ये हैं दिल्ली ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड डॉक्टर’..!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्ली.  पहला डॉ. उमर मोहम्मद, दूसरा डॉ. मुजम्मिल शकील और तीसरा डॉ. आदिल अहमद… इनमें से आदिल के घर से एके-47 भी मिली थी… एक तरह से बहुत बड़ी साजिश (Big conspiracy) को भी हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियों (security agencies) ने नाकाम किया है, क्योंकि सोमवार सुबह ही फरीदाबाद (Faridabad) और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में एक ज्वाइंट ऑपरेशन चला था, जिसमें दो अलग-अलग घरों से करीब 2,900 किलो आईईडी बनाने वाला केमिकल, हथियार और गोला बारूद बरामद हुए थे… इससे पहले भोपाल से भी एक आतंकी, जो सीए की तैयारी कर रहा था उसे भी दिल्ली पुलिस ने उठाया था… खबर है कि पिछले कई महीनों से एक बड़े आतंकी नेटवर्क को धराशायी करने में हमारी सुरक्षा एजेंसियां जुटी थीं और कल हुए इस हमले के बाद धरपकड़ और भी तेज हो चुकी..!

 

इतिहास रचा जम्मू-कश्मीर ने, 65 साल बाद दिल्ली को रणजी ट्रॉफी में दी शिकस्त

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल के शानदार शतक की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने मंगलवार को यहां दिल्ली को सात विकेट से शिकस्त देकर इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 65 साल में पहली जीत दर्ज की। दिल्ली क्रिकेट की गिरती साख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीम तीन घरेलू मैचों में सिर्फ चार अंक हासिल कर सकी।  

दिल्ली को किसी चमत्कार की आस
दिल्ली कुल सात अंकों के साथ ग्रुप डी में आठ टीमों के बीच छठे स्थान पर है और उसे नॉकआउट के लिए क्वालिफाई के लिए चमत्कार की जरूरत होगी। सात बार की रणजी चैंपियन दिल्ली की टीम के इस तरह के पतन के कई कारण है जिसमें संदिग्ध चयन, खराब रणनीतियां, चतुर कप्तानी के अभाव के अलावा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में गुटबाजी और अंदरूनी कलह प्रमुख है।

दिल्ली पर जम्मू-कश्मीर की पहली जीत
दिल्ली और जम्मू-कश्मीर की टीमों ने 1960 से अब तक 43 बार एक दूसरे का आमना सामना किया है और इनमें से 37 मैचों में दिल्ली ने जीत दर्ज की है जबकि जम्मू-कश्मीर की यह पहली जीत है। जीत के लिए 179 रन का पीछा कर रही जम्मू कश्मीर को मैच के आखिरी दिन 124 रन की जरूरत थी। सलामी बल्लेबाज इकबाल ने 147 गेंद में नाबाद 133 रन बनाकर जम्मू कश्मीर को आसान जीत दिला दी।

इकबाल का शतक
जम्मू-कश्मीर ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में 55 रन पर दो विकेट से आगे से की। इकबाल ने रात्रि प्रहरी वंशज शर्मा (60 गेंद में आठ रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर दिल्ली को जीत से दूर कर दिया। बीते दिन जिस पिच पर बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था वहां इकबाल ने खुद जिम्मेदारी उठाते हुए मनन भारद्वाज और ऋतिक शौकिन जैसे दिल्ली के स्पिनरों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की। इन स्पिनरों को पिच से कोई खास मदद नहीं मिली। इकबाल ने शतक पूरा करने के बाद एक हाथ से स्लॉग स्वीप पर मन मुताबिक छक्के जडे।

डोगरा ने पहली पारी में जड़ा सैकड़ा
जम्मू-कश्मीर के कप्तान 40 साल के दिग्गज पारस डोगरा ने भी इस मैच की पहली पारी में शतक लगाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। अपने 22वें प्रथम श्रेणी सत्र रणजी ट्रॉफी में रनों के मामले में मुंबई के दिग्गज वसीम जाफर के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गये डोगरा ने इस सत्र में मुंबई और दिल्ली दोनों के खिलाफ शतक बनाए। दिल्ली के पिछले सत्र में खराब प्रदर्शन के बावजूद एक गुट के दबाव में शरणदीप को मुख्य कोच बनाए रखा गया। कप्तान आयुष बदोनी ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया लेकिन डीपीएल में शीर्ष स्कोरर अर्पित राणा अच्छी तेज गेंदबाजी का डटकर सामना नहीं कर पाये। प्रियांश आर्य जैसे सकारात्मक सलामी बल्लेबाज़ को पहले दो मैचों में बेंच पर बैठाया गया और फिर चौथे नंबर पर खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस हार के बाद डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली के सख्त रुख अपनाने की उम्मीद है।

