बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय, JDU ने कल बुलाई विधायक दल की बैठक, ऐसा हो सकता है नया मंत्रिमंडल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: बिहार में नई सरकार के गठन और नई सरकार में गठबंधन के सहयोगी दलों की हिस्सेदारी का फॉर्मूला तय हो गया है. कल नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. वहीं 6 विधायकों पर एक मंत्री का फॉर्मूला लागू हो सकता है, यानी गठबंधन की मंशा इस बार सरकार में सभी दलों को शामिल करने की है.

सूत्रों के अनुसार, 22 नवंबर को वर्तमान सरकार का आखिरी दिन है तो 18 नवंबर तक मुख्यमंत्री का चुनाव हो जाएगा और 19 या 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे. उन्होंने खुद समारोह में मौजूद रहने के संकेत दिए हैं. पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बुलाए जा सकते हैं.

चर्चा है कि नीतीश कुमार कल गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करके इस्तीफा सौंप सकते हैं और उनसे नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर चर्चा कर सकते हैं. वहीं JDU नेता ललन सिंह, संजय झा, विजय कुमार सिन्हा समेत कई नेता दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां उनकी पार्टी हाईकमान और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात शेड्यूल है. चिराग पासवान बीते दिन नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें बधाई दे चुके हैं और चर्चा भी कर चुके हैं.

बिहार की नई सरकार में इस बार गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व मिल सकता है. चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी की पार्टी को भी मंत्री पद मिल सकते हैं. विधायकों की संख्या के अनुसार इस बार मंत्रिमंडल में 36 मंत्री हो सकते हैं. चिराग पासवान डिप्टी CM का पद मांग सकते हैं, वहीं इस बार भी 2 उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं पिछली सरकार के कुछ मंत्रियों को भी इस बार मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.

मंदिर में जाने के पांच मिनट बाद ही चोरी हो गए 16000 के जूते, इंजीनियर ने दर्ज कराई शिकायत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बंगलूरू। बंगलूरू के बनशंकरी स्टेज स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर (Ganesh Temple) से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। जहां मंदिर में दर्शन करने गए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) के ब्रांडेड जूते (Branded Shoes) उसके मंदिर में जाने के पांच मिनट के बाद ही चोरी हो गए, जिसके बाद इंजीनियर ने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कर कराई। चोरी की गई जूते की कीमत लगभग 16,000 रुपए बताई जा रही है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब 7.20 बजे मंदिर पहुंचे और अपने जूते मंदिर के बाहर ही रखकर पूजा करने गए। दर्शन सिर्फ पांच मिनट में पूरा करके जब वह बाहर आए, तो देखा कि उनके जूते गायब थे।

शियाकतकर्ता ने बताया कि मंदिर के पुजारी और अन्य भक्तों से जानकारी मिली कि यह घटना यहां आम है। पुजारी के अपने भी जूते दो बार चोरी हो चुके हैं और कई अन्य भक्तों ने भी अपने जूतों के चोरी होने की कहानियां बताई। लेकिन अब तक किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने यह चोरी अनदेखा नहीं करना चाहा। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि चोरी का मामला दर्ज किया जाए। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में चोर को नंगे पांव भक्त बनकर आते और जूते उठाकर जाते हुए देखा गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जूतों की तलाश शुरू कर दी है। पहले पकड़े गए जूते चोरों ने बताया था कि वे चोरी किए हुए जूते 20-50 रुपए में बेचकर शराब खरीदते हैं। शिकायतकर्ता ने कहा, “अगर छोटी चोरी को नजरअंदाज किया जाएगा, तो वही लोग बड़ी चोरी भी करेंगे। ऐसे लोगों को सबक सिखाना और सुधारना जरूरी है।

बिहार में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होता तो बसपा ज्यादा सीटें जीतती – बसपा प्रमुख मायावती

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

लखनऊ । बसपा प्रमुख मायावती (BSP chief Mayawati) ने कहा कि बिहार में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होता (If there had been free and fair elections in Bihar) तो बसपा ज्यादा सीटें जीतती (BSP would have won more Seats) ।

बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बिहार विधानसभा के अभी हाल ही में संपन्न हुए आम चुनाव में कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट (संख्या 203) पर बसपा के उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव को जीत दिलाने के लिए पार्टी के सभी लोगों को बधाई और उनका पूरे तहेदिल से आभार प्रकट। हालांकि वोटों की गिनती बार-बार कराने के बहाने से वहां के प्रशासन व एकजुट होकर सभी विरोधी पार्टियों द्वारा बसपा उम्मीदवार को हराने का पूरा-पूरा प्रयास किया गया, किंतु पार्टी के बहादुर कार्यकर्ताओं के पूरे समय तक डटे रहने से विरोधियों का यह षड्यंत्र सफल नहीं हो सका।”

उन्होंने आगे कहा, “इतना ही नहीं, बल्कि बिहार के इस क्षेत्र की अन्य सीटों पर भी विरोधियों को कांटे की टक्कर देने के बावजूद बसपा उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सके, जबकि फीडबैक के अनुसार अगर चुनाव पूरी तरह से फ्री एंड फेयर होता तो बसपा और भी कई सीटें जरूर जीतती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, जिससे पार्टी के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि आगे और भी अधिक तैयारी के साथ काम करते रहने की जरूरत है।”

मायावती ने आगे एक्स पर लिखा, ”बिहार विधानसभा के इस चुनाव में अपने ख़ून-पसीने व पूरी लगन से चुनाव लड़ने के लिए बसपा के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं शुभचिन्तकों आदि का तहेदिल से आभार प्रकट तथा आगे बिहार में पूरे जी-जान से लगे रहने का आह्वान ताकि बिहार, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं कांशीराम जी के सपनों की, ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की धरती बन सके।” ज्ञात हो कि बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट के बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार यादव ने कड़े मुकाबले के बीच जीत दर्ज की। बसपा उम्मीदवार सतीश कुमार यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को मात्र 30 वोटों के अंतर से हराया।

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA को बड़ी सफलता, आतंकी डॉ. उमर के साथी आमिर राशिद को किया गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: दिल्ली मेंरेड फोर्ट (Red Fort in Delhi) कार ब्लास्ट मामले में NIA को बड़ी सफलता मिली है. आत्मघाती हमलावर के सहयोगी आमिर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. आमिर, जो सांबोरा (पंपोर), जम्मू-कश्मीर का निवासी है, ने उमर उन नबी के साथ मिलकर साजिश रची थी. हमले में इस्तेमाल की गई कार आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई. आत्मघाती हमलावर की पहचान उमर उन नबी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अल-फलाह यूनिवर्सिटी (फरीदाबाद) के रूप में हुई है. नबी के स्वामित्व वाली एक अन्य गाड़ी भी जब्त की गई है, जिसका फोरेंसिक परीक्षण जारी है.

10 नवंबर को हुए दिल्ली में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हुए थे. NIA अब तक 73 गवाहों से पूछताछ कर चुकी है. जांच दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और यूपी पुलिस के साथ मिलकर कई राज्यों में जारी है. एजेंसी बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए कई सुरागों पर काम कर रही है.

एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया है किएनआईए की जांच से पता चला है कि जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा निवासी आरोपी ने कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर आतंकी हमला करने की साजिश रची थी. आमिर उस कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था, जिसका इस्तेमाल अंततः विस्फोट करने के लिए एक वाहन-जनित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के रूप में किया गया था.

बयान में कहा गया है कि एनआईए ने फोरेंसिक जांच से पता लगाया है कि वाहन में सवार आईईडी के मृतक चालक की पहचान उमर उन नबी के रूप में हुई है, जो पुलवामा जिले का निवासी और फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय में जनरल मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर था. बयान में कहा गया है कि आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने नबी से संबंधित एक अन्य वाहन भी जब्त किया है. इस मामले में साक्ष्य के लिए वाहन की जांच की जा रही है, जिसमें एनआईए ने अब तक 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों सहित 73 गवाहों से पूछताछ की है.

बयान में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और विभिन्न सहयोगी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करते हुए, एनआईए विभिन्न राज्यों में अपनी जांच जारी रखे हुए है. यह बम विस्फोट के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने और मामले RC-21/2025/NIA/DLI में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए कई सुरागों की तलाश कर रही है.

