अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी को नई दिशा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 लुआंडा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार रात अंगोला की राजधानी लुआंडा पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की इस अफ्रीकी देश की पहली राजकीय यात्रा है, जो भारत और अफ्रीका के बीच साझेदारी के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, यह दौरा भारत की “वैश्विक दक्षिण” के साथ सहयोग को सशक्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

राष्ट्रपति मुर्मू अपने अंगोलाई समकक्ष जोआओ लौरेंको के निमंत्रण पर 8 से 11 नवंबर तक अंगोला में रहेंगी। विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध सचिव सुधाकर दलेला ने बताया कि यह यात्रा राजनीतिक, आर्थिक, विकासात्मक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

अंगोला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू द्विपक्षीय वार्ता करेंगी, अंगोला की संसद को संबोधित करेंगी और स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगी। इसके अलावा, वह भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगी। यात्रा के दौरान “प्रोजेक्ट चीता” के तहत बोत्सवाना से चीतों के स्थानांतरण पर भी चर्चा की जाएगी।

11 से 13 नवंबर तक राष्ट्रपति मुर्मू बोत्सवाना का दौरा भी करेंगी, जहां व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता होगी। वह बोत्सवाना की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करेंगी और ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा करेंगी।

हाल के वर्षों में भारत-अफ्रीका संबंधों में तेजी से प्रगति हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यह यात्रा रणनीतिक साझेदारी और जन-केंद्रित सहयोग को और मजबूत करेगी, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों का नया युग शुरू होने की उम्मीद है।

राहुल के हाईड्रोजन बम दावे पर राजनाथ सिंह का तंज, कहा- ये तो छोड़ो, पटाखा भी नहीं जला पाए

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defence Minister Rajnath Singh) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के वोट चोरी के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। लोकसभा नेता प्रति पक्ष के हाइड्रोजन बम (hydrogen bomb) वाले दावे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह एक पटाखा भी नहीं जला पाए है। केंद्रीय मंत्री ने बिहार चुनाव के पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के एसआईआर पर उठाए गए सवालों को लेकर कहा कि चुनाव आयोग (election Commission) ने इस पर अपनी सफाई दे दी है।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता पर जमकर निशाना साधा। बिहार में वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा, “वह इस मामले को लेकर एक भी ठोस मामला पेश नहीं कर पाए हैं। चुनाव आयोग ने बार-बार कहा है कि अगर आपके पास किसी तरह की कोई शिकायत है, तो उसे लेकर आएं या फिर कोर्ट जाएं। लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं करते। वह हाईड्रोजन बम या परमाणु बम गिराने की बात करते हैं, लेकिन वास्तव में वे एक छोटा सा पटाखा भी नहीं जला पाए हैं।

राहुल गांधी की तरफ से हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव पर लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर भी रक्षा मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “उन्होंने इसके लिए पदयात्रा की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। लेकिन अब वे चुनाव की बात कर रहे हैं जो हो चुका है। आप लोगों को ठगकर लंबे समय तक राजनीति नहीं कर सकते।”

इसके अलावा एसआईआर का विरोध कर रहे बाकी विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि यह लोग वास्तव में वैध मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि जो लोग बाहर से आए हैं, जिन घुसपैठियों के नाम बिहार की मतदाता सूची में थे। उन्हें अब हटाया जा रहा है। ऐसे कई लोग भी हैं जो रोजी-रोटी की तलाश में बिहार से स्थायी रूप से चले गए हैं या जिनका निधन हो गया है। बस उनके नाम मतदाता सूची में नहीं होंगे। ऐसे में उन्हें इससे क्या ही दिक्कत है?”

