बिग बॉस 19 के विजेता बने गौरव खन्ना

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फिनाले बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कड़ी टक्कर के बाद गौरव खन्ना ने इस सीज़न का खिताब अपने नाम कर लिया। फिनाले के दौरान गौरव ने दर्शकों का दिल जीतते हुए ट्रॉफी के साथ शानदार नकद पुरस्कार भी हासिल किया।

शो के पूरे सीज़न में गौरव अपनी शांत रणनीति, स्पष्ट सोच और मजबूत गेमप्ले के लिए चर्चा में रहे। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर लगातार उनका समर्थन किया, जिसके चलते वोटिंग में उन्होंने बढ़त बनाई।

फिनाले की रात जजों और दर्शकों ने गौरव की जीत को योग्य बताया। गौरव ने ट्रॉफी उठाते हुए कहा कि यह जीत उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है और उन्होंने अपने सभी समर्थकों का आभार जताया।

बिग बॉस 19 का यह सीज़न मनोरंजन, विवाद और भावनाओं से भरपूर रहा और गौरव खन्ना की जीत के साथ शो का समापन यादगार बन गया।

सीनियर सिटीजंस और महिलाओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा….अब आसानी से मिलेगी लोअर बर्थ सीट, जानें नया नियम लागू

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

IRCTC Lower Berth Rules: रेलवे ने सीनियर सिटीजंस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई सुविधा की शुरुआत की है, जिससे अब 60 साल से ऊपर के बुज़ुर्गों और 45 साल से अधिक की महिलाओं और गर्भवती यात्रियों को नीचे की बर्थ मिलने में आसानी होगी. पहले जहां इन्हें लोअर बर्थ के लिए खुद ही आवेदन करना पड़ता था, अब ये बर्थ स्वचालित रूप से सुनिश्चित की जाएगी. इस बदलाव से यात्रा के दौरान बुज़ुर्गों और अन्य जरूरतमंद यात्रियों को ऊपर चढ़ने-उतरने में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी.

इन्हें मिलेगी लोअर बर्थ की सीट
रेलवे ने लोअर बर्थ प्राथमिकता के लिए तीन श्रेणियों के यात्रियों की सुबिध दी है. सबसे पहले वरिष्ठ नागरिक जिन्हें ऊपर वाली सीट में चढ़ना काफी मुश्किल होता है. दूसरे 45 साल से अधिक उम्र की महिलाएं और तीसरी गर्भवती महिलाओं की जिनके लिए मिडिल या अपर बर्थ तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होता है. इन तीनों को टिकट बुकिंग के दौरान सिस्टम स्वचालित रूप से लोअर बर्थ देने का प्रयास करेगा. यदि बुकिंग के समय लोअर बर्थ उपलब्ध नहीं होती है, तो ट्रेन में उपलब्ध खाली लोअर सीटों को टीटीई द्वारा इन प्राथमिकता प्राप्त यात्रियों को दिया जाएगा.

अलग-अलग कोच में लोअर बर्थ रहती हैं रिजर्व
रेलवे के अनुसार, कुछ लोअर बर्थ सीटें विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए रिजर्व की हैं. प्रत्येक कोच में इन श्रेणियों के लिए एक निश्चित संख्या में सीटें पहले से ही ब्लॉक कर दी जाती हैं, जिसमें स्लीपर कोच में लगभग 6-7 सीटें, एसी थर्ड में 4-5 सीटें और एसी सेकंड में 3-4 सीटें रिजर्व हैं. बुकिंग सिस्टम इन प्राथमिकता प्राप्त यात्रियों की आवश्यकता को पहले देखता है और उन्हें ये आरक्षित सीटें पहले देता है, जिसके बाद ही अन्य दूसरे यात्रियों को सीट दिया जाता है.

