टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन जारी, यूएई-नेपाल से हारकर झेला तीसरा झटका लगातार

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: हॉन्गकॉन्ग सिक्सेट टूर्नामेंट में आज भारत को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप स्टेज के पूल सी में कुवैत से हारने के बाद टीम इंडिया को बाउल राउंड में यूएई और नेपाल से भी शिकस्त मिली है। कुवैत से हार के बाद भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल राउंड में नहीं पहुंच पाया था, अब बाउल राउंड में हार ने प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने पहले मुकाबले में पूल-सी के मैच में पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के तहत दो रन से हराया था। भारतीय टीम पूल सी में कुवैत और पाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर रही। वहीं, बाउल राउंड में यूएई और नेपाल से हार के बाद भारतीय टीम चौथे स्थान पर है। अब उसका मुकाबला बाउल राउंड के आखिरी मैच में नौ नवंबर को श्रीलंका से है।

कुवैत से मैच का नतीजा
कुवैत ने पूल सी के मुकाबले में भारत को 27 रन से हराया था। भारतीय टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों फ्लॉप रही। कुवैत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में पांच विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 5.4 ओवर में छह विकेट पर 79 रन ही बना सकी। कुल 12 टीमें खेल रही हैं और तीन-तीन टीमों के चार ग्रुप्स बनाए गए थे। हर ग्रुप से तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को एक अलग ग्रुप बाउल में रखा गया, जबकि शीर्ष की दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। क्वार्टर फाइनल के बाद, प्रतियोगिता नॉकआउट चरण में प्रवेश करेगी, जिसमें मुख्य फाइनल, प्लेट फाइनल और बाउल फाइनल जैसे विभिन्न स्तर हैं, ताकि सभी टीमों के बीच मुकाबले जारी रहे। 

भारत की पारी vs यूएई
यूएई के खिलाफ बाउल राउंड के पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और छह ओवर में तीन विकेट गंवाकर 107 रन बनाए। भरत चिप्ली चार रन बना सके। वहीं, प्रियांक पंचाल और स्टुअर्ट बिन्नी खाता नहीं खोल सके। अभिमन्यु मिथुन ने 16 गेंद पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान दिनेश कार्तिक ने 14 गेंद में चार चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। शाहबाज नदीम ने दो गेंद में नाबाद पांच रन बनाए। यूएई की ओर से निलांश केसवानी ने दो विकेट लिए। वहीं, अंश टंडन को एक विकेट मिला। 

यूएई की पारी vs भारत
108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई टीम को दमदार शुरुआत मिली। कप्तान खालिद शाह ने 14 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। वहीं, साघिर खान ने 11 गेंद में एक चौका और चार छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। अंश टंडन दो रन बना सके। मोहम्मद अरफन ने पांच गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन और निलांश केसवानी ने पांच रन की नाबाद पारी खेल यूएई को जीत दिलाई। भारत की ओर से बिन्नी और चिप्ली को एक-एक विकेट मिला। 

नेपाल की पारी
वहीं, बाउल राउंड के दूसरे मैच में भारत को नेपाल ने 92 रन के भारी भरकम अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 137 रन बनाए। कप्तान संदीप जोरा ने 12 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 47 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, राशिद खान ने 17 गेंद में चार चौके और छह छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली। हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में एक नियम है कि 50 रन बनाने के बाद बल्लेबाज को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ता है। वहीं, लोकेश बाम ने सात गेंद में एक चौका और चार छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। 

भारत की पारी
138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम तीन ओवर में 45 रन पर ही सिमट गई यानी छह विकेट गंवा दिए। रॉबिन उथप्पा पांच रन, भरत चिप्ली 12 रन और प्रियांक पंटाल 12 रन बनाकर आउट हुए। स्टुअर्ट बिन्नी खाता नहीं खोल सके। वहीं, कप्तान कार्तिक सात रन और नदीम भी सात रन बनाकर आउट हुए। नेपाल की ओर से राशिद खान ने तीन विकेट लिए, जबकि बासिर अहमद को दो विकेट मिले। रूपेश सिंह ने एक विकेट लिया।

