CSA (UNTOLD STORY): The 15-Year Journey of Chandigarh Chhaya School of Art from a Dream to a Global Examination Board

0

Chandigarh Chhaya school of Art, started in 1999, by Suman Saini, an art teacher. She wanted the generations come to not to demolish arts from the culture of india and therefore gave the responsibility to the one’s she could trust, her daughter and son in law. A seed of dreams and hopes, chhaya school of art was sown by a man with full determination and dedication, Dr. Koushik Sinha.

He set off for Chandigarh from Calcutta with nothing but a strong belief in himself. The positive and drivefull attitude of the people of Chandigarh encouraged Mr. Koushik Sinha to translate his dreams into reality.

Initially he did not get positive replies but he did not let himself down. As it is said, people who help themselves are helped by the Creator.

His efforts showed results and he began his journey with 2 students.

He recieved major support from his father-in-law, Mr. Jagdish Saini.

Dr. Koushik Sinha had a dream of opening a school which is today a trust. After 12 years, chhaya school of Art has Many Students. Chaya school of Art has put its efforts to do social work. It has organised many competitions. The students of Chaya school of Art have competed on the state, national and international level. 7 students have already had their own, solo exhibitions which has provided the students with a sense of achievement and their fellows with lots of motivation.

Dr. Koushik Sinha ha bagged a state award as well as best artist award. He also achieved the best artist award. He also acheived the best teacher award from former governor Mr. Jacob.

Dr. Koushik Sinha and wife Praveen Sinha have a master degree in arts.

Dr. Praveen Sinha has a major contribution in the promotion of chhaya school of Art. She has been a topper in Punjab university. She got her master degree from Kurukshetra Her skills are one of factors of what chhaya school of art is today. She has provided the children with a unique technique. She was always there to support Dr. Sinha and she worked day and night for chhaya school of art.

Mr. Kuntal sinha, also worked hard with dedication to promote chhaya school of art.

Dr. Koushik Sinha’s mother-in-law, brother-in-law and sister-in-law have been very supporting.

It is through the blessings of their parents they have achieved what they wanted out of life.

Mr. And Mrs. Sinha have judged various competitions and have also been invited as chief guests.

They both have the aim of giving arts a new level and a different frame of reference.

Encouraged by the humble success that Mr. And Mrs. Sinha recieved, Chhayakriti Pratibha Trust have plans to open institutions all over India and in abroad. They will conduct examinations in which the students will receive diploma and degree in arts.

They do not want the students to be copywriters, but the creators themselves.

This Examination Board has been working with great respect in 22 states of India since 2011 to 2025. We still have 150000 students and more than 3500 centers registered all over India. We have a total of 32 curriculam among which singing, dancing, yoga, painting, recitation are the most important.

Chandigarh Chhaya School of Art is one of the Global Examination Boards of India Art and Culture.

Follow us

https://www.facebook.com/chhayaschoolofart1998

Youtube https://www.youtube.com/@csa2011

Website http://chhayaschoolofart.org/

हिडमा का नारा लगाने वालों पर कसा शिकंजा, FIR में जुड़ी राष्ट्रीय एकता को खतरे में डालने की धारा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। दिल्ली के इंडिया गेट (India Gate) पर प्रदूषण (Pollution) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान नक्सली कमांडर माडवी हिडमा (Madvi Hidma) के समर्थन में नारे लगाने और पुलिस पर पेपर स्प्रे छिड़कने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने FIR में भारतीय न्याय संहिता यानी कि BNS की धारा 197 जोड़ दी है, जो राष्ट्रीय एकता (National Unity) को खतरे में डालने से जुड़ी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के पास हिडमा के पोस्टर थे और उन्होंने ‘लाल सलाम’ के नारे लगाए, जिससे अर्बन नक्सल कनेक्शन की जांच शुरू हो गई है।

