भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दी श्रद्धांजलि

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना । भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर (On India’s first President Dr. Rajendra Prasad on his 141st Birth Anniversary) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Chief Minister Nitish Kumar and Governor Arif Mohammad Khan) ने श्रद्धांजलि दी (Paid Tribute) । राजधानी पटना में बुधवार को आयोजित भव्य राजकीय समारोह में सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी ।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह में पहुंचकर पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति और बिहार के गौरव देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। दोनों नेताओं ने देशरत्न की भारत और स्वतंत्रता आंदोलन में ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। माल्यार्पण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की उन महिलाओं के बीच साड़ियां वितरित कीं, जो चरखे से सूत काटकर स्वावलंबन की मिसाल पेश करती हैं। नेताओं ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गांधी जी के स्वदेशी आंदोलन की आत्मा आज भी इन्हीं हाथों में जीवित है। इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला राजेंद्र घाट स्थित समाधि स्थल की ओर रवाना हुआ। वहां दोनों ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि  दी।

इस अवसर पर सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिनमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक, अश्वमेध देवी और विधान पार्षद कुमुद वर्मा शामिल थे। सभी ने देशरत्न के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भारत निर्माण में उनके योगदान को याद किया। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने राजकीय समारोह में विशेष प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर राजेंद्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही राजेंद्र घाट स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।”

जींद यूनिवर्सिटी के 3 प्रोफेसर सस्पेंड

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जींद। हरियाणा के जींद में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसरों पर छात्राओं के यौन उत्पीडऩ का आरोप लगा है। एक छात्रा ने वॉट्सऐप चैट के जरिए इस मामले का खुलासा किया। आरोप है कि प्रोफेसर एक छात्रा पर दबाव बनाकर वॉट्सऐप पर अश्लील बातें करते थे। चैट में छात्रा की सुंदरता और कपड़ों को लेकर भी टिप्पणी की गई थी। उससे पूछा गया था- आर यू वर्जिन? इसके बाद विभाग के 3 प्रोफेसरों के सस्पेंड कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी के कुलपति ने इंटरनल जांच कमेटी का गठन कर मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो इन प्रोफेसरों को पूरे देश में कहीं भी नौकरी नहीं मिलेगी।

Previous articleसावधान छत्तीसगढ़ : आज से फिर बढ़ेगी कँपकँपी, इन जिलों में 3°C तक गिरेगा पारा, फटाफट चेक करें मौसम का हाल”
Next articleएक्टर राजपाल यादव की बातों पर लोटपोट हुए बाबा बागेश्वर, आज से तेरा नाम गुल्लू
News Desk

विराट कोहली ने 53वां शतक जड़ा, सचिन का रिकॉर्ड टूट गया

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दूसरा शतक जमा दिया. रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में शतक जमाने के बाद कोहली ने रायपुर वनडे मैच में भी शतक ठोक दिया. वनडे सीरीज के दूसरे मैच में कोहली ने फिर से पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद क्रीज पर कदम रखे और एक बार फिर अपने जाने-पहचाने अंदाज में पारी को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर शतक पूरा कर लिया. कोहली ने इसके साथ ही एक ही पोजिशन पर सबसे ज्यादा वनडे शतक जमाने का सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया | 

रांची के बाद रायपुर में कोहली का कमाल

रायपुर के शहीद वीरनारायाण सिंह स्टेडियम में बुधवार 3 दिसंबर को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी टीम इंडिया को पहले बैटिंग करनी पड़ी. मगर इस बार रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए, जबकि कुछ देर टिकने के बाद यशस्वी जायसवाल भी पवेलियन लौट गए. ऐसे में नजरें एक बार फिर विराट कोहली पर थीं, जिन्होंने पिछले मैच में ही अपना 52वां शतक लगाया था. कोहली ने जिस तरह से शुरुआत की उससे ही लगने लगा था कि एक और बड़ी पारी आज आ रही है |

