Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले आज, कौन बनेगा विनर? तान्या-प्रणित में से कोई एक जीतेगा खिताब!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस सीजन 19 का सफर 24 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, जिसमें मनोरंजन जगत के कई बड़े-बड़े एक्टर्स और लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर्स ने बतौर कंटेस्टेंट्स भाग लिया था. कई महीनों की रोमांचक और चुनौतियों भरी जर्नी के बाद आज 7 दिसंबर 2025 को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आयोजित होने जा रहा है, जहां आज रात शो को अपना 19वां विजेता मिल जाएगा. ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए सभी फाइनलिस्ट अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इस महामुकाबले के बीच ग्रैंड फिनाले का प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

अभिषेक बजाज-अशनूर कौर एक साथ डांस करेंगे
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में एक बड़े आयोजन की तैयारी है, जहां सभी टॉप 5 फाइनलिस्ट और शो से बाहर हो चुके पुराने कंटेस्टेंट्स एक साथ मिलकर धमाकेदार पर्फार्मेंस देंगे. यह परफॉरमेंस दर्शकों के लिए रोमांचक होने वाला है. बता दें कि शो के दौरान गहरे दोस्त बने अभिषेक बजाज और अशनूर कौर मंच पर एक युगल नृत्य (duet dance) प्रस्तुत करेंगे. उनके इस डांस परफॉरमेंस में उनकी दोस्ती की केमिस्ट्री और खूबसूरत बॉन्डिंग साफ तौर पर देखने को मिलने वाली है.

फरहाना भट्ट और नेहल साथ करेंगे परफॉर्मेंस
इसके अलावा ग्रांड फिनाले की नाइट में अमाल मलिक अपने दोस्त शहबाज संग और गौरव खन्ना यूट्यूबर मृदुल तिवारी संग ‘हेलो ब्रदर’ सॉन्ग पर धुआंधार डांस करने वाले हैं. वहीं, फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की एक्स कंटेस्टेंट्स नेहल और कुनिका सदानंद संग डांस परफॉर्मेंस करते दिखेंगी.

शो के ग्रैंड फिनाले का प्रोमो वीडियो जारी होने के बाद, फैंस अब एपिसोड शुरू होने के लिए बेहद उत्सुक हो रहे हैं, क्योंकि यह रात सीजन 19 की आखिरी रात होगी, जिसमें मनोरंजन का लेवल काफी हाई होने वाला है.

कौन हैं बिग बॉस 19 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स?
बिग बॉस सीजन 19 में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है. इन्हीं पांचों चेहरों में से ही किसी एक को बिग बॉस 19 के विनर का खिताब मिलेगा.

यहां देख सकेंगे फिनाले
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस सीजन 19’ का महा-फिनाले आज 7 दिसंबर 2025 को होने जा रहा है. दर्शक इस एपिसोड को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर रात 9:00 बजे से लाइव देख सकेंगे. वहीं इसके अलावा इसे कलर्स टीवी (Colors TV) चैनल पर थोड़ा बाद में यानी रात 10:30 बजे से ऑन एयर किया जाएगा.

चुनावी जीत के लिए सांसदों को दिए अहम निर्देश

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। बिहार में चुनाव जीतने के ठीक बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा फोकस पश्चिम बंगाल पर कर दिया है। बिहार में जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि जैसे बिहार ने जंगल राज से छुटकारा पाया, वैसे ही अब बंगाल की बारी है। पीएम मोदी ने कहा था कि गंगा बिहार से बंगाल तक बहती है और बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता बना दिया है। अब बंगाल से भी हम जंगल राज हटाएंगे।  अब संसद के शीतकालीन सत्र के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के सांसदों से मुलाकात कर उन्हें जीत का मंत्र दिया। 
बंगाल में साल 2026 यानि अगले साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी सांसदों को सलाह दी है कि राज्य में चल रहा एसआईआर अभियान सरल और पारदर्शी रहे। प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े सूत्र के अनुसार, उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से जटिल न बनाए और यह संदेश बूथ स्तर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंिने कहा, एसआईआर ड्राइव को सरल और पारदर्शी रखें। इसका उद्देश्य केवल इतना है कि पात्र मतदाताओं का नाम शामिल हो और जो पात्र नहीं हैं उनके नाम हटाए जाएं। उन्होंने सांसदों से कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के दौरान वे फोकस और आत्मविश्वासी रहें।
टीएमसी या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीधे तौर पर नाम लिए बिना प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को सलाह दी कि वे विपक्ष की बयानबाजी से परेशान न हो। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी किस तरह बढ़ी है। 2011 में मात्र तीन विधायकों से लेकर 2016 तक पार्टी की उपस्थिति में बड़ा विस्तार हुआ और इस प्रगति को लगातार आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

