बॉलीवुड के शहंशाह धर्मेंद्र की फैंस के लिए खुशखबरी, ‘इक्कीस’ इस दिन होगी रिलीज

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड | बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरा देश सदमे है. उन्हें ‘ही-मैन’ के नाम से भी जाना जाता था. धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. फिल्मी दुनिया में उनका सफर शानदार रहा. जहां एक ओर वे उम्र को महज एक नंबर मानते थे, वहीं जल्द ही उनकी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होनी वाली है. ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है| 

पिता की भूमिका में नजर आएंगे

फिल्म ‘इक्कीस’ एक वॉर ड्रामा फिल्म है. इसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है. इस मूवी में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र नजर आएंगे. ये उनकी आखिरी फिल्म है जो उनके निधन के बाद रिलीज होगी. इस फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे. अगस्त्य के पिता का किरदार धर्मेंद्र निभाते हुए दिखेंगे|

मैडॉक फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सोमवार (24 नवंबर) को ‘इक्कीस’ का पोस्टर रिलीज किया गया. पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि पिता बेटों को पालते हैं. दिग्गज राष्ट्रों को गढ़ते हैं. धर्मेंद्र जी, 21 साल के अमर सैनिक के पिता के रूप में भावनाओं का पावरहाउस हैं. एक लीजेंड हमें दूसरे लीजेंड की कहानी सुनाता हैं|

25 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

एक्टर धर्मेंद्र के फैन्स और प्रशंसक जहां एक ओर उनके दुनिया से जाने के बाद दुखी हैं. वहीं उनके फेवरेट एक्टर की अपकमिंग फिल्म को लेकर उत्सुक भी हैं. ‘इक्कीस’ अगले महीने क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म को श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास और पूजा लाधा सूरती ने मिलकर लिखा है. धर्मेंद्र के अलावा इस फिल्म में जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे|

‘अपने-2’ की तैयारियों में व्यस्त थे

इससे पहले एक्टर धर्मेंद्र साल 2024 में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और साल 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे. इसके अलावा वे होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘अपने-2’ में काम कर रहे थे. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और बॉबी देओल नजर आने वाले थे|

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, KL राहुल बने कप्तान

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर को होगा. टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई. रेगुलर कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज में लगी चोट के चलते बाहर हो गए हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर को भी इस टीम में मौका नहीं मिला है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में खेलने वाले चार खिलाड़ियों को इस घरेलू सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोट के चलते बाहर है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को वर्कलोड़ मेनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. वहीं, ऑलराउंर अक्षर पटेल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है.

गायकवाड़ की 2 साल बाद वापसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है. ऋतुराज ने भारत के लिए आखिरी वनडे 2023 में साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ खेला था. गायकवाड़ ने इंडिया ए और महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया है. 2023 में ड्रॉप होने के बाद अब गायकवाड़ की मेहनत को सेलेक्टर्स ने सराहा है.

वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम

केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल

वनडे सीरीज का शेड्यूल

30 नवंबर- रांची
3 दिसंबर- रायपुर
6 दिसंबर- विशाखापट्नम
 

अखिलेश के बयान पर भाजपा का पलटवार तेज, नेताओं ने कहा—‘प्रधानमंत्री पर ऐसी भाषा शोभा नहीं देती’

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Akhilesh Yadav on BJP: सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर कटाक्ष किया. उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा, “वो खुद ही नहीं रहेंगे धरती पर, बेमतलब की बातें कर रहे…” अखिलेश के इस बयान के बाद अब कई भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है. शहनवाज हुसैन ने कहा कि अखिलेश जब लाल टोपी पहन लेते हैं तो उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता.

भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा, “अखिलेश यादव का बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बयान है. भगवान जानता है कि पीएम मोदी को कितनी उम्र देनी है लेकिन वह कह रहे हैं कि 2047 तक पीएम मोदी देखने के लिए रहेंगे. इसके लिए तुरंत अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए. अपने बड़ों के लिए इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. लाल टोपी जब वह पहन लेते हैं तो उन्हें कुछ समझ नहीं आता है. विकसित राष्ट्र भारत बन रहेगा ये मोदी जी का सपना है और ईश्वर पीएम मोदी को लंबी उम्र देगा. वह सबसे लंबी उम्र तक देश पीएम बनने वाले नेता बनेंगे.”