कोहली ने अपनी चौथी ही गेंद पर जबरदस्त पुल शॉट जमाते हुए छक्का जड़ दिया और इस शॉट के साथ अपना खाता खोला. बस इसके बाद तो वो स्कोर को आगे बढ़ाते रहे. इस दौरान कोहली ने 47 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और कुछ देर बाद वनडे क्रिकेट में 53वीं बार हवा में बल्ला लहरा दिया. कोहली ने 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लिया और सीधे हवा में उछल पड़े. उन्होंने हर बार की तरह अपनी एंगेजमेंट रिंग निकाली, उसे चूमा और आसमान की ओर देखकर धन्यवाद कहते हुए 53वें वनडे शतक का जश्न मनाया | 

शतक के साथ कोहली ने बना दिए रिकॉर्ड

हालांकि इस बार विराट कोहली अपने शतक को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 93 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हो गए. मगर इस दौरान उन्होंने कुछ खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिए. सबसे पहले तो कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक और वनडे रिकॉर्ड तोड़ा. सचिन ने बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 45 शतक लगाए थे. अब कोहली ने नंबर 3 की पोजिशन पर 46वां शतक जमाते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया | 

इतना ही नहीं, वनडे क्रिकेट में ये 11वीं बार था, जब कोहली ने लगातार 2 या उससे ज्यादा मुकाबलों में शतक लगाए. ये अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उनके बाद दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 6 बार ऐसा किया था. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने शतकों की हैट्रिक पूरी की. उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में शतक लगाया था और अब उसके बाद लगातार 2 मैच में शतक ठोक दिए. कुल मिलाकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका 7वां वनडे शतक है | 

जैकलीन फर्नांडीस की फिल्म, दो एक्ट्रेस ने रिजेक्ट की, फिर सुपरहिट हुई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | बॉलीवुड में अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन, वो बॉलीवुड में उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई हैं, जहां पर उनके आस-पास डेब्यू करने वाली हसीनाएं हैं. लेकिन, जैकलीन ने कई दफा बड़े पर्दे पर अपनी उस्पस्थिति से फैंस का दिल जीता है. उनके खाते में कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो उन्हें किसी और एक्ट्रेस द्वारा ठुकराने के बाद मिली थी |

मिस श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन फर्नांडीज ने साल 2009 में फिल्म ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. आज हम आपको जैकलीन की एक ऐसी पिक्चर के बारे में बता रहे हैं जो उन्हें एक नहीं, बल्कि दो-दो एक्ट्रेस द्वारा रिजेक्ट करने के बाद ऑफर हुई थी. दो हसीनाओं के इनकार के बाद जैकलीन ने इसमें काम किया और ये पिक्चर सुपरहिट साबित हुई थी |

2 एक्ट्रेस ने रिजेक्ट की थी जैकलीन की ये फिल्म

यहां जैकलीन की जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम है ‘मर्डर 2’. ये पिक्चर साल 2011 में रिलीज हुई थी. ये 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ का सीक्वल है. जैकलीन फर्नांडीज से पहले मर्डर 2 का ऑफर बिपाशा बसु और असिन को दिया गया था. हालांकि इन दोनों ही एक्ट्रेसेस ने इस पिक्चर में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. आखिरकार मेकर्स ने जैकलीन के नाम पर मुहर लगाई थी |

इमरान संग बनी थी जैकलीन की जोड़ी

14 साल पुरानी इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज ने प्रिया नाम का किरदार निभाया था. वहीं उनके अपोजिट नजर आए थे इमरान हाशमी. इमरान ने अर्जुन नाम का रोल अदा किया था. वहीं फिल्म में प्रशांत नारायण, सुलगना पाणिग्रही, याना गुप्ता, सुधांशु पांडे, संदीप सिकंद और बिक्रमजीत कंवरपाल जैसे कलाकारों ने भी काम किया था |

सुपरहिट निकली थी फिल्म

मर्डर 2 का डायरेक्शन ‘सैयारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर मोहित सूरी ने किया था. वहीं इसके प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट थे. मेकर्स ने मर्डर 2 को बनाने में 13 करोड़ रुपये खर्च किए थे. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 48 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं दुनियाभर में 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए ये सुपरहिट साबित हुई थी |