Previous articleदामाद ने की सास और नाती की हत्या, चांदी के लिए काटे पैर, दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी
Next articleक्यों और कैसे झुक गई शहबाज सरकार और कैसे मुनीर बन गए ‘सुपर पावर’
News Desk

बड़ी खबर! भारत-अमेरिका के बीच 10 दिसंबर से अहम व्यापार वार्ता, जानें कौन से उत्पाद होंगे सस्ते-महंगे और क्या है असली एजेंडा?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापारिक वार्ता 10 दिसंबर से नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। मूल रूप से, भारत और अमेरिका ने 2025 के पतझड़ (fall) तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, अमेरिकी व्यापार नीति में हुए बदलावों, विशेषकर टैरिफ (tariff) को लेकर, ने इस समय-सीमा को प्रभावित किया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल, जो भारत की ओर से मुख्य वार्ताकार हैं, ने हाल ही में इस बात पर आशा व्यक्त की थी कि इस कैलेंडर वर्ष के भीतर भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। उन्होंने फिक्की (FICCI) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि वैश्विक व्यापार की बदलती परिस्थितियों के बावजूद बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी उम्मीदें… हम बहुत आशावादी हैं और हमें विश्वास है कि हम इस कैलेंडर वर्ष के भीतर एक समाधान ढूंढ लेंगे।”

यह ध्यान देने योग्य है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगस्त 2019 में भारत द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद का हवाला देते हुए भारतीय सामानों पर 25% का आयात शुल्क लगाया था। ट्रम्प प्रशासन ने उन देशों पर जवाबी आयात शुल्क लगाए थे जिनके साथ उनका व्यापार घाटा था। द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ कई दौर की बातचीत पहले ही हो चुकी है।

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मौजूदा 191 बिलियन अमेरिकी डॉलर के व्यापार को 2030 तक 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक दोगुना से अधिक करना है। इस समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेतृत्व के निर्देशानुसार दिया गया था।

 

 

