भारत-पाक मैच को लेकर बढ़ी उत्सुकता, इतने बजे जारी होगा पूरा शेड्यूल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. पिछला बार टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला गया था, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टाइल डिफेंड करने उतरेगी. इस दौरान उनका सामना पाकिस्तान से भी हो सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान जल्द ही होने वाला है|

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कब?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल मंगलवार (25 नवंबर) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान करने वाला है. ये ऐलान मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया के साथ ग्रुप में रखा गया है. इस दौरान उसका सामना पाकिस्तान से 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो सकता है. इसके अलावा टीम इंडिया बाकी सभी मैच भारत में ही खेलेगी|

इन 20 टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी ने होने की उम्मीद है जो 8 मार्च तक चलेगा. इस दौरान पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा. मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 18 टीमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और यूएई हैं|

टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत अपना पहला ग्रुप मैच टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में उसकी टक्कर नामीबिया से होगी. फिर पाकिस्तान से भिड़ने के बाद 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ उसका आखिरी ग्रुप मैच होगा. ग्रुप स्टेज के बाद 8 दूसरे दूसरे राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी. जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. इसके बाद दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा|

इंडिगो फ्लाइट में महिला का सामान चोरी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। मुंबई से दिल्ली आने वाली एक उड़ान में एक महिला का सामान चोरी होने का दावा सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। महिला का आरोप है कि उसके दो चेक-इन सूटकेस को काटकर उनके अंदर रखा महंगा सामान निकाल लिया गया, जबकि इंडिगो ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। महिला यात्री रितिका अरोड़ा ने अपनी शिकायत एक पोस्ट के जरिए साझा की। पोस्ट के साथ उन्होंने अपने फटे और कटे हुए सूटकेस की तस्वीरें भी लगाईं और लिखा-इंडिगो की जिम्मेदारी न निभाने से बेहद निराश हूं।रितिका का कहना है कि उनकी मुंबई-दिल्ली उड़ान में दोनों चेक-इन बैग काटे गए और लगभग 40,000 रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।

Previous articleT20 World Cup 2026 का पूरा कार्यक्रम आज होगा रिलीज, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
Next articleबॉर्डर 2 में नया ट्विस्ट! मेकर्स ने बदला प्लॉट, एक सैनिक का किरदार बनेगा कहानी की रीढ़
News Desk

बॉर्डर 2 में नया ट्विस्ट! मेकर्स ने बदला प्लॉट, एक सैनिक का किरदार बनेगा कहानी की रीढ़

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉर्डर 2 | देओल परिवार के लिए साल 2023 बेहद जबरदस्त साबित हुआ था. जब सनी और बॉबी देओल के अलावा पिता धर्मेंद्र की फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार किया. यूं तो इस वक्त पूरा देओल परिवार ही मुश्किल वक्त से गुजर रहा है. जहां पिता धर्मेंद्र के निधन से हर कोई बुरी तरह टूट गया है. लेकिन जल्द ही दोनों बेटों को वापस काम पर आना होगा. फैन्स को भी उम्मीद है कि दोनों जल्द सेट पर लौटेंगे, क्योंकि अगले साल की शुरुआत में ही सनी देओल की बड़ी फिल्म रिलीज होने जा रही है. Border 2 को लेकर लंबे वक्त से तगड़ा माहौल बना हुआ है. लेकिन अब इस पिक्चर को लेकर आखिरी वक्त पर बड़ा बदलाव कर दिया गया है|

सनी देओल के अलावा Border 2 में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म से वरुण धवन का पहला लुक भी सामने आ गया था. दरअसल पिक्चर को 23 जनवरी 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग हो चुकी है. इसी बीच जानकारी मिली कि ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स अभी के सबसे बड़े म्यूजिकल कोलैबोरेशन में से एक को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. देशभक्ति वाले गाने ‘संदेशे आते हैं’ का एक रीक्रिएटेड वर्जन बनाया जा रहा है|

सनी देओल नहीं, तो किसे मिली डबल जिम्मेदारी?

