‘जुल्म होगा तो जिहाद होगा’—मदनी के विवादित बयान ने गरमाया माहौल, सुप्रीम कोर्ट का भी जिक्र

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट को लेकर विवादित बयान दिया है. मौलाना ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट तभी तक सुप्रीम कहलाने का हक रखता है, जब तक कि वो संविधान पर अमल कर रहा है. अगर ऐसा नहीं करता है तो सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कहलाने का अधिकार नहीं रखता है |

बाबरी मस्जिद को लेकर फैसले का दिया उदाहरण

महमूद मदनी ने ज्ञानवापी और मथुरा विवाद को लेकर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा. जुल्म के खिलाफ खड़े होना एक अखलाक की जिम्मेदारी है. पिछले कुछ केसों जैसे बाबरी मस्जिद, तलाक के मामलों में अदालतों ने सही काम नहीं किया है. कोर्ट ने हूकूमत के दबाव में काम किया है |

घर वापसी के नाम पर खास धर्म में शामिल होने की खुली छूट

मौलाना महमूद मदनी ने आगे कहा, ”देश के संविधान ने हमें धर्म की आजादी का अधिकार दिया है. लेकिन धर्म बदलने के कानून के जरिए इस बुनियादी अधिकार को खत्म किया जा रहा है. इस कानून का इस्तेमाल इस तरह से किया जा रहा है कि किसी धर्म को मानने वाले को डर और सजा का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी तरफ, ‘घर वापसी’ के नाम पर लोगों को किसी खास धर्म में शामिल करने वालों को खुली छूट है. उनसे कोई पूछताछ नहीं होती, और न ही उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई होती है |

मदनी के बयान पर BJP का पलटवार

वहीं मौलाना महमूद मदनी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, ‘जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने आज भोपाल में एक बड़ी बैठक में जिस प्रकार का बयान दिया है, वह न केवल भड़काऊ है अपितु देश को विभाजन की ओर ले जाने की उनकी कुचेष्टा है. उनका कहना कि जिहाद होना चाहिए, जब-जब जुल्म होगा जिहाद होगा. मुझे लगता है कि ये काफी अनुचित वाक्य है. जिहाद के नाम पर जिस प्रकार से लोगों ने भारतवर्ष और भारतवर्ष के बाहर आतंक फैलाया है वो भी हमने देखा है तो स्वाभाविक रूप से ये कहना कि भारत में जिहाद होगा, यह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान है. उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के दबाव में काम करता है और इस देश में उसे ‘सुप्रीम’ कहलाने का कोई अधिकार नहीं है. मेरा मानना ​​है कि सुप्रीम कोर्ट को खुद से संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि इससे कोर्ट की हैसियत कम होती है |

फैंस के लिए खुशखबरी! दीपिका और रणबीर 10 साल बाद फिर एक ही फिल्म में

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | दीपिका पादुकोण पिछले कुछ महीनों से लगातार अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। बेटी दुआ के जन्म के बाद से ही वह बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं। वहीं ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ जैसी फिल्मों से बाहर होने के चलते भी उनका नाम सुर्खियों में बना रहा। इसी बीच उन्होंने शाहरुख खान की ‘किंग’ में अपनी एंट्री का ऐलान किया और अब दीपिका को लेकर एक नई खबर आई है। चर्चा है कि दीपिका पादुकोण अब 10 साल बाद रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। रणबीर और दीपिका ‘तमाशा’ (2015) के बाद किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ में दीपिका का कैमियो था, लेकिन रणबीर के साथ वह स्क्रीन शेयर करती नहीं दिखीं। अब कथित तौर पर दीपिका और रणबीर अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित एक नई फिल्म में साथ नजर आएंगे।

‘चोरी चोरी’ से इंस्पायर होगी फिल्म

 रिपोर्ट के अनुसार, अयान मुखर्जी क्लासिक फिल्म ‘चोरी चोरी’ से इंस्पायर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। 1956 में रिलीज हुई इस फिल्म में राज कपूर और नरगिस लीड रोल में नजर आए थे। कहा जा रहा है कि सीधे-सादे रीमेक के बजाय, टीम इसमें एक मॉडर्न टच देने की तैयारी कर रही है, जो आज के दर्शकों के लिए तैयार की गई है और इसमें मूल फिल्म की भावनात्मक आत्मा को बरकरार रखा गया है। रणबीर कपूर के लिए, यह प्रोजेक्ट भावनात्मक रूप से काफी अहम है, क्योंकि ये उनके परिवार की महान विरासत को भी श्रद्धांजलि होगी।