भारत-रूस संबंधों पर किसी भी देश का वीटो मान्य नहीं

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हाल ही में हुई दो दिवसीय भारत यात्रा नई दिल्ली और मॉस्को के बीच संबंधों को नए सिरे से पारिभाषित करेगी। एक कार्यक्रम में एस. जयशंकर ने कहा कि बीते 70-80 वर्षों में दुनिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैंने पहले भी कहा है, और मैं इस बात को फिर से कहूंगा, भारत-रूस संबंध दुनिया के सबसे स्थिर संबंधों में से एक रहे हैं। दुनिया को कोई भी देश हमारे संबंधों पर वीटो नहीं लगा सकता है। 
जयशंकर ने भारत के अपने वैश्विक साझेदार चुनने की स्वतंत्रता का जिक्र कर कहा कि जियोपॉलिटिकल उतार-चढ़ाव से भरी दुनिया में मॉस्को के साथ नई दिल्ली के संबंध सबसे स्थिर रहे हैं। किसी भी देश के लिए किसी अन्य देश के साथ भारत के संबंधों पर वीटो लगाना अनुचित है। जयशंकर ने बताया, अमेरिका के साथ 80-90 के दशक और सन 2000 के आसपास हमारा आर्थिक रिश्ता बढ़ा, लेकिन रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐसा नहीं हुआ, जब तक कि न्यूक्लियर डील नहीं हुई। हमारी कई यूरोपीय देशों के साथ अच्छे रिश्ते रहे हैं। लेकिन वे चीन को प्राइमरी पार्टनर मानते हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, रूस और भारत ने इन दशकों में कई उतार-चढ़ाव देख लिए हैं, दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी अहम रहे हैं। हालांकि, रूस के चीन और यूरोप के साथ रिश्ते काफी ऊपर और नीचे रहे है। विदेश नीति किसी मूवी से ज्यादा अलग होता है, पुतिन का भारत आना दोनों देशों के लिए क्या अहम है।   उन्होंसने कहा कि कोई भी देश हमारे रिश्तोंर पर वीटो नहीं लगा सकता है। दरअसल जयशंकर का इशारा, अमेरिकी राष्ट्रीपति डोनाल्ड् ट्रंप की ओर था, जो इस बात पर अड़े हैं कि भारत को रूस के साथ डिफेंस डील नहीं करनी चाहिए, कच्चार तेल नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि, भारत ने कई मौकों पर साफ कह चुका हैं कि भारत किसी देश के दबाव में झुकने वाला नहीं है। 
जयशंकर ने कहा, भारत-अमेरिका रिश्ते पर पीएम मोदी ने काफी मेहनत की है। हर सरकार हर अमेरिकी राष्ट्रपति का अपना अलग तरीका है। ट्रंप का तरीका एकदम अलग है। उन्होंने खुद भी ऐसा कहा है। मेरे लिए विदेश नीति हर वक्त आपके हिसाब से नहीं चल सकती है। दिक्कीतें आएंगी, आज अमेरिका से है, कल किसी और के साथ आ सकती है। कारोबार पर कोई बात बन सकती है, हम बातचीत कर सकते हैं। ये देश के लाइवलीहुड का सवाल है। हमारे लिए वर्कर, फॉर्मर और मिडिल क्लास अहम है।
 

Previous articleकैंसर के मामलों में उछाल, दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, इस राज्य में ज्यादा केस
Next articleसिर्फ खाना ही नहीं…………पुतिन के साथ उनका विशेष पानी भी चलता हमेशा साथ
News Desk

दामाद ने की सास और नाती की हत्या, चांदी के लिए काटे पैर, दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) जिले के सलूंबर उपखंड के सेमारी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गुड़ासर गांव के पास जहात फलां में सो रही बुजुर्ग महिला और उसके पांच वर्षीय नाती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस पहुंचते ही जांच शुरू कर चुकी है, जबकि आरोपी दामाद फिलहाल फरार है।

जानकारी के अनुसार, गौरी (65) और उसका नाती सुरेन्द्र (5) कमरों के बाहर बने हॉल में सो रहे थे। रात के समय बदमाशों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला किया। उनके पेट और छाती पर कई वार किए गए थे। बुजुर्ग गौरी के पैर पर भी वार कर उनके पैर के टुकड़े कर दिए गए और पैरों में पहने चांदी के कड़े निकाल लिए गए। सुरेन्द्र हाल ही में अपनी नानी के घर आया था। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य पास ही चल रहे सत्संग में गए हुए थे।

सुबह पड़ोसियों ने दोनों के शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सेमारी थानाधिकारी गोपाल कृष्ण मीणा, डिप्टी चांदमल सिंगारिया, सलूंबर एसपी राजेश यादव और एफएसएल टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

एसपी राजेश यादव के अनुसार, घटनास्थल को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वारदात को लूट की तरह दर्शाने की कोशिश की गई है, जबकि घर में किसी अन्य वस्तु की चोरी नहीं हुई है। बुजुर्ग के पांव काटे जाने का उद्देश्य केवल कड़े ले जाना दिखाना प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि दोनों की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है।

मृतका के पति धन्ना मीणा ने आरोप लगाया है कि हत्या दामाद गंगाराम मीणा ने की है। उनका कहना है कि गंगाराम नशे में आए दिन झगड़ा करता था और कई बार टोके जाने पर जान से मारने की धमकी देता था। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। पुलिस परिजनों से समझाइश कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। दोनों शव सेमारी मोर्चरी में रखे गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