 

नीतीश कुमार बिहार के बिकास को और ज्यादा गति देंगे – निशांत कुमार

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना । निशांत कुमार (Nishant Kumar) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार के बिकास को (To the development of Bihar) और ज्यादा गति देंगे (Will give more Impetus) । उन्होंने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की 20 साल की मेहनत को दिया और आशीर्वाद के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को कहा, “यह बिहार की जनता का आशीर्वाद और समर्थन है। मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल मिला है, इसके लिए जनता का धन्यवाद करते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं बिहार की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक बार फिर मेरे पिता पर भरोसा जताया और उन्हें यह जीत दिलाई। पूरी उम्मीद होगी कि पिताजी जनता के विश्वास पर खरा उतरें और पहले जो विकास किया है, उसको जारी रखें ।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने कहा, “बहुत कुछ किया गया है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। उनके दिमाग में सब कुछ योजनाबद्ध है, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित हैं। वे बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करेंगे। जब एक और कार्यकाल पूरा होगा, तो आप बिहार को चमकते हुए देखेंगे।”

इससे पहले, बिहार चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उनसे मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने जनता को भरोसा दिया कि सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा व बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एनडीए ने चुनाव के दौरान 202 सीटों पर जीत हासिल की। एनडीए के घटक दलों में शामिल भाजपा को सबसे अधिक 89 सीटें मिली, जबकि 85 सीटें जीतकर जदयू राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। इसके अलावा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर विजय प्राप्त हुई।

RSS के पथ संचलन पर मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल, मिली ‘सर तन से जुदा’ की धमकी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain District) में आरएसएस (RSS) के पथ संचलन (Path Sanchalan) का फूलों (Flowers) से स्वागत करना एमपी वक्फ बोर्ड (MP Waqf Board) के चेयरमैन को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी मिल रही है। दरअसल, आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर वक्फ बोर्ड ने पथ संचलन का स्वागत किया था। इसके बाद कट्टरपंथियों के द्वारा धमकी देने का खेल शुरू हो गया। फिलहाल धमकी मिलने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों को पथ संचलन पर फूल बरसाते हुए देखा जा सकता है। वक्फ बोर्ड ने इस स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसी पोस्ट पर धमकियों की बौछार शुरू हो गई है। आरोपी की पहचान फैजल खान के रूप में हुई है, जिसने वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को धमकी दी है। आरोपी ने लिखा, “तू है तुम्हारी जिंदगी में मुनाफिक हो इंशाल्लाह कल मुस्लिम मेजॉरिटी आएगी सबसे पहले गर्दन है तुम्हारी उड़ाई जाएगी इंशाल्लाह।”

वहीं धमकी मिलने के बाद वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल सामने आए। उन्होंने कहा मैं मातृभूमि की सेवा करने निकला हूं। यहां पाकिस्तानी एजेंडा नहीं चलेगा। संघ राष्ट्रवादी संगठन है, जो राष्ट्र के लिए सोचता है। बोर्ड के आह्वान पर पूरे जिले में वक्फ बोर्ड खड़ा हुआ और जिले-जिले में पथ संचलन का स्वागत किया गया। वक्फ माफिया ये करा रहा है। सोशल मीडिया पर गर्दन काटने की धमकी से हम डरने वाले नहीं हैं।

Previous articleMP में कड़ाके की सर्दी: भोपाल में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड, 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट!”
Next articleभोपाल से नवी मुंबई के लिए 1 फरवरी से सीधी फ्लाइट, जानिए टिकट की कीमत और शेड्यूल!
News Desk

जनता के खजाने की संरक्षक है सीएजी – उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (Vice President C.P. Radhakrishnan) ने कहा कि सीएजी (CAG) जनता के खजाने की संरक्षक है (Is the guardian of the Public Treasury) ।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने रविवार को भारत की नैतिक संपदा को बनाए रखने के लिए जवाबदेही, पारदर्शिता और ईमानदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के योगदान की सराहना भी की। लेखापरीक्षा दिवस समारोह 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए, उपराष्ट्रपति ने सीएजी की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और इस संस्था को ‘जनता के खजाने का संरक्षक’ बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लेखापरीक्षा में निष्पक्षता और सत्य को कायम रखते हुए सीएजी जवाबदेही, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा, भारत की नैतिक संपदा का एक स्तंभ है।

