भारत में पुतिन, राष्ट्रपति ने पाया वह जो पिछले चार सालों में नहीं मिला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार खिंचती ही जा रही है. सैन्य मोर्चे के साथ-साथ यह संघर्ष अब आर्थिक, कूटनीतिक और वैश्विक मान्यता की लड़ाई भी बन चुका है. अमेरिका और यूरोप ने युद्ध शुरू होने के बाद रूस को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था से अलग-थलग करने की कई रणनीतिक कोशिशें कीं. कड़े आर्थिक प्रतिबंध, वैश्विक वित्तीय प्रणाली से बहिष्कार और पुतिन की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को सीमित करने समेत कई तरह की कोशिशें की गई | 

ऐसे माहौल में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिन का भारत दौरा रूस के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत साबित हुआ. यह यात्रा सिर्फ एक द्विपक्षीय कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि रूस के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर वापसी का अवसर भी बन गई |

रूस की आर्थिक चुनौतियां, भारत की भूमिका

पश्चिमी देशों ने रूस को झटका देने के लिए उसे वैश्विक वित्तीय प्रणाली से लगभग काट दिया. विदेशी बैंकों के कार्ड रूस में बंद हो गए और रूसी बैंकों के कार्ड विदेश में काम नहीं करते. इससे रूस की अर्थव्यवस्था और कारोबार पर बड़ा असर पड़ा. रूस ने इस स्थिति का समाधान खोजने के लिए राष्ट्रीय मुद्रा में लेन-देन को बढ़ावा दिया |

यही कारण है कि पुतिन के साथ इस बार कई रूसी बैंकों के प्रमुख भी भारत आए. दोनों देशों ने वित्तीय लेन-देन को सुचारू करने, वैकल्पिक भुगतान प्रणालियों पर काम करने और 2030 तक आर्थिक सहयोग को मजबूत बनाने पर खास जोर दिया. यह कदम रूस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत उसके लिए एक स्थिर, बड़ा और विश्वसनीय बाजार है |

पुतिन की अंतरराष्ट्रीय छवि को नई ऊर्जा

यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिमी जगत ने पुतिन को अंतरराष्ट्रीय मंचों से दूर रखने की कोशिश की. वे G20 जैसे बड़े शिखर सम्मेलनों में शामिल नहीं हो सके. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होने के बाद भी संयुक्त राष्ट्र महासभा को पिछले 3 साल में संबोधित करने नहीं जा सके. SCO सम्मेलन के लिए भले ही चीन गए, लेकिन उन्हें वह वैश्विक स्वीकार्यता नहीं मिली जिसकी रूस को जरूरत थी |

भारत में उनका दौरा बिल्कुल अलग संदेश देता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट जाना, निजी डिनर देना और फिर राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, ये सब घटनाएं बताती हैं कि पुतिन अभी भी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्था के विशेष साझेदार हैं |

भारत आकर पुतिन ने पश्चिम को यह स्पष्ट संकेत भेजा कि रूस को वैश्विक राजनीति से बाहर नहीं किया जा सकता. भारत ने भी बहुत सहजता से यह संदेश दिया कि रूस अंतरराष्ट्रीय संतुलन के लिए अब भी अनिवार्य है |

गांधी के समाधि स्थल जाना, औपचारिकता नहीं

राष्ट्रपति पुतिन का राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना बहुत महत्वपूर्ण कदम था. पश्चिमी दुनिया गांधी को शांति और नैतिक नेतृत्व के सबसे बड़े प्रतीक के रूप में स्वीकार करती है | यूक्रेन युद्ध के बीच जब पुतिन दुनिया से शांति की अपील करते हैं, और यह अपील गांधी के स्मारक से आती है, तो इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग प्रभाव पड़ता है. यह संदेश जाता है कि रूस केवल युद्ध का चेहरा नहीं है, वह संवाद, स्थिरता और संतुलन की बात भी कर रहा है |

