किडनी की सफाई के लिए खाएं ये 5 सुपरफूड्स, शरीर से टॉक्सिन्स होंगे बाहर

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

Kidney Detox अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि किडनी हर दिन लगभग 150 लीटर खून फिल्टर करके शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालती है। जब किडनी सही काम नहीं करती, तो शरीर में वेस्ट जमा होने लगता है, जिससे थकान, सूजन, हाई BP और कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी रोजमर्रा की डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करें, जो किडनी को नेचुरली डिटॉक्स करने में मदद करें।

यहां जानें 5 बेहतरीन Kidney Detox फूड्स, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप किडनी की सफाई और हेल्थ दोनों को बेहतर बना सकते हैं—


1. तरबूज (Watermelon)

तरबूज पानी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसकी हाई वॉटर कंटेंट किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और इंफ्लेमेशन कम करती है। गर्मियों में इसका सेवन किडनी की डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज कर देता है।


2. खीरा (Cucumber)

खीरा नेचुरल कूलिंग एजेंट है और किडनी पर वेस्ट लोड कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पानी और फाइबर शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। नियमित सेवन किडनी को साफ रखता है और पाचन को भी बेहतर करता है।


3. नींबू पानी (Lemon Water)

नींबू पानी में मौजूद साइट्रिक एसिड किडनी स्टोन बनने का खतरा घटाता है। खाली पेट नींबू पानी पीने से एसिडिटी कंट्रोल होती है और किडनी को नेचुरल Detox सपोर्ट मिलता है।


4. क्रैनबेरी (Cranberry)

क्रैनबेरी जूस यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाव में बेहद फायदेमंद है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण किडनी और ब्लैडर को हेल्दी रखते हैं और किडनी को डैमेज से बचाते हैं।


5. पालक (Spinach)

पालक में विटामिन A, C, K, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो खून को साफ करते हैं और किडनी के फिल्ट्रेशन प्रोसेस को सपोर्ट करते हैं। सलाद, सूप या स्मूदी के रूप में इसका सेवन बेहद फायदेमंद है।

कांग्रेस कार्यकर्ता ने दर्ज कराई FIR, राहुल गांधी के दावे पर उठे सवाल!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Congress Complaint Vote Chori: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी वोट चोरी के आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं. तीन महीने पहले भी उन्होंने बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी का आरोप लगाया था. अब कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले महादेवपुरा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में फर्जी तरीके से नाम जोड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने जालसाजी और विश्वासघात के आरोपों पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 129 के तहत एफआईआर दर्ज की है.

कांग्रेस कार्यकर्ता वाई विनोदा ने 19 नवंबर को यह शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि वोट चोरी के लगाए गए आरोपों से बहुत दुख हुआ है कि महादेवपुरा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में अज्ञात अधिकारियों और निजी व्यक्तियों द्वारा फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए. उन्होंने दावा किया कि ऐसा महादेवपुरा क्षेत्र के चुनावी फैसले में हेरफेर करने के लिए किया गया था.

निष्पक्ष जांच करने की उठाई मांग

शिकायत पत्र में बताया कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महादेवपुरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में फर्जी वोटरों के नाम जोड़ गए थे. बड़ी संख्या में फर्जी मतदाताओं का नाम जुड़ना राजनीतिक दल और अधिकारियों की बिना सांठगांठ के संभव नहीं है. इसकी निष्पक्ष जांच की जाए. महादेवपुरा वही विधानसभा क्षेत्र है, जहां राहुल गांधी ने 1 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ने का दावा किया था.