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस के दिलचस्प नियम
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में एक खास नियम यह भी है कि यदि पांच विकेट छह ओवर पूरे होने से पहले गिर जाते हैं, तो आखिरी बल्लेबाज बल्लेबाजी जारी रख सकता है और पांचवां आउट हुआ खिलाड़ी रनर के रूप में मैदान पर रहता है। पारी तब समाप्त होती है जब आखिरी बल्लेबाज आउट हो जाता है। वाइड और नो-बॉल पर 2 रन की पेनल्टी होती है। विकेटकीपर को छोड़कर क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक ओवर फेंकना अनिवार्य है। प्रत्येक मैच दो टीमों के बीच खेला जा रहा है। हर एक टीम में 6 खिलाड़ी हैं। प्रत्येक पारी अधिकतम 6 ओवर (36 गेंदें) की होती है।

भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी — कुपवाड़ा में चला ‘ऑपरेशन पिंपल’

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और उनके पनाहगारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है. सेना ने कुपवाड़ा में ऑपरेशन पिंपल के तहत दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. इसके साथ ही भारी तादाद में हथियार और गोला बारूद के साथ ही अन्य चीजें भी बरामद की गई है.

जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद बीते शुक्रवार (7 नवंबर) को सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया. सेना ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन पिंपल नाम दिया है. सेना के मुताबिक खुफिया एजेंसी से इनपुट मिला था कि कुपवाड़ा में घुसपैठ हुई है. जिसके बाद ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में संयुक्त अभियान शुरू किया.

इस दौरान आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं. सेना ने फौरन आतंकियों का घेराव शुरू कर दिया. इस दौरान आतंकियों ने सेना पर अंधाधुंध गोलीबारी की. वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने भी फायरिंग की.जिसमें दो आतंकी मारे गए. दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं.दोनों की उम्र लगभग 30 साल है. इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है.

ये चीजें हुईं बरामद

1. M4 राइफल (1) 2. M4 मैगज़ीन (2) 3. M4 राउंड (70) 4. AK 47 राइफल (1) 5. AK 47 मैगज़ीन (3) 6. ग्लॉक पिस्तौल (2) 7. ग्लॉक मैगज़ीन (2) 8. ग्लॉक राउंड (40) 9. चीनी हैंड ग्रेनेड (3) 10. पाउच (2) 11. पाकिस्तानी सिगरेट के पैकेट, पाकिस्तानी दवाइयां, सूखे मेवे के साथ ही अन्य सामग्री बरामद की गई है.

फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है. सेना के जवान चारों तरफ कड़ी निगरानी रख रहे हैं. इसके साथ ही संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है. इसके अलावा श्रीनगर में पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास हथियार और गोला-बारूद मिला है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ममता चौक, कोनाखान डलगेट में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. उसी दौरान बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल को रोका गया, इससे दो लोगों ने भागने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन के साथ ही जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंदियों की जांच शुरू हो गई है. काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने कम्युनिकेशन डिवाइस की जांच के लिए अभियान चला रही है. इसके अलावा जम्मू जिले में पुलिस ने सिम कार्ड विक्रेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि अभी तक 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है.

मां दुलारी का अनुपम खेर को दिवाली सरप्राइज, बोलीं- ‘नजर लग जाएगी बेटा!’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी मां दुलारी के साथ भी अपने वीडियोज-फोटोज साझा करते रहते हैं। अब अभिनेता ने अपनी मां के साथ एक प्यारा वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को और मां ने उन्हें दीवाली पर तोहफा दिया है। जानिए आखिर इन तोहफों में क्या है और आखिर क्यों मां ने एक तोहफे को ओपेन नहीं करने दिया।

