हैदराबाद में सीएम मोहन यादव का इंडस्ट्री फोकस्ड इंटरएक्टिव सेशन आज

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए शनिवार (22 नवंबर) को हैदराबाद में ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश’ सेशन में दक्षिण भारत के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे. यह सत्र उद्योग समूहों के लिए प्रदेश की नीतियों, आधारभूत संरचना और निवेश के अवसरों को जानने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा. मुख्यमंत्री हैदराबाद में उद्योग जगत के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ राज्य में निवेश विस्तार, नई इकाइयों की स्थापना और विभिन्न सेक्टरों में दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा करेंगे।

ग्रीनको हेडक्वार्टर का करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्रीनको मुख्यालय का भ्रमण करेंगे. इसके साथ ही ग्रीनको समूह के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक भी करेंगे. इस बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में संभावित सहयोग और बड़े पैमाने के औद्योगिक निवेश पर चर्चा की जाएगी. मुख्य सत्र में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे, जिनमें IT, आईटीआईएस (ISDM), ईएसडीएम (ESDM), बायोटेक, मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई (MSME) जैसे क्षेत्रों में निवेश योजनाओं और आगामी प्रोजेक्ट्स पर चर्चा होगी. सेशन के दौरान बायोटेक क्षेत्र पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल मीटिंग होगी. इसमें इनोवेशन आधारित उद्योगों और अनुसंधान-आधारित परियोजनाओं के लिए मध्य प्रदेश में बन रहे अनुकूल वातावरण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. सीएम मोहन यादव पूरे दिन उद्योगपतियों के साथ संवाद जारी रखेंगे, जिसमें अलग-अलग समूह राज्य में अपने निवेश प्रस्तावों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत विमर्श करेंगे।

प्रदेश में प्रचलित नीतियों को बताया जाएगा

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह निवेशकों के समक्ष मध्य प्रदेश की उद्योग-हितैषी नीतियों, विकसित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सेक्टर-बेस्ड क्लस्टर्स, औद्योगिक अधोसंरचना और निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाने के प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे. उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि भी मध्य प्रदेश को लेकर अपनी अपेक्षाएं और अनुभव साझा करेंगे।

Delhi’s Renowned Jagran Group: The Spiritual Mission of Prem Bhatnagar & Party

0

Once upon a time in New Delhi, a deeply spiritual journey gave birth to Prem Bhatnagar & Party — not your typical event company, but a heartfelt movement of devotion, music, and community.

The Calling

Prem Bhatnagar & Party wasn’t founded to host just any event. Its mission was born out of unwavering devotion to Maa Bhagwati. From the very beginning, the purpose was clear: to create sacred spaces where people could come together in reverence, upliftment, and spiritual connection.

The Legacy

Over the years, this divine calling translated into more than 11,000 Mata Ka Jagrans and Mata Ki Chowkis — an astonishing achievement that speaks volumes about their commitment. Each performance isn’t just a show; it’s a bridge between the earthly and the divine, carefully crafted to resonate with every heart present.

The Heart & Sound

The soul of Prem Bhatnagar & Party lies in its ensemble: orchestra professionals, coras artists, and jhankiya performers. They don’t just perform devotional music — they embody it. Their skills create an immersive tapestry of bhajans, kirtans, and jagrans, blending tradition with the energy of the present moment.

To match the spiritual depth of their performances, they invest in a state-of-the-art international sound system. This isn’t about volume — it’s about clarity, presence, and the power of each mantra, each note, being felt deeply.

The Sacred Stage

Their events are elevated not just by music but by design. With beautifully crafted Darbar setups, they recreate an atmosphere of divine grandeur. These setups don’t merely decorate a stage — they transform spaces into sanctuaries, enhancing the visual and spiritual ambiance of every gathering.

Reputation & Trust

 

In their community, Prem Bhatnagar & Party has become a trusted name. Not because of flashy marketing, but because of consistency — years of delivering soulful performances, sincere devotion, and emotional impact. Their work leaves “a profound imprint on every heart present.”

Why They Exist

At its core, Prem Bhatnagar & Party is about inspiring, uplifting, and uniting. Their goal is not only to entertain, but to elevate — to create lasting memories of faith, harmony, and spiritual joy. For them, every event is an opportunity to touch lives, and every performance is service.

