भाजपा सांसद कंगना पर आगरा में चलेगा राष्ट्रद्रोह का केस

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

आगरा। आगरा में कंगना रनोट के खिलाफ किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह का केस चलेगा। बुधवार को जिला अदालत ने कंगना के खिलाफ दायर रिवीजन को स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने कहा- जिस निचली अदालत ने कंगना के वाद को निरस्त किया था। अब उसी कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट के खिलाफ किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह का वाद दायर है। उन पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज कराने की मांग की गई है। आगरा में स्पेशल जज एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई। वकील रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को कंगना रनोट के खिलाफ अदालत में राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाकर वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि कंगना ने 26 अगस्त 2024 को एक इंटरव्यू में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। दो दिन पहले, यानी 10 नवंबर को कंगना की सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसूया चौधरी, उनकी जूनियर अधिवक्ता सुधा प्रधान और अधिवक्ता विवेक शर्मा कोर्ट पहुंचे। वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुखबीर सिंह चौहान, राजवीर सिंह, बीएस फौजदार, दुर्गे विजय सिंह, सुरेंद्र लाखन, उमेश जोशी पहुंचे। स्पेशल जज एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। फिर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया और 12 नवंबर की तारीख तय की। बता दें कि कंगना आज तक कोर्ट में पेश नहीं हुई हैं, उनको 6 समन जारी हो चुके हैं।

Previous articleबिहार का ताज किसके सिर? एग्जिट पोल में नीतीश कुमार को 22% और तेजस्वी यादव को 34% वोट
Next articleछत्तीसगढ़ विधानसभा का आखिरी सत्र पुराने भवन में, 18 नवंबर को विशेष सत्र, जानिए क्या हैं खास प्रस्ताव
News Desk

बिना टिकट भी यात्रा कर सकेंगे बच्चे, रेलवे ने बदले नियम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों (Passengers) की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बच्चों (Children) की टिकट बुकिंग (Ticket Booking) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब माता-पिता या अभिभावकों के लिए अपने छोटे बच्चों के साथ सफर करना पहले से आसान हो गया है. नए नियमों के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चे बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं, लेकिन अगर उनके लिए अलग सीट या बर्थ चाहिए, तो पूरा किराया देना अनिवार्य होगा.

रेलवे ने छोटे बच्चों के लिए राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि अगर बच्चा 5 साल से छोटा है और उसे अलग सीट नहीं चाहिए, तो उसे बिना टिकट ट्रेन में ले जाया जा सकता है. यानी अभिभावक बच्चे को अपनी गोद में बैठाकर यात्रा कर सकते हैं. हालांकि, अगर किसी कारणवश बच्चे के लिए अलग बर्थ या सीट बुक कराई जाती है, तो पूरा वयस्क किराया देना पड़ेगा.

5 से 12 साल की उम्र वाले बच्चों के लिए रेलवे ने अलग नियम बनाए हैं. इस उम्र के बच्चों को अगर सीट या बर्थ नहीं चाहिए और टिकट बुकिंग के दौरान ‘No Seat/No Berth’ विकल्प चुना जाता है, तो उन्हें आधी कीमत में टिकट मिलेगी. लेकिन अगर बच्चे के लिए सीट या बर्थ की मांग की जाती है, तो उसके लिए पूरा वयस्क किराया देना होगा. इसके अलावा, रेलवे ने यह भी साफ किया है कि 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को वयस्क माना जाएगा, और उनके टिकट पर सामान्य दर से किराया देना होगा.

रेलवे के नए नियमों के अनुसार, टिकट बुकिंग के दौरान बच्चे की सही उम्र दर्ज करना बहुत जरूरी है. कई यात्री गलती से गलत आयु लिख देते हैं, जिससे टिकट अमान्य हो सकता है और जुर्माना भी लग सकता है. इसलिए टिकट भरते समय बच्चे की सही जन्मतिथि और उम्र लिखें. यात्रा के दौरान बच्चे का आयु प्रमाण पत्र, जैसे आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र, साथ रखना भी जरूरी है. यह किसी भी जांच के दौरान अधिकारी को दिखाना पड़ सकता है.

टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वॉड पर कोच का बड़ा बयान, कहा– ‘इस स्टार की जगह पक्की है’

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने अपने संयोजन को लगभग तय कर लिया है। टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे ने बुधवार को पुष्टि की कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल पहले टेस्ट में खेलेंगे, जबकि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास संयोजन को लेकर साफ रणनीति है। पिछले छह महीनों में ध्रुव का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में बंगलूरू में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो शतक लगाए हैं, इसलिए वह निश्चित रूप से इस हफ्ते खेलेंगे।’

नीतीश रेड्डी को नहीं मिला पर्याप्त गेम टाइम
कोच डेशकाटे ने आगे कहा कि टीम की रणनीति जीत पर केंद्रित है और फिलहाल नीतीश रेड्डी को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘नीतीश को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ज्यादा गेम टाइम नहीं मिला था। इस सीरीज के महत्व और परिस्थितियों को देखते हुए, ऐसा लगता है कि वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।’

जुरेल का शानदार फॉर्म बना चयन की वजह
ध्रुव जुरेल ने घरेलू सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी हालिया आठ फर्स्ट-क्लास पारियों में स्कोर इस प्रकार रहे- 140, 1 और 56, 125, 44 और 6, 132 और 127 नाबाद रन। इस दौरान उन्होंने तीन शतक, एक अर्धशतक और एक 40+ स्कोर बनाया। ऐसे में चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के पास उन्हें नजरअंदाज करने का कोई कारण नहीं था। जुरेल पहले ही अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ चुके हैं और उन्हें टीम का भविष्य का मुख्य बल्लेबाज माना जा रहा है।

ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद जगह बनाई
ऋषभ पंत की फिटनेस के बाद भी जुरेल को बतौर बल्लेबाज खेलने का मौका मिलेगा। इस बार टीम प्रबंधन ने पंत को विकेटकीपिंग की भूमिका में रखा है, जबकि जुरेल को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। यह उनकी तकनीकी मजबूती और लगातार प्रदर्शन की गवाही है।

भारत का लक्ष्य मजबूत शुरुआत
कोलकाता में होने वाला यह मुकाबला सीरीज का पहला टेस्ट है और टीम इंडिया का लक्ष्य शानदार शुरुआत करना होगा। दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में जुरेल का चयन टीम को संतुलन और गहराई दोनों देगा। टीम इंडिया टेस्ट चैंपियंस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी जीतना चाहेगी। इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए उनका दावा और मजबूत होगा। 

दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले पीएम मोदी, भूटान से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे, जानिए क्या कहा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

PM Modi Meet injured In Delhi Car Blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के बाद दिल्ली लौट आए हैं. भूटान से लौटते ही पीएम मोदी दिल्ली के एनएलजेपी अस्पताल पहुंचे हैं, जहां दिल्ली ब्लास्ट में घायलों का इलाज चल रहा है. पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर घायलों का हाल जाना. अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें स्थिति की जानकारी दी.

बता दें कि दिल्ली में 10 नवंबर की शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट हो गया था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे. सभी घायलों का इलाज इस वक्त एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है.

2 दिवसीय दौरे के बाद लौटे पीएम मोदी

इसके बाद पीएम मोदी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट बैठक में भी शामिल होंगे. भूटान के 2 दिवसीय दौरे के बाद आज बुधवार को वापस दिल्ली लौटे हैं, जहां घायलों से मिलने सीधे अस्पताल पहुंचे. भूटान में ही पीएम मोदी ने कहा था कि लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी कीमत में आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा.

Previous article‘द गर्लफ्रेंड’ के मेकर्स का ऐलान– रश्मिका की सक्सेस मीट में शामिल होंगे विजय देवरकोंडा
Next articleट्रेन में हड़कंप, AC-1 कोच में अलार्म बजते ही मची भगदड़, जानिए क्या हुआ”
News Desk

श्रीलंका टीम पर मंडराया खतरा? पाकिस्तान में बढ़ाई गई सुरक्षा, 2009 की घटना की याद ताजा

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: इस्लामाबाद में हाल ही में हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान में दौरे पर आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सोमवार को इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने त्वरित कदम उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को फूलप्रूफ बनाने के आदेश दिए हैं।

मोहसिन नकवी ने खुद संभाली जिम्मेदारी
सूत्रों के मुताबिक, पीसीबी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने टीम को आश्वासन दिया कि मैदान से होटल तक, हर स्तर पर पाकिस्तान आर्मी और पैरामिलिट्री रेंजर्स को तैनात किया गया है।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर साधा निशाना
पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर अप्रत्यक्ष रूप से अफगान तालिबान सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी जमीन का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) जैसे आतंकी संगठनों द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में दोहा में शांति वार्ता असफल रहने के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है।

