उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ा, कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

उत्तर भारत में कोहरे और हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी सर्दी का असर दिख रहा है, लेकिन प्रदूषण की वजह से मौसम की मार ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले तीन दिनों तक पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, जिसके बाद खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में इस हफ्ते रात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 22 और 23 नवंबर को शीतलहर चल सकती है। पूरे हफ्ते उत्तर-पूर्वी भारत में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि तमिलनाडु में 21 से 24 नवंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। केरल और माहे में भी 21 से 23 नवंबर तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 22 और 25 नवंबर को बारिश हो सकती है, जबकि 23 और 24 नवंबर को कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है।

यूपी के मौसम का हाल
आज से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसी तरह 23, 24 और 25 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में भी सुबह के समय कोहरा छाने का अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि इस अवधि में मौसम के बड़े बदलाव को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है। 26 और 27 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम जस का तस बना रहेगा। सुबह कोहरा का असर दिखाई पड़ सकता है।

राजस्थान और बिहार में बढ़ रही ठंड
बिहार के अधिकांश जिलों में सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन महसूस हो रही है। अगले कुछ दिन में ग्रामीण इलाकों में कोहरे में इजाफा होगा, लेकिन अगले सप्ताह तक शीतलहर को लेकर कोई अनुमान नहीं है। वहीं, राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर बहने लगी है। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल रही है।

डांस के दौरान लगी चोट, ईठा फिल्म के गाने की शूटिंग रुकी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड | बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस कथित तौर पर घायल हो गई हैं. इस वजह से फिल्म का काम फिलहाल रोकना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लावणी डांस सीक्वेंस करते समय श्रद्धा के पैर में चोट लगी है और उन्हें फ्रैक्चर हुआ है. फिल्म ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर, महाराष्ट्र की महान ‘तमाशा’ कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायगांवकर का चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं. इस किरदार के लिए उन्होंने 15 किलो से ज्यादा वजन भी बढ़ाया है|

लावणी संगीत के विशेष प्रकार का संगीत होता है जिसमें तेज रफ्तार, धुन और तेज ताल इसकी खासियत होती है. अजय-अतुल द्वारा कंपोज किए गए इस गाने में, श्रद्धा कपूर को चमकीली नौवारी साड़ी, भारी गहनों और कमरपट्टा पहनकर, ढोलकी की तेज बीट्स पर लगातार कई स्टेप्स करने थे. विठाबाई के युवा रूप को पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने काफी वजन बढ़ाने के कारण एक स्टेप के दौरान, उन्होंने गलती से सारा वजन अपने बाएं पैर पर डाल दिया जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जख्मी हो गईं|

डॉक्टर्स ने क्या दी सलाह?

इस पूरी घटना के बारे में हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चोट लगने के बाद भी श्रद्धा ने शूटिंग जारी रखी, लेकिन कुछ दिनों बाद जब दर्द सहना मुश्किल हो गया, तब शूटिंग रोकनी पड़ी. फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है. अब यूनिट दो हफ्ते बाद फिर से इकट्ठा होगी, तब तक श्रद्धा पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी|

‘ईठा’ एक बायोपिक फिल्म है, जिसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘मिमी’ जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं. ये फिल्म विठाबाई भाऊ मांग नारायगांवकर के जीवन के संघर्ष और लोक कला में उनके योगदान पर आधारित है. श्रद्धा कपूर का मनोबल पहले से ही स्त्री 2 फिल्म से बढ़ा हुआ है. अब देखने वाली बात होगी कि उनकी ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है|

रीवा में भाजपा की संभागीय बैठक, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का मार्गदर्शन

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

एसआईआर लोकतंत्र की सुरक्षा का अभियान, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य में जुटें

मतदाता सूची के शुद्धिकरण में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

रीवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने शुक्रवार को रीवा भाजपा कार्यालय में रीवा संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। पार्टी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुट़े। वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में सुरक्षित रहे और किसी पात्र मतदाता को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और संकल्प के साथ सफल बनाएं। कार्यकर्ताओं की बूथ-स्तरीय सक्रियता से मतदाता सूची का शुद्धिकरण अभियान निश्चित रूप से सफल होगा और लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी। बैठक को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे ने भी संबोधित किया।