शिकायत के अगले दिन ही बनीं ब्लॉक अध्यक्ष

बता दें, कांग्रेस कार्यकर्ता वाई विनोदा ने जब वोट चोरी की शिकायत दर्ज कराई, तो उसके एक दिन बाद ही उसे महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र के मराठाहल्ली का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया. यह एफआईआर दर्ज रहेगी या नहीं, यह साफ नहीं हो पाया है. क्योंकि वोटर लिस्ट के संबंध में केवल चुनाव आयोग के अधिकारी ही शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

चुलबुल पांडे की वापसी, अरबाज खान ने दिया बड़ा अपडेट!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Dabangg 4: बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान की फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दबंग’ का चौथा पार्ट ‘दबंग 4’ को लेकर बड़ा अपडेट है. फिल्‍म के डायरेक्‍टर अरबाज खान ने फिल्‍म को लेकर खुलासा किया है. उन्‍होंने बताया कि दबंग 4 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. पिछला पार्ट दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पाया था. इसलिए अब दबंग 4 के जरिए फैंस फिर से चुलबुल पांडे का दमदार अंदाज बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

दबंग 4 पर काम जारी
हाल ही में अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘दबंग 4 पाइपलाइन में है’, लेकिन उन्होंने कोई टाइमलाइन नहीं दी. उन्होंने फैंस से कहा, ‘हम इस पर काम कर रहे हैं और कोई जल्दी नहीं है. सलमान और हम इस पर चर्चा करेंगे.’ अरबाज का मानना है कि अगले पार्ट के बारे में सवाल लगातार आते रहते हैं, इसलिए उन्होंने स्पष्ट जवाब देने की कोशिश की.

सलमान डायरेक्ट करेंगे दबंग 4
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ‘दबंग 4’ का निर्देशन कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस बात की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अगर ऐसा हुआ तो दबंग 4 सलमान की करियर की पहली फिल्म होगी जिसे वे डायरेक्ट करेंगे. मौजूदा जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है.

दबंग के पहले तीन पार्ट
पहला पार्ट- दबंग (2010): दबंग फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी. फिल्म में सलमान ने चुलबुल पांडे का किरदार निभाया था, जो अपने अंदाज के लिए फेमस हुआ. दबंग 1 सलमान खान के करियर की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक साबित हुई.

दबंग 2 (2012): दबंग के दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. इस पार्ट की कहानी में नया ट्विस्ट और दुश्मनों की चुनौती के साथ ही सलमान के कॉमिक टाइमिंग और एक्शन सीन्स ने दर्शकों का मनोरंजन किया.

दबंग 3 (2019): दबंग 3 अपने बाकी दो पार्ट्स से फीकी साबित हुई. इसमें चुलबुल पांडे की बैक स्टोरी पर फोकस किया गया था. 

इलायची का सेवन: 5 जबरदस्त फायदे जो आपको जानना जरूरी है!… ये जबरदस्त फायदे

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

Cardamom Benefits: इलायची जिसे मसालों की रानी कहा जाता है. छोटी सी दिखने वाली इलायची भारतीय रसोई में हर घर में पाई जाती है. इसके उपयोग से न केवल स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं, बल्कि सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं. भोजन के बाद इलायची का सेवन करने से शरीर को ताजगी और स्फूर्ति मिलती है.

टॉक्सिन्स को कम करने में करता है मदद
भोजन के बाद इलायची खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में जमा टॉक्सिन्स को कम करने में मदद करती है. वहीं इलायची लीवर और किडनी में जमा जहरीली चीजों को बाहर निकालने में मदद करती है और स्ट्रॉन्ग बनाती है. इसके अलावा अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद इलायची का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म बैलेंस रहेगा और शरीर भारीपन नहीं लगेगा.

गैस, एसिडिटी से मिलेगी राहत
आज कल हर किसी को गैस, एसिडिटी की समस्या हो रही है. इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसका कोई असर नहीं होता है. वहीं अगर आप खाना-खाने के बाद रोज इलायची चबाते हैं, तो इससे आपको जरूर राहत मिलेगी. इलायची में मौजूद ‘सिनियोल’ और अन्य जरूरी तेल डाइजेशन एन्जाइम्स को एक्टिव करते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है और पेट की मसल्स को रिलैक्स करता है.