दिव्यांग यात्रियों और साथ के लोगों लिए व्यवस्था
रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के लिए एक अलग कोटा प्रणाली स्थापित की है, जिसे अब स्पष्ट किया गया है. स्लीपर और थर्ड एसी कोच में कुल 4 सीटें, जिनमें दो लोअर बर्थ शामिल हैं विशेष रूप से दिव्यांग यात्रियों के लिए तय की गई हैं. इसी तरह टू-एस और चेयर कार में भी 4 सीटें उनके लिए रिजर्व होती हैं. इन यात्रियों के साथ सफर करने वाले लोगों को भी पास की सीट दी जाती है ताकि यात्रा सुविधाजनक रहे और उन्हें किसी भी तरह की समस्या न हो.

ट्रेन में लोअर बर्थ खाली होने की स्थिति में सबसे पहले वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाता है.

आयुष्मान कार्ड के लिए लॉन्च हुआ नया मोबाइल ऐप…घर बैठे खुद करें रजिस्ट्रेशन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है. आयुष्मान भारत मिशन के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अब आपको लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा और ना ही जनसेवा केंद्र के चक्कर लगाना पड़ेगा. राज्‍य सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब आप घर बैठे मोबाइल से ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे.

सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के हर पात्र परिवार तक आयुष्मान योजना के लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे. इसके लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है.

घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड
राज्य सरकार और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान करते हुए नई सुविधा शुरू की है. इसके तहत लोग घर बैठे अपने मोबाइल से ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे. अब सिर्फ मोबाइल, आधार नंबर और ओटीपी के जरिए कार्ड तैयार किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले लाभार्थी को वेबसाइट mera.pmjay.gov.in या PMJAY/Ayushman App पर जाकर अपनी पात्रता जांचनी होगी. इसमें नाम, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर या आधार से परिवार का विवरण देखा जा सकता है.

फोन से होगा सारा काम
पात्रता मिल जाने पर मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से आयुष्‍मान कार्ड बनाया जा सकता है. इसके लिए PMJAY/Ayushman App पर लॉगिन कर आधार नंबर डालें. जिसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी (One Time Password) आएगा. ओटीपी डाल कर अपनी पहचान सत्यापित करें. सत्यापन के बाद मोबाइल कैमरे से ऐप पर पात्र सदस्य की फोटो ली जाती है. जिसके बाद आसानी से कुछ सेकंडों में आपका आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा.

आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से दूर-दराज गांवों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होता है. खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और कामकाजी लोग आसानी से घर बैठे कार्ड बनवा सकेंगे. आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी इसे डाउनलोड कर अपने मोबाइल में रख सकते हैं और इसे दिखाकर अस्पताल में मुफ्त उपचार करा सकते हैं. 

एयरपोर्ट स्टॉफ मेंबर घंटों तक कहते रहे, मैडम, प्लीज इंतजार कीजिए 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात को भले ही अफरा-तफरी कम हो, लेकिन सैकड़ों फंसे हुए यात्रियों के लिए परेशानी अभी जारी रही। इंडिगो लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा था और यात्री परेशान होकर पड़े हुए सामान के ढेरों में अपना सामान ढूंढ रहे थे। कुछ सामान खराब हो गया तो कुछ गायब। रिफंड के भरोसे से भी उस तनाव में कोई कमी नहीं आई जो बिना किसी चेतावनी के बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट तावनी के सिस्टम के ठप होने से हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धान्या रविंद्रन, जिनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई थी, उन्हें अपने सामान और शूटिंग के लिए जरूरी कैमरा गियर के लिए आठ घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं इंडिगो के स्टाफ से पूछती रही, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सामान कैसे मिलेगा। वे बस घंटों तक कहते रहे, मैडम, प्लीज इंतजार कीजिए। उन्होंने कहा कि आखिरकार, एयरपोर्ट के एक स्टाफ मेंबर की मदद से, उन्हें कन्वेयर टनल के पास एक छोटी सी जगह मिली और वह खुद ही अपना सामान बाहर निकालकर लाईं। वहां बैग के ढेर लगे थे।
इसी तरह जयपुर जा रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर आरिफ खान को सात घंटे इंतजार के बाद अपना सूटकेस मिला। उन्होंने बताया कि उनका बैग ऐसा लग रहा था जैसे उसे फेंका गया हो। पहिए टूटे थे और कोई भी स्टाफ मेंबर नहीं बता पाया कि क्या हुआ? यह इंडिगो के ऑपरेशन के इतिहास में सबसे बुरी स्थिति है।
वहीं बेंगलुरु की सिंगर अनन्या प्रकाश के लिए हैदराबाद की छोटी सी फ्लाइट एक ऐसा बुरा अनुभव बन गई जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगी। उनकी फ्लाइट अचानक कैंसिल हो गई, जिससे वह और सैकड़ों दूसरे लोग बिना किसी जानकारी के फंस गए। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस को यात्रियों की कोई परवाह नहीं है, वह परेशान यात्रियों की भीड़ के बीच खड़ी थीं। लोग घंटों से इंतजार कर रहे हैं। बैठने की भी जगह नहीं है। उनके चेक-इन किए गए सामान ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। पहले, एयरलाइन स्टाफ ने उनसे कहा कि बैग मिलने में देरी होगी। फिर मैसेज बदल गया और उन्हें सामान वापस मिलने में दो दिन लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके सारे काम का सामान उसी बैग में था। जैसे-जैसे अफरा-तफरी बढ़ी, अन्यया प्रकाश ने सोशल मीडिया का सहारा लिया, जवाब मांगे और एयरलाइन की लापरवाही को उजागर किया।

