विक्रम भट्ट के आरोपों पर टूटी चुप्पी, मुकेश भट्ट बोले– ‘महेश मेरे लिए भगवान हैं, परिवार में कोई दरार नहीं’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: महेश भट्ट और मुकेश भट्ट बॉलीवुड की जोड़ी सबसे हिट निर्माता-निर्देशकों की जोड़ी में से रही है। भाइयों की इस जोड़ी ने मिलकर इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन लगभग तीन दशकों तक विशेष बैनर के तले मिलकर फिल्में बनाने वाले ये दोनों भाई साल 2021 में अलग हो गए। अलग होने के बाद पहली बार अब मुकेश भट्ट ने भाई महेश भट्ट और विक्रम भट्ट को लेकर बात की है। साथ ही उनके साथ अपने रिश्ते और अलग होने की वजह को भी साझा किया है।

मैं महेश भट्ट का दिल से सम्मान करता हूं
लेहरन रेट्रो के साथ हालिया बातचीत के दौरान मुकेश भट्ट का कहना है कि उनके अलग होने में दोनों का ही फायदा था। अलगाव पर मुकेश ने कहा कि मेरे मन में उनके प्रति कोई कड़वाहट नहीं है। मुझे नहीं पता कि वह मेरे बारे में क्या सोचते हैं, लेकिन मेरी तरफ से ऐसी कोई कड़वाहट नहीं है। वह भोले हैं और लोगों के निहित स्वार्थ थे कि इन भाइयों को कैसे अलग किया जा सकता है। मैं किसी की बातों में नहीं आता। महेश भट्ट मेरे भगवान हैं, वह मेरे बड़े भाई हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा। मैं यह जुमला नहीं कह रहा, मैं इसे अपने दिल से कह रहा हूं। मैं उनके लिए सम्मान, प्यार और खुशी की दुआ करता हूं क्योंकि वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं।

अपने भीतर झांकें विक्रम भट्ट
मुकेश भट्ट ने आगे कहा कि कोई भी इंसान कितना भी अच्छा क्यों न हो, कमियां तो हर किसी में होती हैं। उनकी कमी यह है कि वह आसानी से प्रभावित हो जाते हैं और वह उसी में बह गए। मुकेश भट्ट ने इस दौरान विक्रम भट्ट के उन आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें उन्होंने उन पर शोषण करने का आरोप लगाया था। मुकेश भट्ट ने कहा कि जो कहना है कहो, मैं किसी का नाम नहीं लूंगा। विक्रम भट्ट से कहो कि वह अपने भीतर झांके, अपनी अंतरात्मा की आवाज सुने। उसे जवाब मिल जाएगा कि वह सही है या गलत।

मुकेश भट्ट हैं अब विशेष फिल्म्स के मालिक
मुकेश भट्ट और महेश भट्ट के अलग होने के बाद अब विशेष फिल्म्स के मालिक मुकेश भट्ट हैं। काम की बात करें तो मुकेश भट्ट कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर अनुराग बसु की फिल्म अनटाइटल्ड फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। पहले यह फिल्म इसी साल रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिलहाल फिल्म की रिलीज आगे बढ़ चुकी है।