Previous articleअक्तूबर में जीवन बीमा प्रीमियम घटा, जीएसटी राहत के बावजूद रिपोर्ट में चिंता जताई गई
Next articleसीएम मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु यादव करेंगे सादगी से शादी, उज्जैन में लेंगे सात फेरे
News Desk

दिल्ली कार ब्लास्ट पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, महाकाल मंदिर समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा बढ़ाई गई

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi Blast Reaction: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में नागरिकों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

घटना के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन जांच की जा रही है। साथ ही, पूरे उज्जैन शहर में चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं।

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों—भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। मध्य प्रदेश डीजी इंटेलिजेंस ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। रेलवे स्टेशनों पर RPF और पुलिस टीमों द्वारा बैग जांच, डॉग स्क्वॉड और एक्स-रे मशीनों की सहायता से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली धमाके से पहले मध्य प्रदेश से दो संदिग्ध युवकों — कामरान और आदनान — को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर आतंकवादी संगठन ISIS से संपर्क में रहने और धमाका करने की साजिश रचने का आरोप है।

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद अब मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

सैमसन के CSK जाने की स्थिति में, RR के कप्तान की दौड़ में सिर्फ दो नाम; रियान पराग बाहर

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: आईपीएल की नीलामी से पहले एक बड़ा खिलाड़ी ट्रांसफर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स (RR) छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़ सकते हैं। हालांकि इस सौदे पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों फ्रेंचाइजियों ने बातचीत शुरू कर दी है।

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, दोनों टीमें पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को इस सौदे की जानकारी देंगी और तीन खिलाड़ियों के नाम भेजेंगी। खिलाड़ियों की लिखित सहमति के बाद ही यह डील फाइनल होगी और फिर गवर्निंग काउंसिल से मंजूरी मिलेगी।

जुरेल और यशस्वी में से कोई नया कप्तान?
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर संजू सैमसन सीएसके में जाते हैं, तो ध्रुव जुरेल या यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान बनाया जा सकता है। दोनों खिलाड़ी टीम के युवा, लेकिन भरोसेमंद नाम हैं और हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

सैमसन का RR में सफर, 11 सीजन खेले
संजू सैमसन 2013 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे और तब से फ्रेंचाइजी का चेहरा रहे हैं। 19 साल की उम्र में टीम में शामिल हुए सैमसन को 2014 सीजन से पहले ही रिटेन किया गया था।

2016-17 में टीम के निलंबन के बाद वे 2018 में लौटे और 2021 में कप्तान बने। उनकी कप्तानी में राजस्थान ने 2022 का आईपीएल फाइनल खेला, जो 2008 के बाद उनका पहला फाइनल था।

आंकड़े बताते हैं सैमसन की अहमियत
संजू ने राजस्थान के लिए 67 मैचों में कप्तानी की, जिनमें 33 जीते और 33 हारे। 2024 उनका सबसे सफल आईपीएल सीजन रहा। उन्होंने 531 रन बनाए और औसत 48.27 का रहा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153.47 का है। 2025 में उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया, लेकिन साइड इंजरी के कारण सीजन के बीच में ही बाहर होना पड़ा।

इसके बाद टीम की लय बिगड़ गई और RR 10 में से नौवें स्थान पर रही। सैमसन ने अब तक राजस्थान के लिए 4,027 रन, 25 फिफ्टी+ स्कोर और 149 कैच लेकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 2025 सीजन के बाद उन्होंने मैनेजमेंट से नई शुरुआत की इच्छा जताई, जिसके बाद टीम ट्रेड ऑप्शंस तलाश रही है।

CSK के लिए रवींद्र जडेजा फिर बने चर्चा का केंद्र
दूसरी ओर, रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की रीढ़ माने जाते हैं। 2012 से टीम का हिस्सा रहे जडेजा ने तीन आईपीएल खिताब में अहम भूमिका निभाई। 2023 फाइनल में गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत दिलाने वाली पारी ने उन्हें अमर कर दिया।

उन्होंने IPL में अब तक 254 मैच खेले हैं, 143 विकेट लिए और कई यादगार पारियां खेली हैं। दिलचस्प बात यह है कि जडेजा का आईपीएल करियर राजस्थान रॉयल्स से ही 2008 में शुरू हुआ था और तब वह 19 साल के थे।