 

Contact & Community

Based in Sitapuri, New Delhi, this group remains rooted in its community. With open hearts and open doors, they welcome devotees and event organizers alike, ready to bring their soulful musical magic to any sacred occasion.

🙏 JAI MATA DI 🙏
PREM BHATNAGAR AND PARTY
All Devotional & Musical Program
Social Media Handles

• YOUTUBE –
https://youtube.com/@prembhatnagarandparty?si=V72DuW2Gnrwq0HwA

• INSTAGRAM –
https://www.instagram.com/prem_bhatnagar_and_party?igsh=bWxodmthdGd0amN3

• FACEBOOK
https://www.facebook.com/prembhatnagarofficial?mibextid=ZbWKwL

• WhatsApp – https://wa.me/919910007943

• Justdial –
https://jsdl.in/DT-23MEQ2IE2Q6

•Google – https://g.co/kgs/JqqAdYDa

• Email – prembhatnagar495@gmail.com

 

 

 

जगदीप धनखड़ ने 4 महीने बाद तोड़ी चुप्पी, स्पीच में RSS की भूमिका का किया सम्मान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के 4 महीने बाद जगदीप धनखड़ ने पहली पब्लिक स्पीच दी, जिसमें उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर भी दोटूक शब्दों में ही सही, लेकिन इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह दिया. अपनी स्पीच में उन्होंने RSS की तारीफ भी की. जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में RSS के जॉइंट सेक्रेटरी मनमोहन वैद्य की किताब ‘हम और यह विश्व’ का विमोचन करने आए थे, जहां उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया.

गोल-मोल बातों में वे कह गए बड़ी बात
पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि समय की कमी थी, इसलिए मेरा गला पूरी तरह से खुल नहीं पाया, लेकिन फ्लाइट छूटने की चिंता में मैं अपना कर्तव्य नहीं भूल सकता और इसका सबसे बड़ा उदाहरण मेरा अतीत है, लेकिन मैं अपने मन की बात पूरी नहीं बोल सकता. मुस्कुराते हुए यह बातें कहकर जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे पर इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह दिया. जगदीप धनखड़ ने 4 महीने मानसून सत्र से ठीक पहले अचानक उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर चौंकाया था.

RSS के बारे में ये बोले जगदीप धनखड़
पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीन धनखड़ ने अपने भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा पर भी खुलकर बात की और तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा कि आज की उथल-पुथल से भरी दुनिया का मार्गदर्शन सिर्फ भारत कर सकता है और इसके लिए भारत अपनी 6000 साल पुरानी परंपराओं और सभ्यताओं के अनुभव का फायदा उठा सकता है. RSS में भारत देश को और मजबूत करने की क्षमता है. RSS को लेकर देशवासियों के दिल-दिमाग में कई गलतफहमियां हैं. RSS पर झूठे आरोप भी लगते रहे हैं, लेकिन मनमोहन वैद्य की यह किताब मिथकों को तोड़कर असली RSS के दर्शन कराती है.

जगदीप धनखड़ ने किया नैरेटिव का जिक्र
पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज की दुनिया, आज की जनरेशन नैरेटिव की जिंदगी जी रही है. सामने वाले का जज करके उसके बारे में नैरेटिव बना लिया जाता है, लेकिन नैरेटिव के चक्कर में न ही पड़े तो बेहतर होगा. एक बार इसके चक्कर में फंसेंगे तो कभी निकल नहीं पाएंगे. जहां लोग उस जिंदगी को जी रहे हैं, जिसमें वे एक बार जो सोच लेते हैं, उसे ही स्वीकार कर लेते हैं, फिर बेशक आप जितनी मर्जी सफाई दे दो, उन्हें फर्क नहीं पड़ता.

बिहार में राहुल गांधी का स्ट्राइक रेट सिर्फ 8%! जानिए क्या है पूरा मामला?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Rahul Gandhi in Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड बहुमत आने के बाद शुक्रवार को नीतीश सरकार के विभागों का बंटवारा भी हो गया. जहां एनडीए खेमा जीत के जश्न और सरकार बनने की खुशी में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की पार्टियों के नेता और कार्यकर्ताओं के चेहरों पर हताशा नजर आ रही है. विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने भी महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करके वोट मांगे थे. लेकिन उनकी रैलियों का कुछ फायदा चुनाव में महागठबंधन को नहीं मिला.