बता दें कि बीते रविवार को इंडिया गेट के सी-हेक्सागन पर प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया था। पुलिस के मुताबिक, जब सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की गई, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर चिली स्प्रे या पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। कई पुलिसवालों की आंखों में स्प्रे पड़ा और उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। नई दिल्ली के DCP देवेश कुमार महला ने कहा, ‘यह पहली बार हुआ है जब ऐसे प्रदर्शन में पुलिस पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया गया। हमने बैरिकेड लगाए थे ताकि ट्रैफिक न रुके, लेकिन वे सड़क पर आकर बैठ गए। कई एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ इमरजेंसी में फंस गए थे। हमने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उन्होंने हमला कर दिया।’

पुलिस ने इस मामले में कुल 23 लोगों को पकड़ा है और 2 पुलिस स्टेशनों में FIR दर्ज की गई हैं। कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में 6 पुरुष प्रदर्शनकारियों के खिलाफ BNS की धाराएं 74 (महिलाओं पर हमला), 79 (बच्चों पर हमला), 115(2) (चोट पहुंचाना), 132 (सार्वजनिक सेवक पर हमला), 221 (सार्वजनिक सेवक को रोकना), 223 (आदेश की अवज्ञा), और 61(2) (आपराधिक साजिश) लगाई गई हैं। दूसरी FIR संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई, जिसमें अन्य प्रदर्शनकारियों पर BNS की धाराएं 223A (सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान), 132, 221, 121A (आपराधिक साजिश), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), और 3(5) (सामान्य इरादा) लगाई गई हैं।

सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में 6 गिरफ्तार आरोपियों को पेश किया गया। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) अरिंदम सिंह चीमा ने प्रदर्शन का वीडियो देखा और पुलिस से इसकी कॉपी जमा करने को कहा। पुलिस ने 2 दिन की हिरासत मांगते हुए कोर्ट में कहा, ‘आरोपी इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने सार्वजनिक सेवक के आदेश का उल्लंघन किया। उन्होंने धक्का-मुक्की की और नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के पक्ष में नारे लगाए, जो हाल ही में आंध्र प्रदेश में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उन्होंने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया और ‘लाल सलाम’ के नारे लगाए। हमें उनसे पूछताछ करनी है कि क्या वे माओवादी संगठन से जुड़े हैं।’

“कार्तिक-अनन्या की अगली फिल्म में बड़ी लेजेंड हेरोइनों की एंट्री, फैंस हैंरान”

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | आने वाले महीने में कुछ कमाल की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, इनमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का भी नाम शामिल है. इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है. ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर दस्तक देने वााली है और अब फिल्म जुड़ी एक कमाल की अपडेट भी सामने आई है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. फिल्म में दो शानदार कैमियो होने वाले हैं |

समीर विद्वंस की डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी. फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसमें और स्टार पावर ऐड हुए हैं, जिनका नाम सुनकर लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक, फिल्म में रानी मुखर्जी और काजोल कैमियो में नजर आएंगी. लंबे वक्त के बाद दोनों एक्ट्रेस को एक फ्रेम में देखना काफी शानदार एक्सपीरियंस होने वाला है |

कहानी के लिए होगा जरूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक्ट्रेस के किरदार फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होंगे. हालांकि, फिल्म में दोनों एक्ट्रेस का कैमियो मेकर्स का एक गजब का मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है. साथ ही दर्शकों ने कार्तिक और अनन्या की जोड़ी को भी पर्दे पर पसंद किया है. फिल्म के टीजर में ही कहानी काफी कमाल की लग रही है, जिसमें रोमांस के साथ ही साथ कॉमेडी और कई इमोशन का तड़का लगने वाला है |

बदली है रिलीज की डेट

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की बात करें, तो ये फिल्म पहले नए साल के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी डेट बदलकर 25 दिसंबर कर दिया गया. इस फिल्म से पहले कार्तिक और अनन्या साथ में फिल्म पति पत्नी और वो में दिखे थे. 6 साल बाद ये जोड़ी फिर से साथ आ रही है. दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी प्यार भी दिया था और अब इसमें काजोल और रानी मुखर्जी का नाम जुड़ने की वजह से फिल्म की स्टार पावर और बढ़ गई है |

“साइमन हार्मर की जादुई गेंद पर केएल राहुल क्लीन बोल्ड, टेस्ट में बना शर्मनाक रिकॉर्ड”