सनातन एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे बाबा बागेश्वर, 10 दिनों तक चलेगी पदयात्रा, बांके बिहारी मंदिर में होगा समापन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा (Sanatan Hindu Ekta Padyatra) शनिवार को अपने दूसरे दिन फरीदाबाद पहुंच गई है. दिल्ली से शुरू हुई यह पदयात्रा 10 दिनों तक चलेगी और 16 नवंबर को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में समाप्त होगी. बाबा की पदयात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, भक्तों की भीड़ उमड़ती जा रही है. दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हजारों श्रद्धालु सनातन एकता के इस संदेश को लेकर शामिल हो रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, शनिवार 8 नवंबर को यह पदयात्रा फरीदाबाद के बायोटेक कॉलेज से प्रारंभ होकर एनआईटी फरीदाबाद के दशहरा मैदान पहुंचेगी.यहीं बाबा बागेश्वर का रात्रि विश्राम होगा और देर शाम एक भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. फरीदाबाद का दशहरा मैदान भक्ति और श्रद्धा के रंगों में रंगने को तैयार है, मंच की सजावट, भजन संध्या और हनुमान कथा के माध्यम से यहां का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो जाएगा.

बाबा बागेश्वर की पदयात्रा को लेकर फरीदाबाद के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही सड़कों पर जय श्रीराम और जय बागेश्वर धाम के जयघोष गूंजने लगे हैं.श्रद्धालु हाथों में भगवा झंडे लिए बाबा की झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं ने भी पदयात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह जलपान और भंडारे की व्यवस्था की है.

बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने इस पदयात्रा की शुरुआत 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से की थी. उनका उद्देश्य समाज में जातिवाद का अंत, सनातन धर्म की एकता, और हिंदू राष्ट्र की स्थापना का संदेश देना है. बाबा का कहना है कि सनातन धर्म किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि सभी का मार्गदर्शक है. वे इस यात्रा के दौरान हर पड़ाव पर सत्संग और प्रवचन के माध्यम से समाज को एकजुट होने का संदेश दे रहे हैं.

सनातन एकता पदयात्रा का पूरा कार्यक्रम (7 से 16 नवंबर तक)
7 नवंबर: दिल्ली के छतरपुर मंदिर से जीरखोद मंदिर, दिल्ली
8 नवंबर: फरीदाबाद बायोटेक कॉलेज से दशहरा मैदान, NIT फरीदाबाद
9 नवंबर: बल्लभगढ़ मंडी से सीकरी (डॉ. एच.एन. अग्रवाल धर्मशाला + ध्रुव गार्डन)
10 नवंबर: पृथला (बाघोला अडानी पेट्रोल पंप) से पलवल गर्वमेंट हाई स्कूल
11 नवंबर: पलवल शुगर मिल से मीठा गांव (प्रधान जी की भूमि)
12 नवंबर: होडल मंडी से वनचारी (JBM)
13 नवंबर: कोट-1 बॉर्डर (सेल्स टैक्स) से कोसी मंडी
14 नवंबर: वेकमेट इंडिया कंपनी से गुप्ता टेंट एंड छाता बिलौठी
15 नवंबर: यादव हरियाणा ढाबा से जैत के राधा गोविंद मंदिर
16 नवंबर: छठीकरा चार धाम से वृंदावन श्री बांके बिहारी मंदिर (समापन)

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के ‘कांग्रेस का मतलब मुसलमान’ बयान पर भड़की BJP, कहा- वह जिन्नावादी हैं

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Chief Minister Revanth Reddy) के कांग्रेस (Congress) का मतलब मुसलमान (Muslim) वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) भड़क गई है। पार्टी ने रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उनके दल ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वह जिन्नावादी हैं और शरिया को संविधान से ऊपर रखती है। इससे पहले जुबली हिल्स विधानसभा के लिए होने जा रहे उपचुनाव से पूर्व भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन को भी मंत्री बनाए जाने का भाजपा ने विरोध किया था।