सैम करन का भी नाम चर्चा में
इंग्लैंड ऑलराउंडर सैम करन का नाम भी संभावित ट्रेड लिस्ट में है। उन्होंने पंजाब किंग्स, सीएसके और फिर से पंजाब के लिए खेला, और 2023 में सबसे महंगे खिलाड़ी (₹18.5 करोड़) बने थे। 2025 में सीएसके ने उन्हें कम कीमत पर फिर से साइन किया, हालांकि इस सीजन में उनका प्रदर्शन औसत रहा।

लाल किले के पास धमाके के बाद पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी, जानिए किन रूट्स पर रहेगा प्रतिबंध

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। शहर के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नए डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए हैं।

मंगलवार को जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में बताया गया कि “11 नवंबर 2025 को आपात स्थिति के चलते छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों ओर की चौड़ाई और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।”

पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुबह 6 बजे से अगले आदेश तक इन रास्तों से बचें और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। इस दौरान छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक, और इसके विपरीत दिशा में किसी भी वाहन की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

लाल किला अगले आदेश तक बंद

धमाके के बाद सुरक्षा कारणों से लाल किला को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सोमवार शाम करीब 7 बजे हुंडई i20 कार में हुए धमाके में 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। घायलों का इलाज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

घटना की जांच दिल्ली पुलिस, एफएसएल और केंद्रीय जांच एजेंसियां मिलकर कर रही हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

छवि

2 शादियां, 6 बच्चे और 13 नाती-पोते, जानिए कौन हैं देओल परिवार के सदस्य

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Dharmendra Family Tree: हिंदी सिनेमा के इतिहास में ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की कल तबियत बिगड़ गई था. लेकिन अब उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है. 90 वर्षीय यह सुपरस्टार न केवल एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि एक दमदार परिवार के मुखिया भी हैं, जिसकी जड़ें तीन पीढ़ियों तक फैली हुई हैं.

धर्मेंद्र का फैमिली ट्री
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. बचपन से ही उन्हें अभिनय में रुची थी. इसके बाद उन्होंने अपना शानदार करियर इसी काम में बनाया. धर्मेंद्र ने साल 1954 में प्रकाश कौर से अपनी पहली शादी की थी, उस समय उनकी उम्र मात्र 19 साल थी. इस शादी से उनके चार बच्चे (दो बेटे और दो बेटियां) हुए. इसके बाद साल 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की. इस शादी से उन्हें दो बेटियां हुईं.

धर्मेंद्र के बेटे-बेटियां
धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल बॉलीवुड के एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते हैं. उन्हें ‘गदर’, ‘घायल’, ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों से जाना जाता है. धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल ने भी फिल्मों में अपना करियर बनाया. ‘गुप्त’, ‘सोल्जर’, ‘रेस 3’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है.

धर्मेंद्र की कुल चार बेटियां है. पहली पत्नी से विजेता और अजीता देओल फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन अक्सर परिवारिक आयोजनों में नजर आती हैं. हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की दो बेटियां है. उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल ने ‘धूम’, ‘ना तुम जानो ना हम’ जैसी फिल्मों से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. वहीं, अहाना देओल ने फिल्मों से दूरी बनाई.

धर्मेंद्र के ग्रैंडचिल्ड्रन
रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र के बच्चों से उन्हें कुल 13 ग्रैंडचिल्ड्रन हैं, जो परिवार की तीसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं. करण देओल और राजवीर देओल जैसे उनके पोते पहले ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर चुके हैं.

एग्जिट पोल्स में एनडीए का पलड़ा भारी, महागठबंधन को केवल एक सर्वे ने दिया बहुमत

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में 11 नवंबर को वोटिंग के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। अधिकतर एक्जिट पोल में एनडीए की बहुमत दिखाई गई है। सर्वे एजंसियों के मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. लेकिन एक एग्जिट पोल ऐसा भी है, जिसमें एनडीए को नहीं बल्कि महागठबंधन की सरकार बनती दिखाई गई है।

जर्नो मिरर के सर्वे में महागठबंधन की सरकार

जहां हर एग्जिट पोल बिहार में एनडीए की सरकार बनता दिखा रहा है, वहीं जर्नो मिरर(Journo Mirror) के एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत दी गई है। जर्नो मिरर के एग्जिट पोल की मानें तो महागठबंधन की चुनाव में 130 से 140 सीटें आ रही हैं।जबकि एनडीए की 100 से 110 सीटें आ सकती हैं, वहीं बाकी अन्य को 3-6 सीटें दी गई हैं।