9ab9efde a1a5 4a8f 820b eb9a53ea9b78

मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक अधिकारों को संरक्षित करने का अभियान

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एसआईआर अभियान में सक्रिय सहभागिता कर मतदाताओं की पूरी मदद करें। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथ स्तर तक पहुंचकर यह सुनिश्चित करे कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सही तरीके से जुड़े। 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं, विवाह के बाद परिवार में शामिल नए सदस्यों के नाम जोड़ना तथा आजीविका हेतु यहां रह रहे नागरिकों की सहायता करना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी वास्तविक व पात्र मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक अधिकारों को संरक्षित करने का अभियान है, इसलिए मतदाताओं में किसी भी प्रकार की आशंका या भ्रम न फैलने पाए, इसका भी कार्यकर्ता ध्यान रखें।

a1125048 8bec 486b b1dd 4326ebbd5a0f

असत्य प्रचार करने वालों को तथ्यात्मक जानकारी के साथ जवाब दें 

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि एसआईआर अभियान मतदाता सूची को स्वच्छ, शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाने का माध्यम है। इसलिए बाहरी मतदाताओं या ऐसे लोगों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हो सकते हैं। यदि ऐसे नाम पाए जाते हैं, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत जानकारी बीएलओ एवं निर्वाचन आयोग को देकर मतदाता सूची को सटीक बनाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एसआईआर को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह नाम हटाने का अभियान बिल्कुल नहीं है। इसका मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल वही नाम रहें जो वास्तव में पात्र हैं, तथा कोई भी वास्तविक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जन-जन को जागरूक करें और असत्य प्रचार करने वालों को तथ्यात्मक जानकारी के साथ जवाब दें। यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करना है। बैठक में प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, श्रीमती राधा सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक श्री गिरीश गौतम, सांसद श्री गणेश सिंह, श्री जनार्दन मिश्रा, डॉ. राजेश मिश्रा, रीवा जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता मंचासीन रहे। बैठक में रीवा संभाग के जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, विधानसभा संयोजक एवं बीएलए उपस्थित रहे। 

अचानक बना विलेन! भारतीय स्टार की घातक गलती से टीम को चुकानी पड़ी भारी कीमत

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में टीम इंडिया का एक स्टार क्रिकेटर उसके लिए ही विलेन साबित हो गया. इस खिलाड़ी ने एक कैच ड्रॉप करके टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी. इस कैच ड्रॉप के बाद भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है. भारत के एक बेहतरीन क्रिकेटर ने स्लिप में फील्डिंग के दौरान जसप्रीत बुमराह के विकेट लेने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

टीम इंडिया के लिए अचानक विलेन बना ये खिलाड़ी

दरअसल, साउथ अफ्रीका की पहली पारी के सातवें ओवर में केएल राहुल ने स्लिप में फील्डिंग के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद पर साउथ अफ्रीकी ओपनर एडेन मार्करम का आसान सा कैच टपका दिया. एडेन मार्करम उस वक्त 4 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. एडेन मार्करम ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़ दिए. केएल राहुल का ये कैच ड्रॉप करना टीम इंडिया को थोड़ा भारी पड़ गया.

भारत को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

साउथ अफ्रीका का स्कोर जब बिना किसी नुकसान के 16 रन था, तब टीम इंडिया को एडेन मार्करम के रूप में पहला विकेट मिल सकता था. हालांकि केएल राहुल के कैच ड्रॉप करने के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका का पहला विकेट चटकाने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था. गनीमत रही कि जसप्रीत बुमराह ने 27वें ओवर में एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिला दी. एडेन मार्करम 38 रन बनाकर आउट हुए.

टी -ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 82/1

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुकाबले के पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने टी-ब्रेक तक मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी. टीम ने 26.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर 82 रन बना लिए. साउथ अफ्रीकी टीम को एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने 161 गेंदों में 82 रन की साझेदारी की. 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को बोल्ड किया. मार्करम 81 गेंदों में 5 चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए.

