भारत की धमाकेदार जीत, कोहली का शतक और कुलदीप का चौका…मैच की पूरी रिपोर्ट यहाँ देखें

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs SA: रांची में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया. भारतीय टीम ने हाई स्कोरिंग थ्रिलर मैच में 17 रन से जीत हासिल करते हुए वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली के शतक और रोहित-राहुल के अर्धशतकों के सहारो साउथ अफ्रीका को 350 रन का बड़ा टारेट दिया. जिसका पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम 332 रन ही बना सकी. अब सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा.

ऐसा रहा मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल सस्ते में पेवलियन लौट गए. इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जिम्मा उठाया. दोनों के बीच 136 रन की बड़ी पार्टनरशिप हुई, जिसने बड़े टोटल की नीव रखी. रोहित शर्मा ने 57 रन की पारी खेली. विराट कोहली ने 135 रन की पारी के साथ अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया. आखिर में कप्तान राहुल ने 60 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 350 तक पहुंचा दिया.

जबाव में उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद साधारण रही. टीम ने मात्र 11 रन के स्कोर पर अपने तीन के विकेट गवा दिए. इसके बाद मिडिल ऑर्डन में भी लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे कोई बड़ी पार्टनरशिप नहीं बन सकी. लेकिन मैथ्यू ब्रीट्ज़के (72), मार्को जेनसेन (70) और कॉर्बिन बॉश (67) की पारियों ने साउथ अफ्रीका को मैच में बनाए रखा. आखिर में टीम 332 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए.

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन

 

 

 

NIA ने कसी कमर…कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी, क्या हाथ लगा कोई बड़ा सुराग?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्ली कार ब्लास्ट केस की जांच लगातार तेजी पकड़ रही है। दिल्ली कार ब्लास्ट केस से जुड़े सुराग सामने लाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को कश्मीर के कई इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की पहचान करने और उन्हें कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, NIA की टीम ने दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में छापेमारी की, जिनमें काजीगुंड जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं। इसके साथ ही पुलवामा और शोपियां में भी संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। एजेंसी इस समय आठ अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि ये सभी लोकेशन सीधे दिल्ली कार ब्लास्ट केस से जुड़े हो सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसी ने अपने दायरे को और विस्तार दिया है। NIA का उद्देश्य सिर्फ विस्फोट के जिम्मेदार लोगों की पहचान करना ही नहीं, बल्कि घाटी में फैले पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना है।

जांच के तहत मौलवी इरफान अहमद वागे, डॉ. अदील, डॉ. मुजम्मिल और आमिर राशिद के घरों सहित आठ ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। एजेंसी को उम्मीद है कि इन छापों से ऐसे अहम सबूत मिल सकते हैं, जो इस विस्फोट को अंजाम देने वाले तत्वों तक सीधे पहुंचने में मदद करेंगे।

MyVeDigital: Best Digital Marketing Agency in Pune for Business Growth

0

MyVeDigital: Transforming Indian Businesses Through Digital Innovation

In a world where digital transformation defines the success of brands, MyVeDigital has emerged as a trusted partner for businesses seeking online growth. Based in Pune, Maharashtra, MyVeDigital blends creativity, technology, and strategic marketing to deliver high-performance digital solutions. The agency works closely with startups, SMEs, and growing enterprises, helping them build visibility, generate leads, and strengthen their online identity.

MyVeDigital’s philosophy revolves around one simple idea: every business deserves a powerful digital presence. Their team doesn’t rely on one-size-fits-all strategies; instead, they analyze each business, its audience, competitors, and goals before crafting a tailored plan. This personalized approach is one of the key reasons behind their rapid growth and strong client retention.

The agency’s service portfolio covers SEO, SEM, website development, branding, content marketing, social media management, and LinkedIn advertising. Each service is backed by in-depth research and data-driven execution. Whether a business wants to improve rankings on Google, redesign its website, or reach new markets, MyVeDigital provides complete end-to-end support.

