टीम इंडिया पर बरसा धनवर्षा! वर्ल्ड कप जीत के साथ टूटी सारे रिकॉर्ड्स की झड़ी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: 2 तारीख एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अमर हो गई. साढ़े 14 साल पहले मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में एमएस धोनी की कप्तानी में 2 अप्रैल को भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर सालों का इंतजार खत्म किया था. अब 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने ICC विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीतते हुए पहली बार चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया सिर्फ वर्ल्ड चैंपियन ही नहीं बनी, बल्कि वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी प्राइज मनी भी अपने नाम कर ली.

ठीक 8 साल पहले टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था. मगर इस बार अपनी ही जमीन पर अपने लोगों के बीच टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने का मौका था और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया. रविवार को खेले गए इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया और पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई.

टीम इंडिया पर छप्पर फाड़ पैसों की बारिश
इस वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही ICC के अध्यक्ष जय शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए टूर्नामेंट के लिए प्राइज मनी में जबरदस्त बढ़ोतरी की थी और इसकी पहली विजेता ही टीम इंडिया बन गई. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बदले ICC की ओर से टीम इंडिया को 4.48 मिलियन डॉलर यानि करीब 40 करोड़ रुपये का इनाम मिला. ये महिला या पुरुष क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है. इतना ही नहीं, हर टीम की तरह भारतीय टीम को पहले से तय ढाई लाख डॉलर यानि करीब 2.22 करोड़ रुपये भी मिलेंगे. इसके अलावा लीग स्टेज में हर मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को 34,314 डॉलर भी मिलेंगे. टीम इंडिया ने लीग स्टेज में 3 मैच जीते थे. इस तरह उसकी झोली करीब 92 लाख रुपये और आए.

हार के बावजूद साउथ अफ्रीका भी मालामाल
वहीं साउथ अफ्रीका खिताब जीतने से चूक गई लेकिन उसकी झोली में भी अब तक की सबसे बड़ी रनर-अप प्राइज मनी आई. अफ्रीकी टीम को दूसरे नंबर पर आने के बदले 2.24 मिलियन डॉलर यानि करीब 20 करोड़ रुपये मिले. इसके अलावा अफ्रीकी टीम को भी पहले से तय 2.22 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं अफ्रीकी टीम ने लीग स्टेज में 5 मैच जीते थे और इसलिए उसे हर मैच के 34,314 डॉलर के हिसाब से 1.5 करोड़ से ज्यादा रुपये भी दिए जाएंगे.

Previous articleवर्ल्ड चैंपियन बना भारत! फाइनल में ध्वस्त हुई दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें
Next articleवर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ दीप्ति का डंका, सबसे ज्यादा विकेट लेकर जीता बड़ा खिताब
News Desk

इतने लोग एक साथ आ जाएंगे तो मैं क्या करूं? वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़ पर संस्थापक का बयान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीकाकुलम जिले (Srikakulam district) में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Sri Venkateshwara Swamy Temple) में भगदड़ में नौ श्रद्धालुओं की मौत के बाद मंदिर के संस्थापक मुकुंद पांडा ने कहा कि इस हादसे के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं। उनका कहना है कि श्रद्धालु अपने आप ही एक साथ आगे बढ़ गए, जिससे यह घटना हुई।

मंदिर के संस्थापक ने बताया कि उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी, क्योंकि उन्हें लगा कि सब कुछ सामान्य रहेगा और किसी भी दूसरे दिन की तरह ही पूजा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। शनिवार को श्रीकाकुलम जिले के इस मंदिर में भगदड़ की घटना हुई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। जिनमें आठ महिलाएं और एक बच्चा शामिल है, जबकि कई अन्य घायल हुए। यह मंदिर पुजारी मुकुंद पांडा ने अपनी जमीन पर स्वयं बनाया था।