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में बीजेपी ने जीते 12 वार्ड, आप ने तीन पर जीत दर्ज की 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में से सात जीत लिए है। आम आदमी पार्टी (आप) ने 3 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी एक-एक सीट मिली। जिन 12 वार्ड में 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, उनमें से नौ पहले बीजेपी के पास थे और बाकी आम आदमी पार्टी (आप) के पास। 2022 में 250 वार्ड के लिए हुए एमसीडी चुनाव में 50.47 प्रतिशत के मुकाबले वोट प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा। राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि कंझावला, पीतमपुरा, भारत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में दस काउंटिंग सेंटर बनाए गए थे।
बीजेपी ने 7 वार्डों में जीत हासिल की, उसमें द्वारका बी, विनोद नगर, अशोक विहार, ग्रेटर कैलाश, डिचाओं कलां, शालीमार बाग बी और चांदनी चौक। हालांकि, भगवा पार्टी अपने संगम विहार ए और नारायणा वार्ड हार गई, जो 2022 के एमसीडी चुनावों में जीते थे। आप ने तीन वार्ड जीते, जिसमें नारायणा, मुंडका और दक्षिणपुरी शामिल है। कांग्रेस ने संगम विहार ए वार्ड जीता जबकि एआईएफबी के मोहम्मद इमरान ने चांदनी महल वार्ड जीता।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए 12 वार्डों में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। इस उपचुनाव को सत्ताधारी बीजेपी के साथ-साथ आप और कांग्रेस के लिए एक अहम परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था। 26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार मैदान में थे।
2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव में, आम आदमी पार्टी (आप) ने 42.05 प्रतिशत वोटों के साथ 134 सीटें जीतीं। पार्टी को 30,84,957 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीतीं, 39.09 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया और राजधानी में कुल 28,67,472 वोट मिले।

दो कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने ली तलाशी 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद कैंपस में तलाशी शुरु की गई। बता दें इन दो कॉलेजों में रामजस कॉलेज और देश बंधु कॉलेज का नाम सामने आया है। कॉलेजों को यह धमकी मेल के जरिए दी भेजी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों कॉलेजों के कैंपस में सघन सर्च ऑपरेशन शुरु हुआ। पुलिस और बम स्क्वॉड टीमों ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
अधिकारी फिलहाल स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि यह धमकी महज एक अफवाह थी या इसके पीछे कोई वास्तविक मंशा। यह पहली बार नहीं है जब राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों को ऐसी धमकियां मिली हैं। पिछले महीने 18 नवंबर को भी दिल्ली के द्वारका और प्रशांत विहार स्थित दो स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
इसके अलावा साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट और पटियाला कोर्ट समेत तीन अदालत परिसरों को भी धमकी भरे संदेश मिले थे। उन सभी मामलों में भी गहन जांच के बाद कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी और धमकियां फर्जी निकलीं। इन घटनाओं के कारण सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और वर्तमान मामले को भी पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है।

Previous articleयोगी सरकार ने पूरा किया गीता प्रेस का सपना, निवेश और जमीन का बड़ा ऐलान
Next articleकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी जयपुर में, कौन हैं होने वाली दुल्हन?
News Desk