मां ने अनुपम को गिफ्ट में दीं टीशर्ट्स
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर आज एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी मां और भाई भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अनुपम के घर का मालूम पड़ता है। वीडियो में दिखता है कि अनुपम एक सोफे पर बैठे हैं। तभी उनकी मां एक पैकेट लेकर आती हैं और बताती हैं कि इसमें अनुपम के लिए दिवाली गिफ्ट है। इसके बाद जब अनुपम उस पैकेट को खोलते हैं तो उसमें टीशर्ट्स होती हैं। अनुपम को ये टीशर्ट्स पसंद आती हैं और वो मां को भी इसके लिए शुक्रिया बोलते हैं। इसके बाद अनुपम भी मां को कुछ कपड़े गिफ्ट्स करते हैं। साथ में वो रुपयों का एक लिफाफा भी देते हैं। अनुपम मां से उस लिफाफे को खोलकर दिखाने को कहते हैं, लेकिन वो मना कर देती हैं। मां दुलारी कहती हैं कि पैसे नहीं दिखाने चाहिए नजर लग जाती है।

अनुपम ने मां और भाई को दी दिवाली पर दक्षिणा
वीडियो में अनुपम खेर के भाई भी नजर आते हैं। अनुपम अपने भाई से पूछते हैं कि आप कुछ शुभ कमेंट करेंगे, इस पर उनके भाई हाथ जोड़कर हैप्पी दिवाली बोलते हैं। इसके बाद वो एक लिफाफे को दिखाते हुए कहते हैं कि मुझे भी मेरे राम (अनुपम खेर) ने दक्षिणा दी है। तभी अनुपम अपनी मां से भी कहते हैं कि कपड़ों के अलावा पैसे भी तो दिखाओ, छिपा क्यों रही हो? इस पर दुलारी कहती हैं, नहीं छिपाना होता है। पैसे नहीं दिखाते। नजर लगती है। इसके बाद अनुपम मिठाई के लिए मां से पूछते हैं। हालांकि, घर वाले बताते हैं कि मां उनके द्वारा लाई गई पतीसा मिठाई पहले ही पूरा डिब्बा खा चुकी हैं। इस पर मां मिठाई का डिब्बा दिखाते हुए कहती हैं कि अकेले उन्होंने ही नहीं खाई, घर के बाकी लोगों ने भी खाई है।

अनुपम ने लिखा प्यारा कैप्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ‘मां, दिवाली गिफ्ट्स और मां की डांट। वीडियो दिवाली वाले दिन का है। मां ने टीशर्ट्स दी, मैंने कपड़े और कुछ कैश दिया, जिसे मां ने दिखाने से साफ मना कर दिया। कहीं नजर ना लग जाए। पतीसा सिर्फ मां ने नहीं, घर के बाकी सदस्यों ने भी खाया था। इसका सबूत मां ने जल्दी से डिब्बा दिखा के दिया। वैसे आजकल निक्कर वाले भाई साब फुल पैंट पहनने लगे हैं। बाकी सब ठीक है।’

अनुपम की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर आखिरी बार ‘द बंगाल फाइल्स’ में नजर आए थे। इस फिल्म में वो महात्मा गांधी की भूमिका में थे। इसके अलावा इस साल उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ भी रिलीज हुई। अनुपम की पाइपलाइन में भी कई फिल्में हैं। इनमें एक प्रभास के साथ ‘द राजा साहब’ और दूसरी राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म भी शामिल है।

RR और CSK के बीच सैमसन ट्रेड की चर्चाएं तेज, राजस्थान ने मांगे दुबे और गायकवाड़

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: आईपीएल की ट्रेड विंडो शुरू होने से पहले ही भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के नाम पर अटकलों का बाजार गर्म है। क्या सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड कर दिया है? या फिर कोई बड़ा सौदा करीब है? फिलहाल कुछ तय नहीं, लेकिन चर्चा इतनी तेज है कि आईपीएल सर्कल में सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है- संजू सैमसन।