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट |  भारतीय सरजमीं पर आमतौर पर भारत के स्पिनर्स का दम दिखाई देता है लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गंगा उलटी बह रही है. मौजूदा टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने कहर बरपाया हुआ है. कोलकाता टेस्ट में 8 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले हार्मर ने गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में भी 3 विकेट चटकाए और दूसरी पारी में उन्होंने एक ऐसी गेंद फेंक दी जिसकी धमक पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है. हार्मर ने ये गेंद केएल राहुल को फेंकी, जिसपर वो चारों खाने चित हो गए |

राहुल का डिफेंस भेदकर निकली हार्मर की गेंद

केएल राहुल को साइमन हार्मर ने ये चमत्कारिक गेंद 10वें ओवर में फेंकी. 10वें ओवर की दूसरी गेंद साइमन हार्मर ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर रखी. राहुल ने उसे स्टेयर कर सिंगल लेने की कोशिश की लेकिन ये गेंद उनके डिफेंस को भेदते हुए विकेट पर जा लगी. केएल राहुल को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या और वो कब बोल्ड हो गए. हार्मर की ये गेंद काफी ज्यादा टर्न हुई और यही काम भारतीय स्पिनर्स नहीं कर पाए |

केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

केएल राहुल गुवाहाटी टेस्ट की दूसरी पारी में महज 6 रन बनाकर आउट हुए और इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद ही अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बता दें केएल राहुल ने जबसे टेस्ट में डेब्यू किया है ये खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट पर आउट होने वाला बल्लेबाज बन गया है. केएल राहुल 0 से 9 के स्कोर के बीच 39 बार आउट हो चुके हैं. उन्होंने विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है. साफ है केएल राहुल अपने एक दशक से लंबे टेस्ट करियर में काफी ज्यादा फेल हुए हैं, यही वजह है कि अच्छी तकनीक के बावजूद उनका औसत 35 के आसपास ही है |

Previous articleराजनीतिक हलचल तेज, 1 दिसंबर से विधानसभा सत्र और 2 को स्पीकर का चुनाव
News Desk

कर्नाटक लोकायुक्त ने 10 जगह मारे छापे, 381 करोड़ रुपए किए जब्त

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बेंगलुरु। कर्नाटक लोकायुक्त अधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश में 10 जगहों पर छापे मारे। इन जगहों पर सरकारी अधिकारियों पर उनकी आय से ज्यादा संपत्ति जमा करने का आरोप है। ये छापे मांड्या, बीदर, मैसूर, धारवाड़, हावेरी, बेंगलुरु, शिवमोग्गा और दावणगेरे जिलों में मारे जा रहे हैं। लोकायुक्त के मुताबिक पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट से जुड़े असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डीएम गिरीश, चीफ अकाउंट्स ऑफिसर मांड्या सी. पुट्टास्वामी, चीफ इंजीनियर बीदर प्रेम सिंह, रेवेन्यू इंस्पेक्टर सी. रामास्वामी, धारवाड़ में कर्नाटक यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर सुभाष चंद्र की प्रॉपर्टीज जब्त की गई हैं। 
सीनियर वेटेरिनरी एग्जामिनर हुइलगोल सतीश, प्रोजेक्ट डायरेक्टर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ऑफिस हावेरी शेकप्पा, ऑफिस सुपरिटेंडेंट, रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, बेंगलुरु पी कुमारस्वामी, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट एसआईएमएस मेडिकल कॉलेज शिवमोग्गा सी एन लक्ष्मीपति की प्रॉपर्टीज पर छापे मारे गए।
बता दें 7 नवंबर को कर्नाटक लोकायुक्त ने बेंगलुरु के छह आरटीओ पर छापे मारे थे और बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां मिली थीं। कर्नाटक लोकायुक्त ने जनता की कई शिकायतों के बाद बेंगलुरु के छह रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस में अचानक छापे मारे थे। जिन जगहों पर छापे मारे गए उनमें यशवंतपुर, राजाजीनगर, जयनगर, येलहंका, कस्तूरीनगर और के आर पुरम शामिल थे।
कर्नाटक लोकायुक्त ने 12 अधिकारियों के खिलाफ भी छापे मारे और आय से अधिक संपत्ति के मामले में 381 करोड़ रुपए जब्त किए। ये सर्च 14 अक्टूबर 2025 को 48 जगहों पर की गईं, जिसमें अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों के घर, ऑफिस और प्रॉपर्टी शामिल थीं। 48 जगहों पर 12 सरकारी अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों पर आय से ज्यादा संपत्ति जमा करने के आरोप में की गई सर्च के शुरुआती अनुमानों से पता चला है कि जमीन, घर, कैश, ज्वेलरी, गाड़ियां और दूसरी चल-अचल प्रॉपर्टी समेत कुल 381.08 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली ।

