बदरीनाथ धाम में असम राइफल्स की तैनाती, 25 नवंबर को बंद होंगे कपाट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्ली (Delhi) के लालकिले के पास हुए बम धमाके (Blast) के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों (Security Agencies) को सतर्क कर दिया गया है. उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी राज्य सरकार (State Goverment) ने सभी जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) में भक्तों की भीड़ को देखते हुए सिक्योरिटी को और कड़ा कर दिया गया है. यहां अब असम राइफल्स की टीम को भी तैनात कर दिया गया है.

उत्तराखंड के चारों धामों में तीन धाम के कपाट बंद हो चुके हैं. इस समय केवल बदरीनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए खुला है. यहां रोजाना भारी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती और गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस ने बदरीनाथ क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच शुरू कर दी है. चमोली के एसपी सुरजीत सिंह पंवार के मुताबिक, बदरीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर टीम को तैनात कर दिया गया है. इसके अलावा 7 सदस्यीय विशेष टीम बदरीनाथ पहुंच चुकी है. धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे. इस वजह से वहां पर भक्तों की संख्या बनी हुई है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. पुलिस और प्रशासन ने किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया है. बदरीनाथ के अलावा देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल समेत सभी प्रमुख शहरों में 24 घंटे का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है. पुलिस की टीमें हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं.

Previous articleकैबिनेट की बड़ी बैठक : 18 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी…जानिए क्या हैं खास फैसले
News Desk

IPL 2025 से पहले RCB में बदलाव की आहट, इन 3 बड़े नामों की छुट्टी से बचेगा 19.75 करोड़ का पर्स

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 में इतिहास रचते हुए आखिरकार अपना पहला खिताब जीता था। विराट कोहली की कप्तानी में वर्षों का सपना साकार हुआ और अब टीम आईपीएल 2026 के सीजन में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी। हालांकि, इस बार आरसीबी बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों पर तलवार लटक रही है जिन्हें टीम नवंबर 15 से पहले रिलीज कर सकती है।

लिविंगस्टोन की छुट्टी लगभग तय!
सबसे बड़ा नाम जो रिलीज लिस्ट में शामिल हो सकता है, वह है इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन। RCB ने उन्हें 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्होंने आईपीएल 2025 में केवल 112 रन बनाए और टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। आरसीबी के पास पहले से ही टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल और क्रुणाल पांड्या जैसे मजबूत मिडल ऑर्डर विकल्प हैं। ऐसे में लिविंगस्टोन की भारी कीमत के चलते उन्हें बाहर किया जा सकता है।

भारतीय तेज गेंदबाजों पर भी संकट
तेज गेंदबाजी विभाग में भी कुछ नामों पर संशय है। जहां जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने मिलकर 39 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं यश दयाल और रसीख सलाम दर को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। यश दयाल की फॉर्म टूर्नामेंट के आखिरी हिस्से में गिरी, वहीं ऑफ-फील्ड विवाद ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। रसीख सलाम को छह करोड़ में खरीदा गया था, लेकिन वह केवल दो मैच ही खेल पाए और कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके।

फ्री होगी 19.75 करोड़ की राशि
अगर आरसीबी लिविंगस्टोन, दयाल और रसीख को रिलीज करती है, तो टीम को लगभग 19.75 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी जिसे वे मिनी ऑक्शन में उपयोग कर सकती है। यह रकम उन्हें किसी बड़े विदेशी खिलाड़ी या उभरते भारतीय स्टार को जोड़ने का मौका दे सकती है।

टीम के स्टार खिलाड़ी रहेंगे बरकरार
आरसीबी अपने मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखेगी। विराट कोहली और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी IPL 2025 की सबसे सफल जोड़ियों में रही। रजत पाटीदार ने कप्तान के तौर पर टीम को खिताब दिलाया, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने नंबर तीन पर शानदार प्रदर्शन किया।
संभावित रिटेन और रिलीज सूची

संभावित रिटेन खिलाड़ी: रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, मयंक अग्रवाल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, स्वस्तिक चिकार, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडांगे।

संभावित रिलीज खिलाड़ी: लियाम लिविंगस्टोन, यश दयाल, रसीख सलाम, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह।

पाकिस्तान से हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, फिरोजपुर से दो अरोपी गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