यह हादसा उस दिन हुआ, जब एकादशी और कार्तिक महीने का त्योहार एक साथ पड़ा, इसलिए बहुत सारे लोग दर्शन करने मंदिर आ गए थे। मंदिर के पुजारी मुकुंद पांडा ने कहा, इतने लोग एक साथ आ जाएं तो मैं क्या करूं? मैं आमतौर पर सभी को लाइन में भेजता हूं, लेकिन कल बहुत भीड़ थी। मुझे नहीं पता क्या हुआ, मैंने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।

उन्होंने आगे कहा, मैंने पुलिस को नहीं बताया। मुझे हिम्मत थी, मैंने सभी से कहा कि वे कतार में जाएं। लोग दर्शन के लिए आए थे। अगर वे अचानक दौड़ पड़े और स्थिति ऐसी बन गई, तो मैं क्या कर सकता हूं? पांडा ने बताया कि वह दोपहर तीन बजे तक वहीं मौजूद थे और बिना खाना खाए भीड़ को संभालने की कोशिश कर रहे थे, बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर एक निजी संस्था है और बिना आवश्यक मंजूरियों के संचालित हो रहा था। आयोजक सुरक्षा नियमों का पालन करने में विफल रहे। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

दिलीप ने शानदार अभिनय से अमर कर दिया मदन चोपड़ा का किरदार

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। बालीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘बाजीगर’ में दर्शकों ने पहली बार देखा कि खलनायक कोई बाहुबलि नहीं, बल्कि एक सूट-बूट वाला, ताकतवर बिजनेसमैन भी हो सकता है। भारतीय सिनेमा में साल 1993 एक ऐसा दौर था, जब नायक और खलनायक की परिभाषा हमेशा के लिए बदल गई। यह किरदार था मदन चोपड़ा, जिसे अभिनेता दिलीप ताहिल ने अपने शानदार अभिनय से अमर कर दिया। उनके चेहरे की शालीनता और आंखों में झलकती क्रूरता ने इस किरदार को भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार विलेन में बदल दिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ से की, लेकिन शुरुआती संघर्ष ने उन्हें मजबूती दी। छह साल तक बड़े रोल का इंतजार करने के बाद 1980 में उन्हें रमेश सिप्पी की ‘शान’ में मौका मिला। इसके बाद ‘गांधी’ जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ने उन्हें वैश्विक मंच तक पहुंचाया।
‘कयामत से कयामत तक’ में जूही चावला के पिता के रूप में उनके अभिनय ने उन्हें एक बहुमुखी कलाकार साबित किया। फिर आया वह मोड़ जिसने उनके करियर की दिशा बदल दी ‘बाजीगर’। मदन चोपड़ा का किरदार नब्बे के दशक में कॉर्पोरेट विलेन का प्रतीक बन गया। इसके बाद उन्होंने ‘डर’, ‘इश्क’, ‘जुड़वा’, ‘राम लखन’ और ‘कहो ना प्यार है’ जैसी 100 से अधिक फिल्मों में प्रभावशाली भूमिकाएं निभाईं। दिलीप ताहिल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भारत लौटने के बाद उन्होंने ‘भाग मिल्खा भाग’ में पंडित नेहरू की भूमिका निभाई, जिसे उन्होंने अपने करियर की सबसे संतोषजनक भूमिका कहा। आज भी थिएटर उनका पहला प्यार है।
बता दें कि 30 अक्टूबर 1952 को आगरा में जन्मे दिलीप ताहिल फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर आए थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें सिनेमा के सबसे भरोसेमंद खलनायकों में से एक बना दिया। उनके पिता भारतीय वायुसेना में पायलट थे, इसलिए बचपन देश के अलग-अलग हिस्सों में गुजरा। लखनऊ में पले-बढ़े दिलीप ने कुछ समय तक पायलट बनने की ट्रेनिंग भी ली, मगर उनका दिल थिएटर की ओर खिंच गया। कॉलेज के दिनों में ही वह मंच से जुड़े और एलेक पदमसी व पर्ल पदमसी जैसे नामचीन थिएटर कलाकारों से प्रेरणा ली।

Previous articleनया विक्टोरिस मॉडल बना आकर्षण का केंद्र
Next articleशास्त्री के शीर्ष एकदिवसीय क्रिकेटरों में विराट, सचिन सहित हैं ये दिग्गज
News Desk

वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ दीप्ति का डंका, सबसे ज्यादा विकेट लेकर जीता बड़ा खिताब

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: ICC विमेंस वर्ल्ड कप को एक नया चैंपियन मिल ही गया. सालों से चली आ रही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की बादशाहत खत्म हो गई और टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई. नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने का लंबा इंतजार खत्म कर दिया. टीम इंडिया काये इंतजार खत्म कराने में कई खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही लेकिन इसमें दीप्ति शर्मा का नाम सबसे ऊपर रहेगा, जिन्होंने सिर्फ फाइनल ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड कप के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और इसलिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं.

टीम इंडिया को बनाया चैंपियन
नवी मुंबई में रविवार 2 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 298 रन बनाए. इस स्कोर तक पहुंचाने में शेफाली वर्मा की 87 रन की विस्फोटक पारी का अहम योगदान था. मगर दीप्ति भी कम नहीं थीं और उन्होंने फाइनल में 58 रन की अहम पारी खेलकर बड़ा योगदान दिया. वहीं इसके बाद साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 246 रन पर आउट हो गई और टीम इंडिया ने 52 रन से ये फाइनल जीतते हुए खिताब अपने नाम किया.

साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान लॉरा वुल्वार्ट ने एक बेहतरीन शतक जमाया और टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बनी थीं लेकिन दीप्ति शर्मा ने उनका विकेट लेकर भारतीय टीम को जीत तक पहुंचाया. मगर सिर्फ यही एक विकेट नहीं, बल्कि दीप्ति ने इस मैच में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेकर साउथ अफ्रीकी पारी को ध्वस्त करने में बड़ी भूमिका निभाई. अगर ये कम नहीं था तो दीप्ति ने एक रन आउट भी किया और फाइनल की बेस्ट खिलाड़ियों में से एक साबित हुईं.

वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता अवॉर्ड
फाइनल की प्लेयर ऑफ द मैच तो शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने 87 रन बनाए और 2 बड़े विकेट भी लिए. मगर पूरे टूर्नामेंट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाली दीप्ति को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया. दीप्ति ने फाइनल में 5 विकेट लिए और इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वो फाइनल में 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली स्पिनर बन गईं. इस पूरे टूर्नामेंट में दीप्ति ने 3 अर्धशतकों की मदद से 215 रन बनाए और फिर सबसे ज्यादा 22 विकेट लेकर नंबर-1 बॉलर भी बनीं. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ही दीप्ति को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सबसे बड़े अवॉर्ड से नवाजा गया.

Previous articleटीम इंडिया पर बरसा धनवर्षा! वर्ल्ड कप जीत के साथ टूटी सारे रिकॉर्ड्स की झड़ी
Next articleवादा किया और निभाया! शेफाली बनीं फाइनल की हीरो, प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता
News Desk

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप जीत पर बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक मना जश्न

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीतने की खबर से बॉलीवुड सेलेब्स भी खुश हैं। सभी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। सुनील शेट्टी, सनी देओल, अनुपम खेर, तृप्ति डिमरी से लेकर कई सेलेब्स ने इस जीत का जश्न मनाया है। 

सुनील शेट्टी ने की इमोशनल पोस्ट 
सुनील शेट्टी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हौसले और मेहनत को सलाम किया। साथ ही इस जीत को बहुत खास बताया। वह लिखते हैं, ‘जोर से बोलिए, हम वर्ल्ड चैंपियन हैं।’ वह टीम इंडिया की इस जीत से बहुत खुश हैं। 

सनी देओल ने लिखा- ‘कमाल कर दिखाया’ 
सनी देओल भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर काफी गदगद हैं। वह इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखते हैं, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद! आज मेरी बहनों ने इतिहास रच दिया। भारत के लिए महिला क्रिकेट में पहला विश्व कप, क्या कमाल कर दिखाया। नारी शक्ति ने तिरंगे को ऊंचा फहरा दिया है। ये जीत हर हिंदुस्तानी की जीत है।’ 
 