‘…तो मैं पूरे देश में BJP की नींव हिला दूंगी’, ममता बनर्जी ने क्यों दे डाली इतनी बड़ी चेतावनी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने चुनाव आयोग (Election Commission) और एसआईआर (SIR) पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि एसआईआर के बाद जब मतदाता सूची (Voter List) का मसौदा जारी हो जाएगा तब लोगों को चुनाव आयोग और बीजेपी (BJP) की ओर से पैदा की गई आपदा का एहसास होगा. उन्होंने हाल ही में हुए बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर भी कई आरोप लगाए हैं.

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी बंगाल में मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी. उन्होंने कहा, “बिहार चुनाव का नतीजा एसआईआर का परिणाम है, विपक्ष वहां बीजेपी की चाल को भांप नहीं सका. यदि एसआईआर दो-तीन वर्षों में किया जाए तो हम इस प्रक्रिया को हरसंभव संसाधन के साथ समर्थन देंगे.”

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल किया कि क्या बीजेपी शासित राज्यों में एसआईआर का आयोजन यह दर्शाता है कि केंद्र स्वीकार करता है कि वहां घुसपैठिये मौजूद हैं. एसआईआर विरोधी रैली में उन्होंने कहा, “इलेक्शन कमीशन अब एक निष्पक्ष संस्था नहीं रह गई है, यह बीजेपी कमीशन बन गई है. बीजेपी राजनीतिक रूप से मेरा मुकाबला नहीं कर सकती और न ही मुझे हरा सकती है.”

उन्होंने सवाल किया कि अगर एसआईआर का उद्देश्य बांग्लादेशी नागरिकों को वोटर लिस्ट से हटाना है तो चुनाव आयोग मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया क्यों कर रह है. उन्होंने कहा, “मैं बांग्लादेश को एक देश के रूप में प्यार करती हूं क्योंकि हमारी भाषा एक ही है. मैं बीरभूम में पैदा हुई, वरना मुझे भी बांग्लादेशी कहा जाता.”

भारत के कण-कण में राम, मैकाले वाली मानसिकता से मुक्ति जरूरी, बोले PM मोदी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अयोध्या. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज अयोध्या के राम मंदिर (Ram Temple) के शिखर पर धर्मध्वज फहरा दिया है. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) भी मौजूद रहे. पीएम मोदी दिल्ली से अयोध्या से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिये साकेत महाविद्यालय पहुंचे. पीएम मोदी साकेत महाविद्यालय से सड़क मार्ग से रोड शो की शक्ल में सप्त मंदिर पहुंचे.

पीएम मोदी सप्त मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राम मंदिर पहुंचे और गर्भगृह के साथ ही मंदिर के प्रथम तल पर निर्मित राम दरबार में भी पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी का यह दौरा आध्यात्मिक रूप से भी बेहद खास है, क्योंकि वे मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करेंगे और दोपहर 12 बजे मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. यह ध्वजारोहण मंदिर निर्माण की पूर्णता और एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक माना जा रहा है.