राधाकृष्णन ने केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों के लिए “एक राष्ट्र, एक वस्तु व्यय शीर्ष” अधिसूचित करने के लिए भारत के सीएजी की भी सराहना की। यह एक ऐसा सुधार है जो सरकारी व्यय की पारदर्शिता और तुलनात्मकता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लिए बाह्य लेखा परीक्षक के रूप में अपनी भूमिका के माध्यम से सीएजी की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सीएजी वर्तमान में एशियाई सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्थानों के संगठन (एएसओएसएआई) की अध्यक्षता कर रहे हैं, जो भारत के अनुयायी से वैश्विक नेता के रूप में उभरने की यात्रा का प्रमाण है।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “जैसे-जैसे देश ‘विकसित भारत 2047’ के विजन की ओर बढ़ रहा है, सीएजी प्रभावी शासन के लिए राजकोषीय अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में एक प्रमुख भागीदार बना रहेगा।” उन्होंने अधिकारियों से सार्वजनिक व्यय में पारदर्शिता बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के लिए अपने कौशल और लेखा परीक्षा क्षमताओं को निरंतर एडवांस बनाने का आग्रह किया, ताकि जनता का पैसा जन कल्याण के लिए उपयोग किया जाए।

दिल्ली में एक अलग मीडिया पुरस्कार समारोह में, उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय पर्यटन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी को सम्मानित किया। अपने संबोधन में, उपराष्ट्रपति ने कहा कि सिनेमा और राजनीति दो बिल्कुल अलग दुनियाएं हैं, लेकिन एक बात समान है – दोनों ही अनिश्चित क्षेत्र हैं। उन्होंने दोनों में बने रहने और सफल होने के लिए सुरेश गोपी की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने युवाओं में आशावाद को प्रेरित करने के लिए देश के सकारात्मक विकास को उजागर करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकारिता बेजुबानों को आवाज देती है और जागरूकता फैलाकर और जिम्मेदार सार्वजनिक संवाद को आकार देकर नशा मुक्त समाज बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

अमित शाह का वादा, बिहार में इन 2 नेताओं को ‘बड़ा आदमी’ बनाएगी भाजपा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) के दौरान भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार भाजपा के दो नेताओं के लिए जब चुनाव प्रचार में पहुंचे तो उन्होंने प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील उन क्षत्रों की जनता से की थी। इसके बदले में उन्होंने इन दोनों नेताओं के ‘बड़ा आदमी’ (big man) बनाने का वादा उन विधानसभा क्षेत्रों की जनता से किया था। इनमें पहला नाम बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है। वहीं, दूसरा नाम सीतमढ़ी से चुनाव लड़ रहे सुनील कुमार पिंटू का है।

तारापुर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे सम्राट चौधरी के पक्ष में जब मुंगेर पहुंचे थे तो उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आप भरोसा रखिए। सम्राट चौधरी को प्रचंड बहुमत से जिताइए। मोदी जी सम्राट चौधरी को बड़ा आदमी बनाएं।’ इसके अलावा उन्होंने मुंगेर के लिए किए गए विकास कार्यों का भी हिसाब किताब दिया। साथ ही बताया कि कैसे डबल इंजन की सरकार का फायदा बिहार को मिल रहा है।

वहीं, सीतामढ़ी से चुनाव लड़ रहे सुनील कुमार पिंटू के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे अमित शाह ने उन्हें अपना दोस्त बताया था। लोगों से अपील करते हुए कहा था, “सुनील कुमार पिंटू मेरा दोस्त है। आप इसे प्रचंड बहुमत से जिताओ। हम इसे बड़ा आदमी बनाएंगे।’

 

आपको बता दें कि तारापुर में सम्राट चौधरी ने आरजेडी के अरुण कुमार को 45843 मतों से चुनाव हराया। भाजपा को यहां 122480 मत मिले थे। वहीं, अरुण कुमार के खाते में 76637 मत गए। सीतामढ़ी की बात करें तो यहां भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे सुनील कुमार पिंटू को 104226 मत मिले। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी सुनील कुमार को 5562 मतों से हराया।

 

Previous articleआयुर्वेद के सिद्धांतों का वैश्विक विस्तार समय की मांग : मंत्री निर्मला भूरिया
News Desk

बिहार में सरकार के गठन का फॉर्मूला तैयार, किसके बनेंगे कितने मंत्री!