रणबीर-दीपिका की जोड़ी फिर दिखेगी साथ

रिपोर्ट्स के अनुसार, अयान मुखर्जी ने इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट करने का मन बनाया है। वह इस रोमांटिक फिल्म को हल्की-फुल्की कहानी के साथ पेश करना चाहते हैं, जिसमें प्यार, तकरार और इमोशन्स का मेल देखने को मिलेगा। रणबीर-दीपिका की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री हमेशा से ही दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही है, जिसका असर उनकी पिछली फिल्मों में भी देखने को मिला था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों की केमेस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल रहेगी।

रणबीर-दीपिका का ऑफ-स्क्रीन इक्वेशन

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक समय पर रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। दोनों का रिश्ता “बचना ऐ हसीनों” की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था और 2010 में दोनों अलग हो गए, लेकिन इन सालों में दोनों की दोस्ती हमेशा बरकरार रही। दीपिका ने 2019 में रणवीर सिंह से शादी की और 2024 में इस जोड़े ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया वहीं रणबीर कपूर ने 2022 में आलिया भट्ट से शादी की और उसी साल बाद में बेटी राहा के पिता बने। पिछले दिनों दोनों एयरपोर्ट पर भी साथ स्पॉट हुए थे। दोनों को साथ देखने के बाद फैंस ने फिर इस बात की उम्मीद जताना शुरू कर दिया कि जल्द ही दोनों साथ किसी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं।

रणबीर और दीपिका की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म “लव एंड वॉर” में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। इसके अलावा उनके पास ‘रामायण’, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘एनिमल 2’ भी हैं।  दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की तैयारी कर रही हैं, जिसमें सुहाना खान भी अहम भूमिका में हैं।

सगाई के मंच पर दूल्हे ने सबके सामने फाड़ दिया 21 लाख का चेक! फिर दुल्हन के पिता से मांगी सिर्फ एक चीज़…मच गया हड़कंप

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Badaut Groom Returns 21 Lakh Dowry: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुई एक सगाई समारोह की काफी चर्चा हो रही है. इस सगाई ने समाज में एक बड़ा संदेश दिया है. वाजिदपुर के द ग्रांड पैलेस रिसोर्ट में रक्षित राणा और दिव्या की सगाई हुई, जहां दूल्हे पक्ष को 21 लाख रुपये का चेक दिया गया लेकिन दूल्हे ने चेक वापस कर दिया. कहा, “आप हमें बेटी दे रहे हैं, इससे बड़ा सम्मान क्या हो सकता है?” इस दौरान दूल्हे ने लड़की पक्ष से 1 रुपए देने की मांग की. जब इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने दूल्हे पक्ष की काफी तारीफ की.

देश में दहेज लेने और देने दोनों को गैर कानूनी माना गया है, लेकिन आज भी कई लोग ऐसे हैं जो बिना दान-दहेज के शादी ही नहीं करते. अगर किसी कारणवश बिना दहेज के शादी कर भी लेते हैं तो लड़की को प्रताड़ित करना शुरू कर देते हैं, इसके साथ ही लड़की पक्ष को हमेशा नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं. उसी समाज में आज भी कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दहेज को अभिशाप मानकर उससे दूरी बनाकर रखते हैं. ऐसा ही मामला बागपत का है, जहां दूल्हे ने केवल 1 रुपये लेकर शादी करने का वादा किया है.

दहेज एक अभिशाप: दूल्हा
दूल्हे रक्षित ने दहेज को लेकर कहा, “दहेज एक अभिशाप है, मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता.” इस पर उनके परिवार ने भी बखूबी साथ निभाया और चेक को वापस कर दिया. दूल्हे पक्ष का यह निर्णय सुनकर वहां पर बैठे दोनों पक्षों के लोगों ने काफी सराहना की और कहा कि लोगों को इनसे सीखना चाहिए.