Previous articleइंडिगो की फ्लाइट्स रद्द….यात्रियों के लिए रेलवे ने 3 ट्रेनों का संचालन शुरू किया
Next articleएनडीए की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में जदयू द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन
News Desk

नवीन जिंदल की बेटी की शादी में कंगना, महुआ और सुप्रिया ने लगाए ठुमके

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। उद्योगपति से राजनेता बने नवीन जिंदल की बेटी के विवाह समारोह के जश्न में बीजेपी सांसद कंगना रनौत, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले को एक साथ डांस करते देखा गया। इस तिकड़ी ने फिल्म ओम शांति ओम के लोकप्रिय गीत पर जोरदार डांस किया। वायरल हुए इस वीडियो क्लिप में कंगना, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले के साथ दीवानगी दीवानगी गाने पर डांस करती दिख रही हैं, जबकि नवीन जिंदल भी मंच पर मौजूद हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता से नेता बनीं कंगना रनौत ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ डांस अभ्यास सत्र की पर्दे के पीछे की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्हें नवीन जिंदल, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले के साथ संगीत कार्यक्रम के लिए रिहर्सल करते देखा गया था। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया था- साथी सांसदों के साथ फिल्मी पल हा हा। नवीन जिंदल जी की बेटी की शादी के संगीत के लिए रिहर्सल कर रही हूं।
बता दें नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिंदल की 5 दिसंबर को शादी संपन्न हुई है। तीनों सांसदों ने जिस संगीत समारोह के लिए रिहर्सल की थी, वह 4 दिसंबर को था। यशस्विनी ने शाश्वत सोमानी से शादी की, जो जाने-माने उद्योगपति संदीप सोमानी और सुमिता के बेटे हैं। इस शादी में राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्थिति और उनकी प्रस्तुतियों ने इस आयोजन को हाई-प्रोफाइल बना दिया।

Previous articleछात्रवृति योजना 20 दिसम्बर तक करवा सकेंगें आक्षेप पूर्ति
Next articleबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवघर में किया बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन
News Desk

CSA Initiatives 2025: Chandigarh Chhaya School of Art’s Mission to Turn Dreams Into Reality

“In order to make your dreams come true, you must first see them.”

Dreams are not just imaginations; they are visions of who we can become. And when these dreams are nurtured with dedication, guidance, and a supportive environment—they transform into reality.
At Chandigarh Chhaya School of Art (CSA), this belief is at the very core of every initiative, every step, and every milestone.

Success, we believe, is most meaningful when it is shared. Instead of competing with others, CSA encourages each individual to strive for their personal best—to become the best version of themselves. This philosophy has shaped the CSA family into a community where creativity thrives, hearts connect, and dreams grow stronger every day.