फिरोजपुर। पंजाब पुलिस (punjab police) ने मंगलवार को कहा कि उसने दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की के रूप में हुई है। फिरोजपुर पुलिस ने आरोपियों से 6 ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल, चार मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए हैं। यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विक्रमजीत सिंह के अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल पाकिस्तान के एक तस्कर के साथ सीधे संबंध थे।’

 

डीजीपी ने बताया कि उसने अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर स्थानीय लोगों को हथियार आपूर्ति करने की बात भी कबूल की है। गौरव यादव ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी से इसी सीमा पार नेटवर्क से एक एके-47 राइफल की खरीद से जुड़े एक पुराने मामले का भी पता लगाने में मदद मिली। जब्त डिजिटल उपकरणों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि हथियारों की पूरी आपूर्ति शृंखला का पता लगाया जा सके।

 

पंजाब उपचुनाव में 4 घंटों में 23% से अधिक मतदान

दूसरी ओर, पंजाब में तरन तारन विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे तक 23 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। ठंड के बावजूद मतदाता सुबह से ही कतारों में नजर आए। सुबह मतदान करने वालों में कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज शामिल हैं जो अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और उचित पार्टी व उम्मीदवार को जिताएं। शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा अपनी बेटी कंचनप्रीत कौर के साथ काका कंडियाला गांव के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचीं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू ने भी मतदान किया।

Previous articleझारखंड में शिक्षकों के लिए खुशखबरी! हेमंत कैबिनेट ने नियमितिकरण को दी मंजूरी, पुरानी पेंशन योजना पर भी बड़ा फैसला
Next articleघाटशिला उपचुनाव में मतदान गोपनीयता भंग, ईवीएम के साथ फोटो वायरल करने पर दो पर FIR
News Desk

धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे, जानिए क्या है हाल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं. उनको बुधवार की सुबह अस्पताल ने छुट्टी दे दी है. बेटे सनी और बॉबी देओल ने अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर पर ही इलाज कराने का फैसला लिया है. 89 वर्षीय धर्मेंद्र कई हफ्तों से अस्पताल के चक्कर काट रहे थे.

बीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया, “धर्मेंद्र देओल को आज सुबह 7.30 बजे छुट्टी दे दी गई है और उनका उपचार और प्रबंधन घर पर ही जारी रहेगा.”

घर पर चलेगा इलाज
धर्मेंद के स्वास्थ्य को लेकर काफी अफवाहें उड़ी थीं, जिन पर अब विराम लग गया है. मंगलवार को उनके स्वास्थ्य को लेकर कई खबरें चलीं, जिसमें बताया गया कि धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया. जिसके बाद उनके परिजनों ने सफाई देते हुए बताया कि ऐसा नहीं है. वे स्वस्थ्य हैं. जिसके बाद आज बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जाएगा.

अपवाहों को लेकर हेमा मालिनी ने लोगों से की थी अपील
मंगलवार को उड़ी अपवाहों को लेकर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लोगों से शांत रहने और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की थी. इसके साथ ही उन्होंने चिंता व्यक्त करने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि वो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

धर्मेंद के स्वास्थ्य को चल रही अटकलों को लेकर उनके बेटों ने भी खंडन किया था. उन्होंने कहा था धर्मेंद स्थिर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं. आप लोग किसी भी झूठी खबर पर ध्यान न दें. फिलहाल, धर्मेंद को आज बीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अब उनका इलाज घर पर ही चलेगा.

एशिया कप फाइनल की नाकामी पर भावुक हुए हारिस, कहा– ‘हमसे लोग सिर्फ जीत की उम्मीद करते हैं’

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: खराब प्रदर्शन की वजह से आलोचनाओं के घेरे में आए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का रोना जारी है। दरअसल, एशिया कप के दौरान फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने उनकी खूब धुनाई की थी और उनके एक 17 रन के ओवर ने मैच पलट दिया था। अब इस पर हारिस रऊफ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कठोरता पर खुलकर अपनी बात रखी है। रऊफ ने कहा कि क्रिकेट में खिलाड़ियों से हमेशा रोबोट जैसी परफॉर्मेंसट की उम्मीद की जाती है, जबकि वे भी इंसान हैं और उनसे भी गलती हो सकती है। रऊफ ने यह बयान श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के बाद दिया, जिसमें उन्होंने चार विकेट लेकर पाकिस्तान को छह रन से जीत दिलाई।