ऐसा कोई शत्रुओं के लिए भी नहीं कहता: पूनावाला
अखिलेश यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “यही अहंकारी ‘नामदारों’ का असली चरित्र है कि जब एक ‘कामदार’ व्यक्ति, गरीब परिवार और OBC समाज से आने वाले व्यक्ति को जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाती है तो ये लोग किस तरह की निम्न स्तरीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं. जैसा अखिलेश यादव ने कहा है, ऐसा तो कोई अपने शत्रुओं के लिए भी नहीं कहता. ये पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणी की गई हो. ये उनके(अखिलेश यादव) चरित्र, असल मानसिकता को दर्शाता है. ये वही लोग हैं जो अपने परिवार के सदस्यों का भी सम्मान नहीं करते हैं.”

ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि थोड़ी सद्बुद्धि दें
यूपी के मंत्री ए.के. शर्मा ने सपा अध्यक्ष के बयान पर कहा, “किसी जिम्मेदार व्यक्ति को अपने देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता है. जहां तक अखिलेश यादव के बयान की बात, उनकी सोच और दृष्टिकोण की बात है तो मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि उन्हें थोड़ी सद्बुद्धि दें. समाजवादी पार्टी हर चुनाव के बाद देखती है कि आगामी चुनाव किस षड्यंत्र से जीता जाए. जो जन नायक होता है वो अपने देश को 25 से 50 साल आगे ले जाने के बारे में सोचता है. ये लोग हर चीज में अपने परिवार का लाभ देखते हैं और इसी गणित के साथ मूल्यांकन करते हैं.”

ना ट्रेनिंग, ना ऑडिशन फिर भी बनीं पॉपुलर एक्ट्रेस, जानें कैसे मिली पहली फिल्म

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड | एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपने भाई, मेजर विक्रांत कुमार जेटली की हिरासत को लेकर काफी परेशान हैं। जो पिछले साल 2024 से UAE में हिरासत में हैं। इस मामले को लेकर सेलिना ने कल सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, 2003 में ‘जानशीन’ फिल्म से डेब्यू करने वाली सेलीना जेटली। आज भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस के साथ हमेंशा जुड़ी रहती हैं। तो आइए जानें कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम कैसे रखा, जब उन्होंने ना ही कोई एक्टिंग सीखी और ना ही कोई स्क्रिन टेस्ट दिया।

बॉलीवुड में ऐसे रखा था कदम

आज सेलिना जेटली अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। दरअसल, सेलिना जेटली एक आर्मी फैमिली बैकग्राउंड से आती हैं और उनके पिता, कर्नल वी.के. जेटली उनकी मां, मीता जेटली, दोनों ही भारतीय सेना का हिस्सा रह चुके हैं।

इतना ही नहीं, उनके इकलौते भाई भी भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। जब सेलिना फिल्मी दुनिया से दूर थी, तब वो भी आर्मी का हिस्सा बनना चाहती थीं लेकिन किस्मत कुछ और ही चाहती थी और आज वो फिल्मी इंडस्ट्री का एक हिस्सा है। लेकिन उनमें सैन्य परिवार का विचार आज भी साफ नजर आता है। खासकर, वो अपने माता-पिता से जुड़ी इमोशनल पोस्ट्स के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

एक्ट्रेस जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया

साल 2001 में सेलिना जेटली की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया, जब उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया’ का ताज अपने नाम किया। इसके बाद, उसी साल उन्हें मिस यूनिवर्स के कॉम्पिटिशन में चौथे रनर-अप का स्थान भी मिला, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। इसी लोकप्रियता के चलते उन्हें फिल्मों में आसानी से काम करने का मौका मिला। दरअसल, सेलिना ने कभी कोई एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली और ना कभी उन्हें इसमें दिलचस्पी थी।