गुरुवार को जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा की तरफ से अजहर को मंत्री बनाए जाने पर किए जा रहे विरोध की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही है, जो कि अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को बड़े पद देती है। उन्होंने कहा, “‘‘कांग्रेस का मतलब मुसलमान और मुसलमान का मतलब कांग्रेस है।’’

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद भाजपा की तरफ से प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मैदान संभाला। उन्होंने रेड्डी पर हमला करते हुए कहा, “रेवंत रेड्डी ने उस बात को खुले तौर पर स्वीकार किया है जो हम बहुत लंबे समय से जानते हैं… यह आईएनसी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) नहीं है, यह जेडब्ल्यूसी यानी ‘जिन्नावादी कांग्रेस’ है। आज उन्होंने इसे खुलेआम स्वीकार भी कर लिया है।”

पूनावाला ने आरोप लगाया कि इसी मानसिकता की वजह से कांग्रेस बार-बार कहती रहती है कि मुसलमान पहले, शरिया पहले, वोट बैंक पहले, न कि संविधान पहले, भारत पहले। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “तेलंगाना सीएम ने जो कहा है वही कांग्रेस का असली चेहरा है। वह असल में सिर्फ अपने वोट बैंक की सेवा कर रही है। वह वोट बैंक और शरिया को संविधान से ऊपर रखती है। यही वह मानसिकता है जिसके कारण कांग्रेस ओबीसी, एससी, एसटी के आरक्षण में कटौती कर अपने पसंदीदा वोट बैंक को देना चाहती है। उसने कर्नाटक और तेलंगाना में ऐसा किया है।

मेरठ में एक और वारदात, मुस्कान, अंजलि के बाद अब काजल ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मेरठ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) एक बार फिर पति की हत्या के मामले से दहल गया है. मुस्कान और अंजली (Muskan and Anjali) के बाद अब काजल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. नशे की गोलियां खिलाकर अधमरे पति को नहर में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, मामला रोहटा थाना क्षेत्र का है. रसूलपुर गांव के रहने वाले अनिल (32) की शादी करीब आठ साल पहले काजल से हुई थी. उनके तीन बच्चे हैं. 26 अक्टूबर को अनिल के भाई ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद 5 नवंबर को अनिल के भाई ने दोबारा थाने पहुंचकर नई तहरीर दी और बताया कि उसके भाई की हत्या की साजिश में उसकी पत्नी काजल, प्रेमी आकाश और आकाश का दोस्त बादल शामिल हैं.

एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार जांच में पता चला कि अनिल की पत्नी काजल के गांव के ही युवक आकाश के साथ अवैध संबंध थे. इस रिश्ते की भनक गांव वालों को लग चुकी थी, जिसके बाद पंचायत भी हुई थी. हालांकि बदनामी के डर से अनिल के परिवार ने बात दबा दी. बावजूद इसके काजल और आकाश चोरी-छिपे मिलते रहे.

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अनिल की हत्या की साजिश काजल और आकाश ने मिलकर बनाई. आकाश ने काजल को नशे की गोलियां दीं. योजना के मुताबिक काजल ने पति अनिल को वे गोलियां खिला दीं. जब अनिल पूरी तरह बेहोश हो गया तो तीनों आरोपी उसे बाइक से सिवाल खास गंग नहर पुल के पास ले गए. वहां काजल ने अपने दुपट्टे से पति का गला घोंटने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह नहीं मरा.

जब अनिल की सांसें चल रही थीं, तो काजल और उसके साथियों ने उसे अधमरी हालत में गंग नहर में फेंक दिया. इसके बाद उन्होंने साक्ष्य छिपाने के लिए हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा वहीं पास की झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दुपट्टा बरामद किया है. इसके अलावा घर से नशे की गोलियों का पत्ता भी मिला है, जिसे काजल ने छुपा रखा था.