‘हमारे लिए कोई माफी नहीं’, हारिस का दर्द
पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रऊफ से उनके बड़े मैचों में फ्लॉप होने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा, ‘हमारे लिए कोई माफी नहीं होती। हमसे हमेशा रोबोट जैसी परफॉर्मेंस की उम्मीद की जाती है। लेकिन हम इंसान हैं, हमारे भी बुरे दिन आ सकते हैं।’ रऊफ ने कहा कि क्रिकेट में हर खिलाड़ी का एक खराब दिन आता है, लेकिन जरूरी यह है कि वह हार न माने। हारिस ने कहा, ‘मुख्य बात यह है कि आप हारें नहीं। बुरे दिन से कोई मरता नहीं है। हमें अपनी स्किल्स पर भरोसा रखना होता है और गलतियों को सुधारते रहना चाहिए।’

एशिया कप फाइनल की नाकामी और आलोचना
रऊफ ने यह भी माना कि एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां उन्होंने सिर्फ 3.4 ओवर में 50 रन लुटाए थे। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी हमारी योजनाएं काम नहीं करतीं। एक खराब दिन आपकी मेहनत को नहीं मिटा सकता, लेकिन आलोचनाएं जरूर बढ़ जाती हैं।’ हारिस ने कहा, ‘लोग 10 अच्छे मैच भूल जाते हैं और एक खराब मैच को याद रखते हैं। किसी खिलाड़ी को आलोचना पसंद नहीं होती, लेकिन यही हकीकत है, हमारे लिए माफी नहीं होती।’

टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई
हारिस रऊफ ने यह भी खुलासा किया कि वे पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं पाकिस्तान के लिए टेस्ट खेलना चाहता हूं। मैं तैयार हूं, बस सेलेक्टर्स हमें पहले से बता दें ताकि हम रेड-बॉल क्रिकेट की तैयारी कर सकें। वहां एक दिन में बहुत ओवर फेंकने होते हैं।’

गलत बम ने रोकी देश में बड़ी त्रासदी, आतंकियों की योजना फेल हुई

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्‍ली । दिल्ली(Delhi ) में लाल किला मेट्रो स्टेशन(Red Fort Metro Station) के पास हुए धमाके(Blast) में 12 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही गई घायल हो गए थे। अब खबर है कि विस्फोटक पूरी तरह से विकसित नहीं था, जिसके चलते उसका प्रभाव सीमित रहा। फिलहाल, फॉरेंसिक जांच चल रही है कि घटनास्थल पर किस विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। धमाके के तार फरीदाबाद में बरामद हुए हजारों किलों सामग्री से जुड़ रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘संभावनाएं हैं कि संदिग्ध फरीदाबाद में हुई रेड से डर गया था, जिसके चलते वह हड़बड़ी में जगह बदलने लगा और अनहोनी की आशंका बढ़ गई। ऐसा लगता है कि आवागमन के दौरान यह घटना संदिग्ध आत्मघाती हमले से अनजाने में हुए विस्फोट में बदल गई थी।’ एजेंसी को सूत्रों ने बताया है कि पुलिस आत्मघाती हमला समेत कई पहलुओं पर जांच करर ही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि खुफिया टीमों के शुरुआती आकलन से पता चला है कि IED को गलत तरीके से बनाया गया था, जिसके चलते इसका विनाशकारी प्रभाव सीमित हो गया था। उन्होंने कहा, ‘बम समय से पहले फट गया और पूरी तरह से विकसित नहीं था। ऐसे में इसका प्रभाव सीमित रहा। विस्फोट से कोई गड्ढा नहीं बना और कोई छर्रे भी बरामद नहीं हुए हैं।’

किसने किया धमाका?