बड़ी त्रासदी टली, सेना ने बचाए 300 छात्र
इस्लामाबाद धमाके के अलावा, उत्तरी पाकिस्तान के वाना इलाके में भी एक बड़ा आतंकी हमला नाकाम किया गया। आतंकियों ने वाना कैडेट कॉलेज को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों की तत्परता से सभी 300 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तारार ने कहा कि यदि सुरक्षा बल तुरंत कार्रवाई नहीं करते, तो यह घटना 2018 के पेशावर स्कूल हमले जैसी बड़ी त्रासदी बन सकती थी।

याद आया 2009 का हमला
पाकिस्तान में 2009 में हुए लाहौर हमले की याद अब भी ताजा है, जब टीटीपी आतंकियों ने श्रीलंकाई टीम बस पर हमला किया था। इस घटना के बाद लगभग 10 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पाकिस्तान से दूर रहा। इसी वजह से पीसीबी इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। सूत्रों के मुताबिक, नकवी ने खुद स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया और खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की।

श्रीलंका का दौरा जारी रहेगा
श्रीलंका की टीम रावलपिंडी में तीन वनडे मैच खेलने के बाद 17 से 29 नवंबर तक जिम्बाब्वे के साथ होने वाली टी20 त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेगी। पीसीबी ने साफ कर दिया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जैसलमेर में तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, अपाचे से लेकर T-90 tank तक शामिल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

डेस्क: पाकिस्तान (Pakistan) बॉर्डर के पास जैसलमेर (Jaisalmer) के रेगिस्तान में भारत (India) की तीनों सेनाओं थल सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर जबरदस्त युद्धाभ्यास (Maneuvers) किया. इस अभ्यास का नाम ऑपरेशन त्रिशूल (Operation Trishul) है. इस अभ्यास में भारत की असली ताकत जमीन से लेकर आसमान तक देखने को मिली है. यह अभ्यास पाकिस्तान से कुछ ही किलोमीटर की दूरी हो रहा है.

रेगिस्तान में उड़ती धूल, गरजते टैंक और आसमान में गड़गड़ाते फाइटर जेट ये किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि भारतीय सेना का सबसे बड़ा रियल-टाइम अभ्यास मरु ज्वाला है. यह अभ्यास ऑपरेशन त्रिशूल का हिस्सा है, जो 12 दिन तक चल रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के ठीक 6 महीने बाद ये भारतीय सेनाओं का सबसे बड़ा संयुक्त युद्धाभ्यास है.

जहां एक और दिल्ली बम धमाके के बाद देश के सीमा से सटे इलाकों में हाई अलर्ट है. वहीं भारत-पाकिस्तान सीमा पर देश की तीनों सेनाएं अपनी युद्ध की तैयारियों को धार दे रही हैं. जिससे घबरा कर पाकिस्तान भी पश्चिमी सीमा पर हाई अलर्ट मोड में है. इस अभ्यास का मकसद है किसी भी परिस्थिति में, किसी भी इलाके में, एक साथ कार्रवाई करने की क्षमता को परखना है.

T90 टैंक की क्या हैं खासियत?

  • T-90 टैंक को सामान्य रास्ते पर 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है. जबकि उबड़ खाबड़ रास्ते पर इसकी अधिकतम रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब होती है.
  • इसे रूस के निझ्नी तागिल में उरालवैगनजावोद फैक्ट्री में बनाया जाता है.
  • T-90 टैंक कहीं भी ले जाए जा सकते हैं.
  • दुश्मन से बचाव के लिए T90 टैंक में Kaktus K-6 एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर होता है.

रेत के समंदर में तपते मरुस्थल पर चले इस अभियान ने सेना के जवानो की युद्ध कौशल को निखारा है. लेकिन, उससे भी बड़ी बात इन हथियारों में से ऐसे कई जंगी हथियार, टैंक और हेलीकॉप्टर, होवित्जर गन और एयर रडार सिस्टम है. जिन्हें LOC और LAC की सीमा पर तैनात किया जा चुका है.

भारतीय सेना ने पहली बार अपने युद्धाभ्यास में शामिल किए गए अमेरिकी अपाचे AH-64E हेलीकॉप्टरों ने आसमान से दुश्मन के ठिकानों पर निशाना साधा। इन्हें उड़ता हुआ टैंक कहा जाता है और अब ये भारत की थल सेना का हिस्सा हैं. भारतीय सेना को अमेरिका से तीन AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर की पहली खेप जून 2025 में हिंडन एयरबेस पर मिली थी. ये वही मॉडल हैं जो पहले भारतीय वायुसेना के पास थे, लेकिन अब थल सेना के लिए अलग से तैयार किए गए हैं.