7 जिलों की 51 विधानसभा में उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया था. राहुल गांधी ने 7 जिलों 51 विधानसभा में उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे थे. इस दौरान उन्होंने 13 सभाएं की. लेकिन इन 51 विधानसभा में से कांग्रेस के सिर्फ 4 प्रत्याशी ही जीते. कांग्रेस का स्ट्राइक रेट यहां पर 8 फीसदी ही रहा.

बेगूसराय में मछली पकड़ते नजर आए थे राहुल

चुनाव के दौरान नेताओं के अलग-अलग रंग और रूप देखने को मिलते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी का भी अलग अंदाज देखने को मिला था. चुनाव के समय राहुल गांधी बेगूसराय में रैली करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने तालाब में लोगों को मछली पकड़े देखा तो वो खुद भी तालाब में कूद पड़े. ये देखकर लोग भी हैरान रह गए. राहुल गांधी के साथ कन्हैया कुमार और वीआपी चीफ मुकेश साहनी भी मौजूद थे. वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

नीतीश की नई सरकार के विभागों का हुआ बंटवारा

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत वाली एनडीए में नीतीश कुमार की नई सरकार के विभागों का शुक्रवार को बंटवारा हो गया. पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि नीतीश कुमार गृह विभाग नहीं संभालेंगे. इस बार बिहार में गृह मंत्रालय सम्राट चौधरी को दिया गया है. अब पूरी कानून व्यवस्था का जिम्मा सम्राट चौधरी के हाथों में होगा. पुलिस विभाग अब सम्राट चौधरी को रिपोर्ट करेगा.

20 किमी रोज़… यह सफ़र दूरी का नहीं, संकल्प का है!

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

दिनेश कौशल, पुलिस अधीक्षक (SP विशेष शाखा), अपने कर्तव्य के साथ-साथ स्वास्थ्य और अनुशासन के एक अद्भुत उदाहरण हैं।
हर दिन 20 किलोमीटर साइकिलिंग—
जो हृदय को मजबूत बनाती है,
स्टैमिना बढ़ाती है,
और मन को हल्का रखती है।

89db6d3d 6502 48ab 8522 15d7be184ead

इसके साथ प्रतिदिन 1 घंटा योग,
जो शरीर को लचीला,
मन को शांत
और ऊर्जा को संतुलित करता है।

c46791f2 8c75 4f76 bc96 90be60f13eef

यह सिर्फ़ एक्सरसाइज नहीं…
यह जीवनशैली है, यह प्रेरणा है।

🌿 रास्ते चाहे कठिन हों,
इरादे हर दिन एक ही—
खुद को और बेहतर बनाना।

6d4d70aa 2d37 47d4 9549 1a4f770cbebd

भोपाल पदस्थापना के दौरान भी
श्री दिनेश कौशल द्वारा
साइकिल से ही अचानक फ़ोर्स चेकिंग करना
उनके अनुशासन, ऊर्जा और सक्रिय नेतृत्व का अद्वितीय प्रमाण रहा है।

आपकी फिटनेस, आपकी साइकिलिंग और आपका योग—
आज कई पुलिसकर्मियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं।

भारत को हार, बांग्लादेश ने सुपर ओवर में जीतकर फाइनल में प्रवेश किया

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट |  बांग्लादेश ने सुपर ओवर तक चले सेमीफाइनल मैच में भारत को हरा दिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के इस सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश और भारत, दोनों टीमों की पहली पारी 194 रनों पर समाप्त हुई. ऐसे में सुपर ओवर का सहारा लिया गया. भारतीय बल्लेबाज सुपर ओवर की पहली दोनों गेंदों पर आउट हो गए थे. इस तरह बांग्लादेश को सुपर ओवर में सिर्फ एक रन बनाना था. दरअसल बांग्लादेश टीम ने बिना रन बनाए सुपर ओवर जीत लिया|