यह ध्वज सदियों के सपने साकार होने का प्रतीक- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और पल की साक्षी बन रही है. आज संपूर्ण भारत, संपूर्ण विश्व राममय है. आज रामभक्तों के दिल में असीम आनंद है. सदियों के घाव भर रहे हैं. सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है. आज उस यज्ञ की पूर्णाहूति है, जिसकी अग्नि पांच सौ वर्ष तक प्रज्ज्वलित रही. आज भगवान श्रीराम के गर्भगृह की अनंत ऊर्जा प्रतिष्ठापित हुआ.यह धर्मध्वज इतिहास के सुंदर जागरण का रंग है. इसका भगवा रंग, इस पर लगी सूर्यवंश की थाती रामराज की कीर्ति को. यह ध्वज संकल्प है, यह संकल्प से सिद्धि की भाषा है, यह सदियों के संघर्ष की सिद्धि है, सदियों के सपने का साकार स्वरूप है, राम के आदर्शों का उद्घोष है. संतों की साधना और समाज की सहभागिता की गाथा है. यह धर्मध्वज प्रभु श्रीराम के आदर्शों का उद्घोष करेगा, सत्यमेव जयते का उद्घोष करेगा. यह ध्वज ‘प्राण जाए पर वचन न जाई’ की प्रेरणा है.

जैसा सपना देखा था, उससे भी शुभकर मंदिर बन गया है- मोहन भागवत
मोहन भागवत ने कहा कि इस दिन के लिए कितने राम भक्तों ने अपने प्राण अर्पण किए. मंदिर बनने में भी समय लगता है. यह धर्म ध्वज है. इसका भगवा रंग है. इस धर्मध्वज पर रघुकूल का प्रतीक कोविदार वृक्ष है. कोविदार वृक्ष दो देव वृक्षों के गुणों का समुच्चय है. धर्मध्वज को शिखर तक पहुंचाना है. आज हमारे संकल्प की पुनरावृत्ति का दिवस है. सबको शांति बांटने वाला, सुफल देने वाला भारतवर्ष हमें खड़ा करना है. जैसा सपना देखा था कुछ लोगों ने, बिल्कुल वैसा, उससे भी अधिक शुभकर यह मंदिर बन गया है.

अयोध्या धाम में आज हर प्रकार की सुविधा- योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर पर धर्मध्वज के आरोहरण को नए युग का शुभारंभ बताया और कहा कि यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर लहराता यह केसरिया ध्वज धर्म का, भारत की संकल्पना का प्रतीक भी है. संकल्प का कोई विकल्प नहीं. योगी आदित्यनाथ ने ‘लाठी-गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ नारे का भी उल्लेख किया और कहा कि भगवान राम की पावन नगरी एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है. हर प्रकार की सुविधा आज अयोध्या धाम में है. उन्होंने अयोध्या में हुए विकास के काम भी गिनाए और जय जय श्रीराम के नारे के साथ अपनी बात पूरी की.

श्रीराम मंदिर पर धर्म ध्वज फहराना त्याग और समर्पण का प्रतीक : चंपत राय

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

अयोध्या। अयोध्या में राममंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने के कार्यक्रम को लेकर श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि यह धर्म ध्वज त्याग और समर्पण का प्रतीक है। चंपत राय ने बताया कि यह ध्वज कोविदार वृक्ष अंकित है। इस भगवा पताका पर सूर्य और ऊँ अंकित है। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा तिकोना समकोण त्रिभुज का ध्वज में अग्नि की ज्वाला और उगते हुए सूर्य का रंग है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंपत राय ने बताया कि यह त्याग और समर्पण का प्रतीक है। इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं कि मंदिर के पूरा होने का दिन आखिरकार आ गया है, एक ऐसा पल जिसका सदियों से इंतजार था। इतने सालों में, हमारी कोशिशें लगातार इस मील के पत्थर की ओर बढ़ी। 
वहीं जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री श्रीधराचार्य महाराज ने कहा कि आज भारत और सनातन धर्म के लिए बहुत गर्व की बात है। भगवान राम के मंदिर का झंडा फहराने की पूरी सेरेमनी के बाद, मंदिर का कंस्ट्रक्शन पूरा हो गया। इसके बाद, भक्त दर्शन कर पाएंगे। महंत राम लोचन शरण ने कहा कि यह देश के लिए बहुत गर्व का पल है, इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। राम जन्मभूमि मंदिर में झंडा फहराने की सेरेमनी से पहले एक भक्त ने कहा कि जो मंदिर कभी अधूरा था, वह अब बन गया है। हम इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने आए हैं। पहले आम लोगों के लिए उस जगह पर जाना भी मुश्किल था, लेकिन अब हमें इस बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का मौका मिला है।