इलायची माउथ फ्रेशनर का करती है काम
इलायची की खुशबू बहुत ही मनमोहक होती है. इसमें मौजूद सुगंधित तेल मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं. लहसुन, प्याज या मसालेदार खाने के बाद मुंह से बदबू आती है, तो आप इलायची चबाएं सेकंडों में ताजगी महसूस होने लगेगी. इलायची लार का स्राव बढ़ाती है, जिससे मुंह साफ और सांसें ताजा रहती हैं.

वजन कम करने में मदद
इसके अलावा इलायची वजन कंट्रोल करने में भी मदद करती है. खाना खाने के बाद आप मिठाई खाना पसंद करते हैं, तो आपको इलायची में मिठास मिल जाएगा. कई लोग मानते हैं कि इलायची ‘इमोशनल ईटिंग’ पर भी ब्रेक लगाती है.

बनगांव में 25 नवंबर को एसआईआर विरोधी रैली को संबोधित करेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) 25 नवंबर को बनगांव में (In Bangaon on November 25) एसआईआर विरोधी रैली को संबोधित करेंगी (Will address an anti-SIR Rally) । ममता बनर्जी रैली के बाद उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में एक विरोध मार्च में भी भाग लेंगी।

यह दूसरी एसआईआर विरोधी रैली और विरोध मार्च होगा जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री करेंगी। पहली रैली 4 नवंबर को कोलकाता में हुई थी। तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि बनगांव को एसआईआर विरोधी रैली और विरोध मार्च के आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है, क्योंकि इन इलाकों में मतुआ समुदाय के लोगों की भारी संख्या है। तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही यह प्रचार शुरू कर दिया था कि एसआईआर के कारण मतुआ समुदाय के लोगों के नाम सूची से हटा दिए जाएंगे। मतुआ पिछड़े वर्ग की एक हिंदू आबादी है जो पड़ोसी देश बांग्लादेश से शरणार्थी के रूप में आकर पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बस रही है, जिनकी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पड़ोसी देश बांग्लादेश से लगती हैं।
इनका जमावड़ा मुख्यतः नादिया और उत्तर 24 परगना जिलों में है। हालांकि, राज्य भाजपा नेतृत्व ने मतुआ समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया है कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों, जिन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है, के अलावा किसी और को संशोधन प्रक्रिया के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।
गुरुवार को ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर संशोधन प्रक्रिया को स्थगित रखने का अनुरोध किया। पत्र में उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से यह प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों और राज्य के नागरिकों पर थोपी गई है, वह “अनियोजित, अराजक और खतरनाक” है।

उसी दिन पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) शुभेंदु अधिकारी ने भी मुख्यमंत्री के पत्र का विरोध करते हुए सीईसी को पत्र लिखा। अपने पत्र में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि सीएम बनर्जी का मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा गया पत्र एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को विफल करने का एक हताश प्रयास था और उनके पत्र की विषयवस्तु राजनीति से प्रेरित और तथ्यात्मक रूप से गलत थी।

Previous articleइलायची का सेवन: 5 जबरदस्त फायदे जो आपको जानना जरूरी है!… ये जबरदस्त फायदे
Next articleछत्तीसगढ़ में ठंड से राहत, लेकिन फिर से गिरेगा पारा! जानें कब और कैसे रहेगा मौसम
News Desk

हवा ज़हरीली, लोगों की सेहत पर बढ़ा खतरा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi AQI Today लगातार बिगड़ता जा रहा है, और रविवार सुबह भी हालात बेहद खराब रहे। राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स कई इलाकों में 400 के ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इस जहरीली हवा का असर लोगों की सेहत पर साफ देखा जा रहा है। आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं पहले से अधिक बढ़ गई हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले 50% कर्मचारियों को वर्क-फ्रॉम-होम की सलाह दी है।

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार ‘क्लाउड सीडिंग’ की उम्मीद लगाए बैठी थी, लेकिन अब यह विकल्प भी खत्म हो गया है। 11 नवंबर से GRAP III लागू है, मगर इसके प्रभाव न के बराबर दिख रहे हैं। राजधानी में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रयास जारी हैं, लेकिन स्थितियों में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