फ्रेंचाइजियों को भेजे गए प्रस्ताव
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसन ने कुछ हफ्ते पहले टीम प्रबंधन से ट्रेड या रिलीज किए जाने की औपचारिक मांग की थी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख मालिक मनोज बदले ने खुद कई फ्रेंचाइजियों से संपर्क साधा है। जानकारी के मुताबिक, बदले ने कई टीमों को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या वे सैमसन को अपनी टीम में शामिल करने में रुचि रखते हैं। इन पत्रों में कुछ संभावित प्लेयर-टू-प्लेयर एक्सचेंज के प्रस्ताव भी दिए गए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बातचीत
हाल के दिनों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सैमसन में दिलचस्पी ले सकती है। लेकिन अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान ने रवींद्र जडेजा या ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों की मांग की है, जो सीएसके के लिए लगभग डील ब्रेकर साबित हुई।

इसके अलावा, शिवम दुबे का नाम भी संभावित एक्सचेंज के रूप में सामने आया, लेकिन चेन्नई मैनेजमेंट ने उसे भी खारिज कर दिया। सीएसके फिलहाल किसी भी मुख्य खिलाड़ी को रिलीज करने के मूड में नहीं दिखती। ऐसे में सैमसन का चेन्नई जाना फिलहाल असंभव माना जा रहा है, जब तक कि कोई बड़ा नेगोशिएशन या ऑक्शन का रास्ता न खुले।

अन्य फ्रेंचाइजियों में बढ़ी दिलचस्पी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई अन्य टीमें भी सैमसन की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संभव है कि इनमें से कोई टीम ट्रेड के ज़रिए उन्हें अपने साथ जोड़ ले। हालांकि, यह भी संभव है कि अगर कोई ठोस ऑफर नहीं मिला तो संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के साथ ही बने रहें। आईपीएल नियमों के मुताबिक, खिलाड़ी सिर्फ अनुरोध कर सकता है, अंतिम निर्णय फ्रेंचाइजी प्रबंधन का होता है।

जोस बटलर विवाद और मतभेद की वजहें
सूत्रों के मुताबिक, सैमसन और आरआर प्रबंधन के बीच मतभेद की एक बड़ी वजह रही जोस बटलर का रिलीज होना। टीम ने पिछले सीजन से पहले बटलर को छोड़ दिया था, जबकि सैमसन उसे बनाए रखना चाहते थे। सैमसन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा था, ‘बटलर को जाने देना मेरे लिए सबसे मुश्किल फैसला था। इंग्लैंड सीरीज के दौरान मैंने उनसे डिनर पर कहा कि मैं अब भी इस फैसले से उबर नहीं पाया हूं। अगर मैं कुछ बदल सकता, तो वह होता- हर तीन साल में खिलाड़ियों को रिलीज करने का नियम।’ इस बयान से यह साफ था कि कप्तान इस निर्णय से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ था।

‘रॉयल्स परिवार’ के प्रति सम्मान बरकरार
हालांकि मतभेदों के बावजूद सैमसन ने हमेशा अपने वक्तव्यों में शालीनता बनाए रखी। एक पॉडकास्ट में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन से कहा था कि ‘राजस्थान रॉयल्स मेरे लिए दुनिया जैसा है। मैं यहां बहुत कुछ सीखा हूं।’ उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की, जिसने टीम में उन्हें टॉप ऑर्डर से रिप्लेस किया था।

अभी अनिश्चितता, लेकिन कहानी जारी है
राजस्थान रॉयल्स की टीम अगर उपयुक्त सौदा नहीं पाती, तो सैमसन अगले सीजन में फिर से गुलाबी जर्सी में दिख सकते हैं। लेकिन मौजूदा हालात बताते हैं कि मामला गंभीर ट्रेड वार्ता के स्तर तक पहुंच चुका है, और किसी बड़ी घोषणा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

दिल्ली में जल्द शुरू होगी पॉड टैक्सी सेवा, ट्रैफिक और प्रदूषण पर लगेगी लगाम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! अब राजधानी में जल्द ही पॉड टैक्सी सेवा शुरू होने वाली है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को गुरुग्राम में आयोजित 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पॉड टैक्सी चलाने की नीति और मेट्रो रूट के 800 मीटर दायरे में बिल्डिंग निर्माण की योजना जल्द तैयार की जाएगी।