सनी देओल की फिल्म का जल्द ही ट्रेलर लाया जाएगा. जिसके बाद प्रमोशनल स्ट्रेटजी भी तैयार की जाएगी. हाल ही में पता लगा था कि सनी देओल को जल्द ही रामायण पार्ट 2 का शूट भी करना है. जिसके लिए मेकर्स ने जनवरी 2026 का महीना फाइनल किया है. इसी बीच एक नई रिपोर्ट से पता लगा कि, ‘संदेशे आते हैं’ के एक रीक्रिएटेड वर्जन पर अभी काम चल रहा है. जिसमें दुनिया भर में लॉन्च के लिए पावरफुल आवाजें एक साथ आएंगी. दरअसल ‘संदेशे आते हैं’ के नए वर्जन में सोनू निगम और अरिजीत सिंह की आवाज सुनाई देंगी. जहां इस रीयूनियन से हर किसी को उम्मीद भी ज्यादा है. अब कहा जा रहा है कि दिलजीत दोसांझ की भी इस गाने में आवाज होगी|

यूं तो दिलजीत दोसांझ पहले ही फिल्म में फौजी बने दिख रहे हैं, जो काफी वक्त पहले ही शूट कंप्लीट कर चुके हैं. अब उनका इस गाने से जुड़ना भी चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल एक्टर एंड सिंगर बॉर्डर 2 में भारतीय वायुसेना के ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं. जिन्हें भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी बहादुरी के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया था|

दरअसल मेकर्स को ऐसी आवाज की तलाश थी, जो असलीपन और मॉडर्न अपील का मेल हो. और दिलजीत यहां आसानी से फिट हो जाते हैं. जो गाने में एक इमोशनल टेक्सचर जोड़ते हैं, जो दूसरे सिंगर्स के साथ पूरी तरह से मेल खाता है. इसी वजह से आखिरी वक्त पर ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 के टाइटल ट्रैक के लिए एंट्री कराई गई. साथ ही आर्यन खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी एक गाना था|

राजनाथ के बयान पर बोले राशिद अल्वी, सिंध क्या पूरा पाकिस्तान लीजिए  

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक बयान में कहा, कि एक दिन पाकिस्तान का सिंध प्रांत भारत का हिस्सा होगा। भारत के राष्ट्रगान में भी सिंध का जिक्र आया है और इसलिए राजनाथ के बयान के अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं। इस बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, कि सिंध ही क्यों पूरा पाकिस्तान ले लीजिए। 
कांग्रेस नेता अल्वी ने सोमवार को कहा, कि संघ नेतृत्व दावा करता है कि पड़ोसी देश कभी भारत का ही हिस्सा थे। इस स्थिति में चर्चा अकेले सिंध तक ही क्यों सीमित रहनी चाहिए। सिर्फ सिंध ही क्यों? पूरा का पूरा पाकिस्तान ही ले लीजिए। उन्होंने कहा, जब आरएसएस प्रमुख लगातार कहते हैं, कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले कभी भारत का हिस्सा थे तो फिर सिर्फ सिंध को ही हमें क्यों लेना चाहिए। उसी के बारे में बात क्यों करें। अपनी सेना को आगे बढ़ाएं और पूरे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को भी भारत में मिला लें।  
दरअसल एक दिन पहले रविवार को राजनाथ सिंह ने सिंध को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान में भी इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। यहां देश में ही अनेक विपक्षी दलों के नेताओं ने उनके बयान पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष के नेता निशाना साधते हुए कह रहे हैं कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग हमेशा से ही भड़काऊ बयान देते रहे हैं, ताकि जनता का ध्यान देश की बड़ी-बड़ी समस्याओं और अहम मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा, कि इस तरह के बयान सिर्फ इसलिए दिए जाते हैं ताकि क्षेत्रीय स्तर पर अशांति पैदा कर जनता का ध्यान भटका सकें। ये लोग आर्थिक चुनौतियां, बेरोजगारी और महंगाई जैसे अहम मसलों पर ध्यान नहीं देते हैं। 

Previous articleभावांतर योजना अपडेट: सीएम करेंगे राशि रिलीज, 1.52 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
News Desk

T20 World Cup 2026 का पूरा कार्यक्रम आज होगा रिलीज, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फुल शेड्यूल को आज 25 नवंबर, मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) जारी करने वाली है। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार यह टूर्नामेंट यूएसए और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में खेला गया था।

भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज कर, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। मैन इन ब्लू ने 17 साल बाद दूसरी बार इस टी20 खिताब को अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में पहली बार टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।

खैर, इस बार यह मल्टीनेशन टूर्नामेंट भारत-श्रीलंका की सह-मेजबानी खेला जाएगा। पूरा टूर्नामेंट फरवरी 2026 में खेले जाने की उम्मीद है। इस बार भारत अपने खिताब की रक्षा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में करता हुआ नजर आएगा। दूसरी ओर, आज टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल जारी होने के समय कप्तान रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर और एंजेलो मैथ्यूज मौजूद रहेंगे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमें

श्रीलंका, भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, नीदरलैंड, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान और यूएई।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स (T20 World Cup 2026 Schedule Live Telecast Details)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल कब और कितने बजे अनाउंस होगा?

टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल 25 नवंबर, मंगलवार शाम 6.30 बजे अनाउंस होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल की लाइव स्ट्रीम कहां पर देखें?

फैंस टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल को जियोहाॅटस्टार ऐप व बेवसाइट के माध्यम से फैंस लाइव स्ट्रीम देख पाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल की लाइव टेलीकास्ट कहां पर देखें?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटकवर्क के सभी चैनल पर देख पाएंगे।

रनवे पर उतरा अफगानिस्तान का प्लेन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां अफगानिस्तान का एक विमान उड़ान भरने वाले रनवे पर उतर गया। गनीमत रही कि इस रनवे पर कोई दूसरा विमान नहीं था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। घटना रविवार दोपहर 12:06 बजे की है, लेकिन सोमवार सुबह मीडिया में आई। अफगानिस्तान की एरियाना एयरलाइंस की यह फ्लाइट एफजी 311 काबूल से आ रहा था। सूत्रों के मुताबिक, विमान को रनवे 29 लेफ्ट पर लैंडिंग की अनुमति दी गई थी, लेकिन पायलट ने गलती से इसे रनवे 29 राइट पर उतार दिया। यह रनवे आमतौर पर टेकऑफ के लिए इस्तेमाल होता है।

Previous articleRJD का बड़ा एक्शन, चुनाव में बदनाम करने वाले 32 गायकों को भेजा नोटिस
Next articleMP में नाराज किसानों का अनोखा प्रदर्शन, प्याज की अर्थी सजाकर निकाली अंतिम यात्रा, श्मशान में दी गई मुखाग्नि
News Desk

कर्नाटक में सत्ता के नाटक के बीच……नागा संतों ने दिया डीके को सीएम पद का आशीर्वाद 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस सरकार में अंदरूनी राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कथित तौर पर पार्टी नेतृत्व से नाखुश दिख रहे हैं और उनके समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। हालाँकि, मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पद छोड़ने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। बढ़ते तनाव के बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेंगलुरु गए, लेकिन शिवकुमार ने अभी तक खरगे की मुलाकात नहीं की है।
राजनीतिक हलचल के बीच नागा संतों के एक समूह ने डीके शिवकुमार के आवास का दौरा किया। बताया जा रहा है कि इसमें से एक संत काशी से आए थे और उन्होंने डीके को सीएम पद का आशीर्वाद दिया। इस असामान्य घटनाक्रम ने व्यापक ध्यान और अटकलों को आकर्षित किया है, जिससे डीके की महत्वाकांक्षाओं को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं।
ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज विवाद में मध्यस्थता करने वाले एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे हैं। रविवार को जॉर्ज ने पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की, इसके अध्यक्ष खड़गे के साथ बैठक की। बाद में, डीके शिवकुमार एक घंटे की चर्चा के लिए जॉर्ज के घर गए। सूत्रों के अनुसार, जॉर्ज ने शिवकुमार को मार्च में राज्य के बजट सत्र तक धैर्य रखने की सलाह दी, जबकि शिवकुमार ने अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में पार्टी नेतृत्व से ठोस आश्वासन माँगा।
वहीं सिद्धारमैया गुट का मानना ​​है कि ज़्यादातर विधायक मौजूदा मुख्यमंत्री के साथ हैं। इस बात को पुख्ता करने के लिए, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और एमएलसी डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया पिछले दो दिनों से कांग्रेस विधायकों से व्यक्तिगत रूप से मिल रहे हैं। सिद्धारमैया के संख्यात्मक लाभ से वाकिफ़ शिवकुमार के समर्थक पिछले चार दिनों से पार्टी आलाकमान पर सत्ता हस्तांतरण के पहले दिए गए मौखिक आश्वासन पर दबाव बनाने के लिए अपने वफ़ादार विधायकों के समूहों को दिल्ली भेज रहे हैं।

Previous articleMP में नाराज किसानों का अनोखा प्रदर्शन, प्याज की अर्थी सजाकर निकाली अंतिम यात्रा, श्मशान में दी गई मुखाग्नि
News Desk