भारत-रूस आर्थिक विजन: भविष्य की साझेदारी

भारत और रूस ने 2030 तक के लिए एक व्यापक आर्थिक रोडमैप तैयार किया है, जिसमें ऊर्जा, व्यापार, बैंकिंग, अंतरिक्ष, रक्षा और समुद्री गलियारों पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है | यूरोप जहां Re-Arming Europe 2030 के माध्यम से रूस के खिलाफ सैन्य तैयारी कर रहा है, वहीं रूस ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाकर एक सामरिक- आर्थिक संतुलन खड़ा करने की कोशिश की है. यह कदम रूस को अगले दशक में पश्चिमी दबावों से निपटने की क्षमता बढ़ाएगा |

2 दिन में बड़ा संदेश: रूस अभी भी ग्लोबल पावर

सिर्फ दो दिनों में पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति को तीन बड़े संकेत दे दिए. पहला, रूस अलग-थलग नहीं है. भारत जैसे बड़े देश में आकर उन्होंने यह तस्वीर बदल दी. दूसरा, दोनों के बीच आर्थिक साझेदारी मजबूत है और 2030 का ढांचा रूस के लिए सुरक्षा कवच जैसा है. इसके अलावा तीसरा, शांति का नैरेटिव- गांधी के संदेश के साथ रूस ने कूटनीतिक छवि सुधारने की कोशिश की है | 

यह दौरा रूस के राजनीतिक नेतृत्व के लिए मनोवैज्ञानिक और रणनीतिक राहत लेकर आया है. इससे पुतिन न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मंच पर अधिक आत्मविश्वास के साथ लौटेंगे, बल्कि आने वाले वर्षों में पश्चिम के दबावों का सामना करने में अधिक सक्षम भी दिखाई देंगे |

धनुष की Tere Ishk Mein बनी सुपरहिट, Raanjhanaa का रिकॉर्ड चकनाचूर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की बात करें तो इस फिल्म को शुरू से ही फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. जब फिल्म का ट्रेलर आया था तो इसकी तुलना रांझणा से की जा रही थी और उसके मुकाबले इस फिल्म को हल्का माना जा रहा था. लेकिन जब फिल्म आई तो अच्छी-खासी जनता इसे देखती नजर आई. फिल्म ने वीकेंड में अच्छा फ्लो पकड़ा और वीकडेज में भी इसे कम नहीं होने दिया और मेंटेन कर के रखा |

यही वजह थी कि फिल्म अपने बजट के करीब पहुंच गई. इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 85 करोड़ रुपए का बताया जा रहा था. और तेरे इश्क में ने एक हफ्ते में ही अपना बजट रिकवर कर लिया. आइए जानते हैं कि अब तक इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है |

भारत में तेरे इश्क में ने 8 दिन में कितने कमाए?

तेरे इश्क में फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 3.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इस लिहाज से भारत में फिल्म का 8 दिनों का कुल कलेक्शन 87.30 करोड़ रुपए का हो चुका है. मतलब साफ है. फिल्म ने अपना बजट वसूल लिया है और अब सर्पलस की ओर अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं. इस वीकेंड में फिल्म अच्छा-खासा फायदा बंटोर सकती है |

कितना रहा तेरे इश्क में का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 7 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 99.50 करोड़ रुपए का रहा. इसके अलावा फिल्म ने पहले हफ्ते में 9 करोड़ रुपए का ओवरसीज कलेक्शन भी किया. वहीं फिल्म ने 7 दिनों में दुनियाभर में 108.50 करोड़ रुपए कमा लिए. अब फिल्म के 8वें दिन के 3.65 करोड़ रुपए के कलेक्शन को मिला लिया जाए तो इसकी कुल कमाई 112.15 करोड़ रुपए की हो गई है. ये अपने आप में ज्यादा है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता की ओर इशारा कर रही है |

धनुष की फिल्म ने तोड़ा रांझणा का बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ने 8 दिनों में ही बड़ा कमाल किया है और 8 दिनों में ही रांझणा फिल्म की ऑल टाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर और धनुष की फिल्म रांझणा का कुल कलेक्शन 105 करोड़ रुपए का रहा था. और इसकी तुलना में तेरे इश्क में फिल्म ने 112.15 करोड़ रुपए कमा लिए हैं और 12 साल पहले आई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है |