एग्जिट पोल्स में सच साबित होता दिख रहा भाजपा का सपना, लेकिन दूसरे में अभी भी महारोड़ा 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी करीब सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए की वापसी होती दिख रहा है। हालांकि, एक ऐसा एग्जिट पोल भी आया है, जिसमें महागठबंधन को बहुमत मिलने का दावा किया है। इस एग्जिट पोल्स में दावा किया गया है कि महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एक दूसरे सर्वे में कहा गया है कि दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर होती है। इसके मुताबिक एनडीए के खाते में 121, जबकि महागठबंधन के खाते में 119 सीटें आ सकती हैं।
बहरहाल, अधिकांश सर्वे में ये दावा भी किया गया है कि इस बार के चुनाव में भाजपा का बड़ा सपना सच हो सकता है। वह सपना है, राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनने का। अधिकांश सर्वे में इस बात की पुष्टि हुई हैं कि भाजपा न केवल एनडीए गठबंधन में अब बड़ा भाई बनने की राह पर है, बल्कि सबसे ज्यादा सीटें जीतकर बड़ी पार्टी बनने जा रही है।
हालांकि, भाजपा का अपना मुख्यमंत्री बनाने का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है और रास्ते में एक महारोड़ा आ गया है। ये महारोड़ा नीतीश कुमार ही हैं, जो भाजपा के मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में खेला कर सकते हैं। उनका पलटीमार इतिहास रहा है, चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में उन्होंने पीएम मोदी की रैलियों से खुद को अलग किया था। एक चर्चा यह भी है कि अगर भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री का सपना साकार करने की कोशिश की, तब राज्य की सत्ता हाथ से निकल सकती है और नीतीश फिर से महागठबंधन के साथ जा सकते हैं। तमाम एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा नंबर वन पार्टी हो सकती है और जेडीयू दूसरे नंबर की पार्टी हो सकती है, जबकि राजद अब तीसरे नंबर पर रह सकती है।
पीपुल्स इनसाइट्स के सर्वे में कहा गया है कि भाजपा को 68-72 सीटें मिल सकती हैं, जबकि मैट्रिज ने 65-73 सीटें, पी मार्क ने 68- 78 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, न्यूज18 के सर्वे में जेडीयू को नंबर वन पार्टी के रूप में दिखाया गया है। उसके मुताबिक जेडीयू को 60 से 70 और भाजपा को 55 से 65 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं विपक्षी राजद को लेकर पीपुल्स इनसाइट्स के सर्वे में कहा गया है कि 65-72 सीटें मिल सकती हैं, जबकि मैट्रिज ने 53-58 सीटें, पी मार्क ने 63-79 सीटें मिलने का दावा किया है। इन दोनों ने भी राजद को तीसरे नंबर की पार्टी बनने की संभावना जाहिर की है। न्यूज18 के सर्वे में भी कहा गया है कि राजद तीसरे नंबर की पार्टी बन सकती है और 50 से 60 सीटें मिल सकती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में 75 सीटें जीतक राजद नंबर वन पार्टी रही थी, जबकि 74 सीटें जीतकर भाजपा नंबर दो और 43 सीटें जीतकर जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी रही थी।

Previous articleअक्तूबर में महंगाई में कमी, एनएसओ के आंकड़ों में दिखा जीएसटी कटौती का असर
Next articleकांग्रेस बूथ स्तर पर चलाएगी आठ चरणों का प्रशिक्षण अभियान
News Desk

वापसी की आहट! MI की निगाह उस खिलाड़ी पर जिसने टीम को बनाया था चैंपियन

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: IPL 2026 सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने स्क्वॉड को मजबूती देने की कोशिशें तेज कर दी हैं. इस सीजन के लिए होने वाली नीलामी में तो अभी वक्त है लेकिन उससे पहले ट्रे़डिंग विंडो में हलचल काफी तेज हो गई है. संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा-सैम करन के ट्रेड पर तो सबकी नजरें हैं ही. मगर इनके अलावा भी कुछ अन्य खिलाड़ियों की अदला-बदली की कोशिशें जारी है. इसमें 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस भी काफी सक्रिय नजर आ रही है. पिछले 5 सीजन से खिताब जीतने में नाकाम रही मुंबई अब उस खिलाड़ी को फिर से टीम में लाना चाहती है, जिसने उसे पिछला खिताब जिताने में मदद की थी.

राहुल चाहर की हो पाएगी वापसी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन के लिए अपने स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूती देने की तैयारी कर रही है और इसके लिए फ्रेंचाइजी ने अपने दो पुराने लेग स्पिनर्स पर नजरें गढ़ाई हैं, जो फिलहाल अलग-अलग टीम का हिस्सा हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें से एक हैं राहुल चाहर, जो फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं लेकिन पिछले IPL सीजन में सिर्फ एक मैच ही खेल सके थे.हालांकि, मुंबई ने अभी तक इसके लिए सनराइजर्स हैदराबाद से चर्चा शुरू नहीं की है लेकिन वो अपने इस पुराने खिलाड़ी को वापस लेकर आने के लिए उत्सुक है.