सीएम रेवंत के हिंदू देवी-देवताओं पर दिए विवादित बयान पर बीजेपी राज्य में बड़े आंदोलन की तैयारी में 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की हिंदू देवी-देवताओं और पूजा पद्धति पर की गई टिप्पणी के बाद राज्य में एक बड़ा राजनीतिक और धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है। सीएम रेवंत ने बैठक में हल्के-फुल्के अंदाज़ में उन्होंने हिंदू पूजा की विविधता पर टिप्पणी कर कहा कि हिंदू धर्म में तीन करोड़ देवी-देवता हैं…अविवाहितों के लिए एक भगवान, दो बार शादी करने वालों के लिए दूसरा, शराब पीने वालों के लिए अलग, चिकन मांगने वालों के लिए अलग…हर तरह के लोगों के लिए एक-एक देवता हैं। वहीं विपक्षी दलों का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने हिंदू आस्था का मज़ाक उड़ाकर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।
तेलंगाना बीजेपी ने एक्स पर कहा कि रेवंत रेड्डी ने फिर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ जहर उगला है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस का हिंदूफोबिक डीएनए फिर उजागर हो गया है। बंडी संजय कुमार (केंद्रीय मंत्री) ने कहा कि कांग्रेस हमेशा एआईएमआईएम के आगे झुकती रही है और रेवंत रेड्डी की सोच उसी दिशा को दर्शाती है। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होकर जवाब देने की अपील की। वहीं बीजेपी जी. रामचंद्र राव (प्रदेश अध्यक्ष ने बयान को अत्यंत अपमानजनक बताया और मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफी की मांग की। जी. किशन रेड्डी (केंद्रीय मंत्री) ने बयान को हिंदू विरोधी बताकर कहा कि पहले भी सीएम ने कांग्रेस मतलब मुसलमान, मुसलमान मतलब कांग्रेस कहकर विवाद खड़ा किया था। उन्होंने हिंदुओं को एकजुट होने और कांग्रेस को ताकत दिखाने की ज़रूरत दिखा दी है। राज्य में कांग्रेस की प्रतिद्वंदी बीआरएस ने भी मुख्यमंत्री की टिप्पणी की आलोचना की। बीआरएस नेताओं ने रेवंत रेड्डी से तुरंत बयान वापस लेने और हिंदुओं से माफी मांगने की मांग की है। बीजेपी इस बयान को बड़ा मुद्दा बनाकर राज्यभर में जनआंदोलन खड़ा करने की तैयारी में है। कांग्रेस ने फिलहाल इस विवाद पर कोई आधिकारिक सफाई जारी नहीं की है। आने वाले दिनों में तेलंगाना में विरोध-प्रदर्शन और तेज होने की संभावना है।

Previous articleविराट की रैंकिंग में धमाकेदार वापसी, गिल नीचे खिसके, रोहित की टॉप पोज़िशन खतरे में
Next articleकरण देओल ने गंगा में किया दादा धर्मेंद्र का अस्थि विसर्जन, सनी–बॉबी भी रहे मौजूद
News Desk

विराट की रैंकिंग में धमाकेदार वापसी, गिल नीचे खिसके, रोहित की टॉप पोज़िशन खतरे में

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही ODI सीरीज के बीच ICC ने बड़ा ऐलान किया है। ICC ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ICC ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर शीर्ष स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ODI  में कोहली ने 120 गेंदों में दमदार 135 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसके बाद उनकी ODI रैंकिंग में बड़ी छलांग देखने को मिली है।

रोहित शर्मा की नंबर-1 कुर्सी पर खतरा

ताजा ICC रैंकिंग के मुताबिक कोहली अब ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग बढ़कर 751 अंक हो गई है और वे अब शीर्ष पर मौजूद रोहित शर्मा से मात्र 32 पॉइंट पीछे हैं। इससे कोहली के फिर से दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बनने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। रोहित और विराट के बीच अब सिर्फ 2 खिलाड़ी हैं। ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं जबकि तीसरे पायदान पर अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज इब्राहिम जादरान का कब्जा है।

शुभमन गिल को हुआ नुकसान

याद दिला दें कि कोहली ने पिछले दशक के अंत में लगातार तीन सालों से अधिक समय तक नंबर-1 का ताज अपने पास रखा था। हालांकि अप्रैल 2021 में पाकिस्तान के बाबर आजम ने उन्हें पछाड़कर शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया था। टॉप-10 ODI बल्लेबाजों में रोहित और विराट के अलावा भारत के कप्तान शुभमन गिल भी शामिल हैं। हालांकि, गिल को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। छठे नंबर से लेकर 10वें नंबर तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कुलदीप ने लगाई एक स्थान की छलांग