पिता फारूक अब्दुल्ला भी इसी मत के

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बीजेपी की चुनावी रणनीति के मुरीद हुए उमर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्ष के सबसे बड़े मुद्दे ईवीएम हैक को लेकर एक अलग ही राय दी है। एक कार्यक्रम में अब्दुल्ला ने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं, जो यह मानते हैं कि ईवीएम हैक होती है या कुछ और होता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी पिता (फारुख अब्दुल्ला) से भी नहीं बनती है, क्योंकि उनका मानना है कि मशीन में गड़बड़ होती है लेकिन वह ऐसा नहीं मानते। 
सीएम उमर ने कहा, मैं ऐसा नहीं मानता कि मशीन (ईवीएम) में चोरी होती है। यह बात मुझे घर में भी परेशानी पैदा करती है, क्योंकि मेरे पिता को ऐसा लगता है कि चोरी होती है। उन्होंने कहा, “हां, चुनाव के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। यहाँ मतदाता सूची के साथ करके या फिर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव करके भी की जा सकती है। जम्मू कश्मीर में पहले जो डिमिलिटेशन हुआ वह छेड़छाड़ थी। अपने नई विधानसभा बनाई वह सब एक ही पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। अगर सही से की जाती है, तब हम साथ है, लेकिन अगर इसतरह के गलत इरादे के साथ, एक ही पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए होता हैं, ये सही नहीं। 
इसके पहले उमर अब्दुल्ला ने इंडिया ब्लॉक को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमें या एक साथ रहना होगा या फिर हम राज्यों के हिसाब से चुनाव लड़ सकते हैं कि हर राज्य में अलग-अलग गठबंधन के साथ चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां कितना भी जोर लगा लें लेकिन एक केंद्र स्तर के गठबंधन के लिए हमें कांग्रेस का साथ चाहिए। एक गठबंधन कांग्रेस के आसपास ही बनेगा क्योंकि भाजपा के अलावा कांग्रेस ही है जिसका पूरे देश में प्रभाव रहा है।
भाजपा की चुनावी नीति की तारीफ करते हुए उमर ने कहा कि उनके नेता हर चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ते हैं। वे इसतरह से लड़ते हैं जैसे उनका जीवन इसी पर टिका हुआ है। बिहार चुनाव के बाद वह वहां से निकलकर अगले चुनाव वाले राज्यों में पहुंच गए हैं, लेकिन हम वहां चुनाव के दो महीने पहले पहुंचते हैं। इसतहर से फिर चुनाव के नतीजों पर भी अंतर पड़ता है।

Previous articleबड़ी खबर! भारत-अमेरिका के बीच 10 दिसंबर से अहम व्यापार वार्ता, जानें कौन से उत्पाद होंगे सस्ते-महंगे और क्या है असली एजेंडा?
Next articleअमेरिकी राष्ट्रपति को मिला ‘शांति पुरस्कार’, उत्साहित होकर खुद ही उठाकर गले में डाल लिया
News Desk

कैंसर के मामलों में उछाल, दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, इस राज्य में ज्यादा केस

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: भारत में तेजी से कैंसर बढ़ रहा है. कैंसर के मामले में विश्व में भारत का तीसरा स्थान है. लोकसभा में सरकार ने पेश किए चिंताजनक आंकड़े पेश किए हैं. अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी ग्लोबल कैंसर ऑब्ज़र्वेटरी (IARC) के मुताबिक, भारत में कैंसर के मामलों की अनुमानित संख्या 14,13,316 है (98.5 प्रति 1,00,000 की दर), जो चीन (48,24,703 मामले, 201.6 प्रति 1,00,000) और संयुक्त राज्य अमेरिका (23,80,189 मामले, 367 प्रति 1,00,000) के बाद दुनिया में तीसरी सबसे अधिक है.

भारत में कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. सरकार ने संसद में डेटा पेश किया है उसके मुताबिक, 2020 में देश में अनुमानित 13.92 लाख कैंसर के मामले थे, जो 2024 में बढ़कर 15.33 लाख हो गए हैं. यानी सिर्फ़ पांच वर्षों में ही मामलों में दस प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