सुपर ओवर तक चला मैच

बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 194 रन बनाए थे. आखिरी 2 ओवरों में बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने 50 रन जड़ दिए थे. दूसरी ओर भारतीय बल्लेबाज भी पारी में 194 रन ही बना पाए. सुपर ओवर आया तो पहली गेंद पर कप्तान जीतेश शर्मा और दूसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा भी आउट हो गए|

बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ एक रन बनाना था. भारत के लिए सुयश शर्मा गेंदबाजी करने आए, उन्होंने पहले ही प्रयास में गूगली गेंद फेंकी, जिसपर यासिर अली ने बड़ा शॉट लगाया, लेकिन बाउंड्री पर रमनदीप सिंह ने कैच लपक लिया. मैच एक बार फिर रोमांचक बन गया था, लेकिन अगली गेंद सुयश शर्मा वाइड कर बैठे, जिससे बांग्लादेश के स्कोरकार्ड में एक रन जुड़ गया. कायदे से बांग्लादेश ने बिना कोई रन बनाए सुपर ओवर जीत लिया|

भारतीय टीम को 195 रनों का लक्ष्य मिला था. जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने 38 रनों की तूफानी पारी खेल टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी. दूसरी ओर प्रियांश आर्या ने भी 44 रन बनाए. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने भारत को बढ़िया शुरुआत दिलाई, इसके बावजूद टीम इंडिया अंत में आकर बिखर गई|

आखिरी गेंद पर हुआ ब्लंडर

20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आशुतोष शर्मा क्लीन बोल्ड हो गए थे. भारत को आखिरी गेंद पर 4 रन बनाने थे. रकीबुल हसन गेंदबाजी कर रहे थे और सामने हर्ष दुबे थे. बांग्लादेश की बेकार फील्डिंग का ही नतीजा रहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने 3 रन भाग लिए और मैच सुपर ओवर तक पहुंचा|

दुबई एयर शो में बड़ा हादसा…भारत का तेजस फाइटर जेट क्रैश, पायलट की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Tejas Fighter Jet Crashes: दुबई में एयर शो के दौरान शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. डेमो फ्लाइट के दौरान भारतीय फाइटर जेट क्रैश हो गया. तेजस के क्रैश होने का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि विमान के गिरते ही आग लग गई और काले धुंए का गुबार दिखाई दिया. हादसे में पायलट की मौत हो गई.

भीड़ के सामने क्रैश हुआ तेजस

दुबई में शुक्रवार को भारतीय फाइटर जेट तेजस डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के दौरान क्रैश हो गया. जानकारी के मुताबिक जब तेजस एयर शो में परफॉर्म कर रहा था, तभी दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर क्रैश हुआ. विमान हादसे के वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. एयर शो को देखने वालों में बच्चे भी शामिल थे. जिन्हें हादसे के तुरंत बाद पीछे किया गया.

इंडियन एयरफोर्स ने गहरा दुख व्यक्त किया

भारतीय वायुसेना ने तेजस क्रैश हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. भारतीय वायुसेना ने जानकारी देते हुए बताया, ‘आज आज दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. भारतीय वायुसेना इस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुःख व्यक्त करती है और इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की जा रही है.’

कई खास वजहों के कारण जाना जाता है तेजस

तेजस अपनी कई खास वजहों के कारण जाना जाता है. तेजस एक लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, और 4.5 पीढ़ी का विमान है. इसकी कीमत लगभग 600 करोड़ रुपये है. ये फाइटर जेट लगभग 3000 किलोमीटर की उड़ान एक बार में भर सकता है. 1983 में तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट की शुरुआत हुई थी और 2001 में तेजस ने पहली उड़ान भरी थी.

बता दें तेजस क्रैश की ये दूसरी घटना है. इसके पहले 2024 में भी घटना सामने आई थी. राजस्थान के पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने के कारण तेजस क्रैश हो गया था.

मेक्सिको की फातिमा बॉश ने जीता मिस यूनिवर्स 2025 का ताज, भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 30 में रह गईं”

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Miss Universe 2025: दुनिया की सबसे पॉपुलर सुंदरता प्रतियोगिता ‘मिस यूनिवर्स 2025’ का ग्रैंड फिनाले शुक्रवार को थाईलैंड में हुआ. 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में दुनिया भर की कई महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए मैक्सिको की फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस प्रतियोगिता में भारत की युवा मनिका विश्वकर्मा ने टॉप-30 में जगह बनाई.