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। बिहार चुनाव में एनडीए को 202 विधानसभा सीटों पर जीत मिली है तो विपक्षी महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर सिमट गया है। अब सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है। बिहार की नई एनडीए सरकार का स्वरूप कैसा होगा, किस दल से कितने मंत्री बनेंगे यह सवाल बिहार वासियों के मन में कौंध रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक किस दल से कितने मंत्री होंगे इस पर तकरीबन सहमति बन गई है। हालांकि अंतिम समय में इसमें फेरबदल से इनकार नहीं किया जा सकता।
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि सीएम नीतीश कुमार के अलावा जेडीयू से 14+1 विधायक मंत्री बन सकते हैं। इस प्रकार विधायकों की संख्या को देखते हुए बीजेपी के 15 से 16 विधायक मंत्री बन सकते हैं। चिराग पासवान की लोजपा आर के 3 मंत्री बनाए जाने की संभावना है। वहीं जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो के एक विधायक मंत्री बन सकते हैं। उपेंद्र की पत्नी स्नेह लता देवी और जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन के मंत्री बनने की चर्चा चल रही है।
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार सीएम बनेंगे और बीजेपी से दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। उनके अलावा लोजपा से एक डिप्टी सीएम हो सकता है। बीजेपी के सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम फिर से बन सकते हैं। लोजपा के 19 विधायक जीतकर आए हैं। पार्टी चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान न सिर्फ इलेक्शन में ऐक्टिव रहे बल्कि अभी भी पटना में जमे हैं। शनिवार को उन्होंने सीएम आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की।
डिप्टी सीएम के तौर पर विजय सिन्हा का कट सकता है पत्ता। जदयू से सीएम तो बीजेपी से विधानसभा स्पीकर होंगे। विजय सिन्हा को फिर से इसकी जिम्मेदारी मिल सकती है। 2020 में भी उन्हें स्पीकर बनाया गया था। इस बार चुनाव में जदयू को 85 तो बीजेपी को 89 सीटें मिली हैं। चिराग की लोजपा को 19, मांझी की हम को पांच तो उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो से 4 सीटों पर जीत हासिल हुई है। विपक्ष में राजद के 25 तो कांग्रेस के 6 उम्मीदवार जीतकर आए। माले के तीन सीपीएम के एक विधायक हैं। असदुद्दीन औवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने फिर से पांच सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल किया है तो मायावती कि बहुजन समाज पार्टी का एक उम्मीदवार जीतकर आया। मुकेश सहनी की वीआईपी और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता भी नहीं खुला है।

Previous articleबिहार चुनाव 2025: एसआईआर की सफलता के चलते हुआ जमकर मतदान, विपक्षी आरोप खारिज
Next articleसरकारी डॉक्टरों की प्रैक्टिस बंद पर बैन का विरोध हुआ तेज, एसोसिएशन ने कहा— क्लिनिकल चिकित्सकों को हाशिये पर धकेलने वाला कदम
News Desk

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से हराया, बढ़त लेने के बावजूद हारी मेजबान टीम

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

कोलकाता। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच (Test Match) में भारत (India) को 30 रनों से हराया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 30 रनों की बढ़त ली थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजों के दम पर वापसी की और भारत को हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने 123 रनों की बढ़त लेकर भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए जो 31 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने केशव महाराज पर लगातार चौके-छक्के लगाकर भारत को जीत दिलाने की कोशिश भी की, लेकिन खराब शॉट खेलकर वह पवेलियन लौट गए और फिर केशव ने मोहम्मद सिराज को आउट कर भारत की पारी ढेर कर दी। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं करने उतरे।

भारत के लिए वाशिंगटन और अक्षर के अलावा रवींद्र जडेजा ने 18, ध्रुव जुरेल ने 13, ऋषभ पंत ने 2, केएल राहुल ने 1 और कुलदीप यादव ने 1 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, एडेन मार्करम को एक विकेट मिला।

Previous articleक्या चोरी छुपे इजराइल को मान्यता देने की ओर बढ़ रहा पाकिस्तान……….गाजा के मुसलमानों से धोखा!
Next articleज्यादा और कम नमक का सेवन दोनों ही खतरनाक: एक्सपर्ट
News Desk