शहर के कई इलाकों में AQI बेहद गंभीर स्तर पर है। वजीरपुर में AQI 448, जहांगीरपुरी में 437, बवाना में 432, आनंद विहार में 427 और अशोक विहार में 421 रिकॉर्ड किया गया। सोनिया विहार, बुरारी और पटपड़गंज भी 400 के पार पहुंच चुके हैं। कई प्रमुख स्थानों जैसे चांदनी चौक और आईजीआई एयरपोर्ट का AQI 390 के आसपास है।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की फोरकास्टिंग एजेंसी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रहने की आशंका है। ऐसे में Delhi AQI Today को देखते हुए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

वहीं, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि GRAP III के तहत प्रदूषण कम करने की कोशिशें तेज की जा रही हैं। उन्होंने एमसीडी ऑफिस के नए समय — सुबह 8:30 से शाम 5 बजे — और दिल्ली सरकार के दफ्तरों के समय — सुबह 10 से शाम 6:30 बजे — की भी घोषणा की।

सर्दियों की सुबह किन चीजों से करें परहेज? जानें सही आहार

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

सर्दियों में शरीर को गर्माहट और अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत होती है, लेकिन कई लोग सुबह के समय ऐसे खाद्य पदार्थ खा लेते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। Winter Health Tips के अनुसार, ठंड में सुबह हल्का, गर्म और आसानी से पचने वाला भोजन लेना सबसे अच्छा होता है। न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर बताती हैं कि सर्दियों में पाचन क्षमता धीमी हो जाती है, ऐसे में गलत चीजें सुबह-सुबह खाने से थकान, सुस्ती और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

1. ठंडा पानी

कई लोग सुबह फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं, लेकिन यह शरीर का तापमान अचानक कम कर देता है। इसके कारण गले में खराश, खांसी-जुकाम और पाचन धीमा हो सकता है। बेहतर है कि दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें।

2. दही

दही पोषक है, लेकिन सर्दियों की सुबह नहीं। यह कफ बढ़ाकर गला बंद कर सकता है और साइनस की समस्या भी पैदा करता है। दही को दोपहर में लेना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

3. खट्टे फल

संतरा, मौसमी या अमरूद जैसे खट्टे फल खाली पेट सुबह नहीं खाने चाहिए। ये एसिडिटी बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को परेशान कर सकते हैं। फलों का सेवन नाश्ते के बाद या दोपहर में करना बेहतर है।

4. ठंडा दूध

ठंडा दूध सुबह पाचन को कमजोर कर देता है और गले की समस्या बढ़ा सकता है। अगर दूध जरूरी हो तो हमेशा गुनगुना या हल्का गर्म दूध ही पिएं।

5. सलाद

कच्ची सब्जियां शरीर को ठंडा कर देती हैं और पचने में समय लेती हैं, जिससे सुबह मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है। सलाद दोपहर या शाम में ही खाएं।

सर्दियों की सुबह क्या खाएं?

गुनगुना पानी, शहद-नींबू वाला पानी, गर्म पोहा, उपमा, दलिया, गर्म दूध, हल्दी दूध, अदरक का काढ़ा और सूखे मेवे—ये सभी शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा देते हैं।

 

क्या भारत कर पाएगा वापसी?

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs SA 2nd Test LIVE: आज गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसर टेस्ट खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने पहले दिन के खेल के बाद 6 विकेट गवाकर 247 रन बनाए. काइल वेरेन और सेनुरन मुथुसामी बल्लेबाजी कर रहे हैं. पहली पारी में भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए हैं.

DRDO ने लॉन्च किया ‘गौरव’, दुश्मन के ठिकानों पर करेगा सटीक वार!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

DRDO Glide Bomb: भारत लगातार अपनी सैन्य शक्तियों को बढ़ाने प्रयास कर रहा है. DRDO ने भारतीय वायुसेना के Su-30MKI लड़ाकू विमान से एयर-लॉन्च्ड लॉन्ग-रेंज ग्लाइड बम ‘गौरव’ का सफल परीक्षण किया है. ‘गौरव’ 1 हजार किलो का ग्लाइड बम है, जो विमान को जोखिम में डाले बिना दुश्मन के ठिकानों पर दूर से सटीक वार करने में सक्षम है.