अनुपम खेर, तृप्ति डिमरी और अजय देवगन ने भी दी बधाई 
अनुपम खेर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए, भारत माता की जय भी लिखा। अजय देवगन और तृप्ति डिमरी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी टीम की जीत को लेकर शेयर की है। 

वादा किया और निभाया! शेफाली बनीं फाइनल की हीरो, प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: वो खिलाड़ी जिसे महिला वर्ल्ड कप के लायक नहीं समझा गया, वो खिलाड़ी जिसने 3 सालों से वनडे में अर्धशतक नहीं लगाया था, अब उसी खिलाड़ी ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया है. बात हो रही है शेफाली वर्मा की जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में बल्ले और गेंद से कमाल दिखाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया. बड़ी बात ये है कि शेफाली वर्मा को सेमीफाइनल से ठीक पहले टीम इंडिया में जगह मिली थी. ओपनर प्रतिका रावल को चोट लगने की वजह से शेफाली ने टीम में एंट्री की और आते ही उन्होंने कहा-मुझे ऐसा लगता है कि भगवान ने मुझे कुछ करने के लिए भेजा है. ये बात उन्होंने फाइनल में बिल्कुल सही साबित कर दिखाई.

शेफाली वर्मा का फाइनल में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
शेफाली वर्मा ने फाइनल मैच में ऐसी बैटिंग की जिसकी शायद उनसे उम्मीद भी नहीं रही होगी. इस बल्लेबाज ने पहली गेंद से साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों पर धावा बोला. मंधाना के साथ मिलकर उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में 50 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए. दोनों ने 17.2 ओवर में शतकीय साझेदारी भी कर ली लेकिन इसके बाद जब मंधाना आउट हुईं तो टीम पर थोड़ा दबाव आया लेकिन शेफाली रुकी नहीं और उन्होंने 49 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. शेफाली ने पूरे तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में अर्धशतक जड़ा. हालांकि शेफाली जब शतक के बेहद करीब थी, उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया. शेफाली ने 78 गेंदों में 87 रन बनाए.

शेफाली ने गेंद से दिखाया कमाल
शेफाली ने बल्ले से तो कमाल दिखाया ही लेकिन इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में अपना दम दिखाया. टीम इंडिया को जब विकेटों की सख्त जरूरत थी तो इस खिलाड़ी ने अपने पहले दो ओवर में सुने लीस और मारिजान काप को आउट कर साउथ अफ्रीका को करारा झटका दिया. शेफाली की इस चमत्कारिक परफॉर्मेस ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिलाया. बता दें वो वर्ल्ड कप फाइनल में ये अवॉर्ड जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं. शेफाली ने 21 साल, 278 दिन की उम्र में ये कमाल किया है.

Previous articleवर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ दीप्ति का डंका, सबसे ज्यादा विकेट लेकर जीता बड़ा खिताब
Next articleदीप्ति नंबर-1 बॉलर बनीं, तो लॉरा वुल्वार्ट ने रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
News Desk

किंग खान ने मनाया बर्थडे अपने अंदाज़ में, थिएटर में फैंस संग किया जश्न, मन्नत के बाहर लगा हुजूम

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 2 नवंबर 2025 को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर मन्नत के बाहर इंतजार कर रहे फैंस से नहीं मिल सके और इसके लिए माफी भी मांगी। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी रीजन्स से अधिकारियों ने उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी थी। मगर उन्होंने मुंबई के बाल गंधर्व रंग मंदिर थिएटर में एक स्पेशल मीट-अप का आयोजन किया, जहां से वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर लोगों से खचाखच भरे थिएटर की झलक दिखाई है। उन्होंने उनके साथ अपना एक वीडियो बनाया है और लिखा है, ‘मेरे जन्मदिन को हमेशा की तरह खास बनाने के लिए शुक्रिया। कृतज्ञता से भरा हुआ… और आपमें से जिनसे मैं नहीं मिल पाया, उनसे जल्द ही मिलूंगा। सिनेमाघरों में और अगले जन्मदिन पर। लव यू।’