दिल्ली में ड्रोन से लाई गई हथियारों की बड़ी खेप बरामद, तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi Arms Seizure मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई उस समय और अहम हो जाती है जब यह खुलासा हुआ कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजे जा रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह लंबे समय से गैंगस्टरों तक हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, ड्रोन के माध्यम से भेजे गए हथियार पहले सीमावर्ती क्षेत्रों में गिराए जाते थे, जिसके बाद स्थानीय नेटवर्क उन्हें इकट्ठा कर दिल्ली और आसपास के राज्यों में भेजता था। जांच टीम को इस तस्करी चैनल से जुड़े कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जो गिरोह के काम करने के तरीके की पुष्टि करते हैं। यह Delhi Arms Seizure न सिर्फ एक बड़े अपराधी नेटवर्क का खुलासा है बल्कि भविष्य में होने वाली संभावित आपराधिक घटनाओं पर भी बड़ी रोक लगाएगा।

पकड़े गए चारों आरोपी दिल्ली-एनसीआर में गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस को शक है कि इनके संपर्क कई कुख्यात अपराधियों और बाहरी मददगारों से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि नेटवर्क के बाकी सदस्यों और ड्रोन ऑपरेटरों की जानकारी जुटाई जा सके।

 

Previous articleटीम इंडिया सुपरओवर में 0 रन पर ऑल-आउट , फैंस हुए हैरान!
Next articleवीकेंड का वार में दोहरा झटका! डबल एविक्शन के साथ खुलेगा ‘स्वयंवर’ का बड़ा राज
News Desk

अरबों की नेटवर्थ वाले गेस्ट्स और चमके हॉलीवुड सुपरस्टार्स!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

हॉलीवुड | अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी होने जा रही है. वे नामी टेक एंटरप्रेन्योर वामसी गाड़ी राजू से शादी करने जा रही हैं. कपल 23 नवंबर को उदयपुर के पिछोला झील के बीच स्थित जग मंदिर आइसलैंड पैलेस में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इस ग्रैंड वेडिंग के पहले की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इसमें वरुण धवन, शाहिद कपूर और कृति सेनन जैसे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स परफॉर्म करते नजर आए हैं.

लेकिन इस ग्रैंड वेडिंग में चार चांद लगाने के लिए अब हॉलीवुड स्टार्स की भी कतार लगने वाली है. फेमस अमेरिकन सिंगर सॉन्ग राइटर जेनिफर लोपेज इस खास इवेंट का हिस्सा बनने के लिए भारत में दस्तक दे चुकी हैं. वे भी इस शादी में परफॉर्म करती नजर आ सकती हैं. उनसे पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहले ही इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए भारत पहुंच चुके हैं.

समारोह में कौन-कौन होगा शामिल?

नेत्रा मंटेना और वामसी की शादी में जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर तो आ ही रहे हैं. इनके अलावा इस फंक्शन में इंटरनेशनल डीजे ब्लैक कॉफी और डीजे टीएस्टो नजर आएंगे. ये सभी इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने की तैयारी में हैं. इस 4 देवसीय ग्रैंड फंक्शन में ट्रंप के बेटे के आने की वजह से पहले ही माहौल बना हुआ है लेकिन अब समारोह में हॉलीवुड स्टार्स और बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के आगमन से इसकी रौनक ही बदल जाएगी.

बॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो अभी वरुण धवन और कृति सेनन तो इसमें आ चुके हैं लेकिन शादी वाले दिन माधुरी दीक्षित, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, नोरा फतेही और रणवीर सिंह जैसे कलाकार भी नजर आ सकते हैं. ये सितारे भी अपनी परफॉर्मेंस से गेस्ट्स का एंटरटेनमेंट करते नजर आएंगे.

शादी से पहले सुरक्षा के खास इंतजाम

उदयपुर पिछले कुछ सालों से वेडिंग के लिए स्टार्स की पसंद बन गया है. अब इस लिस्ट में एक और सेलिब्रिटी कपल का नाम जुड़ रहा है. बड़े-बड़े स्टार्स नेत्रा मंटेना और वामसी की शादी अटेंड करने आ रहे हैं. इसमें इंटरनेशनल स्टार्स का भी नाम शामिल है. ऐसे में उन्हें देखने के लिए फैंस की उत्सुकता भी काफी तेज रहती है. इस लिहाज से वेन्यू प्लेस पर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 21 नवंबर से शुरू हुआ ये फंक्शन 24 नवंबर तक चलेगा. वहीं वेन्यू की डेकोरेशन का काम फिलहाल चल रहा है और सभी को बस इस ग्रैंड वेडिंग का इंतजार है.