देशभर में अगले साल तक पूरी तरह बंद हो जाएंगे टोल बूथ, नए व्यवस्था होगी शुरू

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। देशभर में टोल टैक्स सिस्टम (Country Toll Tax System ) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को कहा कि एक वर्ष में वर्तमान टोल टैक्स कलेक्शन सिस्टम (बैरियर) (Toll Tax Collection System (Barrier)) को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। टोल टैक्स को इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से चुकाया जाएगा।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गडकरी ने बताया कि करीब दस स्थानों पर इस नई व्यवस्था को लागू किया जा चुका है। अगले एक वर्ष के अंदर इसे पूरे देश के नेशनल हाईवे नेटवर्क पर लागू कर दिया जाएगा। इससे टोल बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में करीब 10 लाख करोड़ की 4500 राजमार्ग परियोजनाएं चल रही है। बड़ी मात्रा में हाईवे निर्माण के साथ डिजिटल टोल सिस्टम लागू होने से देश में सड़क यातायात और परिवहन की रफ्तार और तेज हो जाएगी।

टोल सिस्टम पूरी तरह से डिजिटल होगा : सरकार
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (एनईटीसी) तकनीक विकसित की है। इसका मकसद टोल सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाना है। इसमें आरईआईडी यानी की रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस वाहन की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। यह हाईवे टोल प्लाजा पर वाहन गुजरने के दौरान बिना रुके चालक से जुड़े बैंक खाते से टोल राशि अपने आप काट देता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर कहा सरकार वैकल्पिक ईंधन को प्राथमिकता दे रही है। गडकरी ने हाईड्रोजन को भविष्य का ईंधन भी करार दिया।

सरकार ने गुरुवार को बताया कि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के कैशलेस उपचार की योजना के तहत किए गए कुल 6,833 अनुरोधों में से अब तक सिर्फ 5,480 पीड़ित ही पात्र पाए गए हैं। गडकरी ने कहा, सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के कैशलेस उपचार की योजना, 2025 के तहत हर दुर्घटना के मामले में पीड़ित का 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार किया जाएगा।

Previous article5 वर्षीय मायरा ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन
Next articleदूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच हुई सुनिश्चित, सुरक्षित मातृत्व की ओर बढ़ रहे कदम
News Desk

‘मंदिर का पैसा भगवान का है, बैंकों को बचाने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते’

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि मंदिर में भगवान के चढ़ावे में आया पैसा आर्थिक रूप से परेशान कोऑपरेटिव बैंकों को बचाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने यह कड़ी टिप्पणी तब की, जब वे कुछ कोऑपरेटिव बैंकों की अपील पर सुनवाई कर रहे थे। इन बैंकों ने केरल हाईकोर्ट के उस निर्देश को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें तिरुनेल्ली मंदिर देवस्वम के जमा पैसे को वापस करने के लिए कहा गया था।

सीजेआई ने पूछा, आप मंदिर का पैसा बैंक को बचाने के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं? इसमें क्या समस्या है कि मंदिर की धनराशि, जो एक ऐसे सहकारी बैंक में पड़ी है जो बड़ी कठिनाई से चल रहा है, उसे एक सक्षम राष्ट्रीयकृत बैंक में स्थानांतरित कर दिया जाए जो अधिकतम ब्याज दे सके?

सीजेआई ने कहा कि मंदिर का धन देवता का होता है, इसलिए उसे संरक्षित, सुरक्षित रखा जाना चाहिए और केवल मंदिर के हित में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह सहकारी बैंक के लिए आमदनी या अस्तित्व का साधन नहीं बन सकता। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मनंथवाडी को-ऑपरेटिव अर्बन सोसाइटी लिमिटेड और थिरुनेल्ली सर्विस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने याचिकाएं दाखिल की थीं।

हाईकोर्ट ने पांच सहकारी बैंकों को देवस्वोम की सावधि जमा (एफडी) तोड़कर पूरी राशि दो महीने के भीतर लौटाने का निर्देश दिया था, क्योंकि बैंक बार-बार आग्रह के बावजूद परिपक्व जमा राशि वापस नहीं कर रहे थे। बैंकों के इस तर्क से सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ कि हाईकोर्ट के अचानक दिए गए निर्देश से उन्हें कठिनाई हो रही है। पीठ ने कहा कि बैंकों को लोगों के बीच विश्वसनीयता स्थापित करनी चाहिए।