फैंस से मिले शाहरुख खान
शाहरुख खान ने इस दौरान केक भी काटा और उन्हें पपाराजी ने अपने कैमरे में उतार लिया। यहां उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं, जो उनकी मदद कर रही थीं। इसके अलावा, एक्टर जैसे ही थिएटर के बाहर दिखाई दिए, फैंस उनसे हाथ मिलाने के लिए दौड़ पड़े। इसके पहले उन्होंने एक्स पर लिखा था, ‘ ‘अथॉरिटीज की सलाह पर मैं बाहर आकर आप सभी प्यारे लोगों से नहीं मिल पाऊंगा, जो मेरा इंतजार कर रहे हैं। आप सभी से मैं माफी मांगता हूं। मुझे बताया गया है कि बाहर भीड़ को कंट्रोल करने की समस्या को देखते हुए सभी सिक्योरिटी के लिए ये कदम उठाया गया है।’

शाहरुख फिल्म फेस्टिवल की धूम
बता दें कि एक्टर के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है। 30 से ज्यादा शहरों के 75 से ज्यादा थिएटर्स में उनकी फिल्में दिखाई जा रही हैं। इसमें कभी हां कभी ना, दिल, देवदास, मैं हूं ना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, ओम शांति ओम और जवान शामिल हैं।

दीप्ति नंबर-1 बॉलर बनीं, तो लॉरा वुल्वार्ट ने रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: एक महीने से भी ज्यादा वक्त के बाद ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का अंत हो गया. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई में खेले गए फाइनल के साथ ही टूर्नामेंट का 13वां एडिशन पूरा हो गया और महिला क्रिकेट को एक नई चैंपियन मिल गई. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराते हुए वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने का अपना इंतजार भी खत्म कर दिया. टीम इंडिया की जीत की स्टार दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने फाइनल में 5 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत तक पहुंचाया. इसमें सबसे अहम विकेट साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वुल्वार्ट का भी रहा. संयोग से यही दोनों खिलाड़ी बॉलिंग और बैटिंग के मामले में वर्ल्ड कप की बेस्ट खिलाड़ी साबित हुईं.

वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ वुल्वार्ट बेस्ट बल्लेबाज
इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने निजी तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया. बैटिंग की बात करें तो टीम इंडिया की स्टार ओपनर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने 400 से ज्यादा रन बनाए, जबकि पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रहीं प्रतिका रावल ने भी 300 से ज्यादा रन बनाए. इसी तरह ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर ऐश्ली गार्डनर ने विकेट लेने के साथ ही 300 से ज्यादा रन बनाए. मगर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल की साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वुल्वार्ट ने.

पहली बार वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर रहीं स्टार बल्लेबाज वुल्वार्ट ने टूर्नामेंट में निरंतर रन बनाने का सिलसिला जारी रखा और टूर्नामेंट में 500 से ज्यादा रन बनाने वाली इकलौती बल्लेबाज रहीं. सिर्फ इतना ही नहीं, वुल्वार्ट ने एक महिला वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन का एलिसा हीली का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. हीली ने वर्ल्ड कप 2022 में 509 रन बनाए थे. वुल्वार्ट ने फाइनल में एक शानदार शतक जमाया. भले ही ये उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था लेकिन वो 571 रन बनाकर वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज साबित हुईं. इतना ही नहीं, वो पुरुष और महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल और फाइनल में शतक जमाने वाली पहली कप्तान भी बन गईं.

दीप्ति ने झटके सबसे ज्यादा विकेट
दूसरी ओर गेंदबाजी में भी कई खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा. ये वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला गया और उम्मीद के मुताबिक स्पिनर्स का ही इसमें जलवा देखने को मिला. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली शीर्ष 6 गेंदबाजों में से 5 स्पिनर्स ही हैं. इकलौती तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड रहीं, जिन्होंने 8 मुकाबलों में 17 विकेट हासिल किए थे. मगर इन सबमें से बाजी मारी भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने.