🌟 CSA: The Travelers of New Dreams

CSA is not just an institution—it is a movement of art, hope, and inspiration.
It is a place where new dreams are born daily, where young minds are encouraged to explore their creativity, and where every student is guided to express their identity through art.

The journey of CSA is built on a simple yet powerful belief:
“If you dare to dream, you can also dare to achieve.”

And every member of this family walks together toward turning those dreams into meaningful achievements.


🌈 The Success of ‘CHHAYAR-POROSH’ – A Mission of Connection & Compassion

Among the many initiatives taken by CSA, “CHHAYAR-POROSH” stands out as a shining example of love, connection, and community service.
This initiative has been successful time and again, touching countless lives and inspiring young learners to grow confidently.

Under the visionary leadership of:

  • Dr. Koushik Sinha – Founder & Chairman, CSA

  • Dr. Parveen Sinha – Director, CSA

and with the dedicated efforts of:

  • Mrs. Tithi Dutta – Coordinator, West Bengal

  • Mrs. Priyanka Ghosh – Coordinator, Other States

  • Mr. Abhik Nath – Administrative Executive

—the CSA family proudly continued its mission by visiting several centers in Shantipur, West Bengal, along with center holders and enthusiastic students.

This visit was not just an official outreach—it was a celebration of togetherness, creativity, and the bond that ties every CSA member across the country.


❤️ A Day Filled With Love, Respect & Inspiration

The warm welcome and heartfelt appreciation received from the center holders and students was truly overwhelming.
The smiles, the excitement, the passion for learning, and the deep respect shown by everyone present turned this initiative into an unforgettable experience.

Such moments remind us why the CSA family continues to grow—because it is built on genuine love, trust, and shared dreams.


🌟 A Continuing Legacy of Art, Hope & Empowerment

Every visit, every interaction, and every initiative like Chhayar-Porosh strengthens CSA’s mission of spreading art, knowledge, and empowerment across regions.

CSA promises to continue:

  • Encouraging creativity

  • Supporting young talents

  • Connecting communities

  • And helping every dreamer see the beauty within themselves

With each step forward, CSA moves closer to its vision of creating a world where art becomes a universal language of hope, growth, and transformation.

     

सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई, पत्नी ने दायर की है अपील

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। जेल में बंद पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो की याचिका पर यह सुनवाई होगी, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत वांगचुक की हिरासत को चुनौती दी गई है और इसे गैर-कानूनी और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन वी अंजारिया की पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है।

Previous articleजयपुर में निर्माणाधीन 5 मंजिला बिल्डिंग में आई दरार……..2 क्रेन को सहारा देने के लिए लगाया
Next articleकेवीके चतरा में विश्व मृदा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
News Desk

गोवा के Arpora नाइट क्लब में भीषण आग…23 की मौत…सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ हादसा…PM मोदी ने भी जताया दुख

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Goa Nightclub Fire: गोवा में शनिवार (6 दिसंबर) देर रात एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएम प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है.

सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ हादसा
नॉर्थ गोवा के अरपोरा गांव में स्थित एक नाइट क्लब में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे की वजह सिलेंडर में धमाका बताया जा रहा है. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 25 किमी दूर स्थित वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में शनिवार देर रात आग लगी. ये नाइट क्लब 2024 में ही खुला था.

पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री ने लिखा कि गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बहुत दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है. पीएम ने गोवा सीएम सावंत से बात की और स्थिति को जाना.

‘आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी’
गोवा के CM प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा जैसे टूरिज्म स्टेट के लिए यह घटना बहुत बुरी है, जो लोग गैर-कानूनी तरीके से ऐसी चीजें चलाते हैं और आग लगने की घटना हुई. उन्होंने आगे कहा 23 लोगों की जान चली गई. सरकार इस घटना की जांच करेगी. जांच में आग लगने के सही कारण का पता लगाया जाएगा और जो लोग इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आग पर काबू पा लिया गया है- डीजीपी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने हादसे के बारे में बताया रात करीब 12.04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली. पुलिस और दमकल कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. आग पर काबू पाने के बाद, सभी शवों को बरामद कर लिया गया है. उन्होंने ये भी बताया आग ग्राउंड फ्लोर के किचन एरिया में लगी.