 
 

नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक में होंगे बड़े फैसले, जानिए क्या हो सकता है खास

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना :  बैठक 25 नवंबर को होने वाली है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों के अलावा विधानसभा की बैठक आदि को लेकर भी फैसले होंगे और उसके बाद बैठक की तारीख तय होगी।

गौरतलब हो कि विभागों के बंटवारे के बाद यह बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यहीं से सरकार अपने पहले बड़े फैसलों की दिशा तय करेगी।

टीआरई-4 और बड़े निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा संभव

सूत्रों के अनुसार, यह मंत्रिमंडल बैठक कई अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित प्रस्तावों पर मुहर लगाने के लिए बुलाई गई है। एजेंडे में सबसे ऊपर शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के आगामी चरण से संबंधित प्रस्तावों पर गहन चर्चा होने की संभावना है, जिसके तहत बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके अतिरिक्त, राज्य के विकास को गति देने वाले कई नए निर्माण कार्यों और बुनियादी ढाँचे से जुड़े बड़े प्रस्तावों को भी अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।

मिचेल स्टार्क का कमाल! WTC इतिहास में खास मुकाम हासिल करने वाले बने तीसरे गेंदबाज़

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज 2025-26 के पहले मुकाबले में अब तक पूरी तरह से तेज गेंदबाजों का दबदबा इस मैच में देखने को मिला है। पहले दिन के खेल में जहां कुल 19 विकेट गिरे तो वहीं दूसरे दिन भी यही कहानी जारी देखने को मिली है। वहीं इस मैच के दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे, जिसमें उनके लिए इंग्लैंड टीम की दूसरी पारी में जो रूट का विकेट काफी खास बन गया। स्टार्क के ये विकेट उनका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 200वां विकेट था।

मिचेल स्टार्क इस मामले में बने सिर्फ अब तक के तीसरे खिलाड़ी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत होने के बाद से अब तक सिर्फ कुछ ही ऐसे गेंदबाज हैं जिनका हर एडिशन में गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें एक नाम मिचेल स्टार्क का भी शामिल है। स्टार्क पर्थ टेस्ट मैच शुरू होने से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में कुल 191 विकेट अपने नाम कर चुके थे, जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में जहां 7 विकेट हासिल किए तो वहीं दूसरी पारी में जैसे ही दूसरा विकेट लिया उसी के साथ WTC के इतिहास में वह 200 विकेट पूरे करने में कामयाब हो गए। मिचेल स्टार्क इस मुकाम तक पहुंचने वाले अब तक सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं, जिसमें इससे पहले नाथन लियोन और पैट कमिंस ये कारनामा करने में कामयाब हुए थे। स्टार्क ने अब तक WTC के इतिहास में कुल 50 मैच खेले हैं, जिसमें वह 200 से अधिक विकेट लेने में कामयाब हुए।

WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कामयाब

नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) – 219 विकेट
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – 215 विकेट
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 201* विकेट
रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 195 विकेट
जसप्रीत बुमराह (भारत) – 183* विकेट

एशेज के इतिहास में ऐसा करने वाले बने अब तक के सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज

मिचेल स्टार्क का इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में गेंद से कहर देखने को मिला है, जिसमें दूसरे दिन के खेल में जब उन्होंने बेन स्टोक्स का विकेट हासिल किया तो वह एशेज के इतिहास में सिर्फ तीसरे ऐसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए जो एक मुकाबले में 10 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। स्टार्क का ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में जहां पहला 10 विकेट हॉल किसी मुकाबले में है तो वह अपने करियर में ऐसा तीसरी बार ऐसा करने में कामयाब हुए हैं।

एक बहादुर पायलट की कहानी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Wing Commander Namansh Syal: दुबई एयर शो 2025 में शुक्रवार (21 नवंबर) को एक दर्दनाक हादसे में भारत के विंग कमांडर नमांश स्याल शहीद हो गए. एयर शो में तेजस फाइटर प्लेन क्रैश हो जाने की वजह से हादसा हुआ. स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां इलाके के पटियालाकड़ गांव के रहने वाले थे. जैसे ही ये खबर गांव तक पहुंची, वैसे ही पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया.