Previous articleMP कैबिनेट ने घोषणा की, 1 दिसंबर को प्रदेशभर में मनाई जाएगी गीता जयंती, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी
Next articleठंड ने झारखंड को घेरा: रांची में पारा गिरकर 11.1°C, हज़ारीबाग और खूंटी भी झेल रही ठंड
News Desk

रात में बमबारी से 9 बच्चों समेत 10 की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Pakistan Air Strike in Afghanistan ने एक बार फिर सीमा क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। मंगलवार, 25 नवंबर की आधी रात अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में पाकिस्तान ने हवाई हमला किया, जिसमें 9 बच्चों समेत कुल 10 लोगों की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 12 बजे हुई, जब लोग अपने घरों में गहरी नींद में थे। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि यह हमला सीधे एक स्थानीय घर को निशाना बनाकर किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने खोस्त के गुरबुज जिले के मुगलगई इलाके में बमबारी की। जिस घर पर हमला हुआ, वह स्थानीय नागरिक काजी मीर के बेटे वलियात खान का बताया जा रहा है। बम गिरने के बाद पूरा घर पल भर में मलबे में बदल गया और सभी 10 लोग घटनास्थल पर ही मारे गए। मृतकों में 9 मासूम बच्चे शामिल होना इस घटना को और भी भयावह बना देता है।

इसके अलावा, Pakistan Air Strike in Afghanistan सिर्फ खोस्त तक सीमित नहीं रहा। पाकिस्तान ने कुनार और पक्तिका प्रांतों में भी हवाई हमले किए हैं। इन स्थानों पर बमबारी के कारण 4 नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की गई है। लगातार हो रही इस तरह की सैन्य कार्रवाई से दोनों देशों के बीच दुश्मनी और संभावित संघर्ष को लेकर चिंताएं फिर गहरा गई हैं।

तालिबान प्रवक्ता का कहना है कि हमला उस समय हुआ जब लोग सो रहे थे, जिससे यह साफ होता है कि निशाना आम नागरिक थे। इस घटना के बाद सीमा पर माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है। Pakistan Air Strike in Afghanistan ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि दोनों देशों के बीच स्थिति कब सामान्य होगी।

‘गायक जुबीन गर्ग की मौत कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या थी’- हिमंत बिस्वा सरमा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

डेस्क: असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को कहा कि सिंगर जुबीन गर्ग (Singer Zubeen Garg) की मौत (Death) कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या (Murder) थी. 52 वर्षीय सिंगर की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

असम विधानसभा में सिंगर की मौत पर चर्चा के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए सरमा ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद असम पुलिस को यकीन था कि यह गैर इरादतन हत्या का मामला नहीं है, बल्कि यह एक साफ-सुथरी हत्या है. सरमा ने दावा किया कि एक आरोपी ने गर्ग की हत्या की और अन्य ने उसकी मदद की. हत्या के मामले में 4-5 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) में भाग लेने सिंगापुर गए गर्ग की एक यॉट ट्रिप के दौरान समुद्र में तैरते समय मौत हो गई. इसके बाद राज्यभर में 60 से अधिक मामले दर्ज होने के बाद सरमा के नेतृत्व वाली सरकार ने गर्ग की मौत की जांच के लिए असम पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (CID) के तहत एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया.

इस घटना की जांच के लिए गुवाहाटी हाई कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश सौमित्र सैकिया की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का भी गठन किया गया. कुछ दिनों बाद एनईआईएफ के आयोजक श्यामकानु महंत, सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके दो बैंड सदस्य – शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महंत और गर्ग के चचेरे भाई संदीपन गर्ग (असम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी) को उनकी मौत में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया.

गर्ग के निजी सुरक्षा अधिकारियों नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य को भी गिरफ्तार किया गया, जब पुलिस को उनके खातों से 1.1 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े वित्तीय लेनदेन का पता चला. गिरफ्तार किए गए सभी सात लोग वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं. उन पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत हत्या, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत का कारण समेत कई आरोप लगाए गए हैं.