राहुल चाहर उस मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, जिसने आखिरी बार 2020 में IPL का खिताब जीता था. इसके बाद से ही चाहर पंजाब किंग्स और SRH का सफर तय कर चुके हैं. मगर मुंबई के लिए ये डील इतनी आसान भी नहीं होगी क्योंकि टीम इस डील में अपना कोई खिलाड़ी देने के बजाए पैसा देना चाहती है लेकिन राहुल चाहर की कीमत 3.2 करोड़ है और फिलहाल इतनी बड़ी रकम जुटाना टीम के लिए आसान नजर नहीं आ रहा.

दूसरे विकल्प पर भी MI की नजर
अब अगर राहुल चाहर को लेकर किसी भी वजह से बात नहीं बनती है तो मुंबई अपने एक और पूर्व स्पिनर की वापसी के लिए कोशिश करती हुई दिख सकती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वॉड में शामिल लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे को फिर से मुंबई इंडियंस अपना हिस्सा बनाना चाहती है. मयंक के लिए भी मुंबई कैश डील ही करना चाहती है और इसके लिए वो जल्द ही KKR के सामने अपना प्रस्ताव पेश कर सकती है. कीमत के हिसाब से मुंबई के लिए ये डील ज्यादा आसान होगी क्योंकि कोलकाता ने मयंक को सिर्फ 30 लाख में खरीदा था. मयंक ने 2018 में MI के लिए ही IPL डेब्यू किया था.

Previous articleआतंकी खतरे के बीच श्रीलंकाई खिलाड़ियों को झटका, देश छोड़ने पर बोर्ड ने दी सख्त हिदायत
Next articleमनोज गौड़ गिरफ्तार: ईडी की बड़ी रेड, जेपी इन्फ्राटेक एमडी पर धनशोधन का आरोप
News Desk

  एलओसी पर चीन के निकट न्योमा एयरबेस अब पूरी तरह से ऑपरेशनल  

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्‍ली।  भारत ने  एलओसी पर चीन के निकट न्योमा एयरबेस को अब पूरी तरह से ऑपरेशनल कर दिया गया है। वायुसेना का ये फाइटर बेस सीमा रेखा से महज 30 किलोमीटर दूर है। इसके उद्घाटन के लिए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह खुद सी-130जे एयरक्राफ्ट उड़ाकर इस एयरबेस पर पहुंचे।
वायुसेना का नया फाइटर बेस लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल से महज 30  किलोमीटर के आसपास है। इसके ऑपरेशनल होने से ज़रूरत पड़ने पर सैनिकों की तेज आवाजाही और तैनाती हो सकेगी। पहले यहां से कभी कभी हेलीकॉप्टर और वायुसेना के परिवहन विमान उड़ान भरते थे, लेकिन अब यहां से लड़ाकू विमानों के संचालन और रखरखाव की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। आने वाले दिनों में यहां वायुसेना के अग्रिम श्रेणी के राफाल, सुखोई और तेजस जैसे फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ान भरते हुए दिखाई देंगे।
शुरुआत में न्योमा का इस्तेमाल एडवांस्ड लैडिंग ग्राउंड के तौर पर किया गया था।  खासकर 2020 में चीन के साथ तनातनी के दौरान जवानों की तैनाती और सैनिकों के साजो-सामान लाने ले जाने के लिये ट्रांसपोर्ट एयरकाफ्ट और चिनूक हेलीकॉप्टर ने यहीं से उड़ान भरी थी। उसी दौरान इस एयरफील्ड की उपयोगिता को देखते हुए लड़ाकू विमानों की उड़ान के लिये इसको पूर्ण रूप से ऑपरेशनल करने का फैसला लिया गया।
13,700 फीट की ऊंचाई पर बने इस बेस की लागत 218 करोड़ रुपए आई है। यहां करीब तीन किलोमीटर का रनवे है। माना जाता है कि यह दुनिया के सबसे ऊंचे एयरबेस में से एक है। 