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी लगातार शानदार गेंदबाजी टीम को मजबूती प्रदान कर रही है। न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को एक पायदान का नुकसान हुआ है। वह अब 7वें नंबर पर खिसक गए हैं। राशिद खान नंबर-1 ODI गेंदबाज बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर जोफ्रा आर्चर और तीसरे नंबर पर केशव महाराज का कब्जा है।

साइक्लोन दित्वाह के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

चेन्नई। साइक्लोन दित्वाह के कारण तमिलनाडु में हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। साइक्लोन दित्वाह कमजोर होकर गहरे दबाव और फिर लो-प्रेशर एरिया में बदल गया है, लेकिन इसका असर अभी जारी है। बिहार राज्य के कई हिस्सों में, कल्लाकुरिची, तिरुकोइलूर, मनालुरपेट्टई, तिरुपलापंडल, चेन्नई और आस-पास के जिलों (तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम) में लगातार तेज बारिश और तूफानी हवाएं चल रही हैं। 
तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके कारण वागमन और यातायात प्रभावित हुआ है। भारी बारिश और जलभराव के कारण कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम में स्कूल और कॉलेज दोनों ही बंद कर दिए गए है। चेंगलपट्टू (कॉलेज खुले रहे), रानीपेट (अरक्कोनम और नेमिली तालुक), कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, और विल्लुपुरम शामिल है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने नीलगिरि, इरोड और कोयंबटूर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पूर्वी मानसून की सक्रियता और तटीय क्षेत्रों में बने लो-प्रेशर के कारण बारिश जारी रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Previous articleरुपए की ऐतिहासिक गिरावट! आम लोगों की जेब पर सीधा असर, कई चीजें होंगी महंगी
Next articleविराट की रैंकिंग में धमाकेदार वापसी, गिल नीचे खिसके, रोहित की टॉप पोज़िशन खतरे में
News Desk

करण देओल ने गंगा में किया दादा धर्मेंद्र का अस्थि विसर्जन, सनी–बॉबी भी रहे मौजूद

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन की जब खबर सामने आई थी तो उनके तमाम चाहने वालों को गहरा सदमा लगा था. 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनका पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया था. अब उनके निधन के 9 दिन के बाद आज यानी 3 दिसंबर को गंगा में धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित की गई हैं. सनी देओल, बॉबी देओल, करण देओल अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए थे |

करण देओल ने दादा की अस्थियां गंगा विसर्जित की हैं. उन्होंने सबसे पहले पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की. उसके बाद धर्मेंद्र की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया. उस दौरान सनी और बॉबी काफी इमोशनल हो गए. अस्थियां विसर्जित करने के बाद सभी पीलीभीत होटल गए. उन्होंने होटल के पीछे बने एक घाट पर स्नान किया |

करण ही अस्थियां लेने श्मशान घाट भी गए थे

सनी देओल और उनकी फैमिली 2 दिसंबर को हरिद्वार पहुंच गई थी.वहीं उसके अगले दिन अस्थियां विसर्जित करने के बाद सभी मुंबई वापस लौट गए. धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया था. सनी देओल के बेटे करण ही अस्थियां लेने श्मशान घाट भी गए थे. वहीं अब उन्होंने ही अस्थियां विसर्जित भी की हैं |

बीमार चल रहे थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र 89 साल के थे. उन्हें लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ में थी. साथ ही वो उम्र संबंधी कुछ और बीमारियों से जूझ रहे थे. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. सेहत में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था . उसके बाद घर पर ही उनका इलाज हो रहा था. वहीं 24 नवंबर को उनके निधन की खबर सामने आई, जिसे हर किसी को झकझोर कर रख दिया |

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

बहरहाल, धर्मेंद्र अपने निधन के बाद एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले हैं. 25 दिसंबर को ‘इक्कीस’ के नाम से एक फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आने वाले हैं. धर्मेद्र, अगस्त्य के पिता के रोल में दिखने वाले हैं |