फाइनल से पहले दीप्ति और सदरलैंड के 17-17 विकेट थे. मगर फाइनल में दीप्ति ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लेकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया और इसके साथ ही टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज साबित हुईं. दीप्ति एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकीं, लेकिन 22 विकेट के साथ वो सबसे ऊपर रहीं. वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की लिन फुलस्टन (1982 में) ने 23 विकेट लेकर बनाया था. मगर दीप्ति एक वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज जरूर बन गईं. इतना ही नहीं, दीप्ति ने टूर्नामेंट में 3 अर्धशतकों की मदद से 215 रन भी बनाए.

अमित शाह ने महागठबंधन पर बोला हमला, बोले-बिहार में सीम सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार है…

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में चुनावी सभा (election meeting) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए (NDA) प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की। इसके बाद महागठबंधन (Grand Alliance) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं बाबा गरीबनाथ धाम को प्रमाण कर अपने भाषण की शुुरुआत करता हूं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा। छह नवंबर को आपको मतदान करना है। मुजफ्फरपुर में एनडीए के तीन प्रत्याशी हैं। इसमें से एक हमारे मंत्री भी हैं। आपका वोट किसी प्रत्याशी को विधायक और मंत्री बनाने के लिए मत दीजिएगा। आपका वोट बिहार को जंगलराज से बनाने के लिए देना है। लालू-राबड़ी के समय में 15 साल में बिहार का जो पतन हुआ है, वही जंगलराज आज भेष बदलकर फिर से आने वाला है। अगर मुजफ्फरपुर वाले प्रण लेंगे कि एनडीए को जिताना है तो जंगलराज को कोई नहीं ला सकता है।

 

‘एम्स, एयरपोर्ट, मेट्रो, पावरप्लांट समेत कई सौगातें दी’
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में काफी विकास किया। एम्स, एयरपोर्ट, मेट्रो, पावरप्लांट समेत कई सौगातें दी। जंगलराज से बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ही मुजफ्फरपुर की लीची आज देश दुनिया में पहुंचकर आज मिठास बांटने का काम कर रही है। यह सब लालू-राबड़ी राज में नहीं हो सकता था। लालू-राबड़ी शासनकाल में यहां पर जी कृष्णैया की पीट-पीटकर हत्या की गई। अगर फिर से लालू के बेटे सीएम बनते हैं तो बिहार में तीन नए मंत्रालय खुलेंगे। एक अपहरण, दूसरा रंगदारी और तीसरा हत्या को बढ़ावा देने वाला मंत्रालय खुलेगा। अगर आपने पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व सरकार बनाई तो बाढ़ मुक्त बिहार बनाने के लिए मंत्रालय बनाया जाएगा।

 

‘लालू और सोनिया गांधी को अपने बेटों की चिंता सताती है’
अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद और सोनिया गांधी को अपने बेटों को चिंता सताती है। लालू अपने बेटे तेजस्वी को सीएम और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहते हैं। लेकिन, दोनों को मैं बता दूं कि यहां सीट ही खाली नहीं है। वहां पीएम मोदी हैं तो यहां सीएम नीतीश कुमार हैं। दोनों में कोई सीट खाली नहीं है और न होने वाली है। इसलिए जो लोग दिन में सपने देख रहे हैं, वह सपने देखना छोड़ दें। बिहार की जनता एनडीए की सरकार फिर से लाने जा रही है।

Previous articleअंतरिक्ष में भारतीय सेना की नई ताकत, ISRO ने बाहुबली रॉकेट से लॉन्च किया नौसेना का सैटेलाइट
Next articleइन्दौर में देवउठनी ग्यारस की रात खूनी खेल, दो गुट भिड़े, नाबालिग की हत्या
News Desk