कोर्ट ने कहा, आप ग्राहकों और जमाओं को आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं, तो यह आपकी समस्या है। सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों की याचिकाए सुनने से इनकार कर दिया। हालाकि, अदालत ने बैंकों को यह अनुमति दी कि वे आदेश का पालन करने के लिए समय बढ़ाने की मांग लेकर हाई कोर्ट के पास जा सकते हैं।

यह मामला थिरुनेल्ली देवस्वोम की उस याचिका से उत्पन्न हुआ था, जिसमें कई सहकारी बैंकों द्वारा बार-बार अनुरोध के बावजूद मंदिर की सावधि जमा राशि न लौटाने की शिकायत की गई थी। बता दें कि हाईकोर्ट ने थिरुनेल्ली सर्विस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सुशीला गोपालन स्मारक महिला सहकारी सोसायटी लिमिटेड, मनंथवाडी को-ऑपरेटिव रूरल सोसाइटी लिमिटेड, मनंथवाडी को-ऑपरेटिव अर्बन सोसाइटी लिमिटेड और वायनाड टेंपल एम्प्लॉइज़ को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड को दो महीने के भीतर धनराशि लौटाने का निर्देश दिया था।

क्रिकेट जगत में छाया वैभव सूर्यवंशी का जलवा, विराट-रोहित भी रह गए पीछे

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी जिनके इंटरनेशनल फॉर्मेट में कदम रखने का सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्होंने एक खास मामले में साल 2025 में भारतीय स्पोर्ट्स खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक सभी को पीछे छोड़ दिया है। वैभव के लिए साल 2025 उनके करियर के नजरिए से काफी शानदार रहा है, जिसमें उन्हें जहां आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला तो वहीं उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार शतकीय पारी भी खेली थी। अब साल 2025 में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर रहे हैं।

वैभव के नाम का असर गूगल पर भी दिखा

गूगल की तरफ से जारी किए गए साल 2025 में सबसे ज्यादा ट्रैंड्स किए जाने वाले भारतीय स्पोर्ट्स खिलाड़ियों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम पहले नंबर पर है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका प्रदर्शन भी है। 12 साल की उम्र में बिहार की तरफ से रणजी ट्रॉफी डेब्यू करने वाले वैभव अब वर्ल्ड क्रिकेट में जाना पहचाना नाम बन गए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रियांश आर्य का नाम शामिल है जिन्होंने भी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में इस साल काफी शानदार खेल दिखाया है। तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का है जिनका टी20 इंटरनेशनल में बल्ले से पूरे साल कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले शेख रशीद का नाम है जबकि पांचवें नंबर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज का नाम है।

आईपीएल और एशिया कप भी हुए सबसे ज्यादा सर्च

भारत में साल 2025 में सबसे ज्यादा किस स्पोर्ट्स इवेंट को सर्च किया गया तो उस मामले में गूगल ट्रैंड्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग पहले नंबर पर रहा। वहीं दूसरे नंबर पर सितंबर महीने में हुआ एशिया कप है, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में मात देने के साथ ट्रॉफी को अपने नाम किया था, जबकि तीसरे नंबर पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, चौथे पर प्रो कबड्डी लीग और पांचवें नंबर पर महिला वर्ल्ड कप सबसे साल 2025 में ट्रैंड्स के मामले में रहा।

Previous articleतीन किशोरियों की गुमशुदगी ने गांव में मचाया हड़कंप, पुलिस 24 घंटे से तलाश में जुटी
Next articleमुख्य सचिव जैन की अध्यक्षता में हुई पी.एम सेतु संचालन समिति की बैठक
News Desk

मंदिर में दीया जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार, उच्च न्यायालय के आदेश को दी चुनौती

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार की उस याचिका पर सुनवाई की सहमति दे दी, जिसमें मदुरै में थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीये को प्रज्वलित करने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील की दलीलों को सुना और कहा कि याचिका को एक पीठ के सामने सूचीबद्ध करने पर विचार किया जाएगा।