पुलिस जांच जम्मू और कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले डॉक्टर उमर नबी तक पहुंची है। खास बात है कि जिस i20 कार में धमाका हुआ, उसे उमर ही चला रहा था। कथित तौर पर उसके तार हरियाणा के फरीदाबाद में पकड़े गए टेरर मॉड्यूल से जुड़े हुए थे। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली-एनसीआर और पुलवामा में सुरक्षा एजेंसियों की छापेमारी से घबराकर धमाका किया गया था।

शुरुआत में माना जा रहा था कि धमाके के दौरान कार में तीन लोग सवार थे, लेकिन अब साफ हो गया है कि सिर्फ उमर ही कार में था। वह टेरर मॉड्यूल के पकड़े जाने के बाद से ही फरार था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उसने कार में करीब 3 घंटे इंतजार के दौरान इंटरनेट पर फरीदाबाद में सहयोगियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी जुटाई थी। जांचकर्ताओं को उमर के वाहन कहां-कहां गया इसकी 11 घंटों की जानकारी मिल चुकी है।

एजेंसी के अनुसार, जांचकर्ताओं का कहना है कि उमर कार में कथित तौर पर विस्फोटक लेकर चल रहा था, जो संभावित रूप से अमोनियम नाइट्रेट हो सकता है।

आर्यन खान के बर्थडे पर ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ स्टार रजत बेदी का खास मैसेज वायरल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े बेटे आर्यन खान आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में आर्यन की पहली निर्देशित सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस भी मिला। वहीं आज आर्यन के जन्मदिन पर एक्टर रजत बेदी और राघव जुयाल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

रजत का पोस्ट
रजत बेदी ने इंस्टाग्राम पर आर्यन के साथ एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों काले कपड़ों में दिख रहे हैं। रजत ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘एक सितारा पैदा हुआ, एक चिंगारी जो इतनी तेज थी कि हर सपने को रोशनी में बदल देती है। सपने, जुनून और सच्चे दिल के साथ, दुनिया बहुत बड़ी लगती है। शुक्रिया, आर्यन।’

रजत ने आर्यन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रजत ने आगे लिखा, ‘आज खुशी और प्यार तुम्हारे साथ हो, जैसे मोमबत्तियां जल रही हों और दिल बोल रहे हों— जन्मदिन मुबारक, आर्यन! तुम चमक रहे हो, और तुम्हारा सफर अभी शुरू हुआ है। अब मेरे जीवन का ये छोटा सा हिस्सा खुशी है।’

आर्यन का करियर 
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक ड्रामा वेब सीरीज है। इसे आर्यन खान ने निर्देशित और सह-लिखित किया है। यह आर्यन के करियर की पहली निर्देशित वेब सीरीज है। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। यह एक महत्वाकांक्षी नए अभिनेता की कहानी बताती है, जो हिंदी फिल्म उद्योग में सफलता पाने की कोशिश कर रहा है और नेपोटिज्म जैसे मुद्दों का सामना करता है। इस सीरीज में लक्ष्य, राघव जुयाल और सहर बंबा लीड रोल में नजर आए।

राघव जुयाल का पोस्ट
राघव जुयाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आर्यन खान के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया। जिसमें वह दोनों समंदर किनारे साथ में एक राइड का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ राघव ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो भाई। आप नंबर वन हो…’ राघव जुयाल ने भी आर्यन की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अहम भूमिका निभाई है।

सर्दी-जुकाम ही नहीं, कान में भी संक्रमण का खतरा! जानें कैसे करें बचाव

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

मौसम बदलने पर तापमान और हवा की नमी में बदलाव आता है. इस दौरान कान के अंदर बैक्टीरिया और वायरस जल्दी बढ़ जाते हैं और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. सर्दी, खांसी, फ्लू या नाक बंद रहने पर कान के अंदर दबाव बदलता है, जिससे कान भारी लगना या दर्द जैसी समस्या हो सकती है. शुरुआती संकेतों में कान में दर्द, हल्की गूंज, सुनने में थोड़ी परेशानी और कभी-कभी हल्का पानी जैसा डिस्चार्ज दिख सकता है. बच्चे, बुजुर्ग और जिनकी इम्यूनिटी कम है, उनमें यह समस्या ज्यादा देखी जाती है. अगर कान में तेज दर्द, चक्कर या बहुत भारीपन लगे तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है.

मौसम बदलने के समय सिर्फ इंफेक्शन ही नहीं, बल्कि कान में मैल जमा होना, कान बंद लगना, दबाव में बदलाव और आवाजें गूंजना जैसी परेशानी भी हो सकती है. कई बार तेज आवाज सुनने पर असहजता महसूस होने लगती है. इस समय साइनस और गले का इंफेक्शन भी बढ़ जाता है, जो कान तक असर डाल सकता है. इसी समय ठंडी हवा सीधे कान में लगने पर इर्रिटेशन जल्दी बढ़ जाता है, खासकर बाइक पर चलते समय. अगर ध्यान न रखा जाए तो कान की समस्या बढ़ सकती है और इंफेक्शन जल्दी फैल सकता है.