इस चुनाव में जंगलराज वाले हार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे, आरा में बोले पीएम मोदी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आरा (aara) में विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। लोगों की भीड़ ने पीएम के समर्थन में नारेबाजी की। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने उनका स्वागत किया। कहा कि इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी में कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती को मैं प्रणम करता हूं। आप इतनी संख्या में एनडीए (NDA) के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने आए हैं, इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार ही विकसित भारत का आधार है। मैं जब विकसित बिहार की बात करता हूं कि बिहार का औद्योगिक विकास। बिहार के युवाओं को बिहार में ही रोजगार। मैं आरा के इस मंच से कह रहा हूं कि आपका सपना हमारा संकल्प है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए मैं आज आपका साथ मांगने आया हूं।

‘इस बार एनडीए भारी बहुमत से जीतने जा रहा है’
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार एनडीए भारी बहुमत से जीतने जा रहा है और जंगलराज वाले हार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। आपका यह उत्साह कह रहा है कि फिर एक बार एनडीए सरकार। इसलिए आप छह नवंबर को एनडीए सरकार को वोट करें। एक तरफ एनडीए का ईमानदार घोषणा पत्र है। दूसरी तरफ जंगलराज वालों ने अपने घोषणा पत्र को भी झूठ, छल-कपट और लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला दस्तावेज बना दिया है। जनता से ऊपर कोई नहीं है। यह पब्लिक है सब जानती है। एनडीए के संकल्प पत्र में बच्चों की पढ़ाई, परिवार की दवाई, नौजवानों की कमाई और किसानों की सिंचाई पर सबसे ज्यादा बल दिया है। इसके अलावा बहनों बेटियों के लिए अनेक मजबूत प्रावधान किए गए हैं। पीएम ने कहा कि हमारा संकल्प है कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करेगा और बिहार का नाम करेगा। इसलिए आने वाले वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने का एलान किया गया है।

‘दिल्ली वालों को यहां आकर यह देखना चाहिए’
पीएम मोदी ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में बैठने वालों को यहां आकर देखना चाहिए कि हवा का रूख क्या है? यहां बड़ी कंपनियों के डाटा सेंटर बनेंगे। बिहार में यहीं रहते हुए लोग दुनिया की कंपनियों के लिए काम करेंगे। एनडीए के संकल्प पत्र में गांव की समृद्धि के लिए एक सशक्त योजना बनाई गई है। अब हमलोग बिहार में फूड पार्क का विस्तार करने जा रहे हैं। छोटे किसानों को केंद्र सरकार छह हजार रुपया देती है। लेकिन, बिहार की नई एनडीए सरकार अपनी तरफ से तीन हजार रुपये और बढ़ाने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी जब आपकी बातों को सुनता है तो सोता नहीं बल्कि जग जाता है। आपके कहने पर हमलोगों ने अरवा की जगह उसना चावल देना शुरू कर दिया। मोदी की गारंटी थी कि हर गरीब परिवार को पक्का घर मिलेगा। आप देखिए बिहार के 60 लाख गरीब परिवारों को पक्का घर मिल गया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की कई विकास योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

पीएम मोदी बोले- राजद ने कांग्रेस कनपटी पर कट्टा रखकर ऐसा किया
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में देश की सेना की इतनी बड़ी सफलता कांग्रेस और राजद को पसंद नहीं आई। धमाके पाकिस्तान में हो रहे थे और नींद कांग्रेस के शाही परिवार की उड़ी हुई थी। आज तक कांग्रेस और राजद के नामदार ऑपरेशन सिंदूर के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए। आज विकसित बिहार के संकल्प के साथ पूरा एनडीए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और राजद के अंदर घमासन मचा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि आपको एक अंदर की बात बता रहा हूं। नामांकन वापस लेने से एक दिन पहले बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल खेला गया। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि सीएम पद पर राजद के उम्मीदवार का नाम तय हो। लेकिन, राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर सीएम पद चोरी कर ली। राजद और कांग्रेस में झगड़ा भयंकर बढ़ गया। घोषणा पत्र से लेकर प्रचार तक में राजद वालों ने कांग्रेस से कुछ भी नहीं पूछा। चुनाव के बाद यह लोग एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगेंगे। इसलिए हमेशा याद रखिए ऐसे लोग बिहार का भला कभी नहीं कर सकते हैं। एक तरफ सुशासन है। वहीं दूसरी तरफ जंगलराज का कुशासन। जंगलराज ने बिहार को खोखला कर दिया।