इन हेलीकॉप्टरों की खासियत है. इनकी जबरदस्त मारक क्षमता है. ये हेलफायर मिसाइल, हाइड्रो रॉकेट, और स्टिंगर मिसाइल से लैस हैं. साथ ही इनमे लगी 30 मिमी की चेन गन 1,200 राउंड गोला बारूद से एक साथ हमला कर सकती है. इन हेलीकॉप्टरों में 360 डिग्री कवरेज वाला रडार, टारगेट एक्विजिशन सिस्टम और नाइट विज़न कैमरे लगे हैं, जो दिन और रात दोनों वक्त दुश्मन को सटीक निशाना बना सकते हैं.

संजू सैमसन और जडेजा की अदला-बदली की खबरें गर्म, समझिए क्या हैं IPL ट्रेड के नियम

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन नजदीक है और इसी के साथ शुरू हो गई है ‘ट्रेड विंडो’ की हलचल। इस बार सुर्खियों में हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा, जिनके संभावित ट्रेड की खबरों ने क्रिकेट जगत को हिला दिया है। आईपीएल नीलामी अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार सबसे बड़ा सवाल यह है कि आईपीएल में ट्रेड प्रक्रिया कैसे होती है? खिलाड़ी बदलने के नियम क्या हैं और किन शर्तों पर यह सौदे तय होते हैं? आइए जानते हैं…

क्या होता है आईपीएल में प्लेयर ट्रेड?
ट्रेड यानी किसी खिलाड़ी का बिना दोबारा नीलामी में जाए एक टीम से दूसरी टीम में जाना। यह दो तरीकों से होता है-

  • खिलाड़ियों की अदला-बदली और इसे प्लेयर स्वैप भी कहते हैं।
  • पैसे के बदले खरीद-फरोख्त और इसे कैश डील भी कहते हैं।

उदाहरण के लिए, अगर चेन्नई सुपर किंग्स किसी खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स को देती है और बदले में कोई दूसरा खिलाड़ी या रकम लेती है, तो यह ट्रेड कहलाता है। इस प्रक्रिया में खिलाड़ी को नीलामी टेबल पर वापस नहीं आना पड़ता। 

ट्रेड विंडो कब खुलती है?
आमतौर पर हर सीजन खत्म होने के लगभग एक महीने बाद ट्रेड विंडो खुलती है। यह अगले ऑक्शन से एक हफ्ते पहले तक चालू रहती है। नीलामी के बाद यह फिर से खुलती है और टूर्नामेंट शुरू होने से करीब एक महीने पहले तक सक्रिय रहती है। यानी टीमों के पास काफी समय होता है अपनी रणनीति के हिसाब से खिलाड़ियों की अदला-बदली करने का।

कैसे तय होता है सौदे का मूल्य?

एकतरफा ट्रेड, जिसे वन-वे ट्रेड भी कहते हैं, उसमें खिलाड़ी खरीदने वाली टीम वही रकम चुकाती है, जिस पर वह पिछली बार नीलाम हुआ था। अगर यह अदला-बदली (स्वैप) वाला सौदा है, तो दोनों टीमें खिलाड़ियों की कीमत का अंतर मिलाकर सौदा तय करती हैं।

उदाहरण के लिए,

  • जब हार्दिक पांड्या ने 2024 में गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापसी की, तो मुंबई ने गुजरात को उनका मूल ऑक्शन मूल्य और अतिरिक्त ट्रांसफर फीस दी थी।
  • इसी तरह, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स ने आवेश खान और देवदत्त पडिक्कल का टू-वे ट्रेड किया था, जिसमें लखनऊ ने 2.25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी थी।
  • इसी तरह 2021 में जब सीएसके ने रॉबिन उथप्पा को राजस्थान से ट्रेड किया था, तो वह ऑल कैश डील था। यानी सीएसके ने राजस्थान को बदले में कोई खिलाड़ी देने की बजाय राशि दी थी।