क्या है पॉड टैक्सी?
पॉड टैक्सी एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन प्रणाली है जो बिना ड्राइवर के चलती है। यह जमीन से करीब 5-6 मीटर ऊंचाई पर बने विशेष ट्रैक पर ऑटोमैटिक तरीके से सफर कराती है। हर पॉड में 2 से 6 लोग आराम से बैठ सकते हैं। यह पूरी तरह बिजली से संचालित होती है, जिससे शहर में ट्रैफिक और वायु प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

कहां चलेगी पॉड टैक्सी?
भारत सरकार फिलहाल दिल्ली के साथ नोएडा और मुंबई में भी पॉड टैक्सी चलाने की योजना पर काम कर रही है। मुंबई में इसे बांद्रा–कुर्ला कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में चलाने का प्रस्ताव है, जबकि नोएडा में यह जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से परी चौक–फिल्म सिटी तक 14.6 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। इससे यात्रियों को मेट्रो जैसी तेज और सुरक्षित सुविधा मिलेगी।

मेट्रो रूट से जुड़ेगी नई नीति
केंद्रीय मंत्री खट्टर ने बताया कि नई पॉलिसी का उद्देश्य मेट्रो रूट के आसपास आवासीय विकास को बढ़ावा देना है ताकि लोगों को घर से निकलते ही सार्वजनिक परिवहन मिल सके। मेट्रो स्टेशन के दोनों ओर 500 मीटर तक बनने वाली इमारतों को टनल या एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) से जोड़ा जाएगा। इससे निजी वाहनों की निर्भरता घटेगी और प्रदूषण में कमी आएगी।

Previous articleअखिलेश यादव का वार: ‘भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन गया उत्तराखंड’
News Desk

‘चिलगम’ सॉन्ग में हनी सिंह का देसी तड़का, 52 की मलाइका के डांस ने लूटी महफिल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: शनिवार को रैपर यो यो हनी सिंह का नया गाना ‘चिलगम’ रिलीज हुआ। एक तरह गाने में यो यो हनी सिंह का रैप है, दूसरी तरफ रागिनी विश्वकर्मा की आवाज में भोजपुरी अंदाज में लिरिक्स सुनने को मिल रहे हैं। यह गाना यो यो हनी सिंह और मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया है। यो यो हनी सिंह के गाने और मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। 

यो यो हनी सिंह ने लगाया गाने में भोजपुरी तड़का 
हनी सिंह नए गाने ‘चिलगम’ में अलग ही अंदाज में दिखे। रैपर ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, ‘इंतजार खत्म हुआ। बिग बिट्स, बोल्ड मूव्स, सही वाइब्स के साथ चिलगम वीडियो सामने आ चुका है।’ इस गाने में उनके साथ मलाइका अरोड़ा डांस कर रही हैं। 

मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स पर क्या बोले यूजर्स?  
मलाइका अरोड़ा की उम्र इस वक्त 52 साल है। लेकिन हनी सिंह के गाने में उनके डांस मूव्स देखकर यूजर्स ने मिक्स रिएक्शन दिए हैं। कई यूजर्स को गाने में उनका डांस पसंद आया। वहीं कुछ लोगों को उनका डांस पसंद नहीं आया। कुछ लोगों ने कहा कि उनकी जगह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लिया जाना चाहिए। 

Previous articleICC का ऐतिहासिक फैसला: 2029 महिला वर्ल्ड कप में अब 10 टीमें लेंगी हिस्सा
Next articleयामी गौतम की फिल्म ‘हक’ ने छुआ दिल, महिला दर्शक बोलीं- अब मैं भी अपने हक के लिए लड़ूंगी
News Desk

भारत-पाक के बीच एशिया कप ट्रॉफी विवाद बढ़ा, आईसीसी ने सुलह के लिए गठित की कमेटी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के बाद उत्पन्न ट्रॉफी विवाद को सुलझाने के लिए विशेष समिति गठित की है। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समिति का नेतृत्व ओमान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पंकज खिमजी करेंगे। खिमजी को दोनों क्रिकेट बोर्डों के नज़दीकी माना जाता है और वे पहले भी कई विवादों में मध्यस्थता कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई (BCCI) ने यह मुद्दा आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में उठाया, जिसके बाद वैश्विक संस्था ने पहली बार इस मसले में हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया।