पुलिस ने पत्नी काजल, प्रेमी आकाश और उसके दोस्त बादल को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में तीनों ने अपराध कबूल कर लिया. अनिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले दर्ज की गई थी, लेकिन परिवार को जल्द ही शक हो गया कि उसकी हत्या हो चुकी है. इसके बाद उन्होंने पुलिस में औपचारिक तहरीर दी. फिलहाल पुलिस गंग नहर में अनिल के शव की तलाश कर रही है और जल्द बरामदगी की उम्मीद जताई है.

बता दें कि मेरठ के रहने वाले सौरभ ने साल 2016 में मुस्कान से लव मैरिज की थी. सौरभ का परिवार इस शादी के खिलाफ था, लेकिन सौरभ ने मुस्कान का साथ नहीं छोड़ा. शादी के बाद सौरभ घर से अलग मुस्कान के साथ किराए के मकान में रहने लगा. इस बीच 2019 में मुस्कान की जिंदगी में साहिल की एंट्री में हुई. उधर, सौरभ लंदन में अपनी जॉब में बिजी था. इस बीच 26 फरवरी को सौरभ लंदन से मेरठ आया.

झांसी में बेटों और बहुओं ने 80 साल की मां को डंडों से पीटा, पानी में खाद मिलाकर पिलाने की कोशिश

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके ही बेटों और बहुओं ने बेरहमी से पीट दिया। हैरानी की बात तो यह है कि उन्होंने महिला को खाद घोलकर पानी में पिलाने की कोशिश भी की। किसी तरह जान बचाकर बुजुर्ग थाने पहुंचीं और पुलिस से मदद मांगी।

जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद
यह मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पेलगुआ का है। पीड़िता मन्नू देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति मुलायम सिंह यादव की मौत 20 साल पहले हो चुकी है। पति के नाम की करीब तीन बीघा जमीन अब उनके नाम पर है। महिला के दो बेटे हैं — मंगल और संतराम, दोनों शादीशुदा हैं। आरोप है कि संतराम की पत्नी कुंती और मंगल की पत्नी राममूर्ति मिलकर जमीन हड़पने की साजिश रच रहे हैं और आए दिन उन्हें प्रताड़ित करते हैं।

पंचायत के दौरान हुई घटना
पीड़िता के मुताबिक, 5 नवंबर को उनका बड़ा बेटा मंगल पंचायत के लिए गांव के लोगों को बुलाने गया था। इसी बीच छोटा बेटा संतराम, उसकी पत्नी कुंती और बड़े बेटे की पत्नी राममूर्ति ने मिलकर लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उन्होंने खाद घोलकर पानी में पिलाने की कोशिश की। किसी तरह महिला वहां से भाग निकली और थाने पहुंची।

पुलिस जांच में जुटी
सीपरी बाजार थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री के नाम पर लोगों से की जा रही ठगी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

देश में लगातार बड़ी तेजी के साथ फ्रॉड करने के मामले बढ़ रहे हैं. अब तो लोग प्रतिदिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. ठग अब इतने निडर हो गए हैं कि वे किसी को नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण निवेश पर अच्छा रिटर्न देने की बात कर रही हैं. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट और BNS सेक्शन 318 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद PIB की टीम ने फैक्ट चेक किया है. जिसमें बताया कि यह वीडियो फर्जी है. PIB के अनुसार एक फेसबुक विज्ञापन में एम्बेड किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक निवेश प्लेटफॉर्म का प्रचार कर रही हैं जो ₹21,000 के निवेश पर मासिक रिटर्न दे रहा है.

फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई
फैक्ट चेक में सामने आया कि न तो वित्त मंत्री ने ऐसी कोई घोषणा की है और न ही भारत सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू की है. धोखेबाज अक्सर लोगों को धोखा देने और उनका पैसा चुराने के लिए निवेश घोटालों में फंसाते हैं. ऐसे दावों पर विश्वास करने या उन्हें शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से उनकी पुष्टि कर लें. सतर्क रहें, ताकि डिजिटल घोटालों से बच सकें.

1 से 3 नवंबर के बीच वायरल हुआ था वीडियो
जानकारी के अनुसार, 1 से 3 नवंबर के बीच इस तरह के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. जिसको देखकर कुछ यूजर्स भ्रमित हो रहे थे. अच्छा रिटर्न के लालच में इस दौरान कई लोग फंस भी जाते हैं लेकिन इसके झांसे में आने की शिकायत अभी नहीं मिली है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फेक वीडियो को कैसे पहचानें?
फेक वीडियो पहचानने की लिए सबसे पहले जिस प्लेटफॉर्म का बताया जा रहा है, उसके ऑफिशियल वेबसाइट या प्लेटफॉर्म पर जाकर चेक करें. क्योंकि ऐसे वीडियो किसी भी विश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेंगे. इसके अलावा वीडियो की क्वालिटी अच्छी नहीं रहेगी. अगर आप इसे ध्यान से देखेंगे तो ऑडियो और वीडियो में कुछ न कुछ अंतर जरूर दिखाई पड़ जाएगा. लिप सिंक पर गौर करना होगा. इन तरीकों से आप फेक वीडियो को पहचान सकते हैं और अपने साथ फ्राड होने से बच सकते हैं.

Previous articleRSS प्रमुख मोहन भागवत का संदेश: संघ विश्व का सबसे अनोखा संगठन
News Desk

संघ विश्व का सबसे अनोखा संगठन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कर्नाटक के बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दो दिवसीय व्याख्यानमाला के पहले दिन शनिवार को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने संघ को पूरे विश्व का सबसे अनोखा संगठन बताया है. उन्होंने कहा कि आज संघ भारत समेत कई देशों में समाजसेवा के कार्य कर रहा है.

व्याख्यानमाला संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत तभी विश्व गुरु बनेगा जब वह दुनिया को यही अपनेपन का सिद्धांत सिखाएगा. उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बीच समानताएं बताते हुए कहा कि जिसे हमारी परंपरा ‘ब्रह्म’ या ‘ईश्वर’ कहती है, उसे आज विज्ञान ‘यूनिवर्सल कॉन्शसनेस’ कहता है. उन्होंने कहा कि समाज केवल कानून से नहीं, समाज संवेदना से चलता है. इस बीच समाज में अपनेपन की भावना को लगातार जागरूक रखना आवश्यक है. यही अपनापन समाज को जोड़ने का काम करता है.

Previous articleअवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 245 क्विंटल जब्त
News Desk

लालू यादव ने कैसे जीता मुसलमानों का दिल? आडवाणी की गिरफ्तारी का वह ऐतिहासिक फैसला जो बदल गया बिहार की राजनीति का चेहरा”

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

आज 8 नवंबर है और भारतीय राजनीति के ‘लौह पुरुष’ और बीजेपी के संस्थापक सदस्य लालकृष्ण आडवाणी अपना 98वां जन्मदिन मना रहे हैं। आडवाणी भारतीय राजनीति के उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने देश की दिशा और दशा दोनों बदल दी। जब भी उनका जिक्र होता है, बिहार की राजनीति का एक ऐतिहासिक पन्ना अपने आप खुल जाता है। यह वह पन्ना है, जिसने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश की सियासत को नए मोड़ पर खड़ा किया।

1990 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान आडवाणी ने 25 सितंबर को सोमनाथ से अयोध्या के लिए ‘राम रथयात्रा’ शुरू की। यह केवल एक यात्रा नहीं थी, बल्कि बीजेपी का राजनीतिक दांव था, जिसने इसे 2 सीटों वाली पार्टी से सत्ता की शिखर पर पहुंचाने में मदद की। जैसे ही रथ बिहार के समस्तीपुर में पहुंचा, तब के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने आडवाणी को गिरफ्तार कर दिया। यह कदम केंद्र की वीपी सिंह सरकार को झटका देने वाला था। गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने समर्थन वापस ले लिया और सरकार अल्पमत में आ गई।

इस घटना ने बिहार में ‘M-Y’ (मुस्लिम-यादव) समीकरण को जन्म दिया। लालू यादव अल्पसंख्यकों का मसीहा बनकर उभरे, जबकि आडवाणी की रथयात्रा ने बीजेपी को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में खड़ा कर दिया। उस एक गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीति और राष्ट्रीय राजनीति दोनों पर लंबा असर डाला।

आज, LK Advani Birthday पर हम न केवल उनके राजनीतिक योगदान को याद कर रहे हैं, बल्कि उस ऐतिहासिक रथयात्रा और गिरफ्तारी की भूमिका को भी जो भारतीय राजनीति के परिदृश्य को हमेशा बदल गई।

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर वार — ‘कट्टा-गोली की भाषा से चुनाव नहीं जीते जाते’

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक जुबानी जंग जारी है. पीएम मोदी अपनी जनसभाओं में लगातार विपक्ष पर जंगलराज का आरोप लगाते हुए निशाना साध रहे हैं. अब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है. इस दौरान प्रियंका ने चुनाव आयोग को भी लपेटा है. उन्होंने पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर बेहद तीखा हमला किया है.

प्रियंका गांधी ने कटिहार जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को भी बरकरार नहीं रख पा रहे हैं. पीएम मोदी अपनी जनसभाओं में कट्टा, गोली, फिरौती और रंगदारी जैसी बातें करते हैं. असल में इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए अपनी भाषा का स्तर इतना नीचे गिर चुका है. प्रियंका गांधी ने लोगों से पूछते हुए कहा कि अब आप ही बताइए कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को देश की जनता पहचान गई है. अब जनता मोदी के झूठ से गुमराह नहीं हो रही है. इसीलिए पीएम मोदी चुनाव जीतने के लिए अब वोट चोरी पर उतर आए हैं.

पीएम मोदी के साथ चुनाव आयोग को घेरा
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए चुनाव आयोग को भी घेरा है. उन्होंने पीएम मोदी चुनाव आयोग के तीन लोगों के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं. इनके नाम ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एस. एस. संधू हैं. यही तीन लोग पीएम मोदी के साथ वोट चोरी कर रहे हैं. ये सभी चुनाव आयोग के सबसे ऊंचे अधिकारी हैं. ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और वोट चोरी में सरकार का साथ दे रहे हैं.

लोकतंत्र और संविधान के साथ विश्वासघात
प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग के तीनों अधिकारी जनता का अधिकार छीन रहे हैं. उन्होंने जनसभा मौजूद लोगों से कहा कि इनके नाम याद कर लीजिए. इन्हें पद के पीछे छिपने मत दीजिए. यहीं तीनों अधिकारी हैं जो लोग लोकतंत्र और संविधान के साथ विश्वासघात कर रहे हैं, उन्हें देश भूलेगा नहीं. इन सभी को आने वाले समय में जवाब देना पड़ेगा. प्रियंका गांधी ने संविधान ने जनता को वोट डालने की शक्ति दी है, जिससे सरकार बनाने का निर्णय आप लेते हैं, लेकिन जब BJP को पता चला कि जनता खिलाफ हो रही है, तो उसने आपके अधिकारों को कमजोर करने के लिए ‘वोट चोरी’ करनी शुरू कर दी.

जनता से बीजेपी सरकार से त्रस्त
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा में उत्तर प्रदेश के ललितपुर में घटी एक घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि ललितपुर में एक किसान खाद लेने के लिए दो दिन लाइन में खड़ा रहा है. बिना कुछ खाए और पीए खाद लेने का इंतजार करते हुए आखिर में उसकी जान चली गई. बीजेपी सरकार की यही सच्चाई है, जहां हर तरफ लोग त्रस्त हैं, जनता के पास इन्हें हटाने का अधिकार वोट है वो भी छीनने की कोशिश की जा रही है.