मैक्सिको के चौथी बार जीता ताज

मैक्सिको की फातिमा बॉश ने अपना चौथा मिस यूनिवर्स खिताब जीता है. 25 वर्षीय फातिमा ने अपनी स्मार्टनस, सुंदरता और कॉन्फीडेंस से जूरी का दिल जीत लिया. फातिमा पेशे से एक आर्किटेक्ट और मॉडल हैं. इस प्रतियोगिता में फातिमा मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोडायवर्जेंस के लिए विचारों को लेकर भी चर्चा का हिस्सा रहीं. फातिमा बॉश की यह जीत खास मानी जा रही है क्योंकि प्रतियोगिता में वे एक विवाद का हिस्सा रहीं थी. मिस यूनिवर्स के एक अधिकारी के साथ उनकी बहस हो गई थी. जिसके बाद माना जा रहा था कि उनके अंकों में कटौती की जाएगी.

मनिका विश्वकर्मा ने टॉप 30 में बनाई जगह

74वीं मिस यूनिवर्स में भारत की ओर से मनिका विश्वकर्मा ने हिस्सा लिया. युवा मनिका ने प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत की और दुनिया भर की 100 से अधिक सुंदरियों के बीच टॉप 30 में जगह बनाने में कामयाब रहीं. हालांकि, मनिका का सफर टॉप 12 के आगे नहीं बढ़ सकीं. स्विमसूट राउंड के बाद हुए एलिमिनेशन में भारत की मनिका बाहर हो गई हैं. मनिका ने ‘नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड’ में अपने सुनहरे परिधान और भारतीय संस्कृति के शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

Previous articleहिडमा की मौत पर सियासी जंग: दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, विजय शर्मा ने दिया करारा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला?”
Next articleहिडमा की मौत के बाद नक्सलियों का ऐलान: 23 नवंबर को प्रतिरोध दिवस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला?
News Desk

क्या डायबिटीज में गुड़ और शहद खाना सही? आयुर्वेद ने बताई सच्चाई

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

हेल्थ | देश में डायबिटीज से पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है. इसीलिए भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है. अगर आप डायबिटीज से परेशान हैं, तो यह सवाल बार-बार मन में आता है कि क्या गुड़ और शहद ले सकते हैं या नहीं? बहुत लोग कहते हैं कि ये नेचुरल हैं, इसलिए चीनी से ज्यादा सुरक्षित हैं. लेकिन, सच यह है कि गुड़ और शहद भी शुगर ही हैं, बस उनका रूप और स्वाद अलग है. दोनों में ग्लूकोज और फ्रक्टोज भरपूर होता है, इसलिए ये ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं. इसी वजह से डायबिटीज वाले लोगों के लिए यह सुरक्षित नहीं माने जाते. अब सवाल है कि, क्या डायबिटीज में गुड़ और शहद लेना है सुरक्षित? आइए जानते हैं कि इस पर क्या कहता है आयुर्वेद-

गुड़ और शहद खाने से शुगर लेवल पर क्या होगा असर

डायबिटीज में शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता या इंसुलिन सही से काम नहीं करता. ऐसे में जब आप गुड़ या शहद खाते हैं, तो उनका ग्लूकोज तेजी से ब्लड में घुल जाता है और शुगर लेवल बढ़ा देता है. इससे थकान, चक्कर, सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं और लंबे समय में हार्ट, किडनी और नसों पर असर पड़ सकता है. इसलिए डॉक्टर आमतौर पर सलाह देते हैं कि किसी भी तरह के मीठे, चाहे वह प्राकृतिक ही क्यों न हो, डायबिटीज के मरीजों को उनका सेवन नहीं करना चाहिए|