किंग कोहली का महा-रिकॉर्ड! साउथ अफ्रीका के खिलाफ बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’, क्रिकेट जगत में मचा तहलका, देखें आंकड़े

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs SA: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे ‘रन मशीन’ विराट कोहली, जिन्हें उनके जबरदस्त प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया. कोहली ने न सिर्फ बल्ले से आग उगली, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिया.

37 वर्षीय विराट कोहली ने इस सीरीज में दिखाया कि वह अभी भी वनडे क्रिकेट के बेताज बादशाह हैं. उन्होंने तीन मैचों में 151.00 की अविश्वसनीय औसत और 117.05 के स्ट्राइक रेट से कुल 302 रन बनाए. कोहली 37 साल 31 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले चौथे सबसे उम्र दराज खिलाड़ी बन गए हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतते ही विराट कोहली ने क्रिकेट जगत का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का यह 22वां ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीता. इस मामले में उन्होंने क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (19) से बड़ी बढ़त बना ली है.

इंटरनेशनलमें सबसे ज़्यादा M.O.S अवॉर्ड्स
22 – विराट कोहली*
19 – सचिन तेंदुलकर
17 – शाकिब अल हसन
15 – जैक्स कैलिस
13 – डेविड वार्नर

ODI फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा M.O.S. अवॉर्ड
15 – सचिन तेंदुलकर
12 – विराट कोहली*
11 – सनथ जयसूर्या
9 – शॉन पोलक
8 – क्रिस गेल

ODI में सबसे ज़्यादा बार नाबाद 50+ स्कोर
37 बार – विराट कोहली*
37 बार – एमएस धोनी
36 बार – जैक्स कैलिस
32 बार – इंजमाम उल हक
29 बार – सचिन तेंदुलकर

 इंडिगो संकट के बीच केंद्र ने किराए तए किए, 500 किमी तक का किराया 7,500

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। इंडिगो संकट के बीच सरकार ने शनिवार को एयरलाइन्स के मनमाने किराए पर रोक लगा दी है। सरकार ने कहा कि सभी एयरलाइन्स फेयर कैप यानी अधिकतम किराया सीमा से ज्यादा कीमत पर टिकट नहीं बेच सकती। सरकार ने बताया कि यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते। इस कदम का मकसद एयरफेयर में अनियमितता रोकना, बाजार में प्राइसिंग डिसिप्लिन बनाए रखना और संकट में फंसे यात्रियों का शोषण रोकना है। अब कोई भी एयरलाइन 500 किमी की दूरी तक 7500 रुपए, 500-1000 किमी तक 12 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं ले पाएगी। वहीं, अधिकतम किराया 18 हजार रुपए तय किया गया है। हालांकि ये किराया सीमा बिजनेस क्लास के लिए लागू नहीं होगी।
इंडिगो की फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन और देरी के बाद फ्लाइट्स का किराए में उछाल देखने को मिला था। यात्रियों को ऑप्शनल फ्लाइट्स की तलाश में सामान्य से दस गुनी कीमत पर टिकट खरीदने पड़ रहे थे।
बुकिंग साइट मेकमायट्रीप के अनुसार, 6 दिसंबर को दिल्ली से बेंगलुरु की सबसे सस्ती फ्लाइट की कीमत 40,000 रुपए से ज्यादा है, जबकि कुछ फ्लाइट्स का किराया 80,000 रुपए तक हैं। दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट का न्यूनतम किराया 36,107 रुपए और अधिकतम 56,000 रुपए है। वहीं दिल्ली-चेन्नई की देर रात की फ्लाइट्स का किराया 62,000 से 82,000 रुपए तक पहुंच गया।

Previous articleBIG NEWS: Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले आज, कौन बनेगा विनर? तान्या-प्रणित में से कोई एक जीतेगा खिताब!
Next articleछत्तीसगढ़ में शिक्षा नीति में बड़ा फेरबदल…स्कूलों में सहायक वाचन की वापसी…जानें क्यों लिया गया यह फैसला और छात्रों को क्या मिलेगा फायदा?
News Desk