‘गौरव’ के परीक्षण ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब उन सभी तकनीकों को अपने दम पर तैयार कर रहा है, जो पहले केवल कुछ चुनिंदा देशों के पास हुआ करती थीं. ‘गौरव’ हवा में छोड़े जाने के बाद लंबी दूरी तक ग्लाइड कर सकता है. यह निर्धारित लक्ष्य पर सटीक वार करने के लिए सक्षम है.

भारत अब विदेशी कंपनियों पर निर्भर नहीं

भारत ज्यादातर विदेशी कंपनियों से फाइटर जेट के लिए निर्भर था, जिसकी वजह से तेजस Mk2 और AMCA जैसे स्वदेशी लड़ाकू विमानों के प्रोजेक्ट में भी देरी हुई. लेकिन अब सरकार और DRDO दोनों इंजन को भारत में बिकसित करने पर जोर दे रहे हैं. जिसकी वजह से आए दिन बम, मिसाइल, रडार, एयर डिफेंस सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के सफल परीक्षण होते रहते हैं.

2 प्रकार के तैयार किए हथियार

DRDO ने ‘गौरव’ हथियार को दो स्वरूपों में बिकसित किया है. पहला वर्जन Gaurav-PCB है, जो जमीनी बंकरों को भेदने में एक्सपर्ट है. वहीं दूसरा वर्जन Gaurav-PF है, जिसका उपयोग खुले ठिकानों, सैन्य तैनाती या रणनीतिक लक्ष्य पर फोकस करने के लिए किया जाएगा. यह एक साथ कई हिस्सों में नुकसान पहुंचाने में सफल रहेगा.

1000 किग्रा का है ‘गौरव’ हथियार

‘गौरव’ का वजन 1 हजार किलोग्राम है, जो अपने भारी वजन और उच्च विनाश क्षमता के कारण यह बंकरों, किलेबंद ठिकानों और पहाड़ी क्षेत्रों में मौजूद दुश्मन की पोजिशन को नष्ट करने में बेहद असरदार है. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ‘गौरव’ का सफल परीक्षण भारत की बदलती सैन्य रणनीति का प्रतीक है.

ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 में भावुक हुए शाहरुख खान, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Shah Rukh Khan Global Peace Honors 2025: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान मुंबई में ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 इवेंट के दौरान काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने भारतीय सैनिकों के साहस और बहादुरी का बखान करते हुए पहलगाम हमला, 26/11 आतंकी हमला और दिल्ली बम धमाके के पीड़ितों की श्रद्धांजलि दी.

SRK ने ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 में कहा, “26/11 के आतंकवादी हमले, पहलगाम आतंकवादी हमले और हाल ही में हुए दिल्ली बम धमाकों में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि. इन हमलों में शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सादर नमन. आज मुझे देश के वीर जवानों के लिए ये चार खूबसूरत पंक्तियां सुनाने के लिए कहा गया है.”

जब कोई आपसे पूछे तो कहिए…

उन्होंने कहा “जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहिए कि मैं देश की रक्षा करता हूं. अगर कोई आपसे पूछे कि आप कितना कमाते हैं, तो हल्के से मुस्कुराइए और कहिए, मैं 1.4 अरब लोगों की दुआएं कमाता हूं और अगर वे पलटकर आपसे फिर पूछें, क्या आपको कभी डर नहीं लगता? तो उनकी आंखों में देखें और कहें, जो हम पर हमला करते हैं, उन्हें इसका एहसास होता है.

SRK ने की शांति की अपील

SRK ने सभी से शांति की अपील करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर शांति की ओर कदम बढ़ाएं. हम अपने आस-पास की जाति, पंथ और भेदभाव को भूलकर मानवता के मार्ग पर चलें ताकि हमारे देश की शांति के लिए हमारे नायकों की शहादत व्यर्थ न जाए.