Another impressive aspect of MyVeDigital is its transparent communication. Clients are updated regularly, with detailed reports and insights, ensuring full clarity on progress and results. This builds trust and helps companies understand how digital marketing contributes to their growth.

MyVeDigital continues to innovate continuously, adopting emerging technologies, new industry tools, and advanced strategies. With their commitment to quality and results, the agency is shaping the future of digital marketing for Indian businesses.

Contact Information

📞 +91 70662 51537
📧 connect@myvedigital.com
🌐 Website: myvedigital.com

 

तटीय इलाकों में आसमानी आफत का खतरा, NDRF-SDRF हाई अलर्ट पर; क्या आपके शहर में भी होगा असर?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

चक्रवात दित्वा बंगाल की खाड़ी में तेजी से ताकतवर होता जा रहा है और भारत के तटों की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव के संकेत 24 घंटे पहले से ही दिखने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे चक्रवात चेन्नई से करीब 390 किमी और पुडुचेरी से लगभग 290 किमी दूर था। तूफान के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश जारी है और कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं।

चेन्नई में समुद्र उफान पर है और तेज हवाएं स्थिति को और गंभीर बना रही हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि चक्रवात दित्वा आज तट से टकरा सकता है, जिससे बारिश और हवाओं की रफ्तार और बढ़ सकती है। पुडुचेरी में भी उच्च ज्वार, समुद्री उथल-पुथल और लगातार बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से समुद्र तट के पास न जाने की अपील की है।

तूफान की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की 6 बटालियनों की पांच टीमों को गुजरात के वडोदरा से चेन्नई एयरलिफ्ट कर तैनात किया गया है। ये टीमें FWR और CSSR संसाधनों से पूरी तरह लैस हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

चक्रवात का असर परिवहन सेवाओं पर भी दिख रहा है। चेन्नई एयरपोर्ट को रविवार को 47 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिनमें 36 घरेलू और 11 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। इसी तरह, रेलवे ने भी सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी जोन और डिवीज़न को अलर्ट रहने और वॉर रूम सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

 

अब बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp-Telegram…सरकार क्यों ला रही यह नया कानून?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

SIM Binding Rule: भारत सरकार ने डिजिटल सुरक्षा और साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब देश में WhatsApp, Telegram, Signal और Snapchat जैसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम कार्ड के बिना इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. DoT ने इन ऐप्स के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ को पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया है, जिससे करोड़ों भारतीय यूजर्स की डिजिटल आदतों में बड़ा बदलाव आने वाला है.

क्या है नया ‘SIM-बाइंडिंग’ नियम?
SIM-बाइंडिंग, दूरसंचार विभाग के नए नियम ‘Telecommunication Cybersecurity Amendment Rules, 2025’ का हिस्सा हैं. इन नियमों के तहत, मैसेजिंग ऐप्स को TIUEs की कैटेगरी में डाला गया है. अब इन ऐप्स को लगातार यह पक्का करना होगा कि यूजर का मैसेजिंग अकाउंट हमेशा उस सिम कार्ड से जुड़ा रहे, जिसका इस्तेमाल वेरिफिकेशन के लिए किया गया था, और वह सिम कार्ड डिवाइस में सक्रिय स्थिति में मौजूद हो.

नए नियम के बाद अगर सिम कार्ड हटाया जाता है या फिर इनएक्टिव हो जाता है, या फोन में मौजूद नहीं होता है, तो ऐप तुरंत काम करना बंद कर देगा. इस नियम को लागू करने के लिए सभी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को 90 दिनों का विंडो दिया है. व्हाट्सएप वेब या टेलीग्राम वेब जैसे वेब/डेस्कटॉप वर्जन अब हर 6 घंटे में अपने आप लॉगआउट हो जाएंगे.