दहेज प्रथा को हक समझने वालों के लिए आईना
बता दें, दूल्हा रक्षित पेशे से फाइनेंस एक्सपर्ट हैं, जो मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं. उन्होंने समाज को बदलने के लिए दहेज न लेने की शुरुआत खुद से करने की ठान रखी थी और उन्होंने ऐसा किया भी. रक्षित के घरवालों ने कहा कि इज्जत और संस्कार दहेज से बड़े होते हैं, आपने हमें बेटी दे दी है, यही बहुत है. इस कदम ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया है. इसके साथ ही उन सभी के लिए एक आईना दिखाया है, जो दहेज प्रथा को अपना हक समझते हैं.

अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी ने मचाया तहलका, पैरों के बीच से गिरा विकेट

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन घरेलू क्रिकेट में दमदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं. अर्जुन फिलहाल सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में गोवा के लिए खेल रहे हैं. गोवा की तरफ से अर्जुन गेंदबाजी के साथ-साथ ओपनिंग बल्लेबाज की भी भूमिका निभा रहे हैं. उन का हालिया मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में चंडीगढ़ के खिलाफ था, जिसमें वह बल्लेबाजी में तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन बॉलिंग में उन्होंने कमाल कर दिया |

चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में अर्जुन ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट झटके. इस दौरान अर्जुन ने एक ऐसी गेंद पर विकेट हासिल किया, जिसे देखकर बल्लेबाज के भी होश उड़ गए. अर्जुन की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने अपने पहले ही ओवर में चंडीगढ़ के कप्तान शिवम भांबरी को आउट करके विकेट का खाता खोला. इसके बाद उन्होंने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अर्जुन आजाद को चलता किया. उनका तीसरा विकेट 16वें ओवर में जगजीत सिंह के रूप में आया, जिसे अर्जुन ने अपनी घातक यॉर्कर से बोल्ड किया था |

अर्जुन को भी नहीं हुआ था यकीन

अर्जुन ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक ऐसा अचूक यॉर्कर डाला की बल्लेबाज को संभलने तक का मौका नहीं मिला. बुलेट की रफ्तार से गेंद जगजीत सिंह के पैरों के बीच से निकलते हुए लेग स्टंप को हवा में उड़ा दिया. अर्जुन की ये गेंद इतनी शानदार थी कि उन्हें खुद भी यकीन नहीं हो रहा था. यही वजह कि सोशल मीडिया पर अब अर्जुन तेंदुलकर की ये बुमराह से भी घातक यॉर्कर तेजी से वायरल हो रहा है |

कितने रन से गोवा ने जीता मैच

अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी से गोवा ने चंडीगढ़ को 52 रन से हराया. मैच में गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ललित यादवी की बेहतरीन 83 रनों की पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में चंडीगढ़ 19 ओवर में 121 रन बनाकर सिमट गई |

1 दिसंबर से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव…गैस सिलेंडर और पेंशन नियमों से सीधे आपकी जेब पर होगा असर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Financial Rule Changes: नवंबर महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. सोमवार से नए महीने दिसंबर की शुरुआत हो जाएगी. दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कई बड़े बदलाव भी हो जाएंगे. इसके साथ ही कई कामों को निपटाने की अंतिम तिथि भी है, इसलिए अगर आपका कोई ऐसा काम बचा है, जिसकी डेट 30 नवंबर तक ही है, तो उसे जल्द ही निपटा लें. नहीं तो परेशान हो सकते हैं. 1 दिसंबर को हो रहे बड़े बदलाव से आम जनता को फायदा होगा या जेब पर बढ़ेगा भार? यहां जान लीजिए.

LPG गैस सिलेंडर की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के आधार पर हर महीने की 1 तारीख को नई कीमतें जारी होती हैं. 1 दिसंबर को भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई दर लागू होगी. कीमत बढ़ेगी या घटेगी, यह जानकारी 1 दिसंबर को ही तय होगी. इस बदलाव से आम आदमी के बजट पर सीधा असर पड़ेगा.

