अपराध’ नहीं था।

तीन प्रमुख लेन-देन की जांच

यह मामला 2019 में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा एमएससीबी और जिला सहकारी बैंकों पर लगे आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद शुरू हुआ था। इन बैंकों ने चीनी कारखानों को ब्याज मुक्त ऋण जारी किए ताकि बैंक अधिकारियों और राजनेताओं से जुड़े लोगों के पक्ष में ऋण खाते बनाए जा सकें। यह भी आरोप लगाया गया कि कंपनियों ने बाद में अपनी यूनिट संपत्तियों को बेहद कम कीमतों पर बेच दिया। ईओडब्ल्यू की 35 पन्नों की क्लोजर रिपोर्ट में तीन प्रमुख लेन-देन की जांच की गई और ऋण स्वीकृत करने या सतारा में जरंदेश्वर शुगर सहकारी कारखाना सहित चीनी कारखानों की बिक्री में कोई आपराधिक अनियमितता नहीं पाई गई।

 343 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली

 आरोप लगाया गया था कि कारखानों को अलाभकारी पाया गया, फिर उन्हें गैर-निष्पादित संपत्ति घोषित कर दिया गया और पवार परिवार के स्वामित्व वाली कंपनियों   सहित बैंक अधिकारियों और राजनेताओं के रिश्तेदारों से जुड़ी कंपनियों को बहुत कम कीमतों पर बेच दिया गया। ईओडब्ल्यू ने अब कहा है कि बैंक को कोई नुकसान नहीं हुआ है, और यह भी कहा है कि उसने जांच के दायरे में आए ऋणों से 1343 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर ली है।

झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को क्यों थमाया नोटिस? आवासीय प्लॉट से जुड़ा है मामला

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने आवासीय भूखंड के कथित दुरुपयोग को लेकर नोटिस जारी किया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर भूखंड आवंटन रद्द किया जा सकता है। झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रांची स्थित उनके एक आवासीय भूखंड के कथित दुरुपयोग के मामले में नोटिस भेजा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।नोटिस में कहा गया है कि विश्व कप विजेता कप्तान को आवंटित यह भूखंड केवल आवासीय उपयोग के लिए दिया गया था। लेकिन अधिकारियों का दावा है कि इस संपत्ति का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, जो आवंटन की शर्तों का उल्लंघन है।झारखंड हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने फोन पर आज तक को बताया कि बोर्ड ने यह जमीन कई लोगों को आवासीय उद्देश्य से आवंटित की थी। हालांकि, जब यह रिपोर्ट मिली कि जमीन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, तो धोनी सहित कई अधिकारियों और दर्जनों अन्य लोगों को भी नोटिस जारी कर यह पूछा गया कि आवासीय भूखंड का उपयोग वाणिज्यिक रूप से क्यों किया जा रहा है।पासवान ने बताया कि नियमों और प्रावधानों के कथित उल्लंघन की जानकारी बोर्ड द्वारा की गई जांच के दौरान सामने आई। जांच के निष्कर्षों के आधार पर धोनी को अंतिम नोटिस जारी कर संपत्ति के कथित दुरुपयोग के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि नोटिस का पालन नहीं किया गया या संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो बोर्ड भूखंड का आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। यह कार्रवाई निर्धारित नियमों और आवासीय भूमि उपयोग से जुड़े प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।धोनी पहले हरमू रोड स्थित इसी संपत्ति में निवास कर चुके हैं, जो अब जांच के दायरे में है। विवाद तब शुरू हुआ जब आरोप सामने आए कि हरमू रोड स्थित परिसर से एक डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड ने औपचारिक जांच शुरू की। इसी बीच, हरमू रोड पर स्थित भाजपा के राज्य कार्यालय के संबंध में भी आवासीय भूखंड के गैर-आवासीय या व्यावसायिक उपयोग के आरोप सामने आए हैं। इस मामले में भी बोर्ड पहले नोटिस जारी कर चुका है।अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों की जांच फिलहाल जारी है और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी निष्कर्ष सामने आएंगे, उनके अनुसार उचित कदम उठाए जाएंगे।

Previous articleसाहिल का पचासा, इकबाल भी शतक लगाकर क्रीज पर; जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 के पार
Next articleबेटों का अदम्य साहस: आंखों में आंसू, दिल में देश; पिता को खोकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों के त्याग-हौसले को सलाम
News Desk