साइबर फ्रॉड पर लगाम
सरकार का कहना है कि यह कदम देश की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने और साइबर अपराधों को कम करने के लिए उठाया गया है. अभी तक, ज्यादातर मैसेजिंग ऐप्स केवल इंस्टॉलेशन के समय मोबाइल नंबर को एक बार OTP के जरिए वेरिफाई करते हैं. इसके बाद, अगर यूजर बिना सिम के भी साइट को इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन अब नए नियम के तहत ऐसा नहीं हो सकेगा. ‘सिम-बाइंडिंग’ के तहत अकाउंट को सिम कार्ड के साथ जोड़ दिया जाएगा. इससे साइबर फ्रॉड के मामलों में कमी आएगी.

इंटरनेशनल टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, ISI कनेक्शन वाले 3 आतंकी गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उत्तर भारत के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच के अनुसार, ये आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकवादी शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। गिरफ्तारियां मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश से की गई हैं।

आरोपियों का प्रोफाइल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकवादी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल सभी से गहन पूछताछ जारी है ताकि उनके आतंकवादी नेटवर्क और योजनाओं का खुलासा किया जा सके।

दिल्ली ब्लास्ट से संभावित कनेक्शन

माना जा रहा है कि ये आरोपी दिल्ली ब्लास्ट से भी जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की आगामी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले के सभी विवरण सामने आने की उम्मीद है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसमें पुलिस कई अहम खुलासे कर सकती है, जिसमें आतंकवादियों के नेटवर्क, हथियारों और संभावित हमलों की जानकारी शामिल हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही दिल्ली ब्लास्ट से संबंधित तारों का स्पष्ट विवरण मिलेगा।

70 बम किसने रखे? पुलिस के उड़े होश, जानिए क्या है पूरा मामला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

WB Police Bomb Recovery की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से सामने आई है, जहां पुलिस ने तीन प्लास्टिक बैग से 70 सॉकेट बम बरामद किए। दिल्ली कार ब्लास्ट कांड के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, ऐसे में भारी मात्रा में बम मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तुरंत रानीनगर थाना क्षेत्र के कुपिला बिस्वास पाड़ा इलाके को सील कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी।

घटना शुक्रवार सुबह सामने आई जब पुलिस नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध प्लास्टिक बैगों पर पहुंची। बैग खोलने पर अंदर भारी मात्रा में सॉकेट बम पाए गए। बरामदगी के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अनहोनी न हो।

न्यूज़ एजेंसी AINS के मुताबिक, “रानीनगर (डोमकल) थाना अंतर्गत कुपिला बिस्वास पाड़ा के पास तीन प्लास्टिक जार से कुल 70 सॉकेट बम जब्त किए गए हैं। डोमकल पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की जानकारी जिला बम निरोधक दस्ते व पश्चिम बंगाल CID को दे दी गई है।”

ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले भी मुर्शिदाबाद में 85 बम बरामद किए जा चुके हैं, जो जिले में अवैध विस्फोटक गतिविधियों की गंभीरता को दर्शाते हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि इन बमों को कहां रखा गया था, किसने लाया और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से होना था।

फिलहाल, बम निरोधक दस्ते ने बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से निष्प्रभावी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। WB Police Bomb Recovery के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस सभी संभावित लिंक की जांच में जुटी हुई है।

स्वाद के साथ सेहत भी! नाश्ते में बनाएं ये गुजराती हांडवो, परिवार में सब मांगेंगे बार-बार…नोट करें विधि

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

Handvo Recipe गुजरात की उन पारंपरिक डिशों में से एक है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है। दाल, चावल और ताज़ी सब्ज़ियों से बना यह नमकीन केक प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसकी खासियत यह है कि आप इसे गैस, ओवन या अप्पे पैन—कहीं भी आसानी से बना सकते हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट टेक्सचर के कारण Handvo Recipe हर उम्र के लोगों की पसंद बन जाती है।

हांडवो की हल्की खटास, तिल और सरसों के तड़के की खुशबू और सब्जियों का स्वाद इसे और भी खास बनाता है। इसे बनाने के लिए चावल और तीनों दालों को चार घंटे भिगोकर दरदरा पीस लिया जाता है। इसके बाद इसमें दही मिलाकर रातभर के लिए फर्मेंट होने दिया जाता है। हल्की खटास आने के बाद बैटर में कद्दूकस लौकी, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर मीडियम कंसिस्टेंसी तैयार की जाती है।