Previous articleदिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी सफलता: उमर की इको स्पोर्ट कार बरामद 
Next articleबिहार में वोटिंग के बाद, बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव पर बीजेपी का फोकस 
News Desk

‘थोड़ा तो सम्मान रखो!’ पैपराजी की हरकत से नाराज हुए अर्जुन कपूर, यूजर्स बोले– ‘ड्रामा कम करो’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: अर्जुन कपूर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही हैं। वह अपनी एक्टिंग को लेकर भी ट्रोल हो चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें दोबारा ट्रोल किया। दरअसल, एक वायरल वीडियो में अर्जुन पैपराजी पर नाराज होते दिखे। जानिए, क्या है पूरा मामला?

अर्जुन कपूर पैपराजी पर हुए गुस्सा 
पैपराजी ने अर्जुन कपूर को मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट किया। एक्टर से फोटो क्लिक करवाने को कहा था तो पोज देने के लिए तैयार हो गए। इसी बीच अचानक कुछ फैंस आकर उनके साथ फोटो क्लिक करवाने लगे। फैंस को देखकर पैपराजी चिल्लाए और अर्जुन कपूर से दूर हटने को कहने लगे। यह देखकर अर्जुन नाराज हो गए। वह पैपराजी को चुप रहने के लिए कहते दिखे। इसके बाद अर्जुन ने फैंस काे फोटो दिए। 

अर्जुन कपूर अच्छे एफर्ट के बाद भी हुए ट्रोल
अर्जुन कपूर ने अपने फैंस को इंपॉर्टेंस दी और पैपराजी को चुप रहने को कहा। इसके बावजूद भी एक्टर को यूजर ने ट्रोल किया। दरअसल, यूजर्स यह मानने को तैयार नहीं है कि अर्जुन कपूर के भी फैंस हो सकते हैं। ट्रोल करने वालों ने कहा कि क्या सच में अर्जुन कपूर के फैंस हैं? कुछ यूजर्स ने कहा कि अर्जुन कपूर को उनके साथ फोटो लेनी चाहिए। 

Previous articleबिहार में वोटिंग के बाद, बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव पर बीजेपी का फोकस 
Next articleखुद को मंत्रालय का कर्मचारी बताकर ठगी करने वाला पहुचां सलाखो के पीछे
News Desk

बिहार में वोटिंग के बाद, बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव पर बीजेपी का फोकस 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही भाजपा ने अब अपना फोकस अगले साल होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव पर केंद्रित कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। महाराष्ट्र में राज्य की सत्ता में काबिज भाजपा ने मुंबई इकाई में चार नए महासचिव नियुक्त किए हैं। इसमें राजेश शिरवाडकर, गणेश खापरकर, आचार्य पवन त्रिपाठी और श्वेता पारुलेकर शामिल हैं। ये नियुक्तियां भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष और विधायक अमीत साटम ने की हैं।
बता दें कि जनवरी 2026 में बीएमसी चुनाव होने हैं। सभी दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य का सत्ताधारी गठबंधन महायुति मिलकर चुनाव लड़ने की बात कह रहा है, जबकि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी में मुद्दे पर एकता नहीं दिखाती। अभी दो दिन पहले हीं महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि उनकी पार्टी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।
उन्होंने कहा, हमारे बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के नेताओं ने फ़ैसला किया है कि हम स्थानीय निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने वाले है। आलाकमान से चर्चा के बाद स्थानीय स्तर पर यह फ़ैसला लिया गया है। हमें बीएमसी में हमेशा 30 से 35 सीटें मिलती हैं। 

Previous article  एलओसी पर चीन के निकट न्योमा एयरबेस अब पूरी तरह से ऑपरेशनल  
Next article‘थोड़ा तो सम्मान रखो!’ पैपराजी की हरकत से नाराज हुए अर्जुन कपूर, यूजर्स बोले– ‘ड्रामा कम करो’
News Desk