उनका मानना है कि एक्टिंग एक ऐसा टैलेंट है जिसे कभी सिखाया नहीं जा सकता, ये अंदर से आती है, क्योंकि फिल्मों में आने से पहले वो कभी आर्मी में शामिल होने का सपना देखती थीं। लेकिन उस समय महिलाओं को सिर्फ मेडिकल लाइन में ही आर्मी का हिस्सा बनने की अनुमति थी। इसके बाद, उन्होंने डॉक्टर बनने के लिए एग्जाम भी दिया और एमबीबीएस की पढ़ाई भी शुरू की, लेकिन व अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की।

पहली फिल्म ‘जानशीन’ मिली

इतना ही नहीं, साल 2003 में उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘जानशीन’ मिली, जिसमें वो एक्टर फरदीन खान के साथ नजर आईं, जिसके लिए उन्हे कभी स्क्रीन टेस्ट नहीं देना पड़ा। बता दें, सेलिना जेटली ने अपने करियर में ‘खेल’ (2003), ‘नो एंट्री’ (2005), ‘अपना सपना मनी मनी’ (2006), ‘गोलमाल रिटर्न्स’ (2008), ‘थैंक यू’ (2011), और ‘विल यू मैरी मी’ (2012) जैसी कई फ्लॉप और हीट फिल्में दी है।

सेलिना जेटली ने साल 2011 में ऑस्ट्रियाई इंटरप्रेन्योर और होटल बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की और शादी के एक साल बाद ही वो 2 जुड़वा बच्चों की मां बनी। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से धीरे-धीरे दूरी बनाना शूरू कर दी। आज भी सेलिना का सफर बॉलीवुड में एंट्री करने का एक अनोखा उदाहरण है।

IPL 2026 ऑक्शन में रचिन रवींद्र पर बरसेंगी बोलियां, तीन टीमें होंगी सबसे आगे

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आईपीएल 2026 | न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है, जिससे वह मार्केट में सबसे जाने-माने नामों में से एक बन गए हैं। चेन्नई ने रवींद्र के साथ-साथ डेवोन कॉनवे और मथीशा पथिराना को भी टीम से अलग कर दिया, जबकि रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन को संजू सैमसन के लिए ट्रेड कर दिया।

फ्रेंचाइजी ने पहले 26 साल के इस खिलाड़ी में भारी इन्वेस्ट किया था, 2024 में उन्हें 1.8 करोड़ में साइन किया और 2025 में आरटीएम कार्ड के जरिए 4 करोड़ में रिटेन किया। रवींद्र ने आईपीएल 2025 में 191 रन बनाए। रिलीज होने के बावजूद, रवींद्र का स्किल सेट उन्हें ऑक्शन का एक मजबूत चांस बनाता है। जिन टीमों को एक सॉलिड टॉप-ऑर्डर बैटर और एक सेकेंडरी स्पिन ऑप्शन की जरूरत है, वे शायद इंटरेस्ट दिखाएंगी, जिससे इस युवा खिलाड़ी की डिमांड बनी रहेगी।

3. दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र में गहरी दिलचस्पी दिखाने की उम्मीद है, क्योंकि वे अपने टॉप ऑर्डर को मजबूत करना चाहते हैं।आईपीएल 2025 के निराशाजनक कैंपेन के बाद, जहां उनकी पावरप्ले बैटिंग एक बड़ी कमजोरी बनी रही, दिल्ली ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क और फाफ डू प्लेसिस दोनों को रिलीज कर दिया। उनके पर्स में 21.80 करोड़ और कई विदेशी स्लॉट उपलब्ध होने के साथ, फ्रैंचाइजी असरदार टॉप-ऑर्डर ऑप्शन देख रही है।