अब एक पैन में तेल गर्म करके राई, तिल और करी पत्ते का तड़का लगाया जाता है। यह तड़का बैटर में मिलाने के बाद पकाने के ठीक पहले ईनो डालकर तुरंत मिक्स किया जाता है, जिससे हांडवो अच्छी तरह फूलेगा। एक मोटे तले की कढ़ाही या पैन को चिकना करके बैटर डालें और धीमी आंच पर 12–15 मिनट पकाएं। नीचे की सतह सुनहरी होने पर हांडवो पलटें और दूसरी तरफ भी पकाएं। चाहें तो इसे ओवन में भी बेक किया जा सकता है।

हांडवो हल्का ठंडा होने पर टुकड़ों में काट लें और हरी चटनी या इमली की मीठी-तीखी चटनी के साथ परोसें। पौष्टिक, स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली यह Handvo Recipe शाम की चाय के लिए एक परफेक्ट स्नैक है।

SIR’ अपडेट की समय सीमा बढ़ी, अब इस तारीख तक जोड़ सकेंगे नाम, जानें नया मौका

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

SIR Update: चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया की समय सीमा 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है. वहीं, ड्राफ्ट रोल की तिथि 1 जनवरी 2026 रखी गई है. पहले चुनाव आयोग ने इसके लिए 4 दिसंबर तक की समय सीमा तय की थी.

image 4

पीएम मोदी ने कृषि, खेल, विज्ञान और संस्कृति पर रखे विचार, जानें बड़ी बातें

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 30 नवंबर 2025 को मन की बात का 128वां एपिसोड देश को संबोधित किया। इस प्रसारण को कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विभिन्न नेताओं ने सुना। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कृषि, खेल, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और विज्ञान-तकनीक के महत्वपूर्ण मुद्दों को विस्तार से रखा।

पीएम मोदी ने कहा कि नवंबर का महीना देश के लिए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों और आशाओं से भरा रहा। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत की गई। 25 नवंबर को अयोध्या के राम मंदिर में धर्म ध्वजा फहराई गई। उसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण भी हुआ।

कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है, जो पिछले 10 वर्षों की तुलना में 100 मिलियन टन अधिक है। उन्होंने इसे किसानों की मेहनत और कृषि क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलावों का परिणाम बताया।

खेल और विज्ञान में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विमानन क्षेत्र में MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहाल) सेक्टर में बड़ी प्रगति हुई है। पिछले सप्ताह INS माहे भारतीय नौसेना में शामिल हुआ। इसके साथ ही स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस ने देश के अंतरिक्ष इकोसिस्टम को नई गति दी है। खेल जगत में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब भारत राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा, जो देश की बड़ी उपलब्धि है।

काशी तमिल संगमम का उल्लेख

पीएम मोदी ने बताया कि चौथा काशी तमिल संगमम 2 दिसंबर से वाराणसी के नमो घाट पर शुरू होने जा रहा है। इस वर्ष का थीम ‘तमिल करकलम’ यानी तमिल सीखें रखा गया है। उन्होंने तमिल भाषा और संस्कृति को भारत की प्राचीन धरोहर बताते हुए इसकी विशेषता पर प्रकाश डाला।

इसरो की ड्रोन प्रतियोगिता पर चर्चा

प्रधानमंत्री ने हाल ही में वायरल हुए इसरो की ड्रोन प्रतियोगिता के एक वीडियो का जिक्र किया, जिसमें युवाओं ने मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में बिना GPS सपोर्ट के ड्रोन उड़ाने की चुनौती स्वीकार की। पुणे की टीम ने कई बार असफल होने के बाद अंततः सफलता हासिल की। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं का यही जज़्बा और दृढ़ संकल्प भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि असफलताओं को पार कर आगे बढ़ना ही भारत की असली ताकत है।