आयकर फाइलिंग
टैक्स से जुड़े कई कामों की अंतिम तिथि भी 30 नवंबर तक ही है. ऐसे में अगर आपका भी TDS स्टेटमेंट (सेक्शन 194-IA, 194-IB आदि) और ट्रांसफर-प्राइसिंग रिपोर्ट (सेक्शन 92E) काम बचा है तो उसे जल्द निपटा लें, नहीं तो 1 दिसंबर से इस पर जुर्माना लग सकता है.

जीवन प्रमाण पत्र
पेंशनर्स के लिए हर साल की 30 नवंबर तक वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है. ताकि मासिक पेंशन लगातार मिलती रहे. अगर इसे समय पर जमा नहीं किया गया, तो पेंशन रोकी जा सकती है. बैंक 1 से दिसंबर को दोबारा मौका नहीं देते हैं.

ATF की कीमतें
विमान ईंधन (Aviation Turbine Fuel-ATF) की कीमतें भी 1 दिसंबर से बदल जाएंगी. जिसका असर हवाई यात्रा की टिकट दरों पर भी पड़ सकता है. यानी 1 दिसंबर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर भार बढ़ने की उम्मीद है.

सर्वदलीय बैठक कल, संसद में शीतकालीन सत्र पर सभी दलों की आम सहमति बनाने की तैयारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

1 दिसंबर सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र में केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण बिलों को पेश करने की तैयारी में है। सत्र सुचारू रूप से चले और सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट न चढ़े, इसके लिए सरकार सभी दलों के बीच आम सहमति बनाने की कवायद में है। इसी कड़ी में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कल, यानी 30 नवंबर को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। कल सुबह 11 बजे संसद भवन में यह मीटिंग होगी। इस बैठक का उद्देश्य शीतकालीन सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए सभी दलों के बीच सहमति बनाना था।

इससे पहले हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बैठक को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि विपक्ष के नेताओं के साथ विधेयकों की सूची साझा करने और उनके सुझाव लेने के लिए एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। जिसके बाद विपक्षी नेताओं के सुझावों के अनुसार सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

1 से 19 दिसंबर तक चलेगी शीतकालीन सत्र की कार्यवाही

संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही बताया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन तारीखों पर सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी हैं। इस बार 19 दिनों के दौरान कुल 15 बैठकें निर्धारित हैं। 5 और 19 दिसंबर को निजी सदस्यों के विधेयकों पर तथा 12 दिसंबर को निजी सदस्यों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

कई अहम बिल पेश करने की तैयारी

सरकार इस शीतकालीन सत्र में 10 नए विधेयक पेश करने की योजना में है। इनमें परमाणु ऊर्जा विधेयक, 2025, हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया बिल सहित सड़कों, कंपनियों और बाजार से जुड़े महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक शामिल हैं। जिन बिलों में संशोधन प्रस्तावित हैं, उनमें नेशनल हाईवेज (संशोधन) बिल, कॉरपोरेट लॉज (संशोधन) बिल, 2025, और सिक्योरिटीज मार्केट्स कोड (SMC) बिल, 2025 शामिल हैं। साथ ही सरकार मध्यस्थता और सुलह अधिनियम में बदलाव लाने की भी तैयारी कर रही है।

दीपिका पादुकोण की फैमिली बंधन में जुड़ने को तैयार, देओल परिवार में आने वाली बहू

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं और इन दिनों वह अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ जहां अपनी 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड के चलते दीपिका कई बड़े प्रोजेक्टस से हाथ धो बैठी हैं तो वहीं कई नई फिल्मों में उन्हें एंट्री भी मिल गई है। इस बीच दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण की शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। जी हां, चर्चा है कि दीपिका की बहन जल्दी ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधन में वाली हैं और इसी के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, सनी देओल के रिश्तेदार भी बन जाएंगे।

कौन हैं रोहन आचार्य?