चाणक्य स्ट्रेटजी में महागठबंधन को 108 सीटें

इसके अलावा चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल में भी एनडीए और महागठबंधन के बीच टक्कर दिखाई दे रही है। चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल में 100 से 108 सीटें दी गई हैं। हालांकि चाणक्य स्ट्रेटजी ने भी इसमें एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया है। चाणक्य स्ट्रेटजी के मुताबिक एनडीए में बीजेपी को 70 से 75, जेडीयू को 52 से 57, लोजपा(आर) को 14 से 19, आरएलएम को 2 से 3 और जीतनराम मांझी की पार्टी को 0 से 2 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है।

RJD को 80 सीटों तक का अनुमान

वहीं अगर महागठबंधन की बात करें तो चाणक्य स्ट्रेटजी के अनुसार इसमें आरजेडी को 75 से 80, कांग्रेस को 17 से 23, वाम दलों को 10 से 16 और वीआईपी पार्टी को 7 से 9 सीटें आने का अनुमान है। हालांकि अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत दी गई है। लेकिन ये सिर्फ एग्जिट पोल के अनुमान हैं। सही आंकड़े 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद ही आएंगे।

16 मैच, भारत 4 बार जीता, दक्षिण अफ्रीका 8 बार विजेता

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दोनों ही टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज महत्वपूर्ण है। जीत फाइनल के लिए उनका दावा पुख्ता करेगी, जबकि हार से दोनों ही टीमों को नुकसान होगा। भारतीय टीम फिलहाल डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में तीसरे, जबकि टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है। आइए इस सीरीज की शुरुआत से पहले हम इन दोनों की राइवेलरी के बारे में जानते हैं…

कुल 16 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली गईं
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1992-93 में हुई थी। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 16 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं। इनमें से भारत ने सिर्फ चार सीरीज जीती हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने आठ बार बाजी मारी है। बाकी चार सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुईं। यह आंकड़े बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा अब तक भारी रहा है।

घरेलू जमीन पर भारत का दबदबा
हालांकि, विदेशी यानी दक्षिण अफ्रीकी धरती पर भारत को संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन अपने घर पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चारों सीरीज अपने घरेलू मैदान पर जीती हैं। भारत ने अपने जमीन पर दक्षिण अफ्रीका से कुल सात टेस्ट सीरीज खेली हैं और चार जीते हैं। एक में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली और दो सीरीज ड्रॉ रहीं। वहीं, भारत ने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर नौ टेस्ट सीरीज खेली हैं। सात सीरीज दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीती और दो सीरीज ड्रॉ रही।

छह साल पहले भारत की पिछली जीत
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1996, 2004, 2015 और 2019 में टेस्ट सीरीज जीती। पिछली बार भारत ने छह साल पहले दक्षिण अफ्रीका को किसी टेस्ट सीरीज में हराया था। अब शुभमन गिल एंड कंपनी के पास इस सूखे को खत्म करने का मौका है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को भारत में सिर्फ एक बार (2000 में) सीरीज जीत मिली। तब दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ किया था।

द. अफ्रीका के खिलाफ रहना होगा सतर्क
हालांकि, भारत को ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए, क्योंकि पिछले साल टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार मिली थी। स्पिन पिच ही भारत की हार का कारण बना था। इस हार को फैंस अभी तक नहीं भुला पाए हैं। ऐसे में टीम सावधानी बरतना चाहेगी।

गिल के नेतृत्व में अब तक अच्छा प्रदर्शन
नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने हाल फिलहाल में अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड से 2-2 से सीरीज बराबर करने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को हराया था। टीम अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों का हाल फिलहाल में प्रदर्शन
वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ उसके घर में हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी। टेस्ट चैंपियंस भी शानदार लय में हैं और उनके पास साइमन हार्मर, सेनुरन मुथुसामी और केशव महाराज के रूप में दुनिया के कुछ बेहतरीन स्पिनर्स मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय टीम स्पिन पिच बनाने का रिस्क नहीं उठाना चाहेगी।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन, डेवाल्ड ब्रेविस, जुबैर हमजा, टोनी डी जोर्जी, कॉर्बिन बॉश, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, कागिसो रबाडा, साइमन हार्मर।

केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का 20वां त्रिवार्षिक सम्मेलन विशाखापत्तनम में संपन्न