जंगलराज के दौरान बिहार में 37 हजार अपहरण हुए
पीएम मोदी ने कहा कि कट्टा, कटुता, क्रूरता, कुशासन और करप्शन ही जंगलराज की पहचान है। बेटियों से छेड़खानी, व्यापारियों से लूटपाट समेत सबकुछ राजद वाले मौका मिलते ही करने लगते हैं।नवंबर 2004 में तरारी ब्लॉक एक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर साहब बच्चों को पोलियों की ड्रॉप पिलवा रहे थे। जब वह रात को घर के लिए निकले तो रास्ते में हथियार बंद लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। जंगलराज के दौरान ऐसे ही 37 हजार लोगों का अपहरण हुआ था। दूसरे के जीवन बचाने वालों डॉक्टरों को अपना जीवन बचाने के लिए बॉडीगार्ड लेकर चलना पड़ता था। सीएम नीतीश कुमार और एनडीए सरकार ने बहुत कोशिश करके उस मुश्किल दौर से बिहार को बाहर निकाला है। राजद ने तुष्टिकरण की राजनीति की। बिहार में जंगलराज लाया। वहीं कांग्रेस की पहचान सिखों के कत्लेआम से है। कांग्रेस के लोगों ने सिखों को नरसंहार किया था। आज भी कांग्रेस नरसंहार के आरोपियों को पूरे सम्मान के साथ अपनी पार्टी में आगे बढ़ा रही है। राजद और कांग्रेस को अपने किए गए कृत्यों का पछतावा नहीं है। राजद और कांग्रेस बिहार की पहचान खत्म करने में लगी हुई है। अब यह लोग घुसपैठियों को यहां घुसाने में लगे हैं।

पीएम बोले- राजद-कांग्रेस वालों से सावधान रहना
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस वालों के इरादे बेहद ही खतरनाक हैं। इसलिए आपको इनसे सावधान रहना है। यह लोग सिफ जंगलराज की पाठशाला में पढ़कर निकले हैं। इनके कारण उद्योग बंद हो गए। फैक्ट्रियों में ताले गए गए। इनका रिकॉर्ड ही निवेशकों को भगाने का है। जब निवेशकों को लालटेन और लाल झंडा दिखेगा तो क्या वह अपना पैसा लगाएगा क्या? निवेशक सिर्फ एनडीए सरकार ही ला सकती है। एनडीए सरकार विकास और विरासत दोनों को महत्व देते हुए आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार बाबू वीर कुंवर सिंह की जन्मस्थली का कायाकल्प करने जा रही है। जिन लोगों ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा में लगा दिया, उसे कांग्रेस और राजद वालों ने कभी सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया। बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी को भी कांग्रेस ने बेईज्जत किया।

राजद और कांग्रेस वालों ने छठ महापर्व का अपमान किया
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस वालों ने पहले महाकुंभ का अपमान किया। अब छठ महापर्व को नौटंकी कह रहे हैं। आप बताइए क्या कोई छठ महापर्व का अपमान कर सकता है क्या? बिहार की रफ्तार अब हमें रुकने नहीं देनी है। इस बार भोजपुर की हर सीट और हर बूथ पर एनडीए को विजयी बनाना है। इस बार छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में हमारे भाई-बहन घर आए हैं। उनसे आग्रह है कि अगर आपका मतदान सूची में नाम है तो आप मतदान करके के बाद ही वापस लौटें। पीएम मोदी ने सभी एनडीए प्रत्याशियों को मंच पर आगे बुलाया और उन्हें वोट देने की अपील की।

डीएम और एसपी खुद तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। डीएम और एसपी खुद तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सभा स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई रूट डायवर्जन भी जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी की टीम भी पहुंच चुकी है और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। वहीं पीएम के कार्यक्रम को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। भाजपा और जदयू के नेताओं का कहना है कि मोदी की सभा से जिले के राजनीतिक माहौल में बड़ा असर पड़ेगा।