पिता आर्मी से रिटायर्ड, पत्नी एयरफोर्स में अफसर
विंग कमांडर नमांश स्याल हैदराबाद एयरबेस पर तैनात थे. स्याल ने हमीरपुर के सैनिक स्कूल से पढ़ाई की थी. वे अपने अनुशासन और बेहतर काम के लिए जाने जाते थे. उनकी पत्नी अफसान भी वायु सेना में अफसर हैं. दोनों की एक पांच साल की बेटी है. शहीद विंग कमांडर के पिता रिटायर्ड आर्मी अफसर हैं. सेना में अपनी सेवा देने के बाद स्याल के पिता हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल बने. जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय स्याल की मां बीना देवी हैदराबाद में थीं.

हिमाचल प्रदेश के सीएम ने जताया दुख
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके सीएम ने लिखा कि दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के वीर सपूत नमन स्याल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है.

उन्होंने आगे लिखा कि देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है. शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. वीर सपूत नमन स्याल जी की अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को हृदय से नमन.

जमीन पर गिरते ही आग के गोले में बदला प्लेन
दुबई में एयर शो 2025 के अंतिम दिन मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेजस लड़ाकू विमान में विंग कमांडर नमांश स्याल ने उड़ान भरी. लो-लेवल एरोबेटिक युद्ध अभ्यास के दौरान प्लेन गोता लगाते हुए सीधा जमीन से टकरा गया और आग के गोले में तब्दील हो गया.

वीकेंड का वार में दोहरा झटका! डबल एविक्शन के साथ खुलेगा ‘स्वयंवर’ का बड़ा राज

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बिग बॉस 19 |  बीते दिनों ‘बिग बॉस 19’ में फैमिली वीक काफी खास रहा। प्रतिभागियों के घरवाले उनसे मिलने पहुंचे तो शो का माहौल भी कुछ बेहतर नजर आया। धीरे-धीरे यह शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हर बार वीकएंड का वार एपिसोड काफी खास होता है। इस बार शो में सलमान खान स्पेशल स्वयंवर कराएंगे। इसके अलावा दो प्रतिभागियों को घर से बेघर किया जा सकता है।

कुनिका के लिए बहू ढूंढने को सलमान ने कराया स्वयंवर!

‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें सलमान खान घर के अंदर स्पेशल स्वयंवर कराते दिख रहे हैं। यह स्वयंवर दरअसल, प्रतिभागी कुनिका सदानंद की बहू खोजने के लिए है। उनके बेटे अयान के लिए अशनूर, तान्या मित्तल और फरहाना में से कौन परफेक्ट बहू है, इसके लिए तीनों को टास्क दिया गया है। इस दौरान घर में काफी मस्ती-मजाक चल रहा है।

कुनिका को चाहिए अशनूर जैसी बहू

सलमान खान भी काफी हंसते हुए नजर आए हैं। वे कहते हैं, ‘तान्या, फरहाना और अशनूर कौन बनेगी कुनिका की बहू’? इस पर अशनूर कहती हैं, ‘नहीं, नहीं।’ कुनिका कहती हैं, ‘क्यों क्या बुराई है मेरे बेटे में’? सलमान तीनों को पूरी बनाने का टास्क देते हैं। इस बीच वे कुनिका से कहते हैं, ‘अभी अभी खबर आई है अयान ने मंदिर में जाकर शादी कर ली है’। बता दें कि शो में बीते दिनों हंसी-मजाक के दौरान कुनिका ने कहा था कि उन्हें अशनूर जैसी बहू चाहिए।

किस पर लटकेगी एविक्शन की तलवार?

‘बिग बॉस 19’ के वीकएंड का वार एपिसोड में डबल एविक्शन होने की बात कही जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कुनिका सदानंद को घर से बेघर किया जाएगा। इसके अलावा मालती चाहर का नाम भी लिया जा रहा है। सलमान खान होस्टेड इस शो का फिनाले 07 दिसंबर को होगा।