अनीशा के बॉयफ्रेंड रोहन आचार्य की बात करें तो वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन बड़े फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं। वह लेजेंड्री फिल्ममेकर बिमल रॉय के परपोते यानी ग्रेट-ग्रैंडसन हैं। उनकी मां चिमू आचार्य, बिमल राय की बेटी रिंकी रॉय भट्टाचार्य की बेटी हैं। यानी, बिमल रॉय, रोहन के परनाना हुए और सनी देओल की बहू और करण देओल की पत्नी दृशा आचार्य रोहन की बहन हैं। तो अगर अनीशा और रोहन शादी के बंधन में बंधते हैं तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, सनी देओल के रिश्तेदार बन जाएंगे। दीपिका और रणवीर हाल ही में धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।

फिल्मों से दूर हैं अनीशा पादुकोण

अनीशा की बात करें तो वह फिल्मी पर्दे और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वह एक गोल्फर हैं और अपने पेरेंट्स प्रकाश पादुकोण और उज्जला पादुकोण के साथ बैंगलुरु में रहती हैं। अनीशा और रोहन दोनों ही अपनी लाइफ को लेकर बेहद प्राइवेट हैं और अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। फिलहाल, पादुकोण फैमिली की ओर से इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अनीशा और रोहन की शादी के चर्चे जरूर जोरों पर हैं।

रणवीर बने मैचमेकर?

अनीशा और रोहन एक-दूसरे को कई साल से जानते हैं। खास बात तो ये है कि रोहन को दीपिका और रणवीर दोनों ही इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।  रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह के पेरेंट्स और रोहन के पिता सुमित आचार्य दोनों ही करीबी दोस्त हैं। रणवीर की फैमिली गैदरिंग के दौरान ही अनीशा और रोहन की मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। जहां 34 साल की अनीशा प्रोफेशनल गोल्फर हैं तो वहीं रोहन अपने पिता की ट्रैवेल एजेंसी के बिजनेस में काम करते हैं।

1 दिसंबर से नए नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली ।  नवंबर महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. सोमवार से नए महीने दिसंबर की शुरुआत हो जाएगी. दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कई बड़े बदलाव भी हो जाएंगे. इसके साथ ही कई कामों को निपटाने की अंतिम तिथि भी है, इसलिए अगर आपका कोई ऐसा काम बचा है, जिसकी डेट 30 नवंबर तक ही है, तो उसे जल्द ही निपटा लें. नहीं तो परेशान हो सकते हैं. 1 दिसंबर को हो रहे बड़े बदलाव से आम जनता को फायदा होगा या जेब पर बढ़ेगा भार? यहां जान लीजिए। 

LPG गैस सिलेंडर की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के आधार पर हर महीने की 1 तारीख को नई कीमतें जारी होती हैं. 1 दिसंबर को भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई दर लागू होगी. कीमत बढ़ेगी या घटेगी, यह जानकारी 1 दिसंबर को ही तय होगी. इस बदलाव से आम आदमी के बजट पर सीधा असर पड़ेगा। 

आयकर फाइलिंग

टैक्स से जुड़े कई कामों की अंतिम तिथि भी 30 नवंबर तक ही है. ऐसे में अगर आपका भी TDS स्टेटमेंट (सेक्शन 194-IA, 194-IB आदि) और ट्रांसफर-प्राइसिंग रिपोर्ट (सेक्शन 92E) काम बचा है तो उसे जल्द निपटा लें, नहीं तो 1 दिसंबर से इस पर जुर्माना लग सकता है। 

जीवन प्रमाण पत्र

पेंशनर्स के लिए हर साल की 30 नवंबर तक वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है. ताकि मासिक पेंशन लगातार मिलती रहे. अगर इसे समय पर जमा नहीं किया गया, तो पेंशन रोकी जा सकती है. बैंक 1 से दिसंबर को दोबारा मौका नहीं देते हैं। 

ATF की कीमतें

विमान ईंधन (Aviation Turbine Fuel-ATF) की कीमतें भी 1 दिसंबर से बदल जाएंगी. जिसका असर हवाई यात्रा की टिकट दरों पर भी पड़ सकता है. यानी 1 दिसंबर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर भार बढ़ने की उम्मीद है। 

सूरज की चमक से सुरक्षा के लिए बदलना पड़ेगा सॉफ्टवेयर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बीते दिन कई एयरलाइंस ने उड़ानों में देरी की घोषणा की थी। मगर, अब हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटों या फिर कई हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है। एयरबस ने 6000 से ज्यादा विमानों में अपडेट का एलान किया है। एयरबस की एडवाइजरी के बाद दुनियाभर में कई उड़ानें रद कर दी गई थीं। एयर फ्रांस ने 35, तो जापान की एयरलाइंस ने 65 फ्लाइट्स रद कर दी। वहीं, भारत में एअर इंडिया और इंडिगो ने भी इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है।