ट्रॉफी विवाद की जड़
विवाद की शुरुआत एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद हुई, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने विजेता भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को ट्रॉफी देने की कोशिश की। लेकिन सूर्यकुमार ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार ने नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की क्योंकि नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत में आतंकवाद को समर्थन देने में उनकी भूमिका को लेकर आपत्ति जताई गई थी। इस पर नकवी ने कहा कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष होने के नाते ट्रॉफी देने का अधिकार केवल उन्हीं को है।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी लिए बिना ही मज़ाकिया अंदाज़ में “काल्पनिक ट्रॉफी” उठाकर अपने साथियों के साथ जश्न मनाया। रिपोर्ट में कहा गया, ‘सूर्यकुमार ने असली ट्रॉफी लेने से मना कर दिया और अपने साथियों के साथ नकली ट्रॉफी पकड़कर जश्न मनाया, जिससे पीसीबी और एसीसी प्रमुख दोनों नाराज हो गए।’

दुबई में ट्रॉफी लेने से किया इनकार
मोहसिन नकवी ने बाद में बीसीसीआई को 10 नवंबर को दुबई में एक समारोह में ट्रॉफी लेने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन बीसीसीआई ने इसे ठुकरा दिया। इसके बजाय, भारतीय बोर्ड ने इस पूरे मुद्दे को आईसीसी बोर्ड मीटिंग के दौरान औपचारिक रूप से उठाया।

एक सूत्र ने कहा, ‘मीटिंग का माहौल सौहार्दपूर्ण था, और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड तथा दक्षिण अफ्रीका जैसे बोर्डों ने दोनों देशों को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने ट्रॉफी विवाद सुलझाने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने पर सहमति जताई।’

नकवी भी हुए शामिल
पाकिस्तान क्रिकेट प्रमुख मोहसिन नकवी ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। सूत्रों के मुताबिक, ‘वार्ता के दौरान कोई कड़वाहट नहीं दिखी। आईसीसी बोर्ड ने माना कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही क्रिकेट जगत के अहम सदस्य हैं और दोनों को अपने मतभेद सुलझाने चाहिए।’ नकवी की दुबई यात्रा आखिरी समय में तय हुई थी, क्योंकि पाकिस्तान की सीनेट की एक अहम बैठक स्थगित कर दी गई थी। सीनेट उस दिन देश के संविधान में एक महत्वपूर्ण संशोधन पारित करने वाली थी।

अब जिम्मेदारी पंकज खिमजी के कंधों पर
अब इस पूरी मध्यस्थता की जिम्मेदारी पंकज खिमजी को सौंपी गई है, जिन्हें दोनों देशों के साथ अच्छे संबंधों के लिए जाना जाता है। आईसीसी को उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में यह विवाद शांतिपूर्वक हल हो जाएगा।

बाबा बागेश्वर की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, शिखर धवन और मनोहर लाल खट्टर ने किया स्वागत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बाबा बागेश्वर की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शनिवार (8 नवंबर) को हरियाणा के फरीदाबाद पहुंची, जहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह पदयात्रा दिल्ली के छतरपुर से शुरू होकर बल्लभगढ़, पलवल होते हुए वृंदावन पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

इस पदयात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में एकता और जागरूकता फैलाना है। यात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर के साथ हजारों श्रद्धालु और संत शामिल हैं, जो धर्म और एकजुटता का संदेश दे रहे हैं।

शनिवार को यात्रा में एक खास चेहरा भी नजर आया — भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन। उन्होंने सड़क पर बाबा बागेश्वर के साथ बैठकर आशीर्वाद लिया। धवन ने कहा, “मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को जाति-पाति से ऊपर उठाकर एकता की भावना को मजबूत करना है। एकता में बहुत ताकत होती है, और हमें मिलकर देश को मजबूत बनाना चाहिए।”