कैसे करें बदलते मौसम में कान के इंफेक्शन को ठीक?
सबसे जरूरी है कि कान को अचानक तापमान बदलने से बचाया जाए. ठंडी हवा सीधे कान पर न लगे, बाइक चलाते समय कान ढकें. सर्दी-खांसी को हल्के में न लें, क्योंकि यही अक्सर कान में इंफेक्शन बढ़ाती है. कान में बहुत ज्यादा सफाई की कोशिश न करें और कॉटन बड बहुत अंदर तक न डालें, इससे जलन बढ़ सकती है.

नहाते समय पानी कान में जाने से बचें. दर्द ज्यादा हो तो हल्का गर्म सेक, पर्याप्त पानी पीना और आराम लेना मदद करता है. बच्चों में कान खींचना, बेचैनी या बार-बार रोना इंफेक्शन का संकेत हो सकता है, इसे नजरअंदाज न करें. अगर 1-2 दिन में सुधार न दिखे या चक्कर जैसा लगे तो समय पर अपने डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.

ये भी जरूरी
कान में नुकीली चीजें न डालें.

लंबे समय तक इयरफोन का इस्तेमाल सीमित रखें.

एलर्जी कंट्रोल में रखें.

इम्यूनिटी को मजबूत रखें.

भरूच में दवा फैक्ट्री में हादसा, बॉयलर फटने से भड़की आग, दो की जलकर मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

भरूच: गुजरात (Gujrat) के भरूच (Bharuch) में एक दवा फैक्टरी (Pharmaceutical Factory) में बड़ा हादसा हुआ है. सायखा स्थित गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) क्षेत्र में दवा फैक्टरी में बॉयलर फटने (Boiler Exploded) के बाद भीषण आग (Fire) लग गई. इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया है.

भरूच के जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब ढाई बजे हुआ, जब फैक्टरी के अंदर चल रहे बॉयलर में अचानक जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी इमारत क्षणभर में धराशायी हो गई और फैक्टरी के अधिकांश हिस्से में आग फैल गई. धमाके की आवाज आसपास के इलाकों तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

                   

सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. डीएम के मुताबिक, अधिकतर कर्मचारी विस्फोट के तुरंत बाद बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन दो मजदूर अंदर फंस गए और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई. राहत दलों ने आग बुझने के बाद दोनों के शव मलबे से बरामद किए.

घटना में घायल हुए करीब 20 कर्मचारियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकतर घायलों को मामूली जलन या चोटें आई हैं और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं, फैक्टरी के कुछ कर्मचारियों ने दावा किया है कि हादसे के बाद एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसे मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

‘हर वंश फले फूले…’ राजपाल यादव का वीडियो संदेश वायरल, दिल्ली धमाके पर मांगी अमन की दुआ

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास बीते दिनों जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए थे। इस घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों की सुरक्षा की कामना की थी। आज बुधवार को हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर प्रत्येक नागरिकों की सुरक्षा के लिए दुआ मांगी और कहा कि ऐसी घटना कहीं ना हो। 

नागरिकों के लिए मांगी दुआ
अभिनेता राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट साझा किया है। इसमें वह किसी शूट के लिए तैयार होते दिख रहे हैं। साथ ही वह कहते हैं, ‘सुबह का समय है। एक शब्द मैं बचपन से सुनता हूं हरि हर, जो आशीर्वाद के रूप में प्रयोग होता है। मैं चाहता हूं कि हर वंश (सभी लोग) फले फूले और सुरक्षित रहें। वसुधैव कुटुंबकम।’

सभी से दुआ करने की अपील की
इस पोस्ट को साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘हर वंश फले फूले, हर घर, हर गली और हर शहर सुरक्षित रहे। जो दिल्ली में हुआ, वो दुनिया में कहीं ना हो, इसकी सब मिलके दुआ करें।’

इन एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
दिल दहला देने वाले बम धमाके के बाद कई सितारों ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी। इस कड़ी में आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, शिल्पा शेट्टी जैसे तमाम कलाकार शामिल रहे।