गुड़ और शहद पर क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद भी कहता है कि मीठे का सेवन संयम से करना चाहिए. शहद को योगवाहि माना गया है. यह दवाओं की ताकत बढ़ाता है, लेकिन तभी जब शरीर का पाचन ठीक हो. गुड़ को ऊर्जा देने वाला माना जाता है, लेकिन यह कफ बढ़ाता है, जो मधुमेह में अनुकूल नहीं है. इसलिए आयुर्वेद भी यही कहता है कि डायबिटीज में मीठे का सेवन करने से बचना चाहिए|

साथ में हल्की वॉक करना भी जरूरी है, ताकि ब्लड शुगर अचानक न बढ़े. अगर शहद लें तो उसे गर्म पानी, चाय या दूध में न मिलाएं, क्योंकि तेज गर्मी से इसके गुण कम हो जाते हैं. बेहतर है कि डायबिटिक-फ्रेंडली गुड़ या स्टेविया जैसे नेचुरल स्वीटनर का उपयोग करें, जो शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाते.अगर आपको मीठा खाने की इच्छा हो, तो मेथी दाना पानी, दालचीनी और तुलसी-नीम का मिश्रण ले सकते हैं. इससे आपकी क्रेविंग कंट्रोल होगी| 

SRH की नजर स्पिनर और ऑलराउंडर पर, ऑक्शन में होगी बड़ी खरीदारी

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंडियन प्रीमियर लीग | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर को होना है। अबू धाबी में आयोजित हो रहे इस ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (64.30 करोड़) और चेन्नई सुपर किंग्स (43.40 करोड़) के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम तीसरे सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी। 16 खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद उसके पास 25.50 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। इन पैसों में उसे 10 स्लॉट भरने हैं, जिसमें 2 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए है।

SRH ने किन्हें किया रिलीज?

सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को रिटेन कर अपने कोर के बरकरार रखा है। फ्रेंचाइजी ने सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फुल कैश डील में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया। वहीं लेग स्पिन जोड़ी एडम जाम्पा और राहुल चाहर को रिलीज कर दिया है। SRH ने साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर का भी साथ छोड़ दिया है।

SRH किन खिलाड़ियों के पीछे भागेगी?

ऑक्शन में SRH की पहली तलाश स्पिनर्स होंगे। एडम जाम्पा और राहुल चाहर को रिलीज करने के बाद उसकी नजरें रवि बिश्नोई, वनिंदु हसरंगा और महीश थीक्षणा पर होंगी। SRH के स्क्वॉड में लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्ष दुबे हैं। उसे कलाई के स्पिनर चाहिए। IPL 2016 की विजेता टीम को एक बेहतरीन ऑलराउंडर की भी जरूरत है।

आंद्रे रसेल, कैमरन ग्रीन और वेंकटेश अय्यर ऑक्शन में उतरने वाले हैं। SRH इन तीनों में से किसी एक को टारगेट करना चाहेगी। हालांकि इसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसके अलावा उन्हें एक भारतीय तेज गेंदबाज खरीदना होगा। साथ ही उसे एक भरोसेमंद बल्लेबाज को अपने स्क्वॉड में जोड़ना होगा, जिसके इर्द-गिर्द सभी विस्फोटक बल्लेबाज बैटिंग कर सकें।

पिछले सीजन कैसा रहा था प्रदर्शन?

IPL 2024 का रनर-अप रहने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद से अगले सीजन में इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी लेकिन उसने निराश किया। SRH ने अपने पहले ही मैच में 286 रन ठोककर IPL 2025 का धमाकेदार आगाज किया था। मगर इसके बाद उसकी विध्वंसक बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।

SRH को लगातार 4 हार का सामना करना पड़ा। आधा सीजन बीतने के बाद उसके खाते में महज 4 पॉइंट्स ही थे, जिससे उसकी प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई। रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी और बाहर हो गई। काव्या मारन की टीम ने लगातार तीन जीत के साथ सीजन का सुखद अंत किया। वह 14 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ टेबल में छठे पायदान पर रही। इस बार वह पिछली गलतियों को सुधार कर ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहेगी, जिसके लिए उसे ऑक्शन में सही खिलाड़ियों को पिक कर अपने स्क्वॉड को सेटल करना होगा।

IPL 2026 ऑक्शन से पहले SRH का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्राइडन कार्स, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, आर स्मरण, ट्रेविस हेड, जीशान अंसारी