मद्रास उच्च न्यायालय ने अरुलमिघु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के श्रद्धालुओं को थिरुप्रनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित पारंपरिक कार्तिगई दीपम को प्रज्वलित करने की मंजूरी दी थी। पत्थर के जिस दीए ‘दीपाथून’ को प्रज्वलित किया जाना है, वह एक दरगाह के नजदीक है। इसे ही लेकर विवाद है। मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने गुरुवार को मदुरै जिलाधिकारी और शहर के पुलिस कमिश्नर की एक इंट्रा-कोर्ट अपील खारिज कर दी थी और श्रद्धालुओं को दीप प्रज्जवलित करने की मंजूरी दी थी। जिसके खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

Previous articleमुख्य सचिव जैन की अध्यक्षता में हुई पी.एम सेतु संचालन समिति की बैठक
Next articleपर्यावरण मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुरूप फ्लाई एश का शत-प्रतिशत उपयोग करने में मिली मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी को बड़ी सफलता
News Desk

भारत निष्पक्ष नहीं है, हम शांति के पक्षधर, रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर पुतिन से बोले पीएम मोदी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ हैदराबाद हाउस में बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष (Russia-Ukraine conflict) पर भी अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत निष्पक्ष नहीं है। भारत शांति की तरफ है।

मोदी ने पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष अब खत्म होना चाहिए। वह भी बातचीत और कूटनीतिक कोशिशों से। हम शांतिपूर्ण हल का समर्थन करते हैं। पीएम मोदी के इस बयान पर पुतिन ने कहा कि रूस भी संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए काम कर रहा है।

पुतिन बोले- यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए मिलकर काम कर रहे
द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए हम कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिनमें अमेरिका भी शामिल है। इस पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। बीते वर्षों में आपने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए काफी काम किया है। हम कई नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं, जिनमें उच्च तकनीक एयरक्राफ्ट, अंतरिक्ष और एआई जैसे क्षेत्र शामिल हैं।’

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की सराहना की
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी यूक्रेन मुद्दे पर भारत के फोकस के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया। पुतिन ने कहा हमारे रिश्ते ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं, लेकिन शब्द मायने नहीं रखते बल्कि सार महत्वपूर्ण है।

‘दुनिया ने कोरोना काल के बाद से कई संकट झेले’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कोरोनाकाल के बाद से आज तक दुनिया ने कई संकट झेले हैं। हम उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द दुनिया की सभी चिंताएं दूर होंगी और वैश्विक समुदाय के लिए नई उम्मीद पैदा होगी, जो दुनिया को सही राह में लेकर जाएगी।’

‘शांति की राह पर चलकर ही दुनिया का कल्याण संभव’
पीएम मोदी ने कहा ‘यूक्रेन संकट को लेकर हम लगातार संपर्क में बने हुए हैं। एक सच्चे दोस्त की तरह आपने हमें समय-समय पर हर जानकारी दी। मेरा मानना है कि विश्वास एक बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा शांति की राह पर चलकर ही दुनिया का कल्याण किया जा सकता है। साथ मिलकर हमें शांति की राह पर आगे बढ़ना चाहिए। पिछले कुछ दिनों से जो कुछ हो रहा है, उससे मुझे विश्वास है कि दुनिया में जल्द शांति आएगी।’

प्रधानमंत्री बोले- रूस-यूक्रेन युद्ध अब खत्म होना चाहिए
मोदी ने पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष अब खत्म होना चाहिए। वह भी बातचीत और कूटनीतिक कोशिशों से। हम शांतिपूर्ण हल का समर्थन करते हैं। पीएम मोदी के इस बयान पर पुतिन ने कहा कि रूस भी संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए काम कर रहा है।