2. कोलकाता नाइट राइडर्स

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स वह टीम है जो आईपीएल 2026 ऑक्शन में रचिन रवींद्र के लिए बोली लगाने की जंग शुरू कर सकती है। क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल को रिलीज करने के बाद, कोलकाता 64.30 करोड़ रुपये के बड़े पर्स और टॉप और ऑल-राउंडर डिपार्टमेंट में खाली जगहों के साथ ऑक्शन में उतर रही है।

1. चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने भले ही आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले रचिन रवींद्र को रिलीज कर दिया हो, लेकिन वह एक बार फिर अपनी पुरानी टीम के साथ जुड़ सकते हैं। फ्रैंचाइजी ने रवींद्र जडेजा और सैम करेन को संजू सैमसन के बदले राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड कर दिया है, इसलिए चेन्नई के पास अब स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर की कमी है, यह एक ऐसा एरिया है जहां रचिन लंबे समय के लिए एक उम्मीद हो सकते हैं।

इस युवा ऑलराउंडर का 2025 सीजन कुछ खास नहीं रहा था, उन्होंने आठ मैचों में 128.19 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 191 रन बनाए थे, जिसकी वजह से उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर, अगले 72 घंटे हालात और बिगड़ने के आसार…लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi AQI Today: दिल्लीवासियों को ‘जहरीली हवा’ से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार सुबह से ही दिल्ली की हवा गुणवत्ता काफी गंभीर स्थिति में है. अभी तीन दिनों तक हवा की क्वालिटी में कोई सुधार की संभावना भी नहीं दिख रही है. सुबह 7 बजे औसत एक्यूआई करीब 400 दर्ज किया गया.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी एक्यूआई गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. अभी तीन दिनों तक दिल्ली की हवा खराब लेवल पर ही रहने की संभावना है. रविवार को बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रह वासियों ने प्रदर्शन भी किया.

‘क्लाउड सीडिंग’ भी फेल
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए ‘क्लाउड सीडिंग’ ही आखिरी उम्मीद थी लेकिन अब वह भी खत्म हो गई. सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए 11 नवंबर से GRAP III लागू किया है लेकिन इसका भी कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है.

कहां कितना AQI?
रोहिणी 458
जहांगीरपुरी 452
वजीरपुर 450
आनंद विहार 441
गाजियाबाद, इंदिरापुरम 438
बवाना 437
गाजियाबाद, वसुंधरा 432
बुराड़ी क्रॉसिंग 432
अलीपुर 412
पंजाबी बाग 411
आईटीओ 410
नोएडा सेक्टर-62 404
द्वारका सेक्टर-8 401
पटपड़गंज 401

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि ऐसी परिस्थितियों में जितना हो सके. कम से कम घर से बाहर निकलें. अपनी सुरक्षा के लिए N95 मास्क पहनें. अभी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. इसलिए AQI में भी सुधार होते अभी नहीं दिख रहा है.

दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Dharmendra Alive Or Dead: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार (24 नवंबर 2025) को निधन हो गया है. धर्मेंद्र काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. काफी देर से घर पर एक एंबुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद से उनके फैंस को एक बार फिर टेंशन होने लगी थी. लेकिन अब धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है.

एक्टर धर्मेंद्र को पिछले कुछ हफ्ते से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद पूरी तरह से धर्मेंद जब स्वस्थ्य हो गए तो उनके बेटों ने घर पर ही रखने का फैसला किया था. धर्मेंद्र का घर पर ही इलाज चल रहा था. आज अचानक उनका निधन हो गया. पूरा परिवार घर पर पहुंच चुका है.

भारत की वनडे टीम घोषित, KL राहुल को कमान, गायकवाड़ की धमाकेदार वापसी – देखें पूरी टीम और शेड्यूल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs SA: बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर को होगा. टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई. रेगुलर कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज में लगी चोट के चलते बाहर हो गए हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर को भी इस टीम में मौका नहीं मिला है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में खेलने वाले चार खिलाड़ियों को इस घरेलू सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोट के चलते बाहर है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को वर्कलोड़ मेनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. वहीं, ऑलराउंर अक्षर पटेल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है.