10 दिनों में 170 किलोमीटर की यात्रा
यह पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई और कुल 170 किमी की दूरी तय करेगी। यह जिरखोद मंदिर, गुरुग्राम मार्ग, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल मंडी, कोट बॉर्डर, कोसी मंडी, छाता बिलौठी, जैत गांव और अंत में वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचेगी।

इस यात्रा में कई प्रतिष्ठित संत और हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें जया किशोरी, जगद्गुरु रामभद्राचार्य, देवकीनंदन ठाकुर, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, संजय दत्त, रेसलर खली और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह प्रमुख हैं।

 

यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ ने छुआ दिल, महिला दर्शक बोलीं- अब मैं भी अपने हक के लिए लड़ूंगी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: बॉलीवुड की दमदार अदाकारा यामी गौतम और इमरान हाशमी की नई फिल्म ‘हक’ इन दिनों चर्चाओं में है। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज हुई है। कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित इस फिल्म ने जहां दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया है, वहीं कई लोगों की आंखें भी नम कर दी हैं। रिलीज के महज एक दिन बाद ही सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक मुस्लिम महिला फिल्म देखकर यामी गौतम से मिलती है और उनकी आंखों से आंसू झरने लगते हैं।

मुस्लिम महिला का वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यामी और इमरान फिल्म के एक स्पेशल स्क्रीनिंग शो में पहुंचे थे, ताकि वे दर्शकों की प्रतिक्रिया देख सकें। शो खत्म होने के बाद एक महिला सीधे यामी के पास आई और भावुक होकर बोली- ‘फिल्म देखकर लगा कि ये हक हम सबका है, जो हमें मिलना चाहिए।’ इतना कहते ही उसने यामी का हाथ थाम लिया और चूमते हुए कहा- ‘आपसे मुझे हिम्मत मिली, अब लगता है कि मैं भी अपने हक के लिए लड़ सकती हूं।’

‘हक’- औरत की लड़ाई, समाज की सच्चाई
फिल्म ‘हक’ की कहानी एक साधारण मुस्लिम महिला शाजिया (यामी गौतम धर) की है, जो अपने पति अब्बास खान (इमरान हाशमी) से तलाक के बाद अपने हक के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाती है। कहानी की जड़ें 1985 के मशहूर शाह बानो केस से प्रेरित हैं, जिसने भारतीय न्याय व्यवस्था और समाज में महिलाओं के अधिकारों पर नई बहस छेड़ दी थी।

महिलाओं के अधिकार के लिए उठाई आवाज 
निर्देशक सुपर्ण वर्मा और लेखिका रेशु नाथ ने इस फिल्म के जरिए उस औरत की आवाज को बुलंद किया है, जिसे अक्सर समाज ने खामोश रखा। फिल्म यह दिखाती है कि जब इंसान अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ता है, तो वह किसी मजहब या समाज से नहीं, बल्कि खुद से जीतता है। यामी ने एक अनपढ़ लेकिन आत्मविश्वास से भरी महिला के किरदार को जिस सादगी और शक्ति के साथ निभाया है, उसने हर वर्ग के दर्शकों का दिल जीत लिया है।

फिल्म देखकर उमड़ रहा भावनाओं का सैलाब
फिल्म ‘हक’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि समाज के उस आईने की तरह है जिसमें एक औरत की पीड़ा, सम्मान और न्याय की चाह साफ झलकती है। यामी की अदाकारी में वही सच्चाई झलकती है जो उनकी आंखों के ज़रिए दिल तक पहुंचती है। वहीं इमरान हाशमी ने एक ऐसे वकील के किरदार को जीवंत किया है जो सच्चाई से आंखें चुराता भी है और अंत में उसके सामने झुक भी जाता है। पहले दिन ‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की और अब उम्मीद है कि वीकेंड तक यह आंकड़ा कई गुना बढ़ेगा। 