राज्यवार विश्लेषण में यह भी सामने आया है कि छोटे केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिशत वृद्धि सबसे तेज़ है, जबकि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे बड़े राज्यों में मरीजों की कुल संख्या ज़्यादा है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दमन में कैंसर मामलों में 39.51% की बढ़त हुई. इसके अलावा दादरा एवं नगर हवेली (30.09%), सिक्किम (26.06%), लक्षद्वीप (18.52%) और मणिपुर (18.48%) में भी तेज़ उछाल देखा गया. दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भी 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई. रिपोर्ट के अनुसार, तंबाकू सेवन, प्रदूषण और जीवनशैली से जुड़े कारक इस बढ़ोतरी में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

जनसंख्या के लिहाज़ से सबसे ज़्यादा मरीज उत्तर प्रदेश (2.21 लाख), महाराष्ट्र (1.27 लाख), पश्चिम बंगाल (1.18 लाख) और बिहार (1.15 लाख) में दर्ज किए गए. इन राज्यों में प्रतिशत वृद्धि कम दिख सकती है, लेकिन कुल संख्या बहुत बड़ी है.

साल-दर-साल बढ़ोतरी

2020 से 2024 तक भारत में कैंसर मामलों का साल-दर-साल बढ़ना इस प्रकार रहा: • 2020: 13,92,179 • 2021: 14,26,447 • 2022: 14,61,427 • 2023: 14,96,972 • 2024: 15,33,055 हर साल लगभग लाखों नए मरीज जुड़ रहे हैं.

ICMR के अनुसार, मामलों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं. जीवनशैली में बदलाव, तंबाकू और शराब का बढ़ता सेवन, बुजुर्ग आबादी में वृद्धि और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ने से अधिक रिपोर्टिंग हुई है. शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण भी बड़ी चुनौती बन गया है.

भारत में कैंसर तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है. इसके रोकथाम, स्क्रीनिंग और इलाज के लिए व्यापक रणनीति की जरूरत है. आने वाले सालों में कैंसर के मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार, जीवनशैली सुधार और तंबाकू नियंत्रण पर तत्काल ध्यान देना आवश्यक है.

प्यार जीतेगा या पैसा? ‘दिल वर्सेज डील’ में इस बार होंगे चौंकाने वाले खुलासे, 9 जनवरी से देखें कौन बनेगा विनर!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रोमांचक डेटिंग रियलिटी शो, एमटीवी स्प्लिट्सविला, अपने बहुप्रतीक्षित 16वें सीज़न के साथ वापसी करने के लिए तैयार है, जो ‘पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड, मसालेदार और अप्रत्याशित’ होने का वादा करता है।

इस सीज़न में एक बिल्कुल नया ट्विस्ट ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला X6: प्यार वर्सेज पैसा’ थीम पर आधारित होगा। यह दर्शकों को ‘दिल वर्सेज डील’ की अनोखी कशमकश में ले जाएगा, जहां प्रतियोगियों को प्यार और पैसा के बीच चुनाव करने की दुविधा का सामना करना पड़ेगा।

इस बार, शो में कुछ सबसे आकर्षक पुरुष और महिलाएं भाग लेंगे, जो ‘दिल या डील’ का खेल जीतने के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे।

एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 का प्रीमियर 9 जनवरी, 2026 को होगा।

जाने-माने होस्ट के तौर पर जानी-मानी दिवा सनी लियोन एक बार फिर वापसी कर रही हैं, जिन्होंने हाल ही में इस शो के साथ अपनी एक दशक की यादगार यात्रा पूरी की है।

सनी लियोन का साथ देंगे लोकप्रिय अभिनेता करण कुंद्रा।

एक और बड़े ट्विस्ट के तौर पर, मेकर्स ने ‘मिस्चीफ मेकर’ जोड़ी का भी खुलासा किया है, जिसमें निया शर्मा और उर्फी जावेद इस सीज़न में धमाल मचाने आ रही हैं।

मेकर्स के अनुसार, “निया की स्प्लिट्सविला में धमाकेदार एंट्री और उर्फी का एक बार फिर चीजों को दिलचस्प बनाने के लिए लौटना, ये दोनों दोगुना हंगामा, दोगुना ग्लैमर और विला में एक बिल्कुल नई ऊर्जा लेकर आएंगे। दिल की रानी और दिल के राजा, सनी और करण, प्रतियोगियों को प्यार के इस खेल के मैदान में मार्गदर्शन करेंगे।” यह एक ऐसी यात्रा के लिए तैयार रहें जहाँ भावनाएँ अपने चरम पर होंगी, रिश्ते परखे जाएँगे और हर चुनाव के नतीजों का एहसास होगा।