 26 नए विमान बेड़े में शामिल करेगा एयर इंडिया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया आने वाले वर्षों में बड़े स्तर पर अपने बेड़े का विस्तार और अपग्रेड करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि 2026 के अंत तक 26 नए विमान बेड़े में शामिल किए जाएंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं की गुणवत्ता और क्षमता में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विल्सन ने बताया कि एयर इंडिया समूह 2026 के अंत तक कुल 26 नए विमानों को शामिल करने की तैयारी कर रहा है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संचालन को अधिक आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाना है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2026 तक 81% अंतरराष्ट्रीय उड़ानें उन्नत विमानों से संचालित की जाएं।
सीईओ के अनुसार आने वाले वर्ष में उड़ान क्षमता लगभग समान रहेगी, क्योंकि नए विमान शामिल होंगे। साथ ही कुछ पुराने पट्टे वाले विमान लौटाए भी जाएंगे और कई विमान रेट्रोफिट (अपग्रेड) प्रक्रिया में रहेंगे। उन्होंने बताया कि 2026 में एयर इंडिया के बेड़े में कम संख्या में बोइंग 777 रहेंगे, क्योंकि कई लीज पर लिए गए विमान वापस किए जा रहे हैं और तीन पुराने विमान हटाए जा रहे हैं।

Previous articleजारीबाग जेल स्कैम का ‘पर्दाफाश’! पूर्व सुपरिटेंडेंट के घर 10 पालतू कुत्तों के लिए 18 जेलकर्मी तैनात, मजदूरी हड़पने का भी आरोप
Next articleरांची में कोहरे की चपेट! 12.6°C पर ठिठुरन, शीतलहर 3-4°C और गिरेगा, तैयार रहें!
News Desk

RJD का बड़ा एक्शन, चुनाव में बदनाम करने वाले 32 गायकों को भेजा नोटिस

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और उसके नेताओं की छवि खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया और बाजार में प्रसारित हुए आपत्तिजनक और हिंसात्मक गीतों पर अब पार्टी ने सख्त रुख अपना लिया है. पार्टी ने 32 भोजपुरी गायकों को कानूनी नोटिस भेजा है, जिन पर आरोप हैं कि उन्होंने बिना अनुमति के RJD और तेजस्वी यादव का नाम इस्तेमाल करते हुए हिंसा को बढ़ावा देने वाले गीत लॉन्च किए.

RJD के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि यह कोई साधारण मामला नहीं है, बल्कि पार्टी और सामाजिक न्याय की विचारधारा को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है. उनके अनुसार, कई गीतों में न सिर्फ RJD और तेजस्वी यादव की छवि खराब करने का प्रयास हुआ, बल्कि यादव समुदाय को भी नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया. उन्होंने दावा किया कि जिन गानों में ‘जंगलराज’, ‘रंगदारी’ और ‘अराजकता’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, उनमें से कई गायकों का सीधा संबंध BJP से है. नोटिस में गायकों से पूछा गया है कि वे बताएं कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों न की जाए?

RJD का कहना है कि इन गीतों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नाम का अनुचित और बिना अनुमति उपयोग किया गया. कुछ गानों में हिंसक लाइनें थीं, जैसे 6 ठो गोली मारब कपारे में, सिक्सर के 6 गोली छाती में… पार्टी का आरोप है कि इन गीतों के जरिए माहौल को जान-बूझकर डराने वाला बनाया गया. यह दिखाने की कोशिश हुई कि RJD सत्ता में आते ही अराजकता फैल जाएगी.

विवादित गीतों का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव अभियान के दौरान किया था. कैमूर की चुनावी रैली में उन्होंने RJD के प्रचार से जुड़े एक गाने की पंक्तियां सुनाते हुए कहा था कि आएगी भइया की सरकार, बनेंगे रंगदार और जनता को सतर्क रहने की अपील की थी कि ऐसे गीत ‘जंगलराज वापसी’ की मानसिकता का संकेत देते हैं. उन्होंने हिंसात्मक बोलों को भी मंच से उद्धृत कर माहौल पर सवाल उठाए थे.

पूरे चुनाव के दौरान यह गाने सोशल मीडिया पर वायरल रहे. समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस छिड़ी रही. RJD ने कई बार कहा कि यह गीत पार्टी की छवि खराब करने का ‘प्रचार युद्ध’ हैं, जिन्हें विपक्ष ने बढ़ावा दिया. अंत में RJD ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर गायकों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता तो पार्टी FIR, मानहानि का मुकदमा और साइबर क्राइम कंप्लेंट जैसी कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी.

सनातन की शान ऊंची! PM मोदी आज अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे 191 फीट ऊंचा भगवा ध्वज

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Ram Mandir Ayodhya: रामनगरी अयोध्या में आज मंगलवार, 25 नवंबर को ऐतिहासिक धर्म ध्वज समारोह आयोजित किया गया है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर पहुंचकर अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहराएंगे. विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता के अनुसार ध्वजारोहण का समय दोपहर 12:10 से 12:30 बजे के बीच तय किया गया है.