जानिए खजूर खाने के 5 हेल्दी तरीके

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

खजूर की कई वैरायटी मार्केट में आती हैं, जिनके स्वाद में थोड़ा बहुत फर्क देखने को मिलता है. इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू की बात करें तो क्वालिटी के हिसाब से थोड़ा बहुत फर्क हो सकता है. सबसे अच्छी बात है कि खजूर स्वादिष्ट होता है, इसलिए इसे डाइट में शामिल करना आपके लिए एक टेस्टी ट्रीट होगी. हेल्थ लाइन के मुताबिक, 100 ग्राम खजूर में 7 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम प्रोटीन, डेली जरूरत का 15 प्रतिशत पोटेशियम, 13 प्रतिशत मैग्नीशियम, 40 प्रतिशत कॉपर, 13 प्रतिशत मैंगनीज, 5 प्रतिशत आयरन और 15 प्रतिशत विटामिन बी6 पाया जाता है. इसके अलावा भी इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपको हेल्दी रखने में कंट्रीब्यूट करते हैं. इसे अगर आप अलग-अलग तरह से खाते हैं तो और भी ज्यादा फायदा मिलता है.

खजूर का सेवन आपके डाइजेशन के लिए अच्छा होता है, क्योंकि ये फाइबर का सोर्स है. इसके अलावा ये आपको क्विक एनर्जी देने का भी काम करता है. खजूर आपकी स्किन की हेल्थ के साथ ही बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद है, क्योंकि ये कई विटामिन के साथ ही मिनरल्स का भी सोर्स होता है. हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. जान लेते हैं खजूर को किन अलग-अलग तरीकों से आप डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

दूध के साथ खजूर
आप खजूर को ब्रेकफास्ट में दूध के साथ ले सकते हैं. खजूर के बीज निकालकर इसे दूध में डालकर उबाल लें. इससे आप आर्टिफिशियल शुगर भी अवॉइड कर पाएंगे और आपको पोषक तत्व भी मिलेंगे. दूध भी कैल्शियम, विटामिन डी का सोर्स होता है, जिससे इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन आपकी हेल्थ के लिए काफी अच्छा रहता है.

खजूर के खाएं लड्डू
आप सर्दियों के लिए खजूर के लड्डू बनाकर रख सकते हैं. इन लड्डुओं में बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता के साथ पोस्ता, अलग-अलग तरह के सीड्स जैसे पंपकिन सीड्स, सूरजमुखी के बीज, तरबूज के बीज, मगज के बीज, मिला सकते हैं, जिससे इस लड्डू की न्यूट्रिशनल वैल्यू काफी हाई हो जाएगी. छोटे-छोटे आकार के लड्डू बनाएं और इसे सिर्फ रोजाना एक लें.

पानी में भिगोकर सुबह खाएं
आप रोजाना रात को दो से तीन खजूर पानी में भिगो दें और सुबह उठकर इसका सेवन करें. दरअसल रातभर जब आप इसे पानी में भिगोते हैं तो उसके ऊपर चिपकी हुई अशुद्धियां, टैनिन, फाइटिक एसिड निकल जाते हैं, जिससे ये पचाने में आसान होने के साथ ही इसके पोषक तत्वों को अवशोषित होने में आसानी होती है.

खजूर का बनाएं शेक
आप खजूर का शेक बनाकर पी सकते हैं. ये भी इसका सेवन करने का हेल्दी और टेस्टी तरीका है, क्योंकि शेक में दूध, कुछ नट्स, सीड्स का भी यूज होता है. खजूर शेक में मिठास बढ़ाता है, इसलिए आप शुगर के सेवन को भी सीमित कर पाएंगे. इसी तरह से आप खजूर की स्मूदी भी बना सकते हैं.

डेजर्ट में खजूर
आप कई तरह के अलग-अलग डेजर्ट्स में खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे आप स्वीट क्रेविंग को शांत करने के लिए हंग कर्ड के साथ इसे खा सकते हैं. इसको कस्टर्ड में ऐड कर सकते हैं. खजूर और अखरोट का केक बना सकते हैं. खजूर फिरनी बनाई जा सकती है. खजूर का हलवा बना सकते हैं.