उमर की इको स्पोर्ट कार बरामद 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल फरीदाबाद पुलिस ने बुधवार देर रात लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (डीएल 10सीके0458) बरामद की है, जो मुख्य संदिग्ध उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि यह वही कार है, जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने पूरे एनसीआर क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया था।
पुलिस प्रवक्ता द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी अनुसार, यह कार फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। एहतियात के तौर पर इलाके को तुरंत खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की जांच की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल कार को सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें विस्फोटक या अन्य संदिग्ध सामग्री मौजूद थी या नहीं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार 22 नवंबर 2017 को दिल्ली के राजौरी गार्डन आरटीओ में रजिस्टर्ड की गई थी। जांच में पता चला, कि कार के मालिक उमर मोहम्मद ने इसे फर्जी पते से खरीदा था। दस्तावेजों में दर्ज पता उत्तर-पूर्व दिल्ली का है, जहां दिल्ली पुलिस ने बीती रात छापा भी मारा, लेकिन उमर या उसके किसी सहयोगी का कोई सुराग नहीं मिला। एजेंसियां अब यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि यह कार खंदावली गांव तक कैसे पहुंची, और इसे वहां कब और किसने छोड़ा। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार का इस्तेमाल ब्लास्ट की साजिश रचने या विस्फोटक सामग्री के परिवहन के लिए किया गया हो सकता है। 
फॉरेंसिक टीम ने गाड़ी से फिंगरप्रिंट, डीएनए और डिजिटल साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि कार से मिली जानकारी से उमर मोहम्मद और उसके नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि सोमवार को हुए दिल्ली ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस हमले के तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है। अब कार की बरामदगी के बाद जांच एजेंसियों को मामले की कड़ी जोड़ने में अहम सुराग मिल सकते हैं।
 

Previous article‘हक’ बनाम ‘द गर्लफ्रेंड’ : यामी और रश्मिका की फिल्मों में हुई सीधी टक्कर, जानें किसने जीता दर्शकों का दिल
News Desk

यामी और रश्मिका की फिल्मों में हुई सीधी टक्कर, जानें किसने जीता दर्शकों का दिल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: अलग-अलग जॉनर की फिल्म हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई। फिल्म ‘हक’, ‘जटाधरा’ और ‘गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों का कलेक्शन काफी धीमा है। वहीं प्रेडेटर बैडलैंड्स, थामा, एक दीवाने की दीवानियत का कलेक्शन भी लाखों में सिमट गया है। जानिए, बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

‘हक’ ने की कितनी कमाई 
सैकनिल्क के अनुसार यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ ने 6वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 12.90 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘हक’ का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये है। अभी तक यह अपना आधा बजट ही वसूल कर सकी है। 

‘जटाधरा’ के कलेक्शन में गिरावट  
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इस फिल्म ने 6वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म की कुल कमाई भी सिर्फ 5.14 करोड़ रुपये है। इस साउथ फिल्म में सोनाक्षी ने नेगेटिव रोल किया है। 

‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म 
हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने शुरुआती दिनों में बढ़िया कलेक्शन किया। लेकिन अब इसकी कमाई भी लाखों में सिट कर रह गई है। फिल्म ने 6वें दिन 9 लाख रुपये ही कमाए हैं।  ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की कुल कमाई भी 12.15 करोड़ रुपये है। 

‘द गर्लफ्रेंड’ की बरकरार उम्मीद 
रश्मिका मंदाना की फिल्म का कलेक्शन बहुत अच्छा तो नहीं है लेकिन अब भी यह करोड़ों में कमाई कर रही है। फिल्म ने 6वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। साथ ही कुल कलेक्शन भी 10.10 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में रिलेशनशिप, लव स्टोरी को अलग ही अंदाज में दिखाया गया है। 

‘द ताज स्टोरी’ का कलेक्शन
परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ रिलीज से पहले विवादों में रही। रिलीज के बाद इस फिल्म का कलेक्शन काफी कमजाेर रहा है। फिल्म ने 13वें दिन में आकर 45 लाख रुपये बटोरे हैं। इन दिनों बाद भी इसका कुकल कलेक्शन 16.82 करोड़ रुपये रहा है। 