खिलाड़ी की मंजूरी क्यों जरूरी होती है?
आईपीएल ट्रेड का सबसे अहम नियम है- खिलाड़ी की लिखित सहमति। बिना उसकी अनुमति के कोई भी ट्रेड नहीं हो सकता। यह पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है, ताकि कोई खिलाड़ी किसी टीम में जबरदस्ती ट्रांसफर न हो। एक बार खिलाड़ी की मंजूरी मिल जाने के बाद दोनों फ्रेंचाइजी के बीच सौदे की बातचीत शुरू होती है। चाहे वह कैश डील हो या स्वैप।

गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने भी माना था कि हार्दिक पांड्या खुद मुंबई लौटना चाहते थे, इसलिए यह डील संभव हुई। इसी तरह, संजू सैमसन के बारे में भी रिपोर्ट्स कह रही हैं कि उन्होंने खुद नई चुनौती के लिए इच्छा जताई, जिसके बाद सीएसके और आरआर के बीच बातचीत शुरू हुई। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि जडेजा इस डील के लिए तैयार नहीं हैं और ऐसे में सीएसके के लिए सैमसन को लाने में मुश्किलें बनी हुई हैं।

ट्रेड सिस्टम क्यों बना गेम चेंजर
हर साल नीलामी की चर्चा जरूर होती है, लेकिन असली रणनीतिक खेल तो ट्रेड विंडो में चलता है। यहीं पर टीमों की कोर स्ट्रक्चर तय होती है, यानी कि कौन जाएगा, कौन रहेगा, और किसे किस कीमत पर लाना है। 2026 में यह और दिलचस्प हो गया है क्योंकि कई बड़े नाम जैसे सैमसन, जडेजा, रोहित शर्मा, ट्रेविस हेड, सैम करन और मथीशा पथिराना तक ट्रेड रडार पर हैं। अगर इन खिलाड़ियों के सौदे पक्के होते हैं, तो आने वाला सीजन आईपीएल इतिहास का सबसे रोमांचक सीजन साबित हो सकता है।

ट्रेड विंडो से बदल सकता है टीमों का समीकरण
आईपीएल 2026 में ट्रेड विंडो ने पहले ही ऑक्शन से ज्यादा सुर्खियां बटोर ली हैं। फैंस के बीच सस्पेंस बना हुआ है कि क्या सैमसन वाकई चेन्नई जाएंगे? या फिर क्या जडेजा नई टीम की जर्सी में दिखेंगे? एक बात तो तय है, इस बार आईपीएल में सिर्फ पैसों की नहीं, दिमाग और रणनीति की भी असली बाजी चल रही है। अगले साल मेगा ऑक्शन होना है और उससे पहले टीम अपना कोर तैयार करना चाहती है, ताकि उसे अगले ऑक्शन में बरकरार रखा जा सका। और यही चीज इस लीग को दुनिया की सबसे रोमांचक क्रिकेट लीग बनाती है।

OnePlus 15 की धमाकेदार एंट्री, 13 नवंबर को भारत में होगा लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

OnePlus 15: OnePlus जल्द ही भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट 13 नवंबर तय की है. भारत के साथ ही यह डिवाइस ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जाएगा. हालांकि, चीन में इसे पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. लॉन्च से ठीक पहले भारत में इसकी कीमत और वेरिएंट्स की जानकारी लीक हो गई है, जिससे इसके संभावित प्राइस का अंदाजा लगाया जा सकता है.

लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

OnePlus 15 को Reliance Digital की वेबसाइट पर 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹72,999 की कीमत देखा गया था. हालांकि, फिलहाल वेबसाइट से यह पेज हटा दिया गया है. गूगल पर अब भी कई लिस्टिंग नजर आ रही हैं, जिनमें फोन का 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹79,999 में दिखा. अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो OnePlus 15 कंपनी का अब तक का सबसे महंगा नॉन-फोल्डेबल फोन हो सकता है.OnePlus 15 के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 15 अब चीन में लॉन्च हो चुका है. अब जल्द ही भारतीय बाजार में भी नजर आएगा. Android 16 पर आधारित OxygenOS के साथ आने वाले इस फोन में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा. जो 120Hz की रिफ्रेश रेट देगा और Corning Gorilla Glass Victus 2 के प्रोटेक्शन के साथ आएगा. इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पावर देगा, जो कंपनी का अब तक का सबसे शक्तिशाली चिपसेट है. इसनें 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB के स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिलेंगे.