गायकवाड़ की 2 साल बाद वापसी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है. ऋतुराज ने भारत के लिए आखिरी वनडे 2023 में साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ खेला था. गायकवाड़ ने इंडिया ए और महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया है. 2023 में ड्रॉप होने के बाद अब गायकवाड़ की मेहनत को सेलेक्टर्स ने सराहा है.

वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम
केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल

वनडे सीरीज का शेड्यूल
30 नवंबर- रांची
3 दिसंबर- रायपुर
6 दिसंबर- विशाखापट्नम

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर ट्राले से टकराई कार, सूरत का परिवार घायल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर ट्राले में पीछे से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह परिवार गुजरात के सूरत से नोएडा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। काजलिया पाड़ा स्थित जामण नदी के पास आगे चल रहे एक ट्राले में पीछे से आ रही अर्टिगा कार घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का पूरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयर बैग की वजह से कार सवारों की जान बच गई। सामने आई तस्वीर में एयर बैग पर भी खून के निशान देखे गए। कार में सूरत के सिल्क कपड़ा व्यापारी अपने परिवार के साथ सवार थे। घायलों की पहचान साहिल कुमार (38), पत्नी स्वेनका (35), बेटा शनय (15) और छोटा बेटा श्यान (4) के रूप में हुई है।

Previous articleदुबई में तेजस की दुर्घटना से हिला बाजार, HAL के शेयरों में 8% तक की गिरावट
News Desk

नोरा फतेही ने ठुकराया ‘बिग बॉस 9’ का ऑफर, खुलासा किया अपने सबसे बड़े डर का

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

टीवी | एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही ने रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 9’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था। यह शो अक्तूबर 2015 से जनवरी 2016 तक एयर हुआ था। उन्होंने शो के 58वें दिन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। क्या आप जानते हैं कि उस समय उन्हें शुरू में ‘मेन कंटेस्टेंट’ में से एक के तौर पर शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया था? इस बारे में नोरा फतेही ने अपनी बात रखी है।

गलतफहमी की वजह से हुआ

मैशेबल इंडिया से बातचीत में नोरा फतेही ने बताया ‘बिग बॉस ने शुरू में मुझे मेन कंटेस्टेंट में से एक बनने के लिए अप्रोच किया था। इस पर मैंने उन्हें मना कर दिया था। मुझे लग रहा था कि मैं इस तरह की चीजों के लिए तैयार नहीं हूं। यह गलतफहमी की वजह से हुआ। मुझे लगा कि लोग मुझे नहीं समझ पाएंगे। तब मैं छोटी थी और अपने आपको को समझने की कोशिश कर रही थी। मुझे लगा कि लोग अलग तरह से बर्ताव करेंगे इसलिए मैं मुसीबत में पड़ने के लिए तैयार नहीं थी।’

वाइल्ड कार्ड के जरिए हुई एंट्री

नोरा ने आगे बताया कि जब मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए उन्हें अप्रोच करने की कोशिश की तो उन्होंने हां कह दी। उन्होंने कहा ‘तो जब वे वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए वापस आए, तो मुझे लगा कि ठीक है, शायद कुछ हफ्ते लगेंगे। मैं ऐसा कर सकती थी। मैं चाहती थी कि मैं दुनिया को बता दूं कि मैं यहां हूं।’

‘झलक दिखला जा’ में जाना चाहती थीं नोरा

नोरा ने कहा बताया कि वह शो ‘झलक दिखला जा’ में जाना चाहती थीं। उन्होंने सोचा कि वह अगर ‘बिग बॉस’ में जाएंगी तो उन्हें ‘झलक दिखला जा’ में जाने में मदद मिलेगी इसलिए वह ‘बिग बॉस’ में गईं। ‘बिग बॉस’ से बाहर आने के तुरंत बाद उन्हें ‘झलक दिखला जा’ का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया।

नोरा फतेही ने ‘बिग बॉस 9’ में 58वें दिन एंट्री की और वह 83वें दिन बाहर हो गईं। प्रिंस नरूला उस सीजन के विनर बने।