‘थामा’ बजट नहीं कर सकी वसूल 
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ को सिनेमाघरों में 23 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 23वें दिन में आकर 45 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कलेक्शन 132.60 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म का बजट 145 करोड़ रुपये मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया। अब तक फिल्म अपना बजट नहीं वसूल कर सकी है। 

‘एक दीवाने की दीवानियत’ क्या है हाल? 
हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी ‘थामा’ के साथ रिलीज हुई। इस फिल्म ने 23वें दिन में आकर 55 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 76.75 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है।

शिवसेना-एनसीपी चुनाव चिन्ह विवाद पर 21 जनवरी को सुनवाई

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह विवादों की अंतिम सुनवाई की तारीख 21 जनवरी 2026 तय की है। दोनों मामलों को एक साथ सुना जाएगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि जरूरत पडऩे पर 22 जनवरी को भी सुनवाई की जा सकती है।
शिवसेना (उद्धव गुट) ने अपनी याचिका में चुनाव आयोग के फरवरी 2023 के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें एकनाथ शिंदे के गुट को असली शिवसेना माना गया और उन्हें ‘धनुष-बाण’ का चुनाव चिन्ह दिया गया। उद्धव ठाकरे गुट का कहना है कि चुनाव आयोग ने पार्टी के संगठन में कौन ज्यादा मजबूत है, यह देखने के बजाय सिर्फ विधायकों की संख्या को महत्व दिया। इसी तरह, एनसीपी (शरद पवार गुट) ने भी फरवरी 2024 में चुनाव आयोग के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें अजित पवार गुट को असली एनसीपी माना गया और उन्हें ‘घड़ी’ का चुनाव चिन्ह दिया गया। अब सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है कि दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ की जाएगी।

Previous articleदेश के 5 एयरपोर्ट को बम की धमकी, इंडिगो को आया मेल, मचा हड़कंप
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव आज किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे भावांतर योजना में पहला भुगतान
News Desk

देश के 5 एयरपोर्ट को बम की धमकी, इंडिगो को आया मेल, मचा हड़कंप

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट (Flight) को बीच उड़ान के दौरान बम (Bomb) की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport) पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया. वहीं वाराणसी में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक बुधवार (12 नवंबर) को दोपहर 3.30 बजे इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) को ईमेल के जरिए 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. ये एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद हैं. बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. हालांकि फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है कि ये मेल किसने भेजा है.

मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम धमकी मिली. जिससे लोगों में हड़कंप मच गया वो दहशत में आ गए. इस घटना के बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. विमान ने बिना देर किए आपातकालीन लैंडिंग (emergency landing) की और उसे तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया है.

विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बम निरोधक दस्ते (bomb disposal squad) द्वारा विमान की पूरी जांच की गई .हालांकि अभी तक किसी भी तरह का कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है. विमान में 182 यात्री सवार थे.अधिकारियों ने धमकी के सोर्स की जांच शुरू कर दी है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान को धमकी मिली. प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार द्वारा नियुक्त बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी को तुरंत सूचित किया गया और सभी जरूरी सुरक्षा उपाय तुरंत शुरू किए गए. सुरक्षित रूप से फ्लाइट की लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों को उतार लिया गया. सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को परिचालन के लिए छोड़ दिया जाएगा’.

वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि ‘दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर बम मिलने की सूचना आज शाम 4 बजे फायर ब्रिगेड को मिली. हालांकि, घटनास्थल की जांच के बाद, यह अफवाह साबित हुई. यह ईमेल इंडिगो के शिकायत पोर्टल पर प्राप्त हुआ था. इसमें दिल्ली, चेन्नई और गोवा सहित कई अन्य एयरपोर्ट्स का भी ज़िक्र था. सूचना के बाद सभी जगहों पर एहतियातन जांच की गई’.

हाल ही में दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद पूरे देश के हवाई अड्डों पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एयरपोर्ट्स के अंदर और बाहर CISF और एयरपोर्ट पुलिस के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है. वहीं डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोज़ल टीम को भी सतर्क रखा गया है.