Bharadwaj Dandanak: The Self-Taught Singer from Nizamabad Redefining Passion and Perseverance

0

Bharadwaj Dandanak: The Self-Made Voice of Nizamabad Inspiring a New Generation of Singers

Nizamabad, India:
Bharadwaj Dandanak, an emerging Indian singer from Nizamabad, has built his musical identity through passion, perseverance, and the courage to learn on his own. Born on August 24, 1992, Bharadwaj’s journey from a regular student to a recognized vocalist is a testament to how self-belief and determination can transform dreams into achievements.

Although he completed his formal education at JBIET (2009–2013), Bharadwaj’s true calling was always music. His artistic path began in 2011, when he started exploring singing independently, relying on online tutorials and constant practice. Through years of dedication, he developed a soulful and expressive voice that connects deeply with his listeners.

Bharadwaj’s relentless efforts soon translated into remarkable success. He became the title winner of the Superstar Karaoke Battle, a finalist in the Queen and King Karaoke Contest, and also made it to the finals of the KJ Motion Pictures Singing Competition. His vocal excellence even earned international applause when he won the XS Magazine competition organized by Songdew — a proud moment that showcased his global appeal.

What sets Bharadwaj apart is his genuine connection with his audience. Despite being an independent artist, his songs and covers have reached thousands through platforms like Instagram (@bharadwajdandanak) and Facebook, where he shares his performances and musical journey with an ever-growing community of fans.

Behind his success stands the unwavering support of his parents, Latha and Rajeev Kumar, who encouraged him to chase his passion fearlessly. Their belief in his dreams became the foundation of his artistic confidence.

Today, Bharadwaj Dandanak continues to inspire aspiring musicians who dare to dream beyond limitations. His story proves that formal training isn’t the only path to success — passion, persistence, and authenticity can also lead to greatness.

With every song he sings, Bharadwaj reminds the world that music isn’t just about learning—it’s about living it with heart and soul.

📽️ IMDb Profile: https://www.imdb.com/name/nm17115333/

Instagram

https://share.google/6P2eSXCQdXifSxATO

X

https://share.google/gFP1PpE9gNgP9MPY3

Facebook

https://share.google/HczT7BSmHgTK6TrhC

शहनाज ने तोड़ी चुप्पी! शुभमन गिल संग रिलेशन की अफवाहों पर दिया करारा जवाब

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी स्टार शहनाज गिल ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ अपने रिश्ते पर चल रही अफवाहों पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया। बिग बॉस 13 से लोकप्रिय हुईं शहनाज अब फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी सक्रिय हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लंबे समय से यह चर्चा थी कि शहनाज और शुभमन आपस में भाई-बहन हैं, क्योंकि दोनों का सरनेम ‘गिल’ एक जैसा है।

पॉडकास्ट में दिया मजेदार जवाब
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में जब शहनाज से पूछा गया कि क्या उनका शुभमन गिल से कोई रिश्ता है, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘वो मेरे भाई होंगे। शायद हमारे ही साइड के हैं, अमृतसर साइड के। जब वो ट्रेंड करते हैं, तो मेरा नाम भी ट्रेंड करने लगता है। सच में, भाई-बहन का कोई तो कनेक्शन होगा।’

शहनाज ने आगे मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैंने खुद से पूछा और यही जवाब मिला। हम एक ही साइड के हैं, तो हां, कुछ तो कनेक्शन होगा। अच्छा है, वो अच्छा खेल रहे हैं और बहुत प्यारे हैं।’ उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे ‘शहनाज स्टाइल’ में दिया गया मजेदार और दिलचस्प रिप्लाई बता रहे हैं।

गांगुली ने की शुभमन गिल की तारीफ
इसी बीच, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शुभमन गिल की जमकर तारीफ की और उन्हें परफेक्ट कप्तान बताया। उन्होंने कहा, ‘शुभमन गिल शानदार बल्लेबाज हैं और एक बेहतरीन कप्तान भी। इंग्लैंड में जाकर टीम की कप्तानी करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने अद्भुत काम किया। वो ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी हैं और भारत का भविष्य हैं।’ गांगुली ने आगे कहा कि गिल का आत्मविश्वास और परिपक्वता उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से सबको किया प्रभावित
शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान अपने पहले ही सीरीज में इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ पाँच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने 754 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल रहे। उन्होंने सुनील गावस्कर का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए किसी टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन का नया रिकॉर्ड बनाया। गिल के प्रदर्शन ने न केवल फैंस बल्कि क्रिकेट विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया है। अब सभी की निगाहें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर टिकी हैं, जिसमें गिल से फिर बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है।