पीएम मोदी बोले- आपका ये दौरा बेहद ऐतिहासिक
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बैठक में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आपका यह दौरा बहुत ऐतिहासिक है। साल 2001 में आपके ऑफिस संभालने और पहली बार भारत आने के 25 साल पूरे हो गए हैं। आपके पहले दौरे में ही, एक रणनीतिक साझेदारी की मजबूत नींव रखी गई थी। मैं निजी तौर पर भी बहुत खुश हूं कि आपके साथ निजी स्तर पर मेरे रिश्तों ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। मेरा मानना है कि 2001 में आपने जो रोल निभाया, वह इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक दूरदर्शी नेता कैसा होता है, वह कहां से शुरू करता है और रिश्तों को कहां तक ले जा सकता है।’

1740 करोड़ की कमाई और 1 साल की सफलता, Pushpa 2 की सालगिरह पर Allu Arjun का संदेश

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

फिल्म इंडस्ट्री में जिन कुछ फिल्मों ने साउथ सिनेमा को दुनियाभर में पॉपुलर किया उसमें एक नाम अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का भी रहा. इस फिल्म सीरीज के दो पार्ट्स आए और दोनों ही पार्ट्स को जनता का बेशुमार प्यार मिला. शिव कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2021 में आया था और इस फिल्म ने आते ही सिनेमाघरों में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया था. इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद किया गया |

पुष्पा का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर रहा था. वहीं इसके 4 साल बाद जब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आया तो इसका भी फैंस ने खुली बाहों के साथ स्वागत किया और फिल्म शानदार कलेक्शन करने में सफल रही. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि ये फिल्म आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ेगी और भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी | लेकिन ऐसा हो नहीं सका. मगर फिल्म ने जो कमाई की वो भी किसी के लिए करना इतना आसान नहीं है. अब इसकी पहली सालगिरह के मौके पर अल्लू अर्जुन ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है |

अल्लू अर्जुन ने फैंस से क्या कहा?

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा फिल्म सीरीज के शूटिंग सेट से एक फोटो शेयर की है जिसमें वे फिल्म के डायरेक्टर शिव कुमार के साथ नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करने के साथ उन्होंने अपने फैंस के नाम एक इमोशनल नोट भी लिखा. उन्होंने लिखा- पुष्पा हमारे जीवन में 5 साल का एक कभी ना भुला देने वाला सफर है | इस फिल्म के जरिए ऑडियंस ने हमें ढेर सारा प्यार दिया है. ताकत दी है, जज्बा दिया है, और हमारे क्राफ्ट को समझने में मदद की. इस फिल्म को फिनोमिना बनाने के लिए हम देश के और देश के बाहर के हर उस नागरिक का शुक्रिया करते हैं जिनके बिना ये काम नहीं हो सकता था |

आगे अल्लू ने लिखा- ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि इस यात्रा के दौरान मुझे कई सारे आर्टिस्ट्स, टैक्निशियन, प्रोड्यूसर्स, डिस्ट्रिब्यूटर्स, कैप्टन, और इंटायर यूनिट का साथ मिला. इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मैं निजी तौर पर हर एक शख्स का शुक्रिया अदा करता हूं. दिल में भरे कृतज्ञता के भाव के साथ मैं एक बार फिर से फैंस के सपोर्ट के लिए उन्हें थैंक्स करता हूं |

दोनों फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा था?

पुष्पा द राइज फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को साल 2021 में रिलीज किया गया था. फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए के आसपास का था जिसके जवाब में फिल्म ने 370 करोड़ से 390 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था | इसके अलावा फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा द रूल की बात करें तो इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 500 करोड़ रुपए के आसपास का था | इसके जवाब में फिल्म ने 1740 करोड़ रुपए दुनियाभर में कमाए और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रही. ये मूवी साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के तौर पर भी गिनी जाती है |

Rohit Sharma के एक और दोहरे शतक से बनेगा नया रिकॉर्ड, विराट‑धोनी की लिस्ट में शामिल होंगे

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | रांची में शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा रायपुर में सिर्फ 14 रन ही बना सके थे | अब उसकी भरपाई हिटमैन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच में करना चाहेंगे. रोहित शर्मा के पास वनडे फॉर्मेट में अपनी औसत 50 की करने का सुनहरा मौका है. हालांकि इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित को विशाखापट्टनम में 264 रनों वाली पारी फिर से खेलनी होगी |

रोहित शर्मा के पास है बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका 

भारतीय टीम के सुपरस्टार रोहित शर्मा ने अब तक वनडे फॉर्मेट में 278 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 49.10 की धमाकेदार औसत से 11441 रन बनाए हैं. इस दौरान हिटमैन का स्ट्राइक रेट 92.79 का रहा है. वहीं रोहित के नाम इस फॉर्मेट में 33 शतक और 60 अर्धशतक हैं | अब रोहित शर्मा को अगर अपना औसत 50 का करना है, तो उन्हें अगर वो नॉट आउट रहते हैं, तो 210 रनों की पारी खेलनी होगी | वहीं अगर उनका विकेट गिरता है, तो उन्हें कम से कम 260 रन बनाने की जरूरत है. रोहित को एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पुराने रंग में लौटना होगा |

विराट-धोनी के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 2 ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन 50+ की औसत से बनाए हैं. जिसमें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है | ऐसे में अगर रोहित ये बड़ा कारनामा करते हैं, तो वो ऐसा करने वाले वर्ल्ड के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. वनडे फॉर्मेट में 210 या 260 रनों का आंकड़ा अगर कोई बना सकता है, तो वो रोहित शर्मा ही हैं | रोहित ने वनडे फॉर्मेट में 3 दोहरे शतक जड़े हैं. वहीं उनका इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रनों का है |

मरने के बाद भी वोटर लिस्ट में नाम… SIR में 17 लाख से ज्यादा मतदाताओं को लेकर खुलासा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

डेस्क: बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अब कई राज्यों में भी एसआईआर प्रक्रिया कराई जा रही है. गुजरात में भी एसआईआर किया जा रहा है. गुजरात में जारी प्रक्रिया के दौरान यह पता चला कि पूरे राज्य में मौजूदा वोटर लिस्ट में 17 लाख से ज्यादा मरे हुए वोटर्स अभी भी शामिल हैं.

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि गुजरात में SIR प्रक्रिया का काम 4 नवंबर को बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) द्वारा अपने तय इलाकों में एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने के साथ शुरू हुआ. एसआईआर का यह काम 11 दिसंबर तक चलेगा.

सीईओ के अनुसार, “पिछले एक महीने में, 2025 के वोटर लिस्ट में दर्ज 5 करोड़ से ज्यादा वोटर्स को एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे गए हैं. राज्य के 33 में से ज्यादातर जिलों में 100 फीसदी फॉर्म बांटने का काम पूरा हो गया है. वोटर्स की ओर से भरकर लौटाए गए फॉर्म के डिजिटाइज करने का काम अभी चल रहा है. अब तक, 182 विधानसभा सीटों में से 12 सीटों पर डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया है.”

इनमें बनासकांठा जिले के धनेरा और थराद, दाहोद जिले के लिमखेड़ा और दाहोद (ST), अरावली जिले के बायड, राजकोट जिले के धोराजी, जसदन और गोंडल, आनंद जिले के खंभात, जूनागढ़ जिले के केशोद, नवसारी जिले के जलालपोर और खेड़ा जिले के मेहमादाबाद शामिल हैं.

राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस प्रक्रिया में डांग जिला सबसे आगे चल रहा है, और यहां पर वापस आए फॉर्म में से 94.35 फीसदी डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया है. आयोग के अनुसार, “इस कवायद के दौरान, यह पता चला कि पूरे राज्य में कुल वोटर लिस्ट में करीब 17 लाख मरे हुए वोटर अभी भी शामिल थे. जबकि 6.14 लाख से ज्यादा वोटर्स अपने पते पर नहीं मिले. इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि 30 लाख से ज्यादा वोटर स्थायी रूप से माइग्रेट कर गए हैं.”

गुजरात की वोटर लिस्ट में लाखों वोटर्स ऐसे भी है जिनके एक से अधिक वोटर कार्ड बने हुए हैं. राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान BLOs को 3.25 लाख से ज्यादा वोटर “रिपीटेड” कैटेगरी में मिले, और इसका मतलब है कि उनके नाम एक से ज्यादा जगहों पर पाए गए.