एयरबस ने A320 के लिए जारी की एडवाइजरी

एयरबस ने A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा की है। दरअसल पिछले साल जेटब्लू की उड़ान में तकनीकी खराबी देखने को मिली थी। इसका आंकलन करने के बाद पता चला की तेज सोलर रेडिएशन का असर विमान के डेटा पर पड़ रहा है, जो खतरा साबित हो सकता है।

 1 हफ्ते का लग सकता है समय

एयरबस ने दुनिया में संचालित होने वाले 6000 से अधिक विमानों में नया सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा। ज्यादातर विमानों में यह प्रक्रिया कुछ घंटों में पूरी होने का अनुमान है। हालांकि, 1000 के आसपास विमानों में हफ्ते भर का समय भी लग सकता है। एयरबस के इस फैसले से यूरोपीय कंपनियों के 70 प्रतिशत उड़ानों पर असर देखने को मिल सकता है। यूरोपीय संघ विमान सुरक्षा एजेंसी (EASA) के अनुसार, इससे उड़ाने बाधित हो सकती हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा होने की संभावना है। मगर, हमारे लिए उनकी सुरक्षा सर्वोपरी है।

अचानक क्यों पड़ी सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत?

बता दें कि 30 अक्टूबर को जेटब्लू का एयर A320 विमान का कंप्यूटर अचानक खराब हो गया था। यह विमान मैक्सिको से अमेरिका जा रहा था, तभी विमान का अगला हिस्सा नीचे झुक गया। आनन-फानन में पायलट ने फ्लोरिडा में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। जांच में पता चला कि सोलर रेडिएशन के कारण प्लेन में खराबी आई थी। ऐसे में एयरबस ने सभी A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट करने का फैसला किया है।

अशनूर के बाद फिनाले से पहले बड़ा झटका, इस कंटेस्टेंट का भी हुआ एलिमिनेशन!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Bigg Boss Season 19 | रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 को टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। ग्रैंड फिनाले नजदीक है और 8 में से एक दो कंटेस्टेंट्स का विनर बनने का सपना टूट गया है। अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के बाद एक और कंटेस्टेंट को एविक्ट कर दिया गया है।  बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते गौरव खन्ना को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। यूं तो पहले वोटिंग के आधार पर एलिमिनेशन होने वाला था, लेकिन फिजिकल वॉयलेंस के चलते एक कंटेस्टेंट को बेघर होना पड़ेगा और वह कोई और नहीं बल्कि अशनूर कौर हैं।

अशनूर कौर हुईं एविक्ट

जी हां, टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर कौर ने जानबूझकर तान्या मित्तल को लकड़ी के तख्ते से हिट कर दिया था। बिग बॉस के घर में वॉयलेंस सबसे बड़े नियम का उल्लंघन है, इसलिए सलमान खान ने अशनूर को फटकार लगाते हुए आउट कर दिया। अशनूर के बाद एक और कंटेस्टेंट की शो से विदाई हो गई है जो अपने मनोरंजन के लिए जाना जाता है।

इस कंटेस्टेंट का भी कटा पत्ता

जैसा कि कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि बिग बॉस 19 के घर में इस वीकेंड का वार डबल एविक्शन होगा और ऐसा ही है। अशनूर के बाद जो कंटेस्टेंट आउट होने वाला है, वो हैं शहबाज बडेशा। बिग बॉस तक पेज के मुताबिक, इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में शहबाज को सबसे कम वोट मिले हैं, जिसके चलते वह बिग बॉस से आउट हो गए हैं। हालांकि, इसकी अनाउंसमेंट सलमान खान वीकेंड का वार में करेंगे।

बिग बॉस 19 के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स

अशनूर और शहबाज के एविक्शन के बाद बिग बॉस 19 के घर में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और मालती चाहर हैं। गौरव पहले फाइनलिस्ट हैं। अब देखना होगा कि इस सीजन का विनर कौन बनता है।