इंस्टैक्स फ्यूजीफिल्म द्वारा प्रस्तुत और सोफी, न्यूमे, और एनवी परफ्यूम्स द्वारा सह-संचालित, एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 9 जनवरी, 2026 को लॉन्च होगा। इस बार फैंस शो का आनंद पहली बार हफ्ते में तीन बार – शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जियो हॉटस्टार पर और शाम 7 बजे एमटीवी पर देख सकेंगे।

 

 

 राहुल गांधी से मिले केंद्रीय मंत्री रिजिजू, मजाकिया अंदाज में कहा……….थोड़ा डर गया मैं…

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सामने आया है, इसमें दोनों नेता हंसी-मजाक करते और हाथ मिलाते दिख रहे हैं। वीडियो में रिजिजू मजाकिया अंदाज में कहते हैं, थोड़ा डर गया मैं…. इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और उदित राज भी मौजूद थे। 
यह मुलाकात तब हुई जब दोनों नेता संसद में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। श्रद्धांजलि के बाद राहुल गांधी ने कहा, अंबेडकर जी एक आदर्श पुरुष हैं। उन्होंने हमें संविधान दिया।
बता दें कि देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। अंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना कर देश को लोकतंत्र की मजबूत नींव दी. वह सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, खासकर जब हम संविधान की मूल भावना- समान अधिकार और स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने की बात करते हैं। उनकी विरासत हमें यह याद दिलाती है कि भारत की ताकत उसकी विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों में है। 

Previous articleअयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने पर पश्चिम बंगाल 2 लाख से ज्यादा लोग मस्जिद के लिए ईंट लेकर पहुंचे, मौलवियों ने काटा फीता
Next articleBIG BREAKING: बालाघाट में 10 नक्सलियों का सरेंडर! 77 लाख का इनामी कबीर भी शामिल, एमपी में अब तक का सबसे बड़ा सरेंडर।
News Desk

अपने इलाके में मिले शव को दूसरे क्षेत्र में फेंक गए, चौकी इंचार्ज-सिपाही सस्पेंड

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में सिपाही और होमगार्ड एक अज्ञात शव को दूसरे थाना क्षेत्र में फेंक गए. अगले दिन सुबह दुकान के बाहर शव दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही जांच शुरू कर दी है. इस बीच CCTV फुटेज खंगालने के दौरान जो कुछ भी सामने आया उसने सभी को हैरानी में डाल दिया.

मेरठ में नौचंदी थाने के पुलिसकर्मी लोहियानगर थाना क्षेत्र में शव फेंकते नजर आए हैं. यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो कि तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी को जांच सौंपी गई थी. जांच में सामने आया है कि नौचंदी थाना क्षेत्र के एल ब्लॉक चौकी इलाके में गुरुवार देर रात एक अज्ञात शव मिला था. अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए सिपाही राजेश और होमगार्ड रोहताश उसे ई-रिक्शे में रखकर लोहियानगर थाना क्षेत्र की दुकान के सामने फेंक कर चले थे.

उनकी करतूत दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस मामले में चौकी इंचार्ज जितेन्द्र और सिपाही राजेश को निलंबित किया गया है. साथ ही होमगार्ड पर कार्रवाई करने के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है. चौकी इंचार्ज पर लापरवाही बरतने के चलते यह कार्रवाई हुई है. मेरठ एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई. इसकी विस्तृत जांच करवाई जाएगी. इस मामले में अगर कोई और भी शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी.

Previous articleJharkhand Weather: रांची, गुमला, पलामू में रिकॉर्ड तोड़ ठंड! Yellow Alert जारी, जानें आपके शहर का हाल और स्कूल बंद होने पर अपडेट!
Next articleSplitsvilla X6: प्यार जीतेगा या पैसा? ‘दिल वर्सेज डील’ में इस बार होंगे चौंकाने वाले खुलासे, 9 जनवरी से देखें कौन बनेगा विनर!
News Desk