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

विशाखापत्तनम। इस महीने की 8 तारीख को शुरू हुआ केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का 20वां राष्ट्रीय त्रिवार्षिक सम्मेलन सोमवार को भव्यता के साथ संपन्न हुआ। केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री के सत्यनारायण राजू मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।उद्घाटन समारोह के अवसर पर बोलते हुए, सत्यनारायण राजू ने केनरा बैंक के विकास में केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि  युवा महासचिव  के रविकुमार के नेतृत्व में देश भर के सभी बैंक अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई बैंकिंग सेवाएं देश की प्रगति में बहुत योगदान दे रही हैं। एमडी ने कहा कि जब वह बैंक अधिकारियों के कल्याण और बैंक के विकास के लिए रविकुमार के प्रयासों, कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता और विचारों को देखते हैं, तो खुद को आईने में देखते हैं। इस कार्यक्रम में, एसोसिएशन ने “द मास्टर स्टिच” नामक एक पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें सत्यनारायण राजू की माँ श्रीमती राम सीता के जीवन का वर्णन है। उन्होंने कहा कि उनकी मां के उन्हें पढ़ाने के प्रयासों ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। महासचिव के रविकुमार ने कहा कि देशभर के बैंक अधिकारियों की एकता ही उनकी ताकत है और उसी ताकत ने उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन बनाया है. बैंक अधिकारियों की समस्याओं का समाधान ही लक्ष्य है और एकता ही रास्ता है। उन्होंने कहा कि केनरा बैंक पिछले तीन वर्षों में अपना कारोबार सात लाख करोड़ तक बढ़ाने में सफल रहा है और इसका मुख्य कारण बैंक अधिकारियों की कड़ी मेहनत है। रविकुमार ने एसोसिएशन की मांगों को पूरा करने और केनरा बैंक अधिकारियों के कल्याण, प्रगति और विकास में योगदान देने के लिए एमडी सत्यनारायण राजू को धन्यवाद दिया। दूसरे दिन विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को मंच पर आमंत्रित किया गया. महासचिव ने रिपोर्ट प्रस्तुत की. देश भर से आये प्रतिनिधियों ने व्यापक चर्चा में भाग लिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और 100 प्रस्ताव पेश किए और उन्हें मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि वे इन प्रस्तावों पर बैंक प्रबंधन से चर्चा करेंगे और इन्हें सफल बनाने का काम करेंगे. रविकुमार ने एआई प्रौद्योगिकी द्वारा लाए गए परिवर्तनों के लिए तैयारी करने और उसके अनुसार ज्ञान विकसित करने का आह्वान किया। एसोसिएशन में अनुशासन और केनरा बैंक में विकास उनकी नीतियां हैं। उन्होंने घोषणा की कि वे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के प्रयासों का कड़ा विरोध करते हैं। अंतिम दिन कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने इन तीन वर्षों में सदस्यों के लिए शुरू की गई सभी कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बताया। सभी सदस्यों ने उन्हें वित्तीय अनुशासन के लिए बधाई दी. इसके बाद, नई केंद्रीय समिति का चुनाव किया गया। के *रविकुमार को फिर से महासचिव, राजीव निगम को अध्यक्ष, पी जैकब चेयरमैन और राम प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। रविकुमार को तीसरी बार महासचिव चुने जाने पर सभी सदस्यों ने बधाई दी।भोपाल से  संजय गोयल (वाइस चेयरमैन),के के त्रिपाठी को आल इंडिया के (वाइस प्रसिदेंड) , विभू जोशी (सी सी मेंबर) टी एन वेंडिया (डी जी एस )तथा मनीष चतुर्वेदी (ए जी एस),  भोपाल से चुने गए। केंद्रीय कमेटी का अभिनंदन किया गया। रविकुमार ने उन 50,000 सदस्यों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन पर भरोसा किया और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने देश भर से एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बड़ी भागीदारी और सम्मेलन को सफल बनाने की सराहना की।उन्होंने विशाखापत्तनम में तीन दिनों तक इतने बड़े राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद और समिति के सदस्यों को बधाई दी।

Previous articleशासकीय हाईस्कूल सिथरा की 24 छात्राओं को मिली साइकिलें
News Desk

राघव के बर्थडे पर परिणीति का प्यार भरा संदेश, बोलीं– ‘परफेक्ट हसबैंड और फ्यूचर डैड’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य राघव चड्ढा का आज 37वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने राघव की तारीफ करते हुए कहा है कि वह एक परफेक्ट बेटे, परफेक